samacharsecretary.com

मोनालिसा की शादी पर बड़वानी सांसद का बड़ा बयान, लव जिहाद के आरोप और उच्चस्तरीय जांच की मांग

बड़वानी   मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा द्वारा फरमान खान से विवाह करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस विवाह को लेकर 'लव जिहाद' के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद क्षेत्र की राजनीति भी गरमा गई है. बड़वानी में आयोजित विक्रमोत्सव 2026 के एक कार्यक्रम के दौरान सांसद गजेंद्र पटेल ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सांसद बोले- मोनालिसा की शादी सुनियोजित साजिश बड़वानी सांसद ने कहा, '' प्रथम दृष्टया यह सामान्य विवाह नहीं प्रतीत होता, बल्कि इसके पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका है.'' उन्होंने दावा किया कि युवती को कथित रूप से फिल्म शूटिंग के नाम पर केरल ले जाया गया, जहां उससे विवाह कराया गया. सांसद ने यह भी कहा कि इस मामले में अलग-अलग राज्यों की कड़ियां जुड़ी हुई हैं. लड़का उत्तर प्रदेश का, लड़की मध्य प्रदेश की और विवाह केरल में हुआ. ऐसे में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहन जांच आवश्यक है. उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकरण में संगठित स्तर पर कार्य किया गया हो सकता है, जिसकी सच्चाई सामने आना जरूरी है. माता-पिता भी पहुंचे थाने, प्रताड़ना के आरोप इधर, मोनालिसा के परिजनों ने भी इस विवाह को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं. परिवार का कहना है कि यह संबंध सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुआ, बल्कि युवती को बहला-फुसलाकर या दबाव में निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें भी प्रताड़ित किया गया और मामले को दबाने का प्रयास हुआ है. बीते मंगलवार को मोनालिसा के माता-पिता फिल्ममेकर सनोज मिश्रा के साथ मंडलेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने डीएसपी श्वेता शुक्ला को लिखित शिकायत की है.शिकायत में उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सांसद ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात सांसद गजेंद्र पटेल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा, '' यदि समय रहते सच्चाई सामने नहीं आई तो यह मामला और गंभीर रूप ले सकता है.'' वहीं, सांसद ने मीडिया के माध्यम से मोनालिसा से अपने परिवार के बारे में सोचने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आने पर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजरें शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं.

मोनालिसा के बाल विवाह का सच, पति फरमान ने किया खुलासा, सबूत भी पेश किए

तिरुवनंतपुरम महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर मोनालिसा रातोरात वायरल हो गई थीं. अपनी कजरारी आंखों और मिलियन डॉलर स्माइल से मोनालिसा ने फैंस का दिल जीता था. अपनी खूबसूरती से करोड़ों दिलों में छाने वाली मोनालिसा ने करियर शुरू होने से पहले शादी रचा ली है. बुधवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी की. क्योंकि फरमान मुस्लिम हैं, इसलिए एक्ट्रेस के पेरेंट्स इस रिश्ते के खिलाफ थे. लेकिन अपने प्यार को पाने की खातिर मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर शादी की।  मोनालिसा और फरमान ने केरल में जाकर सिविल मैरिज की, फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. फरमान ने पुलिस प्रोटेक्शन के बीच मोनालिसा की मांग में सिूंदर भरा. मोनालिसा की इंटरफेथ मैरिज ने सबको हैरानी में डाल दिया है. इंटरनेट पर उनकी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं. इनमें मोनालिसा लाल साड़ी में मांग में सिंदूर लगाए, गले में वरमाला पहने दिख रही हैं. इस बीच ऐसी भी बातें उड़ीं कि मोनालिसा नाबालिग हैं. वो 18 साल से कम हैं. इन खबरों पर उनके पति फरमान ने रिएक्ट किया है।   क्या नाबालिग हैं मोनालिसा? फरमान ने शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए मैरिज सर्टिफिकेट दिखाकर बताया कि मोनालिसा एडल्ट हैं. फरमान ने कहा- बहुत जगह न्यूज चल रही है कि मोनालिसा मैच्योर नहीं है. वो चाइल्ड है, लेकिन ऐसा नहीं है. मैं बता दूं कि मोनालिसा एडल्ट है. वो 18 प्लस है. मैरिज सर्टिफिकेट में उसका डेट ऑफ बर्थ लिखा हुआ है. वो 18 प्लस है. इसका सबूत मैरिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में मिल जाएगा।  मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने बताया कि उन्हें शादी के बाद काफी अच्छा लग रहा है. वो खुश हैं. उनके पति ने कहा वो फिलहाल केरल में रहेंगे. अगर मोनालिसा को केरल में रहना पसंद आएगा तो वो यहीं पर सैटल हो जाएंगे. उनके मुताबिक, मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने केरल आकर मंदिर में शादी की. उन्होंने केरल के लोगों का सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया. मोनालिसा ने कहा- केरल मुझे अच्छा लगा. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।  लव स्टोरी कैसे हुई शुरू मोनालिसा के पति भी पेशे से एक्टर हैं. फरमान ने बताया कि हमारा 6 महीने का प्यार है. लेकिन वो 60 साल के बराबर है. इसलिए हम दोनों ने शादी की. लव स्टोरी बताते हुए फरमान ने कहा- हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे. उसी वक्त हमारी बातचीत शुरू हुई. मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया. मैंने शुरुआत में मना किया था. लेकिन मोनालिसा ने कहा कि हमें ये रिश्ता करना है. मुझे तुम पसंद हो. फिर हमें प्यार हुआ और हमने शादी करने का फैसला किया। 

वायरल हुई मोनालिसा अब ‘बिग बॉस’ में मचाएंगी धमाल?महाकुंभ के बाद अब TV पर जलवा

इंदौर  महाकुंभ मेले में माला बेचने आई मोनालिसा रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई और अब तो उनका बॉलीवुड डेब्यू भी हो गया हैं. हाल ही में उनका उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, अब मोनालिसा इससे आगे बढ़ते हुए सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस के घर में एंट्री करना चाहती हैं. हाल ही में एक वायरल वीडियो में मोनालिसा से जब पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस में जाना चाहेंगी, तो उनका जवाब क्या था आइए आपको बताते हैं. बिग बॉस जाने पर क्या बोली मोनालिसा मोनालिसा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया हैं. इस वीडियो में वह ब्लैक कलर का अनारकली सूट पहने बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. इस बीच जब उनसे पूछा गया कि आपको बिग बॉस में जाने का मौका मिलेगा, तो क्या आप जाएंगी? इस पर मोनालिसा ने तुरंत रिएक्शन देते हुए कहा हां जरूर, मैं जाऊंगी. हालांकि, अभी तक इस बात पर शो की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है कि मोनालिसा इस शो का हिस्सा होगी या नहीं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं कि हम आपको बिग बॉस में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. कब होगा बिग बॉस 19 का प्रीमियर खतरों के खिलाड़ी पोस्टपोन होने के बाद बिग बॉस-19 इस बार जल्दी टेलीकास्ट किया जाएगा, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के आखिरी में 29 या 30 अगस्त के वीकेंड में इसके प्रीमियर होने की उम्मीद है. इस बार का बिग बॉस सबसे लंबा चलेगा, जो कि 5 महीने का होगा. हालांकि, शो के प्रीमियर को लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है, इस बार बिग बॉस शो का हिस्सा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, लता अग्रवाल, आशीष विद्यार्थी, गौरव तनेजा, चिंकी-मिंकी, कृष्णा श्रॉफ, तनुश्री दत्ता, अर्शिफा खान, शरद मल्होत्रा, ममता कुलकर्णी, अपूर्व मुखर्जी और पूरव झा जैसे सेलिब्रिटीज होंगे.  हां, मैं जरूर जाउंगी… सलमान खान(Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 19' का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार ये शो पहले से ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि, इस बार शो का सीजन 3 महीने की जगह 5 महीने का होने वाला है। इसी बीच वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में मोनालिसा ने रिएलिटी शो बिग बॉस में का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर कर दी है। दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर आपको बिग बॉस में जाने का मौका मिले तो, क्या आप जाएंगी? इस सवाल के जवाब में मोनालिसा ने कहा- हां, मैं जरूर जाऊंगी। आधिकारिक जानकारी नहीं आई सामने बता दें कि अब तक मोनालिसा के शो में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मोनालिसा के फैंस उन्हें इस शो में देखना चाहते हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। महाकुंभ से बदली जिंदगी मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं और यहीं एक छोटे से घर में उन्होंने अपना बचपन बिताया है। बता दें कि महाकुंभ में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी से भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। वायरल पोस्ट पर लोगों ने ऐसा प्यार लुटाया कि वो देखने वालों के दिलोें में उतर गई। इसी का नतीजा था कि मोनालिसा का वीडियो देखने के बाद मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन कर लिया। तब से माला बेचने वाली लड़की की जिंदगी रातोंरात ऐसी बदली कि मोनालिसा लगातार आगे बढ़ रही हैं, फिलहाल उनके पास पीछे देखने का समय नहीं है। ऑल द बेस्ट मोनालिसा…। अगर आप भी हैं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के फैन, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं ये खबर आपको कैसी लगी?