samacharsecretary.com

कैटरीना कैफ मां बनने के 7 दिन बाद अस्पताल से लौटीं घर

मुंबई, अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल हाल ही में माता-पिता बने हैं। 7 नवंबर को कैटरीना ने मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। मां बनने के सात दिन बाद अब कैटरीना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खास बात यह है कि अभिनेत्री बाल दिवस के दिन अपने नन्हें बेटे को लेकर घर लौटीं और इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपनी पत्नी और नवजात बेटे का खास ख्याल रखते नजर आए। दोनों बेहद शांत और निजी अंदाज़ में अस्पताल से बाहर निकले, जिससे यह साफ झलकता है कि वे अपने बच्चे की प्राइवेसी को लेकर बेहद सजग हैं। कैटरीना को घर ले जाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी किए गए थे। बेटे के जन्म की घोषणा कपल ने 7 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाले पोस्ट के साथ की थी। उन्होंने लिखा था, हमारी खुशियों की सौगात आ गई है… खूब सारा प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025, कैटरीना और विक्की। इस संदेश के बाद से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ और फैन्स की ओर से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में एक निजी और भव्य समारोह में शादी की थी। शादी के चार साल बाद उन्होंने मातृत्व और पितृत्व की इस नई यात्रा की शुरुआत की है। दोनों के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कपल इन दिनों अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर पूरी तरह फोकस कर रहा है और जल्द किसी भी प्रोफेशनल कमिटमेंट पर लौटने की कोई जल्दबाज़ी नहीं है। फैंस अब उत्सुक हैं कि कैटरीना कब अपने बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर करेंगी, लेकिन फिलहाल कपल अपने छोटे से परिवार के साथ इस नए सुखद अध्याय का आनंद उठा रहा है।    

कटरीना और विक्की के घर गूंजी किलकारियां, बेटे का जन्म होने पर कपल ने जताया आभार

मुंबई कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड कपल ने अपने पहले बच्चे यानी एक लड़के का स्वागत किया है। दोनों स्टार्स ने शुक्रवार को एक साथ यह खुशखबरी शेयर की है। कटरीना और व‍िक्‍की ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्ट किया है, 'हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025। कैटरीना और विक्की।' दोनों ने जब डेटिंग शुरू की तो किसी को ये खबर नहीं थी और उनकी शादी भी कुछ ऐसी ही हुई लेकिन अब नन्हें मेहमान के आने से दोनों पूरे हो गए हैं। बेटे के माता-पिता बने विक्की-कटरीना इससे पहले, 23 सितंबर 2025 को, दोनों ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और इसे 'हमारे जीवन का सबसे अच्छा चैप्टर' कहा। एक भावुक नोट में, इस कपल ने लिखा, 'खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।' नोट के साथ उन्होंने विक्की की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह कटरीना के बेबी बंप को सहला रहे हैं। विक्की कौशल-कटरीना कैफ की मुलाकात उनकी पहली मुलाकात 2019 में स्क्रीन अवार्ड्स में हुई, जहां विक्की कौशल होस्ट कर रहे थे। मंच पर तो सब कुछ स्क्रिप्टेड और प्रोफेशनल था, लेकिन उनकी पहली असली मुलाकात बैकस्टेज हुई। किसको पता था दोनों का मजाक उनके जीवन का सबसे बड़ा सच बन जाएगा। विक्की और कटरीना ने कही ये बात लेकिन अगर बॉलीवुड ने हमें कुछ सिखाया है, तो वो ये कि कभी-कभी किसी मजाक से चिंगारी भड़क सकती है। वो पल आया कॉफी विद करण में, जब कटरीना ने ज़िक्र किया कि वो विक्की कौशल के साथ काम करना चाहेंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों साथ में अच्छे लगेंगे। जब करण जौहर ने बाद में उसी सोफे पर विक्की को ये बात बताई, तो एक्टर अचानक चौंक गए। शादी तक कैसे पहुंची बात इसके तुरंत बाद, बॉलीवुड के अनऑफिशियल मैचमेकर करण जौहर की एक पार्टी में दोनों की फिर से मुलाकात हुई। ये दिलों का मिलन था, जो अभी भी इस बात से अनजान थे कि भविष्य में क्या होने वाला है, तभी से उनकी बातचीत शुरू हो गई और ये प्यार शादी तक पहुंच गया।

बेटे की मौत ने तोड़ा मां का दिल, कौशांबी में एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी

कौशांबी  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दीपावली पर्व से ठीक एक दिन पहले मां- बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गई. बेटे की ब्रेन हेमरेज से मौत की खबर जैसे ही उसकी मां को मिली तो सदमे से मां की भी मौत हो गई. पूरा मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार का है. रोते-रोते मां की तबीयत हुई खराब और हो गई मौत जानकारी के अनुसार मुन्ना अग्रहरि एक व्यापारी थे. उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं. परिजनों के मुताबिक 50 वर्षीय मुन्ना अग्रहरि की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. जांच में पता चला था कि मुन्ना अग्रहरि को ब्रेन हेमरेज हुआ था. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान मुन्ना अग्रहरि की शनिवार को मौत गई. जैसे ही बेटे की मौत की जानकारी 75 वर्षीय वृद्ध मां तारा देवी को मिली तो वह दहाड़े मार कर रोने लगी. इसी दौरान तारा देवी की भी तबीयत खराब हो गई और उनकी भी मौत हो गई. मां-बेटे की मौत से पूरे कस्बे में छाया मातम एक ही दिन में मां-बेटे की मौत की खबर से देवीगंज कस्बा में मातम छा गया. परिजनों का कहना है कि बेटे के जाने का दुख मां सहन नहीं कर पाई, उसी गम में मां ने भी साथ छोड़ दिया.  पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज हुआ था. उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. व्यक्ति की मौत की खबर उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनकी भी मौत हो गई.