samacharsecretary.com

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में प्रयागराज महाकुंभ 2025 का जलवा, मिलेगा स्वर्ण सम्मान

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में चमका प्रयागराज महाकुंभ 2025, मिलेगा स्वर्ण सम्मान तकनीक और परंपरा का अद्भुत संगम, महाकुंभ ने दिलाया यूपी को राष्ट्रीय गौरव योगी सरकार के डिजिटल सुशासन का भी बजा डंका, करोड़ों श्रद्धालुओं का सफल प्रबंधन बना उपलब्धि महाकुंभ 2025 ने देशभर में बड़े आयोजनों के लिए पेश किया सबसे बढ़िया और सफल मॉडल लखनऊ, यूपी में योगी सरकार की योजनाओं और उसे बेहतर तरीके से लागू करने की इच्छाशक्ति को देशभर में सम्मान मिलने जा रहा है। इसका प्रमाण राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के तहत प्रयागराज महाकुंभ 2025 को मिलने जा रहा स्वर्ण पुरस्कार होगा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में महाकुंभ 2025 आयोजन (परियोजना) को देश के सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस नवाचारों में शामिल किया गया है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा संचालित इस परियोजना को प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिससे उत्तर प्रदेश और प्रयागराज का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ गया है। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा हर वर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारों का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से जनसेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने वाली परियोजनाओं को सम्मानित करना है। वर्ष 2026 के लिए सात विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 परियोजनाओं और पहलों का चयन किया गया है, जिनमें महाकुंभ 2025 भी शामिल है। दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ 2025 को सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को आधुनिक तकनीक के साथ सफलतापूर्वक जोड़ा। करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, डिजिटल सूचना सेवाओं, निगरानी व्यवस्था और विभिन्न नागरिक सुविधाओं के संचालन में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया था। इसी प्रभावी डिजिटल प्रबंधन ने महाकुंभ 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई। पुरस्कारों की सूची में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एग्री स्टैक, उपभोक्ता मामले मंत्रालय की ई-जागृति, स्वास्थ्य मंत्रालय की ई-संजीवनी एआई आधारित क्लीनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, बैंक ऑफ बड़ौदा का इंटीग्रेटेड साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क और इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर की साइबर सुरक्षा परियोजना समेत कई महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं। इन प्रतिष्ठित परियोजनाओं के बीच महाकुंभ 2025 का चयन उत्तर प्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है। बड़े आयोजनों का नया मॉडल बना महाकुंभ 2025 महाकुंभ 2025 के सफल डिजिटल प्रबंधन ने बड़े आयोजनों के संचालन का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सूचना उपलब्धता को तकनीक के माध्यम से बेहतर बनाने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। पुरस्कार विजेताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि केंद्र सरकार ने इस वर्ष 10 गोल्ड अवॉर्ड, 6 सिल्वर अवॉर्ड और एक जूरी अवॉर्ड की घोषणा की है। पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। गोल्ड अवॉर्ड प्राप्त करने वाले संस्थानों को 10 लाख रुपये तथा सिल्वर अवॉर्ड प्राप्त करने वालों को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसका उपयोग जनकल्याणकारी परियोजनाओं के विस्तार और संसाधनों की कमी को दूर करने में किया जाएगा। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 का औपचारिक वितरण समारोह राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर की उत्कृष्ट डिजिटल गवर्नेंस परियोजनाओं को सम्मानित किया जाएगा।

महाकुंभ की टीम महाराष्ट्र में फायर एंड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

प्रयागराज महाकुंभ का योगी सरकार का फायर सेफ्टी मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए बना  रोल मॉडल महाकुंभ की टीम महाराष्ट्र में फायर एंड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित मुंबई के इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियर्स इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल समारोह में टीम को दिया गया अवार्ड टीम महाकुंभ गोवा और दिल्ली में भी हासिल कर चुकी है अवार्ड महाकुंभ-25 में टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों के प्रयोग और क्विक रिस्पॉन्स के चलते सभी दुर्घटनाओं पर सफलतापूर्वक पाया था काबू लखनऊ प्रयागराज महाकुंभ फायर एंड सेफ्टी मॉडल देश भर के अन्य राज्यों में बड़े आयोजनों के लिए एक रोल मॉडल बनता जा रहा है। अपने कौशल, रणनीति और क्विक रेस्पॉन्स से प्रयागराज महाकुंभ को आग की बड़ी दुर्घटनाओं और जन हानि से बचाने वाली इस टीम को महाराष्ट्र में सम्मान से नवाजा गया है। महाराष्ट्र तीसरा राज्य है, जिसने प्रयागराज के फायर सेफ्टी मॉडल पर टीम को सराहा और सम्मानित किया है। अब महाराष्ट्र में भी फायर सेफ्टी टीम महाकुंभ ने लहराया परचम महाराष्ट्र के मुंबई मे गोरेगांव में Institute of Fire Engineers India  द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्तर के समारोह में महाकुंभ मेला 2025 के दौरान अगुवाई करने वाली अग्निशमन तथा आपात सेवा की टीम को Fire and Safety Excellence अवार्ड से सम्मानित किया गया है जो फायर एंड सेफ्टी के फील्ड में दिया जाने वाला उत्कृष्ट अवॉर्ड है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ फायर इंजीनीयर्स इंडिया के डायरेक्टर जनरल यू.एस छिल्लर ने यह अवॉर्ड टीम को दिया। टीम में जिन लोगों को सम्मानित किया गया उसमें महाकुंभ में टीम की अगुवाई करने वाली आई पी एस पद्मजा चौहान, महाकुंभ के फायर सेफ्टी के नोडल अफसर प्रमोद कुमार शर्मा और चीफ फायर ऑफिसर अंकुश मित्तल शामिल हैं। अग्निशमन तथा आपात सेवा एवं महिला तथा बाल सुरक्षा संगठन का नेतृत्व कर रही एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया की महाकुम्भ-25 में मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में यूपी अग्निशमन तथा आपात सेवा के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने अपने अथक परिश्रम के बल पर बड़ी से बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं पर सफलता पूर्वक काबू पाया व शून्य जनहानि के लक्ष्य को साधा। महाकुंभ में नोडल अधिकारी रहे सीएफओ प्रमोद शर्मा ने कहा कि सीएम योगी के सुरक्षित महाकुम्भ के संकल्प को साकार करने में यूपी फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महाकुम्भ-2025 को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। महाराष्ट्र के पहले दिल्ली और गोवा से भी मिले अवॉर्ड महाकुंभ की इस टीम ने महाराष्ट्र के पहले गोवा और दिल्ली में भी अपने कौशल को लेकर अवार्ड हासिल किए हैं। महाकुंभ में समापन बाद गोवा में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने  अग्निशमन तथा आपात सेवा का नेतृत्व कर रही एडीजी पद्मजा चौहान (IPS) व महाकुम्भ मेला के दौरान अग्निश्मन तथा आपात सेवा के नोडल ऑफिसर रहे सीएफओ प्रमोद शर्मा को महाकुम्भ के लिए की गई विशेष तैयारियों और क्विक रिस्पांस को सम्मानित किया। इसी तरह देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में यशोभूमि कन्वेंसन हाल में संपन्न हुए FSAI ( Fire and Security Association of India) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्तर के कार्यक्रम में महाकुंभ मेला 2025 के दौरान उत्तर प्रदेश के अग्निशमन विभाग की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इस टीम को  सम्मानित किया गया। यहां इस टीम महाकुंभ को ब्रेवरी एवं सुपर हीरो ऑफ़ फायर सर्विसेज अवार्ड से सम्मानित किया गया जो FSAI द्वारा दिया जाने वाला सर्वोत्तम पुरस्कार था I महाकुंभ में कामयाबी की टीम की इस रणनीति पर मिला अवार्ड प्रयागराज के संगम तट पर दुनिया के सबसे बड़े मानवीय समागम, महाकुम्भ में  2025 में 66.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में पुण्य की डुबकी लगायी।  4000 हेक्टेयर ने बसाए गए महाकुम्भ नगर में  24 बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं के साथ छुटपुट 185 अग्नि दुर्घटनाएं हुई । इस महाकुंभ में तैनात हुई  यूपी अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग की टीम ने अपने अत्याधुनिक उपकरणों और मुस्तैदी से महाकुम्भ जैसे महा-आयोजन में बिना किसी जनहानि के अग्नि दुर्घटनाओं पर काबू पाया और लगभग 16.5 करोड़ रूपये से अधिक की धन हानि को  बचाया। टीम में 1500 प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मी और  अग्निशमन तथा आपात सेवा के STRG ( Specially Trained Rescue Group) और 351 अग्निशमन वाहनों वाली इस टीम की अगुवाई की अग्निशमन तथा आपात सेवा के नोडल ऑफिसर रहें सीएफओ प्रमोद शर्मा ने की।