samacharsecretary.com

IPL मुकाबले से पहले Preity Zinta ने टेका माथा, Golden Temple में मांगी PBKS की जीत की दुआ

अमृतसर. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज श्री हरमंदिर साहिब  में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया। प्रीटी जिंटा को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। माथा टेकने के बाद प्रीटी जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी निभाई। उन्होंने संगत को लंगर वितरित किया और सेवा भाव से गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।  मीडिया से बातचीत करते हुए प्रीटी जिंटा ने कहा, “बस बाबा जी का बुलावा आया था, हम आ गए।” उन्होंने बताया कि 11 तारीख को टीम का अहम मैच है और वह पंजाब की जीत के लिए अरदास करने पहुंची हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु की कृपा से टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी मैच जीतने की कोशिश करेगी। इस मौके पर उन्होंने पंजाब टीम के कप्तान Shreyas Iyer की भी तारीफ की। प्रीटी जिंटा ने कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से “सरपंच” कहकर बुलाते हैं, जो टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने पंजाब के युवाओं और फैंस द्वारा मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद किया।

प्रीति ज़िंटा बनीं स्व डायमंड्स की ब्रांड एंबेसडर

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को स्व डायमंड्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अब स्व डायमंड्स के साथ मिलकर भारत और संयुक्त अरब अमीरात में ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करेंगी। स्व डायमंड्स की ब्रांड एंबेस्डर बनीं प्रीति ज़िंटा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे स्व डायमंड्स के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। यह एक ऐसा ब्रांड है, जो वास्तविकता, शालीनता और सदाबहार खूबसूरती का पर्याय है। मेरे लिए ज्वेलरी हमेशा से ही जीवन के सच्चे पलों को जीने का ज़रिया रही है, और स्व का 'एज़ रियल एज़ यू' कैंपेन यही बात दिल से महसूस कराता है। मैं मानती हूँ कि हर महिला उस ज्वेलरी की हकदार है, जो उसकी आत्मविश्वास से परिपूर्ण, सधी हुई और मजबूत व्यक्तिगत एवं वास्तविक पहचान दर्शाए।" स्व डायमंड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, अब्दुल गफूर अनादियान ने कहा, "भारत में ज्वेलरी सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने और जीवन के खास लम्हों को जीने का तरीका भी है। इसी सोच के साथ, स्व डायमंड्स में हम सिर्फ आईजीआई, जीआईए सर्टिफाइड नेचुरल डायमंड्स की पेशकश करते हैं, जिनकी वीवीएस क्लैरिटी और ईएफ कलर हमारे ग्राहकों के भरोसे और सच्चे प्यार के प्रतीक हैं। हमारा नया कैंपेन 'एज़ रियल एज़ यू' इसी वास्तविकता को दर्शाता है, क्योंकि हर भावना उतनी ही सच्ची होती है, जितनी कि आपकी मुस्कान।"