samacharsecretary.com

The Bluff Review: प्रियंका के हॉलीवुड एक्शन ने देसी ‘एनिमल्स’ को किया पसीने-पसीने, देखें रिव्यू

मुंबई  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम की फिल्म 'द ब्लफ़' में जिस अवतार में हैं, वो न जाने कितने मेल एक्टर्स का ड्रीम रोल है. फिल्म में प्रियंका कुछ को खंजर-तलवार से काट दे रही हैं. कुछ को जिंदा फूंक दे रही हैं. और कितनों को तो उन्होंने सीधा बम से उड़ा दिया है. हालांकि, एक-आध बार आप सोच सकते हैं कि उनका शिकार करने आए एक मीडियम साइज पाइरेट शिप में इतने ज्यादा आदमी फिट कैसे हुए! मगर ये सब बातें अभी साइड रखते हैं. जब प्रियंका इतनी भौकाली एक्शनबाजी के साथ अल्टिमेट पाइरेट अवतार में जलवाफरोश हों, तो कितने बंदे कट-पिट रहे हैं इससे क्या फर्क पड़ता है. आने दो. एक आइलैंड, एक पाइरेट और एक परिवार पाइरेट कैप्टन कॉनर (कार्ल अर्बन) ने आदतन समंदर में दिखी एक अनजान शिप पर कब्जा कर लिया है. जिसके कैप्टन टी एच बॉडेन (इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा) के पास कॉनर को एक गोल्ड बिस्किट मिला है. सालों पहले कॉनर की पाइरेट गैंग से उसके एक साथी ने बगावत की थी और बक्सा भर सोना लेकर फरार हो गया था. बॉडेन के पास मिला बिस्किट उसी बक्से वाला है. सालों से अपना वो माल और उस गद्दार साथी को तलाश रहा कॉनर का अगला टारगेट अब वो आइलैंड है, जहां बॉडेन का घर है. घर में बॉडेन की बहन है, एक विकलांग बेटा है. इन्हें संभाल रही है बॉडेन की बीवी एरसेल (प्रियंका चोपड़ा). इन्हें उठाने गए कॉनर गैंग के पहले जत्थे को बहुत बुरी तरह 10 ही मिनट में पता चल जाता है कि एरसेल को सिर्फ एक हाउसवाइफ समझकर उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है. गलतियां तो ठीक हो जाती हैं, पर उसके लिए आदमी जिंदा होना चाहिए. ईश्वर बेचारों की आत्मा को शांति दे. कॉनर की गैंग को जल्द ही पता चलने वाला है कि एरसेल कौन है, क्या कर सकती है और किस हद तक कर सकती है. उन पर होने वाली ये ज्ञानवर्षा स्टाइलिश, धारदार एक्शन और बिग स्क्रीन हीरोइज्म का शानदार शाहकार है. यहां 'ब्लफ़' भूगोल का शब्द है. समंदर की उफान मारती लहरों की काट-छांट से किनारे की जमीन में गुफानुमा खाली जगहें बन जाती हैं. बॉडेन के आइलैंड पर ऐसे ही एक 'ब्लफ़' में कॉनर गैंग का शिकार होना है. इसीलिए फिल्म का टाइटल है 'द ब्लफ़'. एक्शन का जलवा, राइटिंग का हलवा मार्वल की सुपरहीरो फिल्में और एक्शन थ्रिलर्स लेकर आने वाले रूसो बंधुओं के मामले में ये गारंटी रहती है कि एक्शन सांसें रोक देने वाला होगा. कॉनर के बंदों की एरसेल से पहली 'मीटिंग' का एक्शन सच में सांसें रोक देने वाला लगता है. दो वजहों से. एक तो आपको अनुमान नहीं है कि ऐसा होने वाला है और फाइट सीन्स का डिजाइन वाकई दमदार है. लेकिन जब आपको पता लग चुका है कि एरसेल क्या करने वाली है, तो आगे का सहारा यही बचता है कि एक्शन डिजाइन लगातार और धांसू होता जाए. 'द ब्लफ़' में ऐसा थोड़ा कम हुआ है. फ्रैंक ई फ्लावर्स ने प्रियंका की एक्शन स्टार इमेज को एक लेवल और ऊंचा तो किया है. प्रियंका ने ये जिम्मेदारी अपने मजबूत कंधों पर खूब संभाली भी है. मगर इस एक्शन हाइवे के दाएं-बाएं थोड़ी माहौलबाजी के लिए कोई खोखा-टपरी नहीं है. कॉनर से डरने की एक ही वजह है कि खुद प्रियंका का किरदार उससे घबराता है. इसके अलावा कॉनर के पीछे ऐसा कोई सबप्लॉट नहीं है, जो उसका जलवा बताता हो. वो तो कार्ल अर्बन खुद इतने स्टाइलिश स्वैग वाले एक्टर हैं कि अपने काम से आपका ध्यान बांधे रखते हैं. प्रियंका के रहस्यमयी किरदार की बैकस्टोरी भी थोड़ी और गहराई चाहती थी. कॉनर के सेकंड इन कमांड ली (टेमुएरा मॉरिसन) और एरसेल का इंटरेक्शन माहौल बना रहा था. इसे फिल्म थोड़ा और एक्सप्लोर करती तो मजा आ जाता. हॉलीवुड में लंबे समय से कोई पाइरेट फिल्म नहीं बनी है. 'द ब्लफ़' ये कमी स्टाइलिश तरीके से पूरी तो करती है, पर एक बेहतरीन पाइरेट फिल्म बनने से कुछ मीटर पीछे रह जाती है. कुल मिलाकर 'द ब्लफ़' बहुत जल्दी तय कर लेती है कि उसे प्रियंका और कार्ल के फेस-ऑफ पर ही रहना है. उसे प्रियंका के किरदार का करंट खतरनाक अंदाज ही दिखाना है, पास्ट स्ट्रगल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देना. इसलिए कई किरदारों और बैकस्टोरीज को अधपका छोड़ दिया गया है, जिससे आधी फिल्म 'ये होता तो मजा आ जाता' अंदाज में देखनी पड़ती है. लेकिन ये कमी प्रियंका से इस बात का जरा भी क्रेडिट नहीं छीन सकती कि वो एक अल्टिमेट एक्शन स्टार हैं. और उनका ब्लडी पाइरेट अवतार 'द ब्लफ़' देख डालने की पर्याप्त वजह है.

निक जोनस का इमोशनल खुलासा: ‘मालती बैंगनी रंग की पैदा हुई थीं, प्रियंका अस्पताल में 12 घंटे रहती थीं

लॉस एंजिल्स सिंगर निक जोनास ने बताया है कि जन्म के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का वजन कम था और वह बहुत नाजुक थीं। जे शेट्टी पॉडकास्ट पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने मालती की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अब उन्हें बेटी की खूबसूरती का अनुभव करने का मौका मिल रहा है। अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए सिंगर की आंखों में आंसू आ गए। इकना ही नहीं, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी थी और उनकी मिसाल भी दी। निक जोनस ने मालती मैरी के जन्म के बाद अपने और प्रियंका के अनुभवों को शेयर किया। निक ने कहा, 'उसका जन्म बहुत ही कठिन परिस्थितियों में हुआ, जिनके बारे में मैंने पहले कभी बात नहीं की। हम उसके अप्रैल में आने की उम्मीद कर रहे थे, जिस साल वह पैदा हुई थी। फिर हमें फोन आया कि वह जल्दी आ जाएगी… हम अस्पताल पहुंचे और जब वह बाहर आई तो उसका वजन 1 पाउंड 11 औंस (765 ग्राम)था और उसका रंग लगभग बैंगनी था।' उन्होंने आगे बताया कि एनआईसीयू में नर्सों ने उसे कैसे पुनर्जीवित किया और उसकी देखभाल की। प्रियंका और निक करते थे 12 घंटे की शिफ्ट निक ने बताया कि मालती को घर लाने तक वह और प्रियंका हर दिन अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट करते थे। निक ने कहा, यह कोविड-19 का दौर था, इसलिए मेरी पत्नी और मैंने साढ़े तीन महीने तक अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट की। मुझे अभी भी उसकी गंध याद है। कुछ चीजें हमेशा दिल दहला देने वाली होती हैं। हर दिन वहां रहना और दूसरे परिवारों को ऐसी ही स्थिति से गुजरते देखना सुकून देने वाला और डरावना दोनों था। मालती ने साढ़े तीन महीने तक हर दिन संघर्ष किया और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा। छह बार खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत में काफी सुधार हुआ। साढ़े तीन महीने बाद हम उसे घर ले आए।'

सोनम की ग्लैमरस प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पर सिलेब्रिटीज़ की बधाइयों की बौछार, पति ने दिया खास जवाब

मुंबई सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं और अपना बेबी बंप दिखाया है। तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है 'मां'। इसके साथ उन्होंने किस करने वाला एक इमोजी भी बनाया है। तस्वीरों में दिखा सोनम का बेबी बंप सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने गुलाबी रंग का फॉर्मल ड्रेस पहना है। तस्वीरों में सोनम कपूर का बेबी बंप नजर आ रहा है। सोनम की इस पोस्ट को कई सेलेब्स ने लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है। सेलेब्स ने किया कमेंट सोनम कपूर की पोस्ट पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है 'बधाई हो।' प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'शुभकामनाएं।' सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने सोनम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'डबल ट्रबल'। करीना कपूर ने लिखा है 'सोना और आनंद।' शनाया कपूर और भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। सोनम-आहूजा का रिश्ता आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की। अगस्त 2022 में दोनों ने बेटे वायु का स्वागत किया। अब सोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। सोनम कपूर का वर्क फ्रंट वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सोनम को आखिरी बार 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। वह फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' का हिस्सा होंगी।  

LoP की भूमिका पर प्रियंका गांधी का बयान, बोलीं– सरकार से सवाल देशविरोध नहीं

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने भाई और नेता विपक्ष का बचाव करते हुए दो टूक कहा है कि कौन सच्चा भारतीय है? यह सुप्रीम कोर्ट तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछना राहुल गांधी की ड्यूटी है क्योंकि वह लोकसभा में नेता विपक्ष हैं। प्रियंका गांधी का यह बयान सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें अदालत ने कहा था कि कोई भी सच्चा भारतीय ऐसी बातें नहीं कर सकता। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “माननीय न्यायाधीशों के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मैं ये कहना चाहती हूं कि वो यह तय नहीं कर सकते कि सच्चा भारतीय कौन है? सरकार से सवाल पूछना विपक्ष के नेता का कर्तव्य है। मेरा भाई कभी भी सेना के खिलाफ नहीं बोलेगा, वह उनके प्रति उच्च सम्मान रखता है। इसका गलत मतलब निकाला गया है।” क्या थी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी? बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा था, ‘‘अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे।’’ हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मामले में लखनऊ की एक अदालत में गांधी के खिलाफ जारी कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा, ‘‘आप विपक्ष के नेता हैं। आप संसद में बातें क्यों नहीं कहते हैं, आप सोशल मीडिया पर क्यों कहते हैं?’’ पीठ ने पूछा था, ‘‘आपको कैसे पता चला कि 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन चीनियों ने कब्जा कर ली है? क्या आप वहां थे? क्या आपके पास कोई विश्वसनीय जानकारी है?’’ पीठ ने पूछा, ‘‘बिना किसी सबूत के आप ये बयान क्यों दे रहे हैं? अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसी बात नहीं कहेंगे।’’ विपक्ष के नेता मुद्दे नहीं उठा सकते, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी गांधी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि अगर विपक्ष के नेता मुद्दे नहीं उठा सकते, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी। उन्होंने दलील देते हुए कहा, ‘‘अगर वह प्रेस में छपी ये बातें नहीं कह सकते, तो वह विपक्ष के नेता नहीं हो सकते।’’ पीठ की ‘‘सच्चे भारतीय’’ टिप्पणी पर सिंघवी ने कहा, ‘‘यह भी संभव है कि एक सच्चा भारतीय कहे कि हमारे 20 भारतीय सैनिकों को पीटा गया और मार डाला गया। यह भी चिंता का विषय है।’’ इस पर शीर्ष अदालत ने कहा, ‘‘जब सीमा पार संघर्ष होता है, तो क्या दोनों पक्षों में हताहत होना असामान्य बात है?’’ सिंघवी ने कहा कि गांधी केवल उचित खुलासे और सूचना के दमन पर चिंता जताने की बात कर रहे थे। इस पर जस्टिस दत्ता ने कहा कि विपक्ष के एक जिम्मेदार नेता होने के नाते गांधी को ऐसा नहीं कहना चाहिए था क्योंकि ऐसे सवाल उठाने के लिए एक उचित मंच मौजूद है। सिंघवी ने इस बात से सहमति जताई कि गांधी इस मामले में बेहतर तरीके से टिप्पणी कर सकते थे। उन्होंने कहा कि यह शिकायत याचिकाकर्ता को परेशान करने के प्रयास के अलावा और कुछ नहीं है।

43वें जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज़, निक और बेटी संग मनाया खास दिन

मुंबई  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और अदाओं का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज 43 साल की हो गई हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर दुनियाभर के सितारों ने प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से पहले हिंदी फिल्मों में नाम कमाया और उसके बाद विदेशों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। आज प्रियंका एक ग्लोबल स्टार के तौर पर देखी जाती हैं।  मिस वर्ल्ड का खिताब जीतते ही बनीं स्टार साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और यहीं से उनका बॉलीवुड सफर भी शुरू हुआ। उन्होंने कई सफल फिल्में कीं। साल 2004 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म ऐतराज में एक नकारात्मक किरदार निभाया, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई। 2008 में आई फिल्म फैशन के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। उन्होंने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने लॉस एंजिल्स से एक एजेंट को नियुक्त किया था जिसने प्रियंका को तैयार किया? हॉलीवुड सितारों के साथ की फिल्में क्वांटिको के बाद, प्रियंका को अन्य हॉलीवुड फिल्में भी ऑफर हुईं। उन्होंने 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और जैक एफ्रॉन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। इस फिल्म में वह एक खलनायिका की भूमिका में नजर आईं। प्रियंका ने फिल्म 'इज़ंट इट रोमांटिक' (2019) में इसाबेल की भूमिका निभाई। यह एक सहायक भूमिका थी। इसके बाद, प्रियंका ने 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' में सती की भूमिका निभाई। यह फिल्म 22 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। प्रियंका 'ए किड लाइक जेक' में भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म में ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेता आसिफ मांडवी ने प्रियंका के पति की भूमिका निभाई।