samacharsecretary.com

पाकिस्तान का बड़ा फैसला पड़ सकता है भारी, IPL के साथ PSL कराने से खिलाड़ियों पर संकट

नई दिल्ली  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने की पूरी तैयारी कर चुका है। आर्थिक तंगी, टीम के खराब प्रदर्शन और खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता से जूझ रहा क्रिकेट बोर्ड अपनी घरेलू टी20 लीग का आयोजन आईपीएल के समय पर ही कर रहा है। यह लगातार तीसरा साल है, जब पीएसएल के मैच आईपीएल के साथ टकरा रहे हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और खेल की टॉप-5 लीगों में भी शामिल है। वहीं, पीएसएल क्रिकेट की दुनिया में ही अपनी बड़ी पहचान के लिए तरस रही है। ऐसे में दोनों लीग के मैच एक साथ होने पर पीएसएल को भारी नुकसान होना तय है। पहले भी पीसीबी की इसी जिद के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है। पीएसएल का 12वां संस्करण 18 मार्च से 2 मई 2027 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, आईपीएल का आयोजन भी मार्च से मई के बीच ही होगा। ऐसे में छोटी लीग को नुकसान होना तय है। सबसे ज्यादा नुकसान टीवी और ऑनलाइनल मैच देखने वाले दर्शकों का होगा। पीएसएल 2016 में शुरू हुआ था और 2024 तक फरवरी से लेकर मार्च के बीच इसका आयोजन होता था। ऐसे में आईपीएल शुरू होने से पहले यह लीग खत्म हो जाती थी, लेकिन 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी20 विश्व कप के कारण इसे अप्रैल-मई में आयोजित कराना पड़ा। बॉडकास्टर को हो रही चिंता मैच का बॉडकास्ट करने वाली कंपनी वाले टेक्नोलॉजी का कहना है कि रमजान के दौरान अधिकर कंपनियां जमकर विज्ञापन देती हैं और अपना पूरा बजट खर्च कर देती हैं। ऐसे में अगले महीने पीएसएल होने पर उनके पास विज्ञापन देने के लिए बजट ही नहीं होता है। हालांकि, अधिकतर फ्रेंचाइजी मार्च के बाद ही पीएसएल कराने के पक्ष में हैं। इनका कहना है कि जिन 4 मैदानों पर पीएसएल के मैच होते हैं, उनमें से तीन मैदानों (लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी) पर फरवरी में जमकर ठंड पड़ती है। कोहरे के कारण मैच का आयोजन और खिलाड़ियों को ट्रवल करने में परेशानी होती है। पहले यूएई में होते थे मैच 2020 में पीएसएल के सभी मैचों का आयोजन पाकिस्तन में होने लगा। इससे पहले इस लीग के मुकाबले यूएई में भी आयोजित होते थे। इससे कोहरे की समस्या कम होती थी। हालांकि, पाकिस्तान के सामने कई चुनौतियां हैं। एक तरफ वाले टेक्नोलॉजी है, जिसके पास 2029 तक पीएसएल मैचों के ब्राडकास्टिंग राइट हैं और लीग की एक टीम का मालिकाना हक भी है। वहीं, दूसरी तरफ अन्य फ्रेंचाइजी हैं, जो मार्च-मई विंडो के पक्ष में हैं।

खिलाड़ियों के PSL छोड़ने पर भड़की PCB, नकवी बोले- नहीं बख्शेंगे नियम तोड़ने वाले

इस्लामाबाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने उन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का वादा किया है, जिन्होंने आख़िरी समय पर पीएसएल छोड़कर आईपीएल का रुख किया। लगातार दूसरे साल दोनों लीग एक ही समय पर हो रही हैं। श्रीलंका के दासुन शनाका ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लाहौर कलंदर्स की टीम से नाम वापस ले लिया है और चोटिल सैम करन की जगह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने का फ़ैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स अब कलंदर्स की टीम में शनाकाकी जगह लेंगे। वहीं ब्लेसिंग मुज़राबानी पहले ही पीएसएल से हट चुके हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हुए हैं। नक़वी ने रविवार को कहा, “हम नियमों के तहत उन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा मामला सामने आया था, जब कार्बिन बॉश को एक साल के लिए पीएसएल से बैन किया गया था, और इस बार भी वही होगा।” बॉश पिछले सीज़न में पेशावर ज़ल्मी के लिए डायमंड पिक थे, लेकिन उन्होंने आख़िरी समय पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का फ़ैसला कर लिया था। नक़वी ने आगे कहा, “आईपीएल के साथ टकराव कोई बड़ी समस्या नहीं है। अगर हमारे खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमें भी यहां बेहतरीन खिलाड़ी मिल रहे हैं। पीएसएल को टालना हमारे लिए संभव नहीं था क्योंकि पूरे साल में हमारे पास कोई और विंडो नहीं है।” इस पीएसएल में और भी कई खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया है। इनमें गुडाकेश मोती, जैक फ़्रेजर मक्गर्क, ऑटनिल बार्टमैन और स्पेंशर जॉनसन शामिल हैं। हालांकि ज़्यादातर खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला दिया है। पीएसएल का आगाज़ 26 मार्च से होगा, जो आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले है। हालांकि, मौजूदा पश्चिम एशिया संकट के चलते तेल आपूर्ति की समस्या को देखते हुए यह टूर्नामेंट बिना दर्शकों के खेला जाएगा। साथ ही, वेन्यू भी घटाकर छह से दो कर दिए गए हैं, अब सभी मैच लाहौर और कराची में होंगे।  

PSL से पहले पाकिस्तान में खेलने आए दिग्गजों को मिली जान से मारने की धमकी

 नई दिल्ली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 शुरू होने से ठीक पहले ही इस टूर्नामेंट पर बड़ा सुरक्षा खतरा मंडराने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर धमकी दी है. आतंकी संगठन ने क्रिकेट बोर्ड्स को साफ चेतावनी दी है कि वे अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए पाकिस्तान न भेजें. एक वरिष्ठ कमांडर के हवाले से कहा गया है कि अगर खिलाड़ियों के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।  बताया जा रहा है कि यह धमकी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है और इसकी पुष्टि भी की गई है. कमांडर ने यहां तक कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि मैच न हो पाएं और खिलाड़ी मैदान पर न उतरें।  इन दिग्गज खिलाड़ियों को भेजी धमकी इस धमकी के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम PSL 2026 में खेलने वाले हैं।  * वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे * स्मिथ मुल्तान सुल्तांस की ओर से डेब्यू करेंगे और पाकिस्तान पहुंच चुके हैं. इनके अलावा मार्नस लाबुशेन, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे और एडम जम्पा जैसे कई विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. आतंकी संगठन ने वार्नर और स्मिथ जैसे दिग्गजों का नाम लेकर धमकी दी है और कहा है कि अगर वे यहां खेलने आए तो अंजाम बुरा होगा।  PCB का बड़ा फैसला: खाली स्टेडियम में मैच स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ऐलान किया है कि PSL 2026 के सभी मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. उन्होंने कहा, “जब हम लोगों को अपनी आवाजाही सीमित करने के लिए कह रहे हैं, तो स्टेडियम में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकते. इसलिए यह फैसला लिया गया है।  PSL छोड़ IPL खेलने वाले खिलाड़ी 1. ब्लेसिंग मुजरबानी जिम्बॉब्वे के इस स्टार खिलाड़ी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाया था. ब्लेसिंग मुजरबानी को पहले PSL में इस्लामाबद यूनाइटेड के लिए चुना गया था. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने नाम वापस ले लिया. अब वह IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे और मुस्तिफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट बने हैं. इस फैसले पर PCB ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. 2. दासुन शनाका श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को PSL में लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख में साइन किया था. लेकिन उन्होंने भी PSL छोड़ दिया और अब IPL 2026 में Rajasthan Royals के लिए खेलेंगे, जहां वह सैम करन के रिप्लेसमेंट हैं. 3. गुडाकेश मोती गुडाकेश मोती को लाहौर कलंदर्स ने खरीदा था, लेकिन वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के कारण वह भारत में ही फंस गए और PSL नहीं खेल पाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ सकते हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 4. स्पेंसर जॉनसन स्पेंसर जॉनसन को क्वेटा ग्लेडिएटर ने 5.6 करोड़ में खरीदा था. लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत मिला है कि वह PSL छोड़कर IPL 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ सकते हैं. हालांकि इस पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. पहले भी छोड़ चुके हैं PSL यह पहली बार नहीं है जब खिलाड़ियों ने PSL छोड़ा हो. इससे पहले भी कई बड़े नाम ऐसा कर चुके हैं: कॉर्बिन बॉश (2025) * कुसल मेंडिस (2025) * मिचेल ओवन (2025) * काइल जेमिसन (2025) क्यों IPL को चुनते हैं खिलाड़ी? * IPL में ज्यादा पैसा मिलता है * ग्लोबल एक्सपोजर ज्यादा * दूसरी लीग्स (SA20, MLC, ILT20) में मौके * बड़ी फ्रेंचाइजी और बेहतर नेटवर्क यही वजह है कि PSL को हर साल इस चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. पीसीबी ने लिए ये फैसले * यह टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा * कुल 44 मैच खेले जाएंगे * सभी मुकाबले लाहौर और कराची में होंगे * ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है बढ़ी चिंता, क्या प्रभावित होगा टूर्नामेंट? PSL 2026 से पहले आई इस धमकी ने टूर्नामेंट पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अब देखना होगा कि विदेशी खिलाड़ी इस स्थिति में खेलने का फैसला करते हैं या नहीं।