samacharsecretary.com

42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, पंजाब के 5 जिलों में बारिश की संभावना; कल से चलेगी लू

अमृतसर  पंजाब के मौसम में आने वाले दिनों में लगातार बदलाव देखने को मिलने वाला है। एक तरफ मौसम विभाग के अनुसार 15 मई, आज राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि इसके बाद 16 मई से दक्षिण पंजाब के कुछ हिस्सों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।  वीरवार शाम पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि पूरा दिन लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। बीते दिनों एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज खत्म होने लगेगा। जिसके बाद लू का असर देखने को मिलेगा। एक सप्ताह के अंदर राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। बठिंडा रहा सबसे गर्म वीरवार को पंजाब के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से आसपास दर्ज किया गया, लेकिन दक्षिणी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दिया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फाजिल्का में 40.9, पटियाला में 40.4, फरीदकोट में 40 और अमृतसर तथा लुधियाना में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित कुछ सीमावर्ती जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते लोगों को दोपहर के समय खुले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 16 मई-  बठिंडा और मानसा जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। 17 मई-  बठिंडा और मानसा में गर्मी का असर बरकरार रहने की संभावना है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी है। 18 मई- दक्षिण पंजाब के जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।  

पंजाब में गर्मी का तांडव, तापमान 40°C पार; मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

लुधियाना  रविवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में मौसम ने गर्मी का कहर बरपाया। लू के चलते तापमान लगातार तीसरे दिन 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। बठिंडा में सुबह 1.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, लेकिन इसके बाद तेज धूप ने तापमान को 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया। लुधियाना और पटियाला में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में 42.8 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 40.8 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.3 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 39.0 डिग्री सेल्सियस और होशियारपुर में 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। अन्य जिलों में तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 से 30 अप्रैल तक धूल भरी हवाओं और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। एक मई को मौसम साफ रहेगा, जबकि दो मई को फिर से धूल भरी हवा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में लू के थपेड़े पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर जिलों में दोपहर 12 बजे से देर शाम तक गर्म हवाएं चल रही हैं। हरियाणा के रोहतक, पानीपत और फरीदाबाद जैसे जिलों में गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां न केवल गर्मी, बल्कि खराब वायु गुणवत्ता (AQI 222) ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यूपी और राजस्थान में पारा 46 के पार उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में भी तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि तटीय इलाकों में लोग उमस से परेशान हैं। कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर भी दी है। 28 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश हो सकती है। यह मौसम 2 मई तक बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना अधिक जताई गई है।  

जालंधर समेत पूरे पंजाब में गर्मी से राहत अगले दो दिनों में गिरेगा पारा

  जालंधर। पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही मेहरबान रहने वाला है, जिससे लोगों से गर्मी से बड़ी निजात मिलने वाली है। रुक रुक कर हो रही बारिश के साथ अब 3 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। तापमान अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश का असर कई जिलों में देखने में आ सकता है। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान आने वाले दिनों में भी पंजाब का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। 31 मार्च को कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं 1 अप्रैल को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और खराब मौसम के दौरान जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। आपको बता दें कि हालांकि बारिश के कारण अब लोगों को धूप से राहत मिल गई है।  

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि का साया

जालंधर पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है. यही कारण हैं कि सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है. चंडीगढ़ के साथ जालंधर, मोहाली, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश हुई है. वहीं, बाकी जिलों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज और 30 मार्च के लिए पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी का असर देखा जा रहा है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राज्य में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस पटियाला में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बठिंडा में दर्ज हुआ,,हालांकि, बारिश के कारण कई इलाकों में ठंडक बढ़ गई है और लोगों ने फिर से हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं. तेज़ हवा चलने की संभावना आपपठाओ बता दें कि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का खतरा ज्यादा है. वहीं, बठिंडा, मानसा, मोगा और मुक्तसर जैसे इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं लोगों को सावधान रहने कहा गया है. 30 मार्च तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 31 मार्च से बारिश कम हो जाएगी और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना रहेगी. अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है.

पंजाब में 22-23 जनवरी को झमाझम बारिश की मौसम ने जारी की चेतावनी

पठानकोट. हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में लगातार पड़ रही धुंध और कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने 22 जनवरी से पंजाब में मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 22 और 23 जनवरी को पंजाब के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 22 जनवरी को शाम के समय पंजाब में मौसम का मिज़ाज बदलेगा और पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना में बारिश होने की संभावना है। उधर, पिछले चार दिनों से चंडीगढ़ के तापमान में 10 डिग्री की बढ़ोतरी होने से अब यह महसूस ही नहीं हो रहा कि इस महीने के पहले 15 दिन शहरवासियों ने रिकॉर्ड तोड़ कड़ाके की ठंड झेली थी। रविवार को उत्तर भारत के 6 राज्यों में सबसे गर्म रहे चंडीगढ़ के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 25 डिग्री के करीब पहुंचते हुए 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़े हुए तापमान के बीच सोमवार को भी दिल्ली और गुरुग्राम के बाद चंडीगढ़ 6 राज्यों में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।