samacharsecretary.com

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

मुंबई कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को कोलगेट टोटल का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस अवसर पर कोलगेट टोटल के ब्रांड एंबेसडर राहुल द्रविड़ ने कहा, “खेलों में प्रदर्शन की बात हो तो हर छोटी चीज मायने रखती है। मौखिक स्वास्थ्य भी ऐसा ही एक अहम पहलू है। इतना कि दुनिया भर की कई टीमें और हंसी फ्लिक जैसे कोच अब खिलाड़ियों के लिए डेंटल चेक-अप अनिवार्य करते हैं। मेरे लिए कोलगेट टोटल इसलिए खास है क्योंकि यह 8 डेंटल समस्याओं को रोकता है और आपको वह प्रोएक्टिव बढ़त देता है।” कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के मार्केटिंग, ईवीपी, गुंजित जैन ने कहा, “अच्छा स्वास्थ्य हमेशा से खेल प्रदर्शन से जुड़ा रहा है। नींद, व्यायाम और पोषण के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन जिस छिपे हुए पहलू पर अब तक बात नहीं हुई, वह है मौखिक स्वास्थ्य। मुंह के जर्म्स शरीर में जाकर सूजन बढ़ा सकते हैं, मसल रिकवरी को धीमा कर सकते हैं और स्टैमिना को प्रभावित कर सकते हैं। राहुल द्रविड़ जैसे निरंतरता और विश्वसनीयता के प्रतीक के साथ साझेदारी कर, हम इस वैज्ञानिक तथ्य को मुख्यधारा में ला रहे हैं और कोलगेट टोटल की श्रेष्ठ तकनीक को उजागर कर रहे हैं, जो जर्म बिल्ड-अप से तीना गुना बेहतर लड़ती है और 8 डेंटल समस्याओं से बचाव करती है।”  

‘एक खराब दिन काफी है’ — राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को दी बड़ी सीख, वर्ल्ड कप से पहले अलर्ट

नई दिल्ली टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रही है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था। पिछले 2 साल में भारतीय टीम काफी बदल चुकी है। हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ और कप्तान रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली, और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने खिताब की रक्षा करने विश्व कप में उतरेगी। पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए खास संदेश दिया है। एक निजी कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ ने कहा कि विश्व कप में हम फेवरेट के तौर पर उतरेंगे और सेमीफाइनल तक जरूर पहुंचेंगे, लेकिन मेरा अपना अनुभव ये कहता है कि मैच में कौन सी टीम बेहतर खेलती है इसपर काफी कुछ निर्भर करेगा। कोई अच्छी पारी खेलकर आपको परेशान कर सकता है। टीम इंडिया कितनी भी मजबूत क्यों न हो, एक खराब दिन सबकुछ बिगाड़ सकता है। एक खराब दिन आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है। राहुल द्रविड़ के इस बयान का अर्थ भारतीय टीम का हर सदस्य और हर भारतीय क्रिकेट फैन अच्छी तरह समझता है। वनडे विश्व कप 2003 में पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलने के बाद टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। राहुल द्रविड़ ने उस विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। ठीक 20 साल बाद 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरे विश्व कप में अजेय रही। माना जा रहा था कि भारतीय टीम ही चैंपियन बनेगी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से एक बार फिर हमें हार का सामना करना पड़ा। राहुल द्रविड़ इस टीम के हेड कोच थे। राहुल ने इन्हीं अनुभवों के आधार पर कहा है कि एक खराब दिन हमारी सारी उम्मीदों और सपनों को तोड़ सकता है। इसलिए हमें हमेशा सावधान रहना होगा। भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में प्रचंड फॉर्म में चल रही है। भारत और श्रीलंका में विश्व कप का आयोजन और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है। अगर भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है, तो लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी, साथ ही कुल 3 विश्व कप खिताब के साथ सर्वाधिक टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम बन जाएगी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खेला गया टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीता था।  

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस्तीफा देकर मचाया सनसनी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। राहुल द्रविड़ ने हेड कोच के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने एक पर शेयर पोस्‍ट में द्रविड़ का आभार जताया। फ्रेंचाइजी ने पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन में लिखा, पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवाओं और अनुभवी, दोनों को प्रेरित किया। हमेशा रॉयल। हमेशा आभारी।