samacharsecretary.com

राशिफल 31 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें किस राशि का होगा दिन शुभ और किसका साथ देगा भाग्य

मेष राशि- आज दिन भागदौड़ वाला रहेगा। सुबह से ही काम की रफ्तार तेज रहेगी। एक काम खत्म नहीं होगा, दूसरा सामने आ जाएगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुरुआत में थोड़ा दबाव लगेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। पैसों के मामले में थोड़ा ध्यान रखें। अचानक खर्च आ सकता है। बेवजह खर्च करने से बचें। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बेहतर है शांत रहें। शाम के समय थोड़ा सुकून मिलेगा। थकान ज्यादा महसूस होगी, इसलिए आराम जरूरी है। वृषभ राशि- आज चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। जल्दबाजी करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। पुराने काम से फायदा मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में अपना काम समय पर करें। दूसरों की बातों में ज्यादा दखल न दें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मां या किसी बड़े से हल्की नोकझोंक हो सकती है। बात को बढ़ाने से बचें। पैसों को लेकर बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। आज धैर्य ही आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा। मिथुन राशि- आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। ये आगे काम आ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी। कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। मन हल्का रहेगा। दोस्तों से बात होगी या मिलने का प्लान बन सकता है। काम के बीच-बीच में राहत के पल मिलेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बस ज्यादा खर्च से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन भागदौड़ कम रखें। कर्क राशि- आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। एक साथ कई बातें दिमाग में चलेंगी। काम का दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक होगा। घर के मामलों में ध्यान देना पड़ेगा। परिवार को समय दें। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। दिन के दूसरे हिस्से में स्थिति बेहतर लगेगी। शाम तक मन हल्का हो जाएगा। नींद पूरी करना जरूरी है। सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। जो काम अटका था, उसमें हलचल दिखेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। आपका असर आसपास के लोगों पर दिखेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। जरूरी चीजों पर ही पैसा लगाएं। रिश्तों में सब ठीक रहेगा। दिन कुल मिलाकर पॉजिटिव रहेगा। कन्या राशि- आज काम ज्यादा रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। थकान महसूस होगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपके काम की सराहना हो सकती है। पैसों को लेकर सतर्क रहें। बेवजह खर्च से बचें। दिन के अंत में राहत मिलेगी। तुला राशि- आज प्लानिंग के साथ काम करना जरूरी है। जल्दबाजी करेंगे तो नुकसान हो सकता है। ऑफिस में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। आपके आइडिया काम आ सकते हैं, बस उन्हें सही तरीके से रखें। पैसों को लेकर सावधानी रखें। उधार देने या लेने से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। दिन के अंत में राहत महसूस होगी। वृश्चिक राशि- आज दिन अच्छा रहेगा। नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके आइडिया लोगों को पसंद आएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन मैनेज हो जाएगा। दिन पॉजिटिव रहेगा। धनु राशि- आज दिन संतुलित रहेगा। काम और घर दोनों ठीक से चलेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। कोई नया मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। मकर राशि- आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। छोटी बात भी विवाद में बदल सकती है। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। काम में ध्यान बनाए रखें। फोकस टूट सकता है। पैसों को लेकर कोई रिस्क न लें। दिन के दूसरे हिस्से में हालात सामान्य हो जाएंगे। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। कुंभ राशि- आज दिन अच्छा रहेगा। काम में प्रगति दिखेगी। नए मौके सामने आ सकते हैं। उन्हें पहचानना जरूरी है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आप मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। दिन आपके पक्ष में रहेगा। मीन राशि- आज थोड़ा कंफ्यूजन रह सकता है। कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। काम में धैर्य रखना जरूरी है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। दिन के अंत में चीजें साफ होने लगेंगी। अकेले समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा।

30 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसके लिए शुभ रहेगा आज का दिन

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें आज आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जा सकती है। घर का माहौल भी सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर लग रही है। वृषभ राशि- आज आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन दिन के अंत तक चीजें संभल जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ जरूरी बात हो सकती है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। काम में नए मौके मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कारोबार में छोटी लेकिन अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार में हल्का-फुल्का माहौल रहेगा। किसी पुराने दोस्त या परिचित से बातचीत हो सकती है। कर्क राशि- आज घर-परिवार की जिम्मेदारियां ज्यादा रह सकती हैं। मन थोड़ा भावुक रह सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोच लें। शाम तक स्थिति बेहतर महसूस होगी। सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए राहत और सफलता दोनों लेकर आ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी में मेहनत का असर दिखेगा। कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। कोई पुराना अटका काम पूरा होने की संभावना है। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज मेहनत का दिन है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है, बस आराम भी करें। वृश्चिक राशि- आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। धनु राशि- आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कामकाज में संतुलन बना रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। मकर राशि- आज का दिन व्यस्त रह सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। शाम को थोड़ा आराम करने की जरूरत महसूस होगी। कुंभ राशि- आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। लंबे समय से जिस काम के पूरे होने का इंतजार था, उसमें आज प्रगति हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज राहत भरा दिन रह सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मन भी हल्का महसूस होगा।

राशिफल 28 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें किसका होगा शुभ दिन और कौन सा राशी हो सकता है प्रभावित

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सुबह से काम का दबाव रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आती दिखेगी। नौकरी करने वालों को किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। अगर लंबे समय से कोई फाइल या प्रोजेक्ट अटका हुआ है तो उसमें आज प्रगति हो सकती है। घर के माहौल में भी सुधार रहेगा। पैसों को लेकर राहत मिलने के संकेत हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में जल्दबाजी से बचें। ऑफिस में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार करने वालों को छोटा लेकिन जरूरी लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की बात को गंभीरता से सुनना बेहतर रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए पैसे सोच-समझकर खर्च करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी और कारोबार दोनों में कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। किसी पुराने जानने वाले से संपर्क बन सकता है, जिससे आगे फायदा हो सकता है। परिवार में माहौल हल्का और सामान्य रहेगा। अगर किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भावुक रह सकता है। घर और परिवार की बातों में समय ज्यादा जा सकता है। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा। शाम तक मन हल्का महसूस होगा। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात सुन सकते हैं। कारोबार में भी फायदा होने के आसार हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से दिन बेहतर हो सकता है। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज मेहनत का फायदा मिल सकता है। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार में किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। कामकाज में स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में किसी जरूरी जिम्मेदारी को पूरा करने का मौका मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पैसों को लेकर राहत मिल सकती है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबार करने वालों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है। शाम के समय थोड़ा आराम करने की जरूरत महसूस होगी। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिल सकता है। नया काम शुरू करने या किसी जरूरी फैसले के लिए दिन अच्छा माना जा सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। ऑफिस में आपकी मेहनत का असर दिखेगा। कारोबार में लाभ हो सकता है। घर में सामान्य माहौल रहेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की बात हो सकती है। कारोबार में भी स्थिति बेहतर रहेगी। घर के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रह सकता है। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में लाभ के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मन भी आज पहले से बेहतर रहेगा।

27 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किस राशि का होगा भाग्य साथ और कैसा रहेगा दिन

मेष 27 मार्च के दिन आज लव लाइफ में उथल-पुथल रहेगी। सिचुएशन कंट्रोल से बाहर जाने से पहले ही मामला सुलझाएं। प्रोफेशनल जीवन में सकारात्मक रुख अपनाएं। बिना किसी हिचकिचाहट के पैसों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करें। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वृषभ 27 मार्च के दिन लव लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स का सोल्यूशन निकालें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां लें। पैसों के मामले में आपको सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा। मिथुन 27 मार्च के दिन आज रिश्तों में उथल-पुथल की उम्मीद करें। ऑफिस में आपका रवैया कारगर साबित होगा और आप उम्मीदों पर खरे उतरने में सफल हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा है। कर्क 27 मार्च के दिन लाइफ में खुश रहने के लिए रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याओं को सॉल्व करें। प्रोफेशनल चैलेंज से कोई परेशानी नहीं होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत हैं। आपकी सेहत भी नॉर्मल रहेगी। सिंह 27 मार्च के दिन प्रेम का जश्न मनाएं और प्रेम संबंधों में अहंकार को दूर रखें। नए काम हाथ में लें, जिससे आपको अपनी पेशेवर क्षमता साबित करने में मदद मिलेगी। आज के दिन धन का भी योग है। तुला 27 मार्च के दिन अपने साथी के साथ ज़्यादा समय बिताने पर विचार करें। काम पर आपके रवैये का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। खुश रहने के लिए लव लाइफ से जुड़े सभी प्रॉब्लम्स को सॉल्व कर लें। धनु 27 मार्च के दिन लव लाइफ आज खुशनुमा रहेगी। ऑफिस में आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज धन को सावधानी से मैनेज करें। पर्सनल जीवन में संतुलन बनाए रखें। मकर 27 मार्च के दिन प्रेम जीवन में ईमानदारी अच्छे परिणाम लाएगी। पेशेवर जीवन में सिद्धांतों से समझौता न करें। सामान्य स्वास्थ्य के साथ-साथ वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहेगी। कुम्भ 27 मार्च के दिन प्रॉब्लम को डिप्लोमेटिक तरीके से संभालना महत्वपूर्ण है। फाइनेंशियल लाइफ स्टेबल रहेगी। आपकी पर्सनल लाइफ में आपका डिसिप्लिन झलकेगा। हेल्दी लाइफस्टाइल के माध्यम से अपनी सेहत को बरकरार रखें। कन्या 27 मार्च के दिन कोई बड़ी फाइनेंशियल प्रॉब्लम आपको परेशान नहीं करेगी, साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव हो सकता है, लेकिन आप इस सिचुएशन से पार पा लेंगे। वृश्चिक 27 मार्च के दिन रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए लव लाइफ से जुड़ी समस्याओं को सॉल्व करें। आपके करियर में परेशानियां आएंगी, लेकिन उनसे पार पाने के लिए कॉन्फिडेंस बनाए रखें। मीन 27 मार्च के दिन महिला जातकों का आज प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखें, जिससे बेहतर प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त होगा। अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ समृद्धि भी मिलेगी।

21 मार्च 2026 का राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा दिन, और किसे सतर्क रहने की आवश्यकता है?

मेष 21 मार्च के दिन नए कार्यभार संभालते समय सावधान रहें। मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं विवाद से बचें। प्रॉफिट का स्वाद चखेंगे। बातचीत में भी संतुलित रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। वृषभ 21 मार्च के दिन मन परेशान रहेगा। लक्ष्य को हासिल करना काफी मुश्किल लगेगा। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की मिलेगी। मिथुन 21 मार्च के दिन धन आज कई स्रोतों से आएगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में भी वृद्धि होगी। कर्क 21 मार्च के दिन आपको आज लाइफ में अच्छे पल देखने को मिलेंगे। पर्सनल लाइफ में इमोशनली एक दूसरे से चीजें शेयर करें। प्रोफेशनल लाइफ में आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आपको नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। सिंह 21 मार्च के दिन सिंह राशि वालों के पास आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आपको काम में लाभ होगा। तरक्की के योग हैं, लेकिन फैसले लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें। नई स्ट्रैटजी लाने की आवश्यकता होगी। कन्या 21 मार्च के दिन तनाव भरे समय में भी शांत रहें। प्रेम जीवन को ऊर्जावान और रचनात्मक बनाए रखने के रोमांटिक तरीकों की तलाश करें। पेशेवर जीवन को विवादों से दूर रखें। आज के दिन स्वास्थ्य और धन अच्छा रहेगा। तुला 21 मार्च के दिन पार्टनर के साथ क्रिएटिव एक्टिविटी में शामिल हों ताकि आपका रिलेशन मजबूत हो सके। फाइनेंशियल सक्सेस आपके पक्ष में होगी। आपका करियर अपने चरम पर होगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी स्ट्रेसफ्री हो सकते हैं। वृश्चिक 21 मार्च के दिन लेखकों और कॉपीराइटरों को अपनी स्किल्स को साबित करने के अवसर मिलेंगे। आप कई लंबे समय से पेंडिंग अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए रेडी हो सकते हैं। मार्केट रिसर्च बहुत जरूरी है याद रखें। धनु 21 मार्च के दिन अपने प्रेम जीवन में सबसे अच्छे पलों की तलाश करें और पेशेवर जीवन को उत्पादक बनाए रखें। वित्तीय समृद्धि स्मार्ट मौद्रिक निर्णय लेने की अनुमति देती है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। बातचीत से इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन हो सकता है। मकर 21 मार्च के दिन ट्रैवल करते समय भी आपको पार्टनर के संपर्क में रहने की आवश्यकता है। ऑफिस की राजनीति को छोड़ दें। अपनी भावनाओं को खुलकर एक्सप्रेस करने के लिए अपने जीवनसाथी से कॉल पर बात करें। कुंभ 21 मार्च के दिन ऑफिस में अपना कंट्रोल न खोएं। ध्यान रखें कि आप सीनियर्स के साथ अच्छा ताल-मेल भी बनाए रखें। धन का आगमन होगा। ऑयली और मसालेदार भोजन का सेवन कम करें। लाइफ में बैलेंस बनाए रखें। मीन 21 मार्च के दिन आप दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्यार को बनाए रखें और सुनिश्चित करें कि आप कार्यालय में उम्मीदों पर खरे उतरें। स्वास्थ्य और धन दोनों अच्छी स्थिति में रहेंगे। आपकी प्राथमिकता फ्यूचर के दिनों के लिए सेविंग्स करने की होनी चाहिए।

20 मार्च 2026 राशिफल: किसकी किस्मत में है सफलता, और किसे रहना होगा सावधान

मेष 20 मार्च के दिन को क्लियरिटी के साथ देखें। करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत करने के आपको अच्छे से उनके साथ बॉन्डिंग बनानी है। आपके लिए चैलेंज भी है और मैके भी, तो आप अपने हिसाब से फैसले लेकर आगे बढ़ें। वृषभ 20 मार्च के दिन खुली बातचीत से आपका कनेक्शन मजबूत होगा। फालतू तनाव से बचने के लिए फाइनेंशियल स्थिति पर ध्यान दें, बजट को रिव्यू करें और सेहत के लिहाज से, हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने से आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा। मिथुन 20 मार्च के दिन बैलेंस और आगे बढ़ने पर फोकस करने का समय है। करियर और पर्सनल लाइफ में तरक्की के मौके खुद ही सामने आते हैं, लेकिन सोच-समझकर आपको आज फैसले लेने हैं। व्यक्तिगत संबंधों की बात करें तो खुद को सुनें। कर्क 20 मार्च के दिन आराम करने के लिए प्राथमिकता दें। अपने पार्टनर के साथ भी समय बिताएं और उनको समझने की कोशिश करें। नई संभावनाओं के लिए खुले रहें, लेकिन डीसीजन लेने में जल्दबाजी न करें। सिंह 20 मार्च के दिन हेल्दी रहने के लिए लाइफ स्टाइल अच्छा करें और खुद की केयर करें। आज का दिन आपको नए मौकों को तलाशने के लिए आमंत्रित करता है। आपका ध्यान वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर होना चाहिए। तुला 20 मार्च के दिन तनाव के लेवल के प्रति सचेत रहकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आज का दिन नए अवसर और विकास लेकर आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को संतुलित करने पर ध्यान दें। धनु 20 मार्च के दिन प्रोफेशनल रूप से, बदलावों के लिए तैयार रहें। नई स्किल्स सीखने के लिए तैयार रहें। वित्तीय रूप से, यह आपके खर्च और बचत की आदतों पर गौर करने का अच्छा समय है। अपनी आदतों को बदलाव करके हेल्दी रहें। मकर 20 मार्च के दिन सेहत दुरुस्त रहने वाली है। आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चीजों को अच्छे से रिव्यू करें। आप अपने करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत होते हुए पा सकते हैं। कुम्भ 20 मार्च के दिन लव लाइफ में चल रही उथल पुथल को सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपको ऐसे मौके मिलेगे, जहां आप समस्याओं के सटीक सोल्यूशन देने में कामयाब रहेंगे। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं, जिनका के लिए बजट को रिव्यू करें। कन्या 20 मार्च के दिन कुछ लोगों के रिश्तों में थोड़ी-बहुत नोक-झोक हो सकती हैं, लेकिन चीजों को तुरंत कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों पहले से बहतर होंगी और आपके फेवर में होंगी। लाइफ में बैलेंस जरूरी है। वृश्चिक 20 मार्च के दिन रिश्तों में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं लेकिन बातचीत कर इन दिक्कतों को सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में ईगो को छोड़ दें और ऑफिस रोमांस से भी तौबा करें। चुनौतियों का बखूबी सामना करें। आपको मेंटली स्ट्रांग रहना है। मीन 20 मार्च के दिन आपकी लव लाइफ में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, पर्सनल लाइफ में खुशिायां मिलेगी। आपका पार्टनर आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। आपके लिए सावधान रहने की सलाह है।

19 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा सावधान

मेष 19 मार्च के दिन रोमांटिक मामलों को सुलझाएं। नए काम आपको बिजी रखेंगे। ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करने के मौके भी ढूंढें। लाइफ में पैसों से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आज हेल्थ अच्छी रहेगी। वृषभ 19 मार्च के दिन लव अफेयर में सरप्राइज पाने के लिए तैयार रहें। आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ईगो का असर न पड़ने दें। पैसे के मामलों को ध्यान से संभालें। आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी। मिथुन 19 मार्च के दिन कोई बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम भी नहीं आएगी। काम पर नए चैलेंज लें और आज अपने लवर के साथ ज्यादा समय बिताने के बारे में सोचें। आपकी मेहनत फाइनेंशियल मैनेजमेंट में मदद करेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी। कर्क 19 मार्च के दिन एक शानदार लव लाइफ आपका इंतजार कर रही है। इसी तरह, आपका वर्कप्लेस कोऑपरेटिव और मजेदार रहेगा, जिससे आप सबसे अच्छा रिजल्ट दे पाएंगे। पैसे के मामले में सुरक्षित इन्वेस्टमेंट पर विचार करें। सिंह 19 मार्च के दिन छोटी-छोटी जीत पर ध्यान दें। अपने टास्क को लेकर शांत, दयालु और क्लियर रहें। धीरे-धीरे प्लान बनाएं, और लंबे समय तक चलने वाली तरक्की के लिए लगातार कदम उठाएं। अपनी गलतियों से सीखें। कन्या 19 मार्च के दिन कोई छोटा नोट पढ़ें और कोई नया आसान आइडिया आजमाएं, जिससे काम या खेल आसान हो जाए। आज ध्यान से प्लानिंग करने का सही समय है। परिवार या कोई एक काम चुनें, एक क्लियर और आसान प्लान बनाएं। तुला 19 मार्च के दिन अच्छे रिजल्ट्स देख सकते हैं। आपके सेफ आइडिया अब लगातार तरक्की और आने वाले दिनों के लिए बढ़ता कॉन्फिडेंस ला सकते हैं। शांति से आगे बढ़ते रहें। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। वृश्चिक 19 मार्च के दिन नई सीख मजेदार और प्रोडक्टिव लग सकती है। छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंट आपकी स्किल बढ़ाने और रोज के काम आसान बनाने में मदद करते हैं। आज के दिन शांत और खुश रहें। आप चीजें मैनेज कर सकते हैं। धनु 19 मार्च के दिन आपकी एनर्जी स्टेबल महसूस होगी। एक क्लियर लक्ष्य चुनें और छोटे-छोटे प्लान किए हुए कदम उठाएं। दोस्तों से गाइडेंस मांगें, चुनाव करते समय विनम्र रहें। आज के दिन कोई आसान काम पूरा करें। मकर 19 मार्च के दिन शांति से कदम उठाएं। जरूरी काम तय करें। आज के दिन परिवार की मदद करें। एक छोटा प्लान बनाएं ताकि बिना स्ट्रेस या जल्दी बदलाव के लगातार तरक्की हो और पलों का मजा लें सकें। कुंभ 19 मार्च के दिन अपने आइडिया शेयर करें। छोटे-छोटे, लगातार कदम स्ट्रेस कम कर सकते हैं। दोस्ताना मदद से प्रैक्टिकल कदम बेहतर नतीजे देंगे। सब्र रखें और खुद पर मेहरबान रहें। छोटे बदलावों पर भरोसा करें। मीन 19 मार्च के दिन छोटे-छोटे काम निपटाने के लिए अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल करें। एक आसान प्लान आजमाएं, नोट्स लिखें। आज के दिन दोस्तों के साथ आइडिया शेयर करें। दोस्ताना सवाल पूछें।

07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य रह सकता है। कामकाज में थोड़ी भागदौड़ रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे काम पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। पैसों के मामले में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूल खर्च से बचना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। सेहत के मामले में ज्यादा चिंता की बात नहीं है, लेकिन खानपान का ध्यान रखें। वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। कामकाज में अच्छे मौके मिल सकते हैं और मेहनत का परिणाम भी मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रह सकती है और कुछ लोगों को धन लाभ भी हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में भी समझदारी बनाए रखने से माहौल अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर के मामले में अच्छा दिन हो सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। किसी पुराने काम के पूरे होने से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय ठीक रह सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति ठीक रह सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज कामकाज में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें। परिवार के साथ बातचीत से कई समस्याएं हल हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा तनाव लेने से बचें। कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत वाला रह सकता है। कामकाज में थोड़ी व्यस्तता बढ़ सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रह सकता है। कामकाज में सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रह सकती है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा ध्यान देने वाला हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कामकाज में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के साथ बातचीत से कई बातें साफ हो सकती हैं। रिश्तों में समझदारी बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रह सकता है। कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका फायदा भी मिल सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास बनी रह सकती है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति ठीक रहने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज परिवार से जुड़े मामलों में समय बिताने का मौका मिल सकता है। घर के किसी जरूरी काम को पूरा करने की योजना बन सकती है। कामकाज के मामले में दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में ज्यादा जोखिम लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य और संतुलित रह सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। ऑफिस में सहयोग मिलने से काम आसान हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

राशिफल 06 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा

मेष राशि– आज आपका आपको पॉजिटिव व शांत रहना होगा। क्योंकि आज आपके अंदर थोड़ा गुस्सा या नकारात्मक ऊर्जा जमा हो सकती है। इसे निकालने के लिए थोड़ी वॉक करें या हल्की एक्सरसाइज करें। इससे आपका मन हल्का होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। गुस्सा अंदर मत रखें, खुद को काम में व्यस्त रखें। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आज कोई बड़ी चीज खरीदने से पहले अलग-अलग जगह के दाम जरूर देख लें। जल्दबाजी में महंगी चीज न खरीदें। थोड़ा रिसर्च करेंगे तो आपके पैसे की अच्छी बचत होगी। परिवार की सलाह लें और उन्हें थोड़ा वक्त दें। बाहरी खाना ना खाएं। मिथुन राशि– आज अगर किसी बात को लेकर शक या गलतफहमी है तो सीधे पूछ लें। खुलकर बात करने से रिश्ते अच्छे रहते हैं। बिना समझे कोई धारणा न बनाएं, वरना झगड़ा हो सकता है। योग स दिन की शुरुआत करें। ऑयली फूड ऑवाइड करें। कर्क राशि- आज आपको बेकार के झगड़ों और ड्रामे से दूर रहना चाहिए। जो बातें आपसे जुड़ी नहीं हैं, उनमें न पड़ें। अपने मन की शांति पर ध्यान देंगे तो दिन अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें। सुबह वाली धूप सेंके। सिंह राशि- आज सिंह राशि वालों का दिन शुभ होगा। हर चीज में दूसरों से टक्कर लेने की जरूरत नहीं है। अगर टीम के साथ काम करेंगे तो काम जल्दी होगा। दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी लीडरशिप दिखेगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज काम करते समय परफेक्ट बनने से ज्यादा जरूरी है काम समय पर खत्म करना। छोटी-छोटी बातों में ज्यादा समय मत लगाइए। समय पर काम पूरा करना ज्यादा जरूरी है। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज अगर आपको किसी बात में न्याय या बराबरी चाहिए, तो सीधे बोलिए। लोग आपके मन की बात खुद नहीं समझ सकते। साफ और विनम्र तरीके से अपनी बात कहें। वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वाले आज अपनी योजनाओं और आइडिया को ज्यादा लोगों को न बताएं। सही समय आने पर ही कदम उठाएं। चुपचाप योजना बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनु राशि- धनु राशि वाले आज अपने रूट या निकलने के समय में थोड़ा बदलाव करें। अगर 5 मिनट पहले निकलेंगे तो ट्रैफिक से बच सकते हैं। छोटी-छोटी बदलाव से दिन आसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। बाहरी खाने को अवॉइड करें। परिवार के साथ संग बिताएं। मकर राशि- आज चाहे कितनी भी परेशानी आए, अपनी दिनचर्या (रूटीन) पर टिके रहें। आपकी अनुशासन से आप अपने काम पूरे कर पाएंगे। परिवार की मदद लें। शाम तक अच्छी खबर मिल सकती है। कुंभ राशि- मकर राशि वाले आज किसी पुरानी समस्या का नया और अलग तरीका आजमाएं। रचनात्मक सोच से आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। काम के बीच में ब्रेक लें। संगीत व लेखन जैसे क्रिएटिव कामों में मन लगा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पिएं। मीन राशि- मीन राशि वाले आज थोड़ी देर अकेले समय बिताएं या टहल लें। इससे आपका दिमाग शांत होगा और आप अपने काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे। कोई भी बात हो सच्चाई के साथ रखें।

05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

आज का राशिफल मेष आज के दिन की स्थिति कुछ न कुछ मुश्किलें देने वाली हो सकती हैं, किसी न किसी बात को लेकर घर पर भी कुछ मतभेद बने रह सकते हैं जिन्हें सुलझाना आसान नहीं होगा। आप अपने काम के चलते कुछ यात्रा भी कर सकते हैं जो शायद अभी खर्च और थकान ही बढ़ाने वाली हैं।     करियर – काम के लिहाज से आज के दिन की स्थिति आप को कई मायनों में एक छिपा हुआ कंपटीशन देने वाली है यानी के लोग विरोध में सामने न हों लेकिन पीठ पीछे काफी कुछ चल रहा होगा। कारोबार को लेकर ध्यान से सौदे करने की जरूरत है।     फाइनेंस – पैसों को लेकर आज का दिन आपको खर्च की अधिकता देने वाला है। आप कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।     लव लाइफ – प्यार भरे रिश्ते इस समय होकते हैं किसी दूसरे के चलते विवाद या तनाव का शिकार।     हेल्थ – सेहत के मामले में इस दौरान शरीर में दर्द बुखार या अन्य कोई परेशानी उभर सकती है। आज का राशिफल वृष वृषभ राशि वालों के लिए काम के साथ-साथ इस समय कुछ बदलाव का भी मौका होगा, घर को सजाने या उसमें कुछ चेंज करने की कोशिशें भी अच्छी रहने वाली हैं। इस समय घर पर दोस्तों के आने से अलग ही रौनक लगने वाली है।     करियर – काम के लिहाज से आज आप अपने रचनात्मक पक्ष में ज्यादा अच्छे रहने वाले हैं। इस दौरान आप के काम में कुछ नवीनता दिखाई दे सकती है। इस समय के दौरान काम या किसी सौदे को लेकर यात्रा भी हो सकती है।     फाइनेंस – आर्थिक स्थिति की अगर बात करें तो ये समय आपको कुछ अपने ऊपर होने वाले खर्च की स्थिति को अधिक दिखा रहा है।     लव लाइफ – प्रेम संबंध इस समय काफी बातों के चलते रहेंगे आप के लिए कमजोर क्योंकि कोई न कोई शक या संदेह दिलों में ला सकता है दूरी का असर।     हेल्थ – स्वास्थ्य के मामले में इस सप्ताह आप छोटी छोटी बातों से हो सकते से परेशान जिससे दिक्कत हो सकती हैं।   आज का राशिफल मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति रह सकती है कुछ मामलों में उलझनों से भरी हुई। घर पर कुछ काम आप के ध्यान को कर सकते हैं भ्रमित। इस दौरान बच्चों को लेकर उनकी पढ़ाई से संबंधित बातचीत होगी जिसमें आप उनके लिए एक अच्छे मार्गदर्शक बनेंगे।     करियर – कामकाज की अगर बात की जाए तो इस समय कुछ पुरानी बातें या यादें मन पर डाल सकती हैं अपना प्रभाव। इस समय के दौरान लगातार कामकाज में लगे रहना आपको अपने आस पास के माहौल से भी दूर ले जाने वाला हो सकता है।     फाइनेंस – आर्थिक स्थिति के मामले में दिन रहेगा कुछ दोस्तों के साथ खर्चीला या फिर किसी भाई बंधु के लिए खरीदारी भी हो सकती है।     लव लाइफ – प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो इस समय आप अचानक से किसी से मिल सकते हैं या बातचीत आगे बढ़ सकती है।     हेल्थ – सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, लेकिन किसी खेलकूद में चोट न लगे इस बात का रखें ख्याल।   आज का राशिफल कर्क कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ आत्मविश्वास को देने वाला रह सकता है। आप अपने कामों को लेकर भी सक्रिय रहेंगे, लेकिन किसी पारिवारिक विषय को लेकर मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। आज शांत रहते हुए मेहनत करते रहना आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा।     करियर – कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं, लेकिन अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है।     फाइनेंस – आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है, किसी जरूरी घरेलू खर्च के कारण बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है।     लव लाइफ – दांपत्य जीवन में आज के दिन एक दूसरे को समय कम ही दे पाते हैं, प्रेम संबंधों में उन बातों से परेशान न हों जो किसी बाहरी व्यक्ति के कारण प्रभावित हो रही है।     हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा असर पर यात्रा के दौरान कुछ दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।   आज का राशिफल सिंह सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काम के साथ साथ घर के लोगों के साथ समय बिताने वाला देगा। परिवार और काम दोनों के बीच संतुलन भी बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय अहम होगी।     करियर – काम के मामले में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं।     फाइनेंस – आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें वैसे तो आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं।     लव लाइफ – रिश्तों में आज के दिन घर परिवार की जिम्मेदारी ही बहुत अधिक रहने वाली है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।     हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान में लापरवाही न करें। गले या सर्दी-जुकाम की हल्की समस्या हो सकती है।   आज का राशिफल कन्या कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपने ही अनुसार काम करने की इच्छा को बढ़ा सकता है। इस समय घर पर किसी के साथ बातचीत में बहस बढ़ सकती है, इसलिए जितना हो सके आज के दिन आपने स्वभाव में अड़ियल रुख न अपनाएं।     करियर – कार्यक्षेत्र में पुरानी बातें या अनुभव आपके फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी नए काम में शामिल होने की इच्छा तो रखेंगे लेकिन इसमें आगे बढ़ना मुश्किल रह सकता है।     फाइनेंस – आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन मित्रों के साथ बाहर जाना या किसी रिश्तेदार के लिए खरीदारी करने से खर्च बढ़ सकता … Read more