samacharsecretary.com

Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत

मेष: आज मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है। छोटे-छोटे कामों में मन नहीं लगेगा और बार-बार मूड बदल सकता है। खर्चे अचानक निकल सकते हैं, इसलिए फालतू खर्च से बचें। घर में किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन बात को दिल पर न लें। लव लाइफ में सामने वाले की बात ध्यान से सुनेंगे तो झगड़ा टल सकता है। कामकाज में जल्दबाजी न करें, धीरे-धीरे करेंगे तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी, बस नींद पूरी लें। वृषभ: आज पैसों को लेकर सोच-विचार ज्यादा रहेगा। कहीं से उम्मीद के उलट पैसा आ सकता है, लेकिन टिकेगा नहीं। किसी दोस्त या रिश्तेदार की बात पर तुरंत भरोसा न करें, पहले सच्चाई जान लें। ऑफिस में काम सामान्य चलेगा, ज्यादा दबाव नहीं रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, खुद पहल करेंगे तो बात सुधरेगी। जरूरी न हो तो लंबी यात्रा टाल दें। मिथुन: आज थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन रह सकता है। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, शब्दों का ध्यान रखें। लव लाइफ में गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए साफ बात करें। नौकरी या काम में जो चल रहा है, उसी पर फोकस रखें। नया काम शुरू करने से अभी बचें। सेहत के लिए पानी ज्यादा पिएं। कर्क: आज मन थोड़ा हल्का रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन सीनियर से बात करते समय सोच-समझकर बोलें। किसी पुराने मामले पर सफाई देनी पड़ सकती है। लव लाइफ में अपनापन महसूस होगा। सेहत सामान्य रहेगी, बस खानपान में लापरवाही न करें। सिंह: आज शरीर में सुस्ती या कमजोरी लग सकती है। बाहर निकलते समय संभलकर रहें, फिसलने या हल्की चोट का खतरा है। काम के मामले में फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। घर में माहौल ठीक रहेगा। लव लाइफ में अच्छा समय बीतेगा, साथ बैठकर बात करने से रिश्ता मजबूत होगा। पेट से जुड़ी दिक्कत से बचने के लिए हल्का खाना खाएं। कन्या: आज बच्चों या परिवार की किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। घर का माहौल थोड़ा भारी लग सकता है। काम से जुड़ी कोई बात बनते-बनते अटक सकती है। प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा मामला आगे बढ़ेगा, लेकिन समय लगेगा। मां की सेहत पर ध्यान दें। खुद को शांत रखें, ज्यादा सोचेंगे तो मन भारी होगा। तुला: आज बोलचाल में सख्ती आ सकती है। गुस्से में कही बात रिश्तों में दूरी ला सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान देना जरूरी है। कोई नया निवेश करने का मन बनेगा, फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा। काम में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर बीपी या मुंह से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है। वृश्चिक: आज गला, नाक या कान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मौसम से बचाव करें। भाई-बहन को लेकर मन परेशान रहेगा। काम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। धनु: आज रिश्तों में गलतफहमी की वजह से दूरी बन सकती है। बिना वजह शक करने से बचें। ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। जो लोग पब्लिक डीलिंग या राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए दिन ठीक है। विपरीत लिंग के साथ बातचीत में लिमिट बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। मकर: आज मन में बेचैनी रह सकती है। खर्चे उम्मीद से ज्यादा निकल सकते हैं, जिससे टेंशन होगी। उधार देने या जोखिम भरे काम से दूरी रखें। कामकाज में मन नहीं लगेगा, लेकिन दिन जैसे-तैसे निकल जाएगा। लव लाइफ में बात कम हो सकती है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें, हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे। कुंभ: आज गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। पैरों में दर्द या मोच जैसी दिक्कत हो सकती है। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन ठीक है, मन लगाकर पढ़ेंगे तो फायदा मिलेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। कोई बड़ा फैसला लेने का मन बनेगा, लेकिन आज टालना बेहतर है। भावुक होकर कुछ न करें। मीन: आज खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। सिरदर्द या आंखों में जलन परेशान कर सकती है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है, छोटी बात को बड़ा न बनाएं। मन में बेवजह डर या चिंता रह सकती है। आज खुद को थोड़ा आराम दें और फैसले सोच-समझकर लें। हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे।  

9 फरवरी 2026 का भविष्यफल: सभी 12 राशियों के लिए क्या कहता है सितारों का हाल

मेष राशि: 9 फरवरी 2026 के दिन अपनी क्षमता साबित करने के लिए ऑफिस में नए काम हाथ में लें। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। आपको अच्छी न्यूज मिल सकती है। आज आप स्वस्थ भी हैं। कुछ महिलाओं को संपत्ति भी विरासत में मिलेगी। वृषभ राशि: ऑफिस के काम पर ध्यान केंद्रित करें। अनुशासन और रोमांस के जरिए प्रेम जीवन को रोमांचक बनाए रखें। आज पेशेवर जीवन को उत्पादक बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि: आज ऑफिस की गॉसिप से बचें। आपका प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज का दिन समझदारी भरे निवेश के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। कर्क राशि: 9 फरवरी 2026 के दिन प्यार से साथ रहें। लव के मामले में अहंकार को दूर रखें। भविष्य के लिए प्लान करें। पेशेवर जोखिम उठाने की इच्छा भी दिखाएं। धन और स्वास्थ्य दोनों अच्छी स्थिति में रहेंगे। सिंह राशि: 9 फरवरी 2026 के दिन करियर में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। सुबह के समय किसी स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाए रखें। आप दान भी कर सकते हैं। कन्या राशि: आज समृद्धि बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रोमांटिक मामलों को लगन से निपटाएं। आधिकारिक समस्याओं को मजबूती से सुलझाएं। आपको आर्थिक खर्चों में कटौती करनी चाहिए। तुला राशि: आज रिश्ते में सुखद पलों की तलाश करें। लव लाइफ को अगले लेवल पर ले जाने पर विचार करें। अहंकार को दफ्तर की जिंदगी से दूर रखें। आज आप हेल्दी महसूस करेंगे। वृश्चिक राशि: रोमांस से जुड़े मुद्दों का सोल्यूशन निकालें। प्रोफेशनल चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका सोल्यूशन निकाल लेंगे। जब तक आपका स्वास्थ्य अच्छा है, धन का प्रबंधन समझदारी से करें। धनु राशि: 9 फरवरी 2026 के दिन सुरक्षित वित्तीय निवेश को प्राथमिकता दें। टीम मीटिंग में समझदारी से काम लें। कॉन्फिडेंस से नए विचारों को आगे बढ़ा सकते हैं। आज कई स्रोतों से धन प्राप्ति होगी। मकर राशि: स्टूडेंट्स को भी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। लव लाइफ में बेहतरीन पल देखने को मिलेंगे। प्रोफेशनल मुद्दों को सुलझाएं। आर्थिक निवेश पर विचार करें, जो सुरक्षित हों। कुंभ राशि: आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। कुछ रिलेशनशिप में खटास भरे पल भी आ सकते हैं। रिश्तों की समस्याओं के समाधान के लिए आज का दिन चुनें। बेहतर विकास के लिए पेशेवर अवसरों का लाभ उठाएं। मीन राशि: धन मिलने पर सुरक्षित वित्तीय फैसले लें। निजी और पेशेवर जीवन, दोनों में समझदार और संवेदनशील रहें। कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी और आर्थिक समृद्धि भी आपके पक्ष में रहेगी।  

8 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की स्थिति से इन राशियों की किस्मत में आ सकते हैं महत्वपूर्ण बदलाव

मेष आज के दिन खुद का साथ दें और अपने ऊपर भरोसा रखें। दूसरों के हिसाब से नहीं चलना है। कोई आपकी सहनशक्ति की परीक्षा ले सकता है, लेकिन इससे आपकी असली पहचान नहीं बदलेगी। अपने विश्वास पर खरे उतरेंगे। आपको अच्छे फैसले लेने में मदद करेगा। इसके अलावा कुछ सीमाएं तय करना भी जरूरी हो सकता है। सीमाएं बनाने से खुदगरजी नहीं है, बल्कि यह वो तरीका है जिससे आपका जीवन संतुलित रहता है। वृषभ आज आपको शांति पाने के लिए किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। किसी के साथ अगर आपको ठीक नहीं लग रहा है, तो आप उससे दूरी बना लें। इसके लिए लड़ाई या बहस करना जरूरी नहीं है। इससे आप अपनी शक्तियों का सही इस्तेमाल कर सकते हैं और उसे बचा सकते हैं। आज आप समझेंगे कि शांत रहना मतलब सब कुछ कंट्रोल करना नहीं, बल्कि जो होता है उसे स्वीकार करना और संतुलित रहना है। अपने अंदर की स्थिरता आपको बाहर की परेशानियों से लड़ने में मदद करेगी। मिथुन आज आपको अतिरिक्त महसूस करने की जरूरत नहीं है। आपको हर बात तुरंत लोगों से कहने या हर चीज में शामिल होने की जरूरत नहीं। आपको जो स्पष्टता मिलेगी, वह एकांत जगह पर मिलेगी, जहां शोर-शराबा ना हो। आज थोड़ी देर खुद को रोकें और अपनी ऊर्जा को बर्बाद होने से बचाएं। कम बोलने से आपको बेहतर लगेगा और बाहरी परेशानिया आपके महत्वपूर्ण काम में बाधा नहीं डालेंगी। खुद को पहले रखें। जैसे-जैसे आप अपने साथ खुश होंगे, आपकी दया और अपनापन भी बढ़ेगा। कर्क आज परिवार के रिश्ते मजबूत होंगे। जोड़ों की सेहत के लिए पोषण पर ध्यान देने से शारीरिक आराम बढ़ेगा। लंबी अवधि के निवेश की सोच से वित्तीय सुरक्षा अधिक मजबूत महसूस होगी। पेशेवर अवसर उन कामों में बेहतर होंगे जो आपके कौशल और विशेषज्ञता पर आधारित हों। अकेले या स्वयं-निर्देशित यात्रा करने से मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति या घर से जुड़े फैसले भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण होंगे। अध्ययन और सीखने में सफलता तब बेहतर रहेगी जब अनुशासन खुद से बनाए रखा जाए, न कि जब कोई बाहरी दबाव हो। सिंह आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप अपने पुराने तौर-तरीके और आदतों को ठीक उस प्रकार छोड़ देंगे, जैसे सांप अपनी पुरानी खाल बदलता है। हालांकि ये चीजे आपकी पहचान तय नहीं करेंगी, जो पहले बहुत जरूरी लगता था, अब वह महत्वहीन लगेगा। हालांकि इस पर ज्यादा ध्यान ना दें। एक छोटा बदलाव नई चीजों के लिए रास्ता खोलता है। धीरे-धीरे तरक्की की राह पर हैं। आप जिस रास्ते पर हैं, वह आपके पुराने रास्ते से बेहतर है। कन्या आज आपका समझदारी वाला पक्ष सामने आएगा। भले ही आपको अनुशासन पसंद है, पर दूसरों और चीजों के प्रति कोमल रवैया अपनाने से ज्यादा फायदा होगा। दूसरों के साथ-साथ खुद के साथ भी दयालु रहें। आप अपनी सारी कामयाबी हासिल कर लेंगे, लेकिन बिना दबाव महसूस किए। कोमल और शांतिपूर्ण तरीके से बोलना आपके सोचने के तरीके को ताज़ा करता है और आपको अपने आप में बने रहने में मदद करता है। दया कमजोरी नहीं है; यह अभी आपके लिए सबसे सही तरीका है। तुला आज आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी, कि अब आप उस चीज से नहीं भागेंगे, जो आपको परेशान कर रही है। आम तौर पर आप अपनी भावनाओं को अंदर ही अंदर दबा लेते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। किसी बात को स्वीकार करना और यह मान लेना कि यह आपको प्रभावित कर रही है, थोड़ी तकलीफ दे सकता है, लेकिन सच को अपनाने से तनाव कम होगा और चीजें साफ दिखने लगेंगी। आपको सब कुछ ठीक करने की जरूरत नहीं है। बस अपनी भावनाओं को खुलकर महसूस करने और विकसित होने का समय दें। वृश्चिक जो भी चीजें आपको रोके हुए हैं, उसे छोड़ ने का वक्त आ गया है,जो एक नकारात्मक सोच, खराब आदत या झूठे सपने से जुड़ा हुआ हो सकता है। आज आपके लिए स्पष्टता और खोज का होगा। जब आप उन भ्रमों को छोड़ देंगे जो सच नहीं हैं, तो आपके लिए नई संभावनाओं और विकास की जगह बनेगी। विकास तब शुरू होता है जब आप उन चीजों को लेकर बचाव की मुद्रा छोड़ देते हैं जो अब काम नहीं कर रही हैं। धनु आज आपको बात करने के बजाय चीजों को देखकर सीखने का मौका मिलेगा। दूसरे जो आपके बारे में बोल रहे हैं, उनकी बातों पर बिल्कुल ध्यान न दें, आप चुप रहें और ध्यान से देखें कि वे क्या कर रहे हैं। अपने मन में सोचें, वाह, कितना अजीब है! आप जो जवाब ढूंढ रहे हैं, वह बिना पूछे ही मिल जाएगा। चुप रहना आपके सोचने को साफ करता है और आप असलियत तक पहुच पाएंगे। कभी-कभी सच बस बिना जबरदस्ती ढूंढे ही सामने आ जाता है। मकर आज आपको किसी पर गुस्सा करने का मन हो सकता है, लेकिन झगड़ा करने बजाय आप शांत रहेंगे। शांत रहना कमजोरी नहीं है, बल्कि यह समझदारी है। अपनी ऊर्जा को बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए कुछ बातें बिना जवाब छोड़ी जाए तो बेहतर है। जब आप शांत बैठने का विकल्प चुनेंगे, तो खुद को मजबूत महसूस करेंगे। शांति से आपकी मानसिक संतुलन बना रहेगा। आपको उन चीजों से दूर रहना है, जो आपकी ऊर्जा या ध्यान के लायक नहीं हैं। कुंभ कई दिनों से आप अपनी बातें दबा रखें हैं, उसे आप ज्यादा सोचने के बजाय, सच में महसूस करते हैं, वह आज कह दीजिए। चाहे काम का मामला हो या पर्सनल , आप अपनी सच्चाई बताएंगे। अपनी सच्चाई बोलने से आपको राहत मिलेगी, भावनात्मक बोझ हल्का होगा, मन को स्पष्टता और ताकत मिलेगी और नए अवसर खुलेंगे। मीन आज आप खुद को यह अनुमति देंगे कि आप कुछ न करें और किसी के भी समस्याओं को ठीक करने की जरूरत न महसूस करें। भावनात्मक रूप से आप किसी और का भारी बोझ नहीं उठा सकते। आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए खुश रह सकते हैं जो कठिन समय से गुजर रहा है। आप किसी से प्यार कर सकते हैं बिना उनकी समस्याएं अपने ऊपर लिए। जब आप किसी को अपनी जिदगी की जिम्मेदारी खुद लेने देते हैं, तो इससे दोनों के बीच जुड़ाव … Read more

आज का राशिफल 20 जनवरी: ग्रहों की स्थिति से जानें दिन कैसा रहेगा

मेष राशि- इस समय पढ़ाई-लिखाई और नई चीजें सीखने में मन लगेगा। जो लोग किसी परीक्षा, इंटरव्यू या ट्रेनिंग की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय ठीक है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, कभी बहुत जोश तो कभी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। बातचीत में संयम रखें, गुस्से में कही बात बाद में पछतावा दे सकती है। सेहत में थकान या सिरदर्द हो सकता है। नौकरी में बदलाव, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी के योग हैं। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। वृषभ राशि- कामकाज में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी। जो मेहनत आप काफी समय से कर रहे थे, उसका फल मिलने लगेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा और घर से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। मिथुन राशि- यह समय बातचीत और संपर्कों के लिए अच्छा है। लोगों से मिलने-जुलने से नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी या बिज़नेस में नया प्रस्ताव आ सकता है। मन थोड़ा भटका हुआ रहेगा, एक साथ कई बातें सोचेंगे। निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी न करें। सेहत में नींद की कमी या तनाव हो सकता है। कर्क राशि- भावनात्मक रूप से समय थोड़ा संवेदनशील है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा और घर में आपकी बात मानी जाएगी। काम में मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे दिखेंगे। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट और नींद से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। सिंह राशि- आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप खुलकर अपनी बात रख पाएंगे। नौकरी में सीनियर या अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। काम में आपकी पहचान बनेगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा तनाव न लें। कन्या राशि- काम में ध्यान अच्छा रहेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। आप हर चीज को बारीकी से देखेंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। नौकरी में स्थिरता रहेगी। सेहत में पेट, गैस या थकान की परेशानी हो सकती है। समय पर आराम जरूरी है। तुला राशि- रिश्तों के लिए समय अच्छा है। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। कामकाज में संतुलन बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। नया मौका या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। वृश्चिक राशि- मन में कुछ पुरानी बातें चलती रहेंगी, जिससे बेचैनी हो सकती है। धैर्य रखें, समय आपके पक्ष में आएगा। पुराने रुके काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत में कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। धनु राशि- भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो काम अटके हुए थे, उनमें गति आएगी। पढ़ाई, यात्रा या किसी नए कोर्स के योग हैं। काम में आत्मविश्वास रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। मकर राशि- काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत से हालात संभाल लेंगे। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। सीनियर आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। सेहत में थकान या कमर-दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। आराम जरूरी है। कुंभ राशि- नए विचार और योजनाएं दिमाग में आएंगी। दोस्त या पुराने संपर्क आपके काम आएंगे। नौकरी या काम में नया अवसर मिल सकता है। आय के योग अच्छे हैं। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन रूटीन बिगड़ने न दें। मीन राशि- मन शांत रहेगा और आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें, खासकर नींद और तनाव को लेकर। धैर्य रखेंगे तो स्थितियाँ आपके पक्ष में बनेंगी।

राशिफल 18 जनवरी: ग्रहों की स्थिति क्या कहती है? किन राशियों पर पड़ेगा असर

मेष आज आपको कड़ी मेहनत से ही अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आपको घर और ऑफिस में जो जिम्मेदारियां मिली हैं, उनका सहीसे इस्तेमाल करों। नए लोगों पर आपको आसानी से भरोसा नहीं करना है। आपको इस समय रिएक्शन को लेकर लॉजिक रखने चाहिए। काम पर अधिक ध्यान दें। परिणाम अपेक्षाओं के अनुरूप होंगे। इस समय आपको पारंपरिक काम को छोड़कर स्मार्ट वर्किंग पर जोर देना है। वृषभ इस राशि के लोगों के लिए आज उत्साह का दिन है।नौकरी में बदलाव के साथ आपके लिए तरक्की के मौके भी आ रहे हैं। इस समय आपकी इनकम में भी बढ़ोत्तरी होने कीसंभावना है। आपको यात्रा करने और मित्रों के साथ आनंद लेने के मौके मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पर, मन परेशान भी हो सकता है। मिथुन इस राशि के लोगों के लिए अच्छा समय है, आप परिवार के और नजदीक आएंगे और यादगार पल बिताएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर इस समय सलाहकारों से सलाह लें। आपके सोशल नेटवर्क से आपके पर्सनल संबंध सुधरेंगे। मित्र आपका साथ देंगे। क्रिएटिव तौर पर आप मजबूत होगें। क्रिएटिव चीजों पर जोर रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अचीवमेंट मिलेंगी। कर्क आज आपने जो टारगेट सोचे थे, उनमें से महत्वपूर्ण टारगेट पूरे होंगे। बिजनेस को लेकर आपमें आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी लीडरशिप में सुधार होगा। आपने जो काम पहले से सोच रखे थे, वो पूरे होंगे। आप कॉन्पिटीशन में सफल होंगे। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सिंह आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इस राशि के लोगों को सुबह के समय जरूरी काम जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों की सलाह और उनकी गइ पर ध्यान दें। इस समय आपको सलाह देते हैं कि पर्सनल मामलों में सावधानी बरतें। मीटिंग्स के लिए समय निकालें। परिवार में सुख और समृद्धि रहेगी। आपको रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। तुला इस समय कुछ ऐसी चीजें आपके साथ हो सकती हैं, जिनके बारे में सोचा नहीं था, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। सलाह मानने से चीजें सही होगी। अपनों का सहयोग जारी रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों पर भरोसा बनाए रखें। आवश्यक काम पर अधिक ध्यान दें। लेन-देन में धैर्य रखें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के मौके मिलेंगे। धनु इस राशि के लोगों के लिए समय तेजी से अनुकूल होगा। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। करियर और बिजनेस में आपके असर पड़ सकता है। अपनी अलग-अलग प्लानिंग को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाएं। वांछित जानकारी आपको मिलेगी। अगर आप पार्टनरशिप बिजनेस में हैं, तो वो पहले से बेहतर होंगी। लाभ बढ़ाने में सफलता मिलेगी। आवश्यक मामलों में प्रगति होगी। मकर आपके सामने जो मौके आ रहे हैं, उनका अधिकतम इस्तेमाल करें। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगी। परिवार मनोबल बढ़ाएगा। साहस के साथ काम करें।मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कुम्भ इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में बिजी रहने का अनुभव होगा। प्रोफेशनल के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। परिवार में सही राह खोजने के लिए विवेक और धैर्य का इस्तेमाल करें। शत्रुओं की साजिशों से सावधान रहें। जल्दबाजी में फैसले न लें। काम प्रभावित हो सकता है। विवेक और विनम्रता बनाए रखें। कन्या इस राशि वालों के लिए सोशल एक्टिविटी बढ़ेंगी। ग्रुप के जितने इशयूज हैं, उनमें रुचि बनी रहेगी। चर्चाओं और संवादों में आपका प्रभाव रहेगा। आपका व्यवहार प्रभावशाली होगा। जिम्मेदार लोगों से सलाह लें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। धन और संपत्ति के मामलों में तेजी आएगी। बचत पर जोर रहेगा। वृश्चिक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको किसी से अच्छे प्रपोजल मिल सकेंगे। आप एक अच्छे मेजबान बनेंगे। बैठकें सफल रहेंगी। आप प्रियजनों के साथ प्रभावशाली संवाद बनाए रखेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मेहमान आएंगे। आप योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे। मीन आज इस राशि के लोगों में जानकारी का लेन-देन बढ़ेगा। सहयोगात्मक मामलों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आप सबके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। उत्साह और जोश बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। काम और व्यापार उम्मीद के मुताबिक चलेगा।

17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

मेष राशि: आपको ना कहना मुश्किल लगता है, भले ही इससे अक्सर परेशानी हो जाती है। इस समय मेष राशि वालों को दूर से बात करना लाभ देगा। कल के दिन आप खश रहेंगेऔर आपको निवेश को लेकर खास सावधना रहना चाहिए। कुल मिलाकर आपका दिन आज बहुत अच्छा है। वृषभ राशि के लिए आज सोशल होना जरूरी है। आपको इस समय सोशल पार्टी या एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए। इसमें शामिल होने से आपको निकट भविष्य में पहचान मिलेगी। आज आप महत्वपूर्ण लोगों से मिल करेंगे। इस समय आपको पॉलिटिक्ल चीजों में डिप्लोमेटिक होना है। अनावश्यक बहसों में न पड़ें। मिथुन पब्लिक लाइफ में आज मिथुन राशि वाले आज सफलता पाएंगे। आप आज पूरे दिन बिजी रहेंगे। आपके लिए थोड़ी बेचैनी भी रहेगी। इस दौरान आपको अपनी हेल्थ को लेकर खास ध्यान देना है। पारिवारिक नेटवर्क के कारण आपको नए बिजनेस ऑफर मिल सकते हैं। कर्क कर्क वालों की लवलाइफ आज अच्छी रहेगी आपको आज प्यार के पल मिलेंगे। सिगंल लोगों की लाइफ में कोई नया व्यक्ति आएगा, या संभवतः कोई पुराना प्यार जिससे आप अब भी आकर्षित हैं। इस समय धान लाभ के भी मौके बन रहे हैं। सिंह इस समय सिंह राशि के लोग लोगों की मदद करेंगे। आज अनावश्यक बहसों में न पड़ें। आप इस समय बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं, इसलिए जो आप चाहते हैं वो पा सकते हैं। आप डिटेल्स को अच्छे से देख लेते हैं, इसलिए बिजनेस आपके लिए अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज प्यार और समझदारी से काम लेने का दिन है। अगर आपका ब्रैकअप हुआ है, तो आपकी समझदारी अतीत के किसी टूटे रिश्ते को फिर से अच्छा करेगी। आज आप महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क करेंगे। आपके विरोधी आज आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। तुला राशि के लोगों को आज बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपको अप्रत्याशित स्रोत से धन प्राप्ति होगी। इस समय आपका साथी प्रेरणा का स्रोत है।नए प्रेम संबंध आपके दृष्टिकोण को व्यापक बनाएंगे और आपको नई अंतर्दृष्टि प्रदान करेंगे। धनु राशि के लोगों के परिवार में अचानक कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। आप इस पर ज्प्रयादा ना बोलें, रिएक्शन को शांत रखें। जमीन या संपत्ति खरीदने का अच्छा मौका आज आपको मिल सकता है। वृश्चिक अपनी घटती सेविंग्स लेकर आप स्ट्रैस महसूस कर रहे हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। इसलिए किसी को लेकर जल्दबाजी न करें, वरना आपको अपनी ईमानदारी से समझौता करना पड़ सकता है। मकर कोई ऊंची पोस्ट वाला व्यक्ति आपकी मदद करेगा। आज आपको लोग काफी पसंद करेंगे। आग और नुकीली चीजों से दूर रहें, चोट लग सकती है। आज खर्चे अधिक रहेंगे और अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिलेंगे। कुंभ आज लवलाइफ में थोड़ी दिक्कत आपके सामने आ सकतीहै। आपकी बात को आपका गलत समझ सकता है, इससे बात बिगड़ सकती है।किसी औपचारिक अवसर पर आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। मीन राशि वालों के लिए आज हेल्थ को लेकर दिक्कत हो सकती है। आपको सिरदर्द और वायरल फीवर जैसा महसूस हो सकता है। आज धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी। अचानक मिली अप्रत्याशित आय से आपके खातों में मौजूद घाटे की भरपाई हो सकती है।

16 जनवरी 2026 का राशिफल: किस राशि के लिए होगी किस्मत की चमक, ग्रहों की चाल समझें

मेष राशि- आज आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कामकाज में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और अधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं। पैसों के मामले में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई बड़ा खर्च करने से बचें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस गुस्से और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। वृषभ राशि- आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का है। नौकरी और व्यापार में काम धीरे-धीरे सही दिशा में बढ़ेगा। खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं, इसलिए फालतू खर्च से बचना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। मिथुन राशि– आज आपकी बात करने की कला आपको फायदा दिला सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आने वाले समय में काम आ सकते हैं। करियर से जुड़े रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा काम करने से थकान महसूस हो सकती है। कर्क राशि- आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। कामकाज में धैर्य रखना ज़रूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल आएगा। पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी। सेहत के लिहाज से आराम जरूरी है, खुद को ज्यादा थकाने से बचें। सिंह राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आया है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। पैसों की स्थिति मज़बूत होने के योग हैं। प्रेम जीवन में उत्साह और नयापन बना रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। कन्या राशि– आज जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आप सब कुछ अच्छे से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। पैसों की स्थिति मज़बूत रहेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी ज़रूरी है। तुला राशि– आज आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान बनाए रखना होगा। कामकाज में की गई मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। घर का माहौल सुखद रहेगा। सेहत में धीरे-धीरे सुधार महसूस होगा। वृश्चिक राशि– आज नए विचार और योजनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में समझ और तालमेल बना रहेगा। मानसिक रूप से आज खुद को हल्का और शांत महसूस करेंगे। धनु राशि– आज रिश्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। साझेदारी से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। मानसिक शांति के लिए खुद को थोड़ा समय देना फायदेमंद रहेगा। मकर राशि- आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका नतीजा सकारात्मक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखना ज़रूरी होगा। सेहत सामान्य रहेगी। कुंभ राशि– आज किस्मत आपका पूरा साथ देती नज़र आएगी। करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा या किसी नए काम की शुरुआत संभव है। पैसों का लाभ होगा। मन खुश रहेगा और दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी। मीन राशि– आज आपका मन रचनात्मक कामों में लगा रहेगा। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। पैसों की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। परिवार और रिश्तों में मिठास रहेगी। सेहत ठीक रहेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

15 जनवरी राशिफल: इस दिन की ग्रहों की चाल से जानें आपके लिए क्या लेकर आई है किस्मत

मेष-15 जनवरी के दिन सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी। वृषभ-15 जनवरी का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मिथुन-15 जनवरी का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आज आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दिन के बीच में नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। कर्क-15 जनवरी के दिन आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे। दिन के मध्य में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह-15 जनवरी के दिन परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। तुला-15 जनवरी के दिन आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। धनु-15 जनवरी का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। मकर-15 जनवरी का दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। इस दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। कुछ लोग शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कुम्भ-15 जनवरी के दिन आपकी किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज के दिन दोपहर में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कन्या-15 जनवरी के दिन नौकरी पेशा करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। स्ट्रेस मत लें। वृश्चिक-15 जनवरी के दिन गुस्से और वाणी पर काबू रखें। दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। हालांकि, दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए। मीन-15 जनवरी के दिन काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए।

14 जनवरी का राशिफल: इस दिन के ग्रहों का आपके लिए क्या संदेश है, जानें यहां

मेष 14 जनवरी के दिन आज आप समृद्ध हैं। बातचीत में खुलापन लाने पर विचार करें। निजी और पेशेवर जीवन, दोनों में समझदार और संवेदनशील रहें। आपका दिन प्रोडक्टिव रहेगा। कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। आर्थिक स्थिति भी आपके पक्ष में रहेगी। वृषभ 14 जनवरी के दिन ऑफिस की गॉसिप से बचें। ऑफिस के काम पर ध्यान केंद्रित करें। आपका प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज का दिन समझदारी भरे निवेश के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। मिथुन 14 जनवरी के दिन अनुशासन और मेहनत के जरिए करियर जीवन को प्रोडक्टिव बनाए रखें। आज प्रेम जीवन को रोमांटिक बनाएं। सुरक्षित वित्तीय निवेश को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज रिश्ते में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कर्क 14 जनवरी के दिन लव के मामले में अहंकार को दूर रखें। भविष्य के लिए प्लान करें। अपनी क्षमता साबित करने के लिए ऑफिस में नए काम हाथ में लें। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। आज आप स्वस्थ भी हैं। सिंह 14 जनवरी के दिन प्यार से साथ रहें और पेशेवर जोखिम उठाने की इच्छा भी दिखाएं। धन और स्वास्थ्य दोनों अच्छे रहेंगे, और कुछ महिलाओं को संपत्ति भी विरासत में मिलेगी। आपको अपने हाव-भावों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कन्या 14 जनवरी के दिन प्यार में खुशी के पलों की तलाश करें और ऑफिस में नई भूमिकाएं निभाना सुनिश्चित करें। आंख मूंदकर निवेश न करें, बल्कि एक उचित निवेश योजना बनाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तुला 14 जनवरी के दिन लव लाइफ में बेहतरीन पल देखने को मिलेंगे। प्रोफेशनल मुद्दों को सुलझाएं। आर्थिक निवेश पर विचार करें, जो सुरक्षित हों। आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। आप वर्क-लाइफ के बीच जरूरी बैलेंस बनाए रखें। वृश्चिक 14 जनवरी के दिन अपनी लव लाइफ में निष्पक्ष रहें। करियर में जोखिम उठाने पर विचार करें। समृद्धि के बावजूद, आपको खर्चों को लेकर सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य भी आपके पक्ष में है। धनु 14 जनवरी के दिन रिश्तों की समस्याओं के समाधान के लिए फोकस बनए रखें। बेहतर विकास के लिए पेशेवर अवसरों का लाभ उठाएं। आज समृद्धि बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। बैलेंस पर फोकस रखें। मकर 14 जनवरी के दिन रिश्ते में सुखद पलों की तलाश करें। लव लाइफ को अगले लेवल पर ले जाने पर विचार करें। अहंकार को दफ्तर की जिंदगी से दूर रखें। आज आप हेल्दी महसूस करेंगे। धन मिलने पर सुरक्षित वित्तीय फैसले लें। कुंभ 14 जनवरी के दिन प्रेम जीवन को रोमांटिक बनाए रखें। धन का आगमन होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आप प्रोफेशनल एक्सपेक्टेशन पर भी खरे उतरें। आज आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों अच्छे रहेंगे। मीन 14 जनवरी के दिन रिश्ते में सुखद पल आएंगे। अपनी लगन और मेहनत का परिचय देने के लिए कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करें। सुरक्षित वित्तीय निर्णय लेने को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

13 जनवरी 2026 राशिफल: ग्रहों की चाल से जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत नजर आएगी और सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। हो सकता है कि आज नई जिम्मेदारी मिले। आज परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर बात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। खानपान को लेकर थोड़ा बदलाव करें। वृषभ आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई पुराना खर्च सामने आ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी और कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर को भी पूरा सहयोग मिलेगा। मिथुन आज बातचीत और कम्युनिकेशन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। अपनी बातों से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। इंटरव्यू, मीटिंग या डील के लिए दिन अच्छा है। दोस्त या भाई-बहनों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। मन इधर-उधर भाग सकता है। ऐसे में आप दिन में ध्यान जरूर करें। कर्क आज आप इमोशनल तौर पर थोड़ा सेसेंटिव रह सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। आपका खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा ऑयली और फैटी चीजें ना खाएं। सिंह आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अब आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। ऐसे में नए मौके लेने से ना कतराएं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईगो से बचें नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है। खाना देर रात ना खाएं। साथ ही देर रात स्नैक्स वगैरह भी अवॉइड करें। कन्या आज आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से चीजों को संभाल लेंगे। सेहत को नजरअंदाज ना करें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम भी जरूरी है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और ऐसे में पुरानी यादें ताजा होंगी। तुला आज आपके रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ अच्छी जाएगी। पार्टनर के साथ प्यार भरे लम्हें बिताने का मौका मिलेगा। साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है। कला, फैशन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपका मन खुश रहेगा। बस शाम में थोड़ी देर तनाव रह सकता है। ऐसे में भरोसेमंद दोस्त से बात करें। वृश्चिक आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। किसी से फालतू में बहस करने से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। जल्द ही नया मौका मिल सकता है। कुछ लोग आपका बुरा सोच सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहें। ध्यान और मेडिटेशन करें। खाने में प्रोटीन जरूर एड करें। धनु आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नई योजना शुरू करने के लिए दिन फेवर में है। कहीं पर ट्रैवल के योग बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दिन में अपने लिए समय जरूर निकालें। कुछ देर मेडिटेशन जरूर करें। जंक फूड से दूर रहें। मकर आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। करियर में ग्रोथ के संकेत हैं। सीनियर्स का अब पूरा-पूरा सपोर्ट मिलने वाला है और आगे चलकर नए मौके भी मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहिए। कुंभ आज आपके दिमाग में नए विचार और योजनाएं आएंगी। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। साथ ही आज धन लाभ के भी योग हैं। आज बस ध्यान रखें कि आपको इन्वेस्टमेंट बहुत ही सोच-समझकर करना है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मीन आज आपका मन शांत रहने वाला है। आप पॉजिटिव सोचेंगे। क्रिएटिव काम में सफलता मिलने के योग है। लव लाइफ में इमोशनल तौर पर चीजें और मजबूत होंगी। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से अच्छा महसूस होगा। खानपान ठीक रखें।