samacharsecretary.com

7 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, सुशांत केस के बाद लगे इंडस्ट्री बायकॉट के बाद नया अध्याय

मुंबई  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी, लेकिन अब एक्ट्रेस एक्टिंग में धमाकेदार कमबैक करने को तैयार हैं. मंगलवार शाम मुंबई में 'नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स' इवेंट में ऐलान हुआ. रिया नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैमिली बिजनेस' एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं. इसमें अनिल कपूर और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं. 7 साल बाद रिया का कमबैक रिया ने इंस्टाग्राम पर शो का टीजर शेयर किया है. टीजर के कैप्शन में लिखा है- नया खून पुराने पैसों से मिला. जब इतनी ताकत दांव पर हो, तो फैमिली और बिजनेस की लाइनें धुंधली पड़ जाती हैं. देखिए फैमिली बिजनेस, जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि 7 साल बाद. उन्होंने कैप्शन के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया.  फैन्स ने किया रिएक्ट  रिया चक्रवर्ती के कमबैक को लेकर फैन्स को एक्साइटेड हो उठे हैं. एक्ट्रेस के चाहने वालों ने वीडियो पर कमेंट करके खुशी जाहिर की है. एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया, देर आए दुरुस्त आए. दूसरे ने लिखा, रिया को स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत खुशी हुई. वो इस कमबैक की हकदार हैं. अन्य ने कहा कि इंतजार नहीं हो रहा. एक फैन ने कहा कि रिया की जर्नी हिम्मत की मिसाल है. उन्हें सिर्फ सम्मान नहीं, माफी भी मिलनी चाहिए.  जब विवादों में आईं रिया  2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया की जिंदगी में बड़ा भूचाल आ गया था. सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उनके व्हाट्सएप पर ड्रग पेडलर्स के चैट्स मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन लंबे समय तक ट्रैवल पर पाबंदी रही. उन्हें इंडस्ट्री ने भी बायकॉट कर दिया था. एक्ट्रेस से प्रोजेक्ट्स छीन लिए गए थे.  2025 में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया को सभी आरोपों से क्लीन चिट दे दी, जिससे इस चैप्टर का आधिकारिक अंत हुआ. ये सब उनके लिए बहुत बड़ा झटका था.  तमाम ताने और आरोपों से गुजरने के बाद रिया एक्टिंग से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. 

शरीर कहता है बच्चा पैदा करो, लेकिन रिया चक्रवर्ती ने एग फ्रीजिंग का लिया फैसला

मुंबई  रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एग फ्रीजिंग का जिक्र किया और बताया कि वो इसके लिए डॉक्टर के पास पहुंचीं. उन्होंने महिलाओं पर शादी और बच्चे करने के दवाब पर भी बात की. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉडकास्टर रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ के नए एपिसोड में बेहद निजी फैसला शेयर किया है. गेस्ट हुमा कुरैशी के सामने रिया ने खुलासा किया कि वो 33 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग करवाने की सोच रही हैं और इसके लिए हाल ही में गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह ले चुकी हैं. रिया चक्रवर्ती ने पॉडकास्ट में हुमा कुरैशी के साथ बातचीत में अपने मन का बात की और साथ में करियर और बच्चा पैदा करने के प्रेशर पर बात की. उन्होंने इस बातचीत में कहा, 'मैं 33 साल की हूं और हाल ही में एग फ्रीजिंग के लिए गायनेकोलॉजिस्ट के पास गई थी. मैं इसके बारे में सोच रही हूं.' उन्होंने आगे बताया कि यह फैसला कितना कठिन है, 'यह बहुत अजीब जगह है. तुम्हारा बॉडी क्लॉक कहता है कि अब बच्चे पैदा करो, लेकिन तुम्हारा दिमाग कहता है कि तुम्हारा बच्चा तो पहले से है. तुम्हारा ब्रांड, तुम्हारा बिजनेस है पहले उसे पालो-पोसो रिया ने साफ कहा कि एग फ्रीजिंग कोई रोमांटिक फैसला नहीं है. 'एग फ्रीजिंग टॉर्चरस है… बहुत दर्द होता है, लेकिन अगर ये मदद करता है तो कर लो.' उन्होंने बताया कि उनकी कई सहेलियां 20 और 30 की उम्र में ही यह प्रक्रिया करवा चुकी हैं रिया का मानना है कि अभी वो करियर में और ऊंचाइयों पर पहुंचना चाहती हैं. '32-33 की उम्र में मुझे लगता है कि करियर में अभी बहुत कुछ करना बाकी है, उसके बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचूंगी रिया पहले भी 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बातचीत में शादी और मां बनने को लेकर समाज की अपेक्षाओं पर अपनी राय रख चुकी हैं. उनका कहना है कि वह शादी के लिए कोई 'सही उम्र' नहीं मानतीं. उन्होंने कहा कि वो देर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सवाल उठाया था कि पुरुषों पर जैविक घड़ी का दबाव क्यों नहीं पड़ता, जबकि महिलाओं पर इतना प्रेशर होता है.रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में MTV इंडिया के 'TVS स्कूटी टीन डीवा' से की थी, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहीं. इसके बाद वह MTV दिल्ली की VJ बनीं और 'पेप्सी MTV वास्सप' जैसे शोज होस्ट किए.   

रिहा चक्रबोर्ती को वापस मिला पासपोर्ट, एक्ट्रेस ने शेयर किया अपने नए सफर का संदेश

नई दिल्ली बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में हाल ही में दस्तावेज वापस करने की इजाजत देते हुए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पक्ष में एक बड़ा फैसला सुनाया है. दरअसल, एक्टर के निधन के बाद जांच के चलते रिया चक्रवर्ती का पासपोर्ट जमा कर लिया था. वहीं, अब 5 साल बाद एक्ट्रेस को उनका पासपोर्ट वापस मिल गया है. जिसके बाद उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है. बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कठिन वक्त और ‘अनगिनत संघर्षों’ को याद करते हुए कहा कि इस दौरान ‘धैर्य’ ही उनका एकमात्र पासपोर्ट था. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- ‘पिछले पांच वर्षों से धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था. अनगिनत संघर्ष. अनंत आशा. आज, मेरे हाथ में फिर से मेरा पासपोर्ट है. अध्याय 2 के लिए तैयार!’ साल 2020 जून में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई मौत के बाद रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में थीं. उनके और सुशांत के बीच अफेयर की खबरें थीं. 8 सितंबर, 2020 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में हिरासत में ले लिया था. हालांकि, उन्हें एनसीबी के पास अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत मिल गई थी. वर्कफ्रंट की बात करें, तो रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन , इमरान हाशमी और अन्नू कपूर जैसे एक्टर्स भी थे.