samacharsecretary.com

अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रगति कार्यों की ली समीक्षा

अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की विकसित भारत अधिनियम की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के दिए निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ की तेज गति पर जताया हर्ष रायपुर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा ने कहा कि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को विकसित भारत अधिनियम के बारे में पूरी और स्पष्ट जानकारी हो। नियमों के लागू होने से पहले यदि लोग इसके प्रति जागरूक होंगे, तो वे योजनाओं का अधिक से अधिक और सही लाभ उठा सकेंगे। अपर मुख्य सचिव ने आगामी 01 जुलाई से लागू होने वाले विकसित भारत अधिनियम 2025 की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस नए अधिनियम के प्रावधानों और नियमों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं।          अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित विकास आयुक्त भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित अन्य ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।       प्रधानमंत्री आवास निर्माण की सराहना की        बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत छत्तीसगढ़ में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक आवास पूर्णता और तीव्र निर्माण गति पर  हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभागीय टीम की सराहना की और निर्देशित किया कि विकास की इस गति को निरंतर बनाए रखा जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही पक्के मकान से वंचित न रहे। उन्होंने विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और समय-सीमा में लक्ष्यों को पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।          इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव धर्मेश साहू, मनरेगा आयुक्त एवं संचालक (प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण) तारण प्रकाश सिन्हा, अपर विकास आयुक्त वी.पी. तिर्की सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित थे।

IAS ऋचा शर्मा जिम की लिफ्ट में फंसी, घुटन से तबीयत बिगड़ी, हुआ बड़ा हादसा

रायपुर   आईएएस ऋचा शर्मा के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जिम के लिए पहुंची अधिकारी करीब 20 मिनट के लिए लिफ्ट में फंसीं रहीं। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। हालांकि समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ देरी हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना रायपुर जिले के एयरपोर्ट मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर चौक के पास बने करेंसी टावर की है। यहां छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) सुबह लगभग 6:30 बजे लिफ्ट में फंस गई। ऋचा शर्मा रोज की तरह करेंसी टावर स्थित साईकस जिम जाने के लिए पहुंची थीं और लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं। इसी दौरान तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई और वे अंदर ही फंस गईं। बताया जा रहा है कि लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी और न ही वेंटिलेशन की व्यवस्था थी। इतना ही नहीं लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन जैसी आवश्यक सुविधाएं भी नहीं थी। ऐसे में तत्काल मदद मिलना मुश्किल हो गया और वे अंदर लॉक हो गई। घुटन और घबराहट की वजह से कुछ ही मिनटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। ऐसे में स्थिति को देखते हुए ऋचा शर्मा ने अपने मोबाइल से अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने राज्य के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी कॉल लगाया घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा मैन्युअली खोलकर करीब 20 मिनट बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इतने में उनकी तबीयत बिगड़ चुकी थी। हालांकि कुछ देर बाद अधिकारी की हालत स्थिर हुई और सबने राहत की सांस ली। वही घटना के बाद ऋचा शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए बिल्डिंग प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी है।