samacharsecretary.com

ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को दी फटकार, खाते में डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

ढाका  बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान अपना आपा खोना पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान अली आगा को भारी पड़ गया है। आईसीसी (ICC) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उन्हें आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है। शुक्रवार को ढाका में खेले गए मैच के दौरान सलमान आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने रन आउट किया था। इस विवादित रन आउट को आगा ने 'खेल भावना के खिलाफ' माना। आउट होकर पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए हेलमेट और ग्लव्स सीमा रेखा (बाउंड्री) के पास फेंक दिए थे। अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन: उन्हें आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का दोषी पाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खेल सामग्री या उपकरणों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है। सजा: फटकार के साथ-साथ आगा के 'डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड' में एक डिमेरिट अंक (Demerit Point) जोड़ दिया गया है। स्वीकारोक्ति: मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना कि उन्होंने यह कृत्य गुस्से में किया था। जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले हुए विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। शाह ने कहा है कि कोई भी देश या टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। आईसीसी सभी सदस्य टीमों के सामूहिक प्रयास से चलता है। एक अवॉर्ड समारोह में जय शाह ने कहा, "विश्व कप से पहले काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि कुछ टीमें हिस्सा लेंगी या नहीं। आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। कोई एक टीम मिलकर संगठन नहीं बनाती, बल्कि सभी टीमों के साथ मिलकर ही संगठन चलता है।" जय शाह ने बताया कि इस विश्व कप ने दर्शकों के मामले में इतिहास रच दिया। कुल व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। एसोसिएट टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूएसए ने भारत को, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को और नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। आईसीसी अध्यक्ष ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भविष्य के लिए लगातार मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीम को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक सहित आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी करनी चाहिए। विश्व कप से पहले विवाद तब शुरू हुआ था, जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। पाकिस्तान ने इसके बाद बांग्लादेश के समर्थन में विश्व कप के बहिष्कार की धमकी दी थी। पाकिस्तान का कहना था कि आईसीसी बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार कर रही है। पाकिस्तान ने पहले पूरे टूर्नामेंट के बहिष्कार की बात कही, फिर भारत के साथ ग्रुप स्टेज का मुकाबला न खेलने की बात कही। आईसीसी की मध्यस्थता और बांग्लादेश पर किसी तरह का बैन न लगाए जाने के वादे के बाद पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया और भारत के खिलाफ मैच खेला। पाकिस्तान सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सकी, जबकि भारतीय टीम ने लगातार दूसरा टी20 विश्व कप जीता। 

सलीम खान की हालत स्थिर, वेंटिलेटर की जरूरत खत्म; सलमान के करीबी ने बताया हेल्थ अपडेट

मुंबई ‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला, जो सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ और ‘जय हो’ में नजर आ चुके हैं, लंबे अरसे से सलमान के बेहद करीबी माने जाते हैं। अब, सलमान के पिता सलीम की सेहत को लेकर वह साफ तौर पर भावुक दिखाई दिए। अस्पताल से लौटने के बाद संतोष ने अपने दिल की बात बिना किसी फिल्टर के साझा की। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में संतोष ने कहा, ‘मैं उनके पास नहीं गया। बस दूर से ही देख पाया। यह बहुत प्राइवेट मोमेंट होता है। परिवार का वक्त होता है और उसमें किसी को डिस्टर्ब न करना ही बेहतर है। बहुत याद आती है। हम लोग तो बाहर से मिल रहे हैं। लोगों से भी यही कहूंगा कि कुछ कहने के बजाय बस दुआ करें। वही सबसे अच्छा है।’ उन्होंने पैपराजी से भी अपील की, ‘जो वहां हैं, उनसे बस यही रिक्वेस्ट है कि वे किसी को डिस्टर्ब न करें। यह परिवार का बेहद निजी समय है। सोचिए कि उनके घरवालों पर क्या गुजर रही होगी।’ संतोष ने इस दौरान एक बड़ी राहत की खबर भी साझा की। ‘सलीम साहब की तबीयत में सुधार है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। यह बहुत बड़ी राहत है। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्थिति बेहतर दिशा में जा रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह अब 90 साल के हो रहे हैं और बस हमारी मन्नत यही है कि वे जल्दी से ठीक हो जाएं। हम लोग कुछ नहीं कर सकते, सब ऊपर वाले पर छोड़ रखा है। डॉक्टर जैसे ही कहेंगे कि सब कंट्रोल में है, वह दिन सबके लिए बड़ी खुशी का होगा।’ संतोष ने बताया कि सलमान इस समय बिल्कुल शांत रहते हैं। वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और खुद भी परेशान नहीं होना चाहते। कभी-कभी इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और सलमान अभी वही कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में चीजें बेहतर दिखेंगी।