samacharsecretary.com

‘अभी सीधे प्लेइंग-11 में जगह नहीं’, वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर ने साफ की टीम इंडिया की रणनीति

  क्राइस्टचर्च 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का चर्चित चेहरा बना दिया है. लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में उनकी जगह फिलहाल पक्की नहीं है. भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले साफ कर दिया कि वैभव को तुरंत टीम में जगह नहीं मिल सकती, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस युवा बल्लेबाज को लेकर टीम की सोच भी बताई।  'वैभव को ड्रेसिंग रूम में खुश रखना जरूरी' श्रेयस अय्यर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसी प्रतिभा को टीम के ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रखना महत्वपूर्ण है. उन्होंने माना कि वैभव अभी काफी युवा हैं और उनके पास मौके हासिल करने के लिए कई साल हैं।  अय्यर ने कहा, 'वैभव जैसी प्रतिभा के लिए यह जरूरी है कि वह ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहे. वह बहुत युवा है और उसके पास मौके पाने के लिए अभी कई साल हैं. ऐसा नहीं है कि वह अभी सीधे टीम में आ सकता है, क्योंकि हमारे ओपनर्स लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप भी जीता है।  अय्यर के इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट वैभव की प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं कर रहा, लेकिन फिलहाल ओपनिंग में बदलाव करने की कोई जल्दबाजी भी नहीं है।  अभिषेक-संजू की फॉर्म बनी वैभव के सामने दीवार वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लगातार मौके क्यों नहीं मिल रहे, इसकी वजह अय्यर ने स्पष्ट कर दी है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है. दोनों ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।  ऐसे में टीम के लिए इन दोनों बल्लेबाजों को बाहर बैठाकर वैभव को मौका देना आसान फैसला नहीं होगा. वैभव इस साल इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद अब तक भारत के 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से आठ में खेले हैं।  उनके लिए चुनौती सिर्फ अपनी प्रतिभा साबित करने की नहीं, बल्कि टीम में उपलब्ध मौके का इंतजार करने की भी है।  एशियन गेम्स में संजू ने वैभव के लिए छोड़ा था ओपनिंग स्लॉट एशियन गेम्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका देने के लिए संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. इससे पता चलता है कि टीम संयोजन में वैभव को मौका देने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं।  हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में अभिषेक और संजू की फॉर्म वैभव की नियमित एंट्री के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है. अय्यर के बयान से संकेत मिलता है कि युवा बल्लेबाज को टीम के साथ बनाए रखना और उसे भविष्य के लिए तैयार करना भी फिलहाल योजना का हिस्सा है।  न्यूजीलैंड की पिचों पर खेलने का अनुभव आएगा काम श्रेयस अय्यर ने वैभव के न्यूजीलैंड दौरे को भी महत्वपूर्ण बताया. उनका मानना है कि विदेशी परिस्थितियों में खेलने से इस युवा बल्लेबाज को वहां की पिचों और हालात को समझने में मदद मिलेगी।  अय्यर ने कहा कि जब वैभव विदेशी दौरे पर आएंगे, तो उन्हें इन खास परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का बेहतर अंदाजा मिलेगा. अगली बार जब वह ऐसी परिस्थितियों में खेलेंगे, तो ज्यादा अच्छी तैयारी के साथ उतर सकेंगे. इतना ही नहीं, वह यहां पहली बार आने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी अपने अनुभव के आधार पर सलाह दे पाएंगे।  इस तरह वैभव के लिए न्यूजीलैंड दौरा सिर्फ प्लेइंग-11 में जगह बनाने का मामला नहीं है. यहां मिलने वाला अनुभव उनके भविष्य के अंतरराष्ट्रीय करियर में भी उपयोगी हो सकता है।  अभी इंतजार, लेकिन भविष्य के दरवाजे खुले वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी उम्मीदें जगाई हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिभा के साथ टीम संयोजन और मौजूदा खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी अहम होता है।  श्रेयस अय्यर ने एक तरफ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की फॉर्म का हवाला देकर वैभव की तत्काल एंट्री को मुश्किल बताया, तो दूसरी तरफ उनके अनुभव और भविष्य की तैयारी पर भी जोर दिया. अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में वैभव को खेलने का मौका मिलता है या उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ता है। 

ICC रैंकिंग में बदलाव: संजू ने छिनी बादशाहत, वरुण और अन्य खिलाड़ियों का जलवा जारी

मुंबई टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. भारत की इस महाजीत का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी देखने को मिला है. टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने नई रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।  कप्तान सूर्या की अगुआई में भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. इसके साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गया।  बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत का दबदबा नई रैंकिंग में भारत के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला. अभिषेक शर्मा का जलवा इस रैंकिंग में कायम है.  फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई थी. अब नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।  वहीं ईशान किशन ने टूर्नामेंट में 317 रन बनाने के बाद दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-2 पर पहुंच गए हैं. किशन ने अपने करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग भी हासिल की और अब वह अभिषेक शर्मा से सिर्फ 4 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं।  इसके अलावा न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट चार स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के बेथल 17 पायदान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर आ गए हैं।  संजू सैमसन ने लगाई 18 पायदान की छलांग न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन सात स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंद में शतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक बनाया था. वहीं, इस वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं. संजू ने वर्ल्ड कप में लगातार तीन फिफ्टी बनाई थी और टीम इंडिया के जीत के सूत्रधार बने थे. वहीं, शिवम दुबे चार स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।  गेंदबाजों की रैंकिंग में बदलाव गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 की कुर्सी गंवा बैठे हैं और अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान फिर से नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं।  वहीं इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे, भारत के जसप्रीत बुमराह छठे और अक्षर पटेल 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं।  ऑलराउंडर रैंकिंग में कड़ी टक्कर टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बने हुए हैं. भारत के हार्दिक पंड्या दूसरे नंबर पर हैं और दोनों खिलाड़ियों ने इस हफ्ते करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर तीन स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

भारत की जीत में ‘थाला कनेक्शन’, 7 रन से रोमांचक जीत और संजू सैमसन के शानदार रिकॉर्ड्स

मुंबई मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम में गुरुवार (5 मार्च) को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुकाबला जितना रोमांचक रहा, उतना ही दिलचस्प एक संयोग भी चर्चा में आ गया, और वह जुड़ा था भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल 7 नंबर से।  यह खास मुकाबला देखने के लिए धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ साथ पहुंचे थे, धोनी की इस दौरान रोहित शर्मा से भी मुलाकात हुई. रोहित ने इस दौरान धोनी और साक्षी को गले भी लगाया।    धोनी के लिए भी यह वानखेड़े स्टेड‍ियम बेहद खास है, क्योंकि यहीं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था. तब धोनी ने छक्का मारकर मैच फ‍िन‍िश किया था।  दरअसल, भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 रन ही बना सकी. यानी मैच का नतीजा 7 रन से तय हुआ और इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे।  बस यहीं से सोशल मीडिया पर ‘थाला कनेक्शन’ की चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि धोनी का जर्सी नंबर 7 रहा है. धोनी का बर्थडे भी 7 जुलाई को होता है. मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक पोस्ट धोनी के फोटो के साथ शेयर किया और लिखा- फॉर ए रीजन… मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर ‘Thala for a reason’ ट्रेंड करने लगा. फैन्स ने स्कोरकार्ड के आंकड़ों को धोनी के नंबर 7 से जोड़ते हुए कई पोस्ट किए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि धोनी स्टेडियम में थे, भारत 7 रन से जीता और 7 विकेट गिरे… यह सिर्फ संयोग नहीं।  सेमीफाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे थे धोनी इस मुकाबले को देखने भी वानखेड़े पहुंचे थे. मैच के दौरान कैमरा कई बार उनकी ओर गया और वह स्टैंड में बैठकर मुकाबले का आनंद लेते नजर आए.जैसे ही भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की, सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे धोनी के लकी नंबर से जोड़ दिया. कई यूजर्स ने लिखा कि थाला का नंबर फिर काम कर गया।  रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू सैमसन रच गए खास कीर्तिमान आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जहां भारतीय टीम ने सात रनों से रोमांचक जीत हासिल की. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था। भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले में कुल 499 रन बने. टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में बनाए गए ये सर्वाधिक रन रहे. इससे पहले टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में कुल 459 रन बने थे. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा सबसे बड़ा हाईस्कोरिंग मुकाबला रहा. इस मामले में साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज मुकाबला टॉप पर है. साल 2023 में सेंचुरियन में खेले गए मैच में कुल 517 रन बने थे। क्या है थाला फॉर अ रीजन फ्रेज? 'थाला फॉर अ रीज़न' एक पॉपुलर मीम फ्रेज़ है जिसका इस्तेमाल अक्सर खासकर MS धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) क्रिकेट फैन्स करते हैं. इसका इस्तेमाल धोनी, जिन्हें 'थाला' कहा जाता है, तमिल में 'लीडर' या 'बॉस' के लेजेंडरी स्टेटस को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है. इसका मतलब है कि उनकी सक्सेस, लक और आइकॉनिक जर्सी नंबर 7 हमेशा किसी सिचुएशन को बचाने या डिफाइन करने के लिए मौजूद रहते हैं, अक्सर मजाकिया तौर पर किसी भी अच्छी घटना को नंबर सात से जोड़ दिया जाता है।   हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत की 7 रन से जीत सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा. भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 250 से ज्यादा रन बना दिए. जवाब में इंग्लैंड ने भी जोरदार पलटवार किया और आखिरी ओवर तक मैच रोमांचक बना रहा.हालांकि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को लक्ष्य से 7 रन दूर रोक दिया।  इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. 8 मार्च का अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल खेलने उतरेगी. टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और फैन्स को उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी जीतकर इस शानदार अभियान को यादगार बना देगा।  मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन 517- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 499- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 496- भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026 489- भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016 488- न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018 488- बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022 इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 19 और इंग्लिश बैटर्स ने 15 छक्के लगाए. पहली बार किसी टी20 विश्व कप मैच में इतने छक्के लगे. मुकाबले में कुल 73 बाउंड्रीज (39 चौके और 34 छक्के) लगे, जो किसी टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक हैं. 2016 में इसी मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्रीज लगे थे। टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक छक्के 34- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल 31- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026 30- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 28- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 25- इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026 एक पारी में सबसे अधिक छक्के (टी20 विश्व कप) 19- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 19- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026 19- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2026 17- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 16- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010 इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल में शानदार 105 रन बनाए. बेथेल टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बेथेल ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन जड़े थे. बेथेल टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज हैं। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च स्कोर 105 – जैकब बेथेल बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 … Read more

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।  वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (40) और शाई होप (32) ने 68 रन की पहले विकेट की साझेदारी की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 10 रन ही बना सके। ईशान किशन 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। कप्‍तान शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्‍टइंडीज टीम ने अपनी प्‍लेइंंग 11 में एक बदलाव किया है। अकीला हुसैन ने ब्रैंडन किंग की जगह ली है। भारत और वेस्‍टइंडीज के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। जो टीम इस मैच को जीतेगी वह सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी।  

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुकेश बनिया और संजू दबोचे गए, गांजा, नशीली गोलियां व हथियार बरामद

रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कालीबाड़ी-नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसका भाई संजू गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, नशीली गोलियां और हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि यह पूरी कार्रवाई डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। गौरतलब है कि मामले की कड़ियां 24 फरवरी 2026 को जुड़ीं, जब थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर नरैया तालाब क्षेत्र में अब्दुल जाफर और सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के पास बने एक हाइडआउट पर दबिश दी। यह ठिकाना आधुनिक तकनीक से लैस पाया गया। यहां से लगभग 7 किलो 397 ग्राम गांजा, पैकिंग में प्रयुक्त भारी मात्रा में प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और मोशन सेंसर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार यह ठिकाना कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से हाईटेक तरीके से तैयार किया गया था। अब्दुल जाफर के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण भी शामिल हैं। दरम्यानी रात दबिश, सरगना और भाई धराए 25-26 फरवरी की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने नरेश्वर मंदिर, नरैया तालाब क्षेत्र में सुनियोजित दबिश दी। सूचना को विधिवत रोज़नामचा में दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान नेटवर्क का सरगना मुकेश बनिया और उसका भाई संजू मौके से पकड़े गए। तलाशी में दोनों के कब्जे से 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400 नग अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए। मुकेश बनिया के खिलाफ दर्ज हैं 31 से अधिक आपराधिक मामले पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मुकेश बनिया के खिलाफ 31 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, गुंडागर्दी, बलवा, मारपीट, अवैध शराब बिक्री और एनडीपीएस एक्ट के गंभीर प्रकरण शामिल हैं। वह लंबे समय से फरार था और क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए था। उसका भाई संजू भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि मुकेश बनिया लगातार मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा में अपने ठिकाने बदलता रहा, ताकि गिरफ्तारी से बच सके। नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की पतासाजी में जुटी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी), 21(बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की पतासाजी में जुटी है। पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि सूखे नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।