samacharsecretary.com

School Holidays 2026: दशहरा पर 17 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें अपने राज्य का अवकाश कैलेंडर

पटना  दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर स्कूलों में छुट्टियों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर का महीना खास है। इस साल विजयादशमी 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को पड़ रही है। बिहार में दशहरा की छुट्टियां 17 से 21 अक्टूबर तक निर्धारित होने की जानकारी है। वहीं, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी त्योहार के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, छुट्टियों की अवधि सरकारी, निजी और केंद्रीय विद्यालयों के कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। बिहार में 21 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टी बिहार में दशहरा की छुट्टियों का कार्यक्रम 17 से 21 अक्टूबर तक बताया गया है। इस दौरान विद्यार्थियों को त्योहार मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग स्कूलों के अवकाश कैलेंडर में अंतर संभव है। इसलिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने स्कूल से छुट्टियों और दोबारा खुलने की तारीख की पुष्टि कर लेनी चाहिए। झारखंड में 19 से 21 अक्टूबर तक बंद रह सकते हैं स्कूल झारखंड में दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर तीन दिनों की छुट्टी निर्धारित होने की जानकारी है। राज्य के स्कूल अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 19 अक्टूबर को महाष्टमी तथा 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर अवकाश है। इसके अलावा, 21 अक्टूबर को भी स्कूल बंद रहने की जानकारी सामने आई है। इस तरह विद्यार्थियों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में आठ दिन तक स्कूलों में अवकाश उत्तर प्रदेश में दशहरा के अवसर पर विद्यार्थियों को लगातार आठ दिनों की छुट्टी मिलने की जानकारी है। उपलब्ध कैलेंडर के मुताबिक, शरदकालीन अवकाश 18 से 25 अक्टूबर तक निर्धारित बताया गया है। इस दौरान 20 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार भी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्कूल 26 अक्टूबर, सोमवार को दोबारा खुल सकते हैं। हालांकि, संबंधित स्कूल के कैलेंडर से इसकी पुष्टि करना जरूरी है। दिल्ली-एनसीआर में भी त्योहार पर बंद रहेंगे स्कूल दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों की छुट्टियां शिक्षा विभाग और संबंधित संस्थान के अवकाश कैलेंडर के अनुसार तय होंगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली शिक्षा निदेशालय के 2026 के कैलेंडर में अक्टूबर के दौरान दुर्गा पूजा से संबंधित तिथियां दर्ज हैं। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर अवकाश रहेगा। अन्य दिनों में स्कूल बंद रहने की स्थिति संबंधित विद्यालय के कैलेंडर पर निर्भर करेगी। पश्चिम बंगाल में 15 से 26 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा अवकाश पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा राज्य के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। यहां स्कूलों में दुर्गा पूजा के दौरान लंबा अवकाश रहता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के कैलेंडर में 15 से 26 अक्टूबर 2026 तक छुट्टियां निर्धारित हैं। इस दौरान 19 अक्टूबर को महाष्टमी, 20 अक्टूबर को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी लंबी छुट्टियां दक्षिण भारत के कई राज्यों में दशहरा और दुर्गा पूजा के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना में 10 से 22 अक्टूबर तक 13 दिनों का अवकाश निर्धारित बताया गया है। आंध्र प्रदेश में 10 से 21 अक्टूबर तक छुट्टियां हो सकती हैं, जबकि कर्नाटक में कुछ स्कूलों के कैलेंडर के अनुसार 3 से 21 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश है। तमिलनाडु और केरल में 19 से 21 अक्टूबर तक त्योहार की छुट्टी तमिलनाडु में 19 अक्टूबर को आयुध पूजा और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, केरल में 19 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 20 अक्टूबर को महानवमी तथा 21 अक्टूबर को विजयादशमी और विद्यारंभम के अवसर पर स्कूल बंद रहने की जानकारी है। छुट्टियों की वास्तविक अवधि स्कूल और स्थानीय शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार अलग हो सकती है। ओडिशा और राजस्थान में भी लंबा अवकाश ओडिशा में दुर्गा पूजा के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में 17 से 26 अक्टूबर 2026 तक छुट्टियां रहने की जानकारी सामने आई है। वहीं, राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिविरा पंचांग के अनुसार 18 से 25 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश निर्धारित बताया गया है। इन राज्यों में भी विद्यार्थियों को त्योहार के दौरान लगातार कई दिनों तक स्कूल नहीं जाना पड़ सकता है। स्कूल कब खुलेंगे, अभिभावक जरूर करें पुष्टि दशहरा की छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग राज्यों और स्कूलों में अलग हो सकती हैं। सरकारी विद्यालयों के लिए शिक्षा विभाग का कैलेंडर लागू होता है, जबकि निजी और केंद्रीय विद्यालयों में अलग कार्यक्रम हो सकता है। इसलिए अभिभावकों को स्कूल की ओर से जारी सूचना या आधिकारिक अवकाश कैलेंडर देखकर ही स्कूल खुलने की तारीख तय करनी चाहिए। इससे छुट्टियों और पढ़ाई की योजना बनाने में सुविधा होगी।

गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को राहत, पंजाब शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल से मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़. नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों का पाठ्यपुस्कों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए  N.C.E.R.T. कितावों को बांटने की प्रक्रिया शुरू करते हुए डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग द्वारा 9 से 17 जून तक अलग-अलग स्कूल क्लस्टर्स को फेज में बुक्स मुहैया करवाई जाएंगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। जिला शिक्षा अधिकारी (UT) द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी क्लस्टर इंचार्ज प्रिंसिपलों को तय तारीखों पर अपने स्कूलों के दाखिला आंकड़ों और अधिकार क्षेत्रों सहित किताबें प्राप्त करने के लिए कहा गया है। 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए सब्जेक्ट-वाइज गिनती भी मुहैया करवाना जरूरी होगा ताकि जरूरत के अनुसार बुक्स का डिस्ट्रीब्यूशन पक्का किया जा सके। विभाग ने क्लस्टर हेड्स को बुक्स रिसीव करने के लिए एक टीचर और दो ग्रुप-D कर्मचारियों सहित कितावें प्राप्त करने के लिए पहुंचने के निर्देश दिए हैं। यह किताबें सेक्टर-18 के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बांटी जाएंगी। इसके बाद क्लस्टर हेड अपने अंडर आने वाले स्कूलों में किताबें पहुंचाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किताबें समय पर मिलने से स्टूडेंट्स को सेशन के शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई में मदद मिलेगी और सीखने का प्रोसेस अच्छे से आगे बढ़ेगा।

ठंड–कोहरे का कहर, झारखंड के इस जिले में बच्चों की मौज, बढ़ी छुट्टियों की संख्या

रांची  झारखंड में ठंड का सितम जारी है। भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं इसके चलते जमशेदपुर में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालय 9 और 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा प्रशासन का कहना है कि शीतलहर और घने कोहरे के दौरान छोटे बच्चों और किशोरों के बीमार पड़ने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए एहतियातन विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। प्रशासन के मुताबिक यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। इस अवधि में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। सभी कर्मचारियों को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी और विभागीय एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। प्रशासन के मुताबिक यदि किसी विद्यालय में पहले से प्री-बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो स्कूल प्रबंधन अपने विवेक से परीक्षा आयोजित कर सकता है। ऐसे मामलों में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रशासन की होगी।  

छात्रों के लिए बड़ी खबर! पंजाब सरकार ने बढ़ाई छुट्टियां, नई तारीख घोषित

पंजाब  पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश और राज्य के कई जिलों में बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद ऐलान किया है कि राज्य के सभी स्कूल अब 7 सितंबर (रविवार) तक बंद रहेंगे। इसके बाद 8 सितंबर सोमवार को स्कूल दोबारा खुलेंगे। शिक्षा मंत्री ने लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी/एडिड/मान्यता प्राप्त/प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज़ और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर 2025 तक छुट्टियां घोषित की जाती हैं।  बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले 27 से 30 अगस्त तक राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां घोषित की थीं। इसके बाद 31 अगस्त को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहे और फिर शिक्षा मंत्री ने छुट्टियों को 3 सितंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया था। अब हालात बिगड़ते देख सरकार ने एक बार फिर छुट्टियाँ बढ़ाते हुए स्कूलों को 7 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।  

स्कूल छुट्टियों का अपडेट: पंजाब में छुट्टियों का दौर जारी

पंजाब  पंजाब में लगातार हो रही तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ के कारम फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला गंभीर रूप से प्रभावित हैं। हालातों को देखते हुए पंजाब सरकार ने पहले ही 3 सितंबर तक स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां घोषित की थी। वहीं अब मौसम विभाग की ताजा चेतावनी को देखते हुए छुट्टियों को और आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य में 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की सरकारी छुट्टी, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 7 सितंबर को रविवार होने के कारण पहले से ही अवकाश रहेगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि छुट्टियां अगले हफ्ते तक खिंच सकती हैं। हालांकि इस बारे में शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।