samacharsecretary.com

घर पर बनाएं कोरियन स्टाइल राइस जेल, पाएं नेचुरल ग्लो

गर्मी बढ़ रही है और इसका सीधा असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है. एक समय के बाद अपनी स्किन का खास ध्यान रखना होता है,  वरना कम उम्र में ही स्किन लटक जाती है और चेहरे पर झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती है. अगर स्किन का खोया हुआ निखार  वापस पाना चाहते हैं तो यह कोरियन स्किन सीक्रेट आपके काम आ सकता है. कोरियन लोगों की स्किन हर कोई चाहता है और वो लोग भी स्किन के लिए सबसे ज्यादा चावल का ही इस्तेमाल करते हैं. अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो घर पर बना राइस जेल एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को नमी देते हैं, दाग-धब्बों को हल्का करते हैं और स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं. आइए  इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका जानते हैं.   इंग्रेडिएंट्स     ½ कप कच्चा सफेद चावल       1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल     2 बड़े चम्मच ग्रीन टी (ठंडी)     1 छोटा चम्मच कच्चा शहद     1 विटामिन E कैप्सूल का तेल     ½ छोटा चम्मच ग्लिसरीन     1 बड़ा चम्मच फर्मेंटेड राइस वॉटर     1 बड़ा चम्मच खीरे का रस घर पर राइस जेल बनाने का तरीका     सबसे पहले चावल को दो बार धो लें. फिर दो कप पानी में 15 मिनट तक उबालें, जब तक पानी का कलर दूधिया न हो जाए.     उसके बाद इसे गैस से उतार लें और ठंडा करने के लिए छोड़ दीजिए, ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें.     मिक्सर में पीसने के बाद पेस्ट को आप मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें. फिर मिक्सर को करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए.     जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए तब इसमें एलोवेरा जेल, ग्रीन टी, शहद, विटामिन E तेल, ग्लिसरीन, राइस वॉटर और खीरे का रस मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.     राइस जेल बनकर तैयार हो जाएगा, तो आप उसे साफ कांच के जार में भरें और ऊपर से एयरटाइट बंद कर दें.     आप चाहें तो इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं और यह एक हफ्ते तक आसानी से चल जाएगा.       रोजाना राइस जेल का कैसे करें इस्तेमाल     राइस जेल को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आप अपने फेस को अच्छी तरह से पानी से धो लें. उसके बाद ही राइस जेल को अपने फेस पर अप्लाई करें.     राइस जेल को आप अपने हल्के हाथों से थपथपाकर लगाएं, ताकि वो स्किन में अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए. उसके कुछ समय बाद आप सनस्क्रीन या नाइट क्रीम लगा सकते हैं.     रात को सोने से ठीक पहले इस जेल को लगाना ज्यादा सही होता है, क्योंकि पूरी रात यह स्किन में गहराई से काम करता है.     वैसे तो आप इसे रोज रात को इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा ड्राई स्किन वाले इसको दो बार लगा सकते हैं.  

कम प्रोडक्ट्स, ज्यादा निखार: क्यों ट्रेंड में है ‘स्किनिमलिज्म’ स्किनकेयर

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर '10-स्टेप कोरियन स्किनकेयर' जैसे भारी-भरकम रूटीन काफी ट्रेंड में थे। हर कोई बेहतर स्किन के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट्स स्किन केयर में शामिल कर रहे थे। लेकिन वहीं अब एक नया और असरदार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसे स्किनिमलिज्म कहते हैं। यह शब्द 'Skin' और 'Minimalism' से मिलकर बना है। इसका सीधा सा मतलब है, अपनी स्किन की जरूरतों के मुताबिक कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके स्किन की देखभाल करना। आइए जानते हैं कि यह ट्रेंड क्या है और आप इसे अपने जीवन में कैसे शामिल कर सकते हैं। स्किनिमलिज्म क्या है? स्किनिमलिज्म का मकसद ‘Less is More’ के प्रिंसपल पर चलना है। यह आपकी त्वचा पर लेयर-दर-लेयर प्रोडक्ट्स थोपने के बजाय, केवल उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करने पर जोर देता है जिनकी आपकी त्वचा को वास्तव में जरूरत है। इसका मकसद त्वचा के नेचुरल बैरियर को सुरक्षित रखना और उसे सांस लेने का मौका देना है। इसे अपने रूटीन में कैसे शामिल करें? अपने स्किनकेयर को 'मिनिमल' बनाने के लिए आपको बस इन बुनियादी स्टेप्स पर ध्यान देना होगा- अपनी जरूरतों को पहचानें सबसे पहले यह समझें कि आपकी स्किन टाइप क्या है (ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन)। बाजार में दिखने वाले हर नए सीरम या मास्क को खरीदने की जरूरत नहीं है। अपनी त्वचा की मुख्य समस्याओं, जैसे- मुंहासे, पिग्मेंटेशन या ड्राइनेस के आधार पर प्रोडक्ट्स लें। बेसिक 'ABC' रूटीन अपनाएं स्किनिमलिज्म में तीन सबसे महत्वपूर्ण चीजें होती हैं-     क्लींजिंग- एक सौम्य क्लींजर से दिन में दो बार चेहरा साफ करें।     मॉइस्चराइजिंग- त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।     सनस्क्रीन- यह सबसे जरूरी स्टेप है। चाहे आप घर के अंदर हों या बाहर, सनस्क्रीन कभी न भूलें। मल्टी-टास्किंग प्रोडक्ट्स चुनें ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जो एक साथ दो काम करते हों। जैसे-ऐसा ऐसा लिप बाम जो गालों पर टिंट का काम भी करे। इससे आपके पास प्रोडक्ट्स की संख्या कम होगी और समय भी बचेगा। स्किनिमलिज्म के फायदे     त्वचा की बेहतर सेहत- जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स त्वचा के pH लेवल को बिगाड़ सकते हैं। कम प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से जलन और ब्रेकआउट्स की संभावना कम हो जाती है।     समय और पैसे की बचत- जब आपको 10 स्टेप्स फॉलो नहीं करने होंगे, तो आपका कीमती समय बचेगा और साथ ही गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगाम लगेगी।     पर्यावरण के अनुकूल- कम प्रोडक्ट्स खरीदने का मतलब है-कम प्लास्टिक वेस्ट और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल।