samacharsecretary.com

पंजाब को बजट में झटका? सुखबीर बादल बोले – AAP की विफल नीतियों का नतीजा

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार की राज्य के हकों की सही तरीके से वकालत करने में पूरी तरह नाकामी रहने के कारण पंजाब को यूनियन बजट में कुछ नहीं मिला। ये विचार शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहे।   सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब को न तो कोई स्पेशल पैकेज मिला, न ही कोई बड़ा नया प्रोजेक्ट और न ही हमारे किसानों, व्यापारियों, इंडस्ट्री, युवाओं या बॉर्डर एरिया के लिए कोई नई योजना का एलान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल जी का दौर याद कीजिए, उन्होंने हर प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह समेत) के सामने पंजाब का पक्ष और हक मजबूती से रखा और राज्य के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट लाए। उन्होंने पंजाब का पक्ष दमदार तरीके से रखा, और AIIMS, रिफाइनरी, IIM, IIT, और 4/6-लेन नेशनल हाईवे समेत बड़े प्रोजेक्ट लेकर आए। सुखबीर ने कहा कि पंजाब को मजबूत लीडरशिप की जरूरत है जो अपने लोगों के लिए लड़े- न कि ऐसे जो सिर्फ बहाने बनाते रहें।

सुखबीर को अयाली का चेतावनी भरा अल्टीमेटम, नहीं तो संगत लेगी फैसला

लुधियाना शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एग्रेसिव अप्रोच अपनाते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने पर फोकस किया है। सुखबीर बादल 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।  मनप्रीत अयाली ने साफ कर दिया कि पंथक नेताओं को एक महीने का समय है वो अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर आगे आएं। सुखबीर बादल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि अगर वो शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करना चाहते हैं तो त्याग की भावना दिखानी होगी। अगर खुद को मजबूत करना है तो वो उनकी मर्जी है। उन्होंने कहा कि नहीं तो पंथ अपना फैसला लेगा। पंथक कमेटी ने अगर शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट और अन्य पार्टियों को एकजुट कर दिया तो सुखबीर सिंह बादल के लिए 2027 विधानसभा चुनाव में परेशानी खड़ी हो सकती हे। दरअसल पंथक एकता की बात अकाली दल मान के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान और खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल के पिता भी कर चुके हैं। मैं किसी एक गुट या पार्टी के साथ नहीं हूं मनप्रीत अयाली ने कहा कि वो अकाली दल के जो बागी गुट हैं या अन्य संगठन हैं उनमें से किसी के साथ नहीं हूं। उनका कहना है कि पंथ ने उन्हें पंथक कमेटी का सदस्य बनाया है, वो उसके हिसाब से काम कर रहे हैं। मैंने अकाली दल छोड़ा ही नहीं, विधानसभा में पार्टी का लीडर हूं मनप्रीत अयाली का कहना है कि उन्होंने न तो शिरोमणि अकाली दल को छोड़ा है और न ही किसी ने उन्हें निकाला है। अयाली का कहना है कि वो आज भी पंजाब विधानसभा में अकाली दल के लीडर हैं और उनके हिसाब से ही पार्टी की गतिविधि विधानसभा में चलती है। पार्टी नेताओं से आपसी मतभेद हैं। यह पार्टी पंथ की है किसी एक की नहीं है। एक महीने पंथक एकता के लिए काम करूंगा मनप्रीत अयाली ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब ने पंथक कमेटी गठित की थी, जिसमें उन्हें भी सदस्य बनाया था। कमेटी को पहली जिम्मेदारी सदस्य बनाने की दी थी। वो काम पूरा कर दिया है। अब कमेटी पंथक एकता के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक महीना पंथक एकता के लिए काम करेंगे। उसके बाद संगत का जो फैसला होगा उसके हिसाब से काम करेंगे। पंजाब के भले के लिए पंथक एकता जरूरी मनप्रीत अयाली ने कहा कि इस समय शिरोमणि अकाली दल और पंथ से संबंधित अन्य संगठन अलग-अलग चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंथ और पंजाब के भले के लिए पंथक एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर चलने की जरूरत है। नेताओं को अपने निजी स्वार्थ छोड़कर पंथक एकता के लिए फैसले लेने होंगे। हमारे पास तकड़ी होती तो क्लीन स्वीप करते मनप्रीत अयाली ने कहा कि उन्होंने पंथक एकता और विकास की बात मुल्लापुर दाखा में की तो लोगों ने उनके उम्मीदवारों काे आजाद होने के बावजूद जिताया। मनप्रीत अयाली ने कहा कि अगर उनके पास तकड़ी का चुनाव क्लीन स्वीप कर सकते थे। सुखबीर बादल ने दाखा हलके में की थी 3 रैलियां मनप्रीत अयाली के उम्मीदवारों को हराने के लिए सुखबीर बादल ने दाखा हलके में 3 रैलियां की, लेकिन अकाली दल दाखा हलके में अपना खाता तक नहीं खोल पाया। यही नहीं सुखबीर बादल ने प्रचार के दौरान हलके में कहा था कि मनप्रीत अयाली अब अकाली दल में नहीं आ सकता है, उसके लिए दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं।

पंजाब राजनीति में हलचल: सुखबीर बादल ने चुना गिद्दड़बाहा सीट

डबवाली (लंबी)  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2027 का विधानसभा चुनाव विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा से लड़ेंगे। अकाली दल अध्यक्ष ने लंबी हलके के निकटवर्ती गिदड़बाहा में यहां पार्टी कार्यालय का उद‍्घाटन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी मांग के बाद यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि हरदीप सिंह ‘डिम्पी ढिल्लों’ सहित पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा। सुखबीर सिंह बादल ने गिद‍्दड़बाहा हलके से ब्लाॅक समिति और जिला परिषद चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अग्नि-परीक्षा हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इन चुनावों में पार्टी उम्मीदवार शानदार जीत हासिल करें। सुखबीर बादल मालवा पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल हुए।    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर सोमवार को गांव बादल में 12.5 फुट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भुंदर ने अकाली दल का 70 फुट ऊंचा झंडा फहराया। इससे पहले स्मारक स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जनसमूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल के पास जज्बा और हिम्मत है, अब जनता के साथ की जरूरत है। पूर्व विधायक हरदेव अर्शी ने अकाली दल को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरजीत ज्यानी ने बादल के विकास को याद किया। समारोह में बुत निर्माता गुरप्रीत धूरी, गगनदीप कौर धूरी और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। बाबा बोहड़ के बुत लोकार्पण के दौरान उनकी बेटी परनीत कौर कैरों काफी भावुक हुईं। कार्यक्रम में सांसद हरसिमरत कौर बादल, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और अनेक गणमान्य मौजूद थे। हरदीप ढिल्लों व अन्य कभी पार्टी में वापस नहीं होंगे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हरदीप सिंह ‘डिम्पी ढिल्लों’ सहित पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा।

विदेश यात्राओं पर सियासी संग्राम: मान सरकार ने कहा— जनता के पैसे से सुखबीर बादल और अमरिंदर सिंह का लग्ज़री टूर

चंडीगढ़ पंजाब की जनता ने दशकों तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जनता के पैसे की बर्बादी का दर्द सहा है। अकाली दल और कांग्रेस के पुराने मुख्यमंत्रियों ने सरकारी खजाने को अपनी निजी संपत्ति समझा, जहां विदेश यात्राओं के नाम पर करोड़ों रुपये उड़ाए जाते थे, लेकिन राज्य के विकास के लिए एक पैसा भी नहीं लगता था। इन नेताओं की लग्जरी ट्रिप्स, परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती पर जनता का मेहनत का पैसा लुटाया जाता था, जबकि पंजाब के किसान, नौजवान और आम आदमी गरीबी, बेरोजगारी और कर्ज के बोझ तले दबे रहते थे।  ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि आज भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस काले दौर को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जहां हर फैसला जनता के हित में लिया जाता है और पारदर्शिता सबसे ऊपर है। अब विदेश यात्राओं का एकमात्र मकसद पंजाब में निवेश लाना, फैक्ट्रियां लगाना और लाखों नौकरियां पैदा करना है, ताकि राज्य आर्थिक रूप से मजबूत बने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो। यह बदलाव न सिर्फ राजनीतिक है, बल्कि पंजाब की जनता के लिए एक नई उम्मीद की किरण है, जहां भ्रष्टाचार की जगह ईमानदारी और विकास ने ले ली है। ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों जापान और दक्षिण कोरिया के 10 दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे पंजाब को निवेश का हब बनाने के लिए रोडशो और उच्च-स्तरीय बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान ही जापानी कंपनी टोप्पन स्पेशलिटी फिल्म्स ने पंजाब में 400 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है, जो राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। टोक्यो और ओसाका में रोड शो के दौरान भगवंत मान ने जापानी उद्योगपतियों को बताया कि पंजाब अब निवेश के लिए सबसे सुरक्षित और लाभदायक जगह है, जहां सरकारी नीतियां सरल हैं और बुनियादी ढांचा मजबूत है। आप सरकार की यह रणनीति पंजाब को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि अब जरा पुराने मुख्यमंत्रियों को याद कीजिए, जैसे सुखबीर सिंह बादल, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते विदेश यात्राओं का बहाना बनाकर दुबई, लंदन और दक्षिण अफ्रीका जैसी जगहों पर सरकारी पैसे से मौज की। इन ट्रिप्स पर लाखों रुपये खर्च होते थे, जिसमें पॉकेट मनी तक शामिल होती थी, लेकिन लौटकर आते तो हाथ खाली रहते और सूटकेस परिवार के लिए ब्रांडेड कपड़े-जूते से भरे होते थे। एक बार तो दक्षिण अफ्रीका जाने के बहाने दुबई में रुककर परिवार के साथ शॉपिंग की गई और पूरा बिल पंजाब की जनता के टैक्स से चुकाया गया। लंदन ओलंपिक्स देखने के नाम पर भी सरकारी खजाने से लाखों उड़ाए गए, जबकि पंजाब में किसानों की आत्महत्या और बेरोजगारी बढ़ रही थी। ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी भी भ्रष्टाचार में पीछे नहीं थे, जिन्होंने 2022 में चुनाव हारने के बाद जैसे ही ईडी की जांच उनके करीब पहुंची, फौरन कनाडा और अमेरिका भाग गए। महीनों तक वे वहां रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रहकर मौज करते रहे, जबकि पंजाब में उनके भतीजे भूपिंदर सिंह हनी से 10 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी, जिसमें 8 करोड़ उनके रिश्तेदार से ही मिले। अवैध रेत खनन मामले में ईडी ने छापे मारे, लेकिन चन्नी जांच से बचने के लिए विदेश में छिपे रहे और पंजाब की जनता को उनके भ्रष्टाचार की सजा भुगतनी पड़ी। सरकारी पैसों से विदेशी टूर करना और जांच आते ही फरार हो जाना कांग्रेस की पुरानी आदत है, जहां नेता अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं और राज्य को अराजकता में छोड़ देते हैं। चन्नी ने खुद को आम आदमी बताकर सत्ता हासिल की, लेकिन ईडी की छापेमारी ने उनकी असली छवि उजागर कर दी, जहां करोड़ों का काला धन परिवार के लिए जमा किया गया था। ऐसे नेताओं ने पंजाब को विकास से दूर रखा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि इन सबके विपरीत भगवंत मान विदेश इसलिए जा रहे हैं ताकि पंजाब में फैक्ट्रियां लगें, नौजवान नौकरियां पाएं और गांव-गांव में तरक्की आए। उनकी हर यात्रा का पूरा हिसाब जनता के सामने है, जहां कोई परिवार साथ नहीं जाता, कोई शॉपिंग या मौज-मस्ती नहीं होती – सिर्फ और सिर्फ पंजाब के आर्थिक उत्थान पर फोकस रहता है। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा जैसे अधिकारियों के साथ यह डेलीगेशन निवेशकों से सीधे बात करता है, और परिणाम भी दिखते हैं जैसे टोप्पन कंपनी का निवेश। आप सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है, जहां विदेश यात्राएं विकास का माध्यम बनी हैं, न कि निजी सुख का। यह पारदर्शिता पंजाब की जनता को विश्वास देती है कि उनका पैसा सही जगह लग रहा है, और राज्य अब देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनने की राह पर है। मान की यह पहल पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार से मुक्ति का प्रतीक है।ओएसडी टू सीएम अमनजोत सिंह ने बताया कि आज पंजाब की जनता देख रही है कि असली मुख्यमंत्री कैसा होता है – जो जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब देता है और उसी पैसे से पंजाब को दुनिया का सबसे समृद्ध राज्य बनाने में जुटा रहता है। भगवंत मान और आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार का दौर अब इतिहास बन गया है, और पंजाब का सुनहरा दौर शुरू हो चुका है, जहां निवेश, रोजगार और समृद्धि हर घर पहुंचेगी।  

शादी समारोह में हुई फायरिंग के मामले में गरमाई सियासत, सुखबीर बादल ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब  लुधियाना में बाथ कैसल मैरिज पैलेस में शादी के दौरान हुई फायरिंग के मामले में विपक्ष द्वारा सरकार को घेरा जा रहा है और सवाल खड़े किए जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इस मामले में मंत्रियों और एम.एल.ए. पर आरोप लगाते हुए एक्स पर एक पोस्ट डाली है।  एक्स पर डाली पोस्ट में सुखबीर बादल ने लिखा कि ''पंजाब बणया गैंगलैंड, बीती रात लुधियाना के एक शादी समारोह में हुई गोलीबारी में कई जानें चली गई और कई लोग घायल हो गए। मौके के चश्मदीदों के अनुसार सरकार के एक मंत्री के साथ आए लोगों ने गोलियां चलाई है जो कि गंभीर जांच का विषय है। आप सरकार के विधायक और मंत्री दोस्ती निभाते हुए गैंगस्टरों को शादियों में अपने साथ लेकर जाते हैं तो पंजाब में अमन-कानून की स्थिती का जायजा आप खुद ही लगा सकते हो। भगवंत मान ने रंगले पंजाब को गैंगलैंड बना कर रख दिया है, आए दिन हत्या और लूटपाट हो रही है पर सरकार को कोई फिक्र नहीं। इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों से मेरी दिल से संवेदना है और  घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।''  इसके साथ ही उन्होंने एक चश्मदीद का वीडियो भी पोस्ट के साथ शेयर किया है।     

गलत आरोपों में फंसे जशनप्रीत के लिए इंसाफ की गुहार, सुखबीर बादल से परिवार की मुलाकात

डबवाली अमेरिका के सान बर्नार्डिनो काउंटी में सड़क हादसे के मामले में गलत आरोपों में घिरे पंजाब के दीनानगर के गांव पुराना शाला के 21 वर्षीय अमृतधारी सिख युवक जशनप्रीत सिंह के समर्थन में न्याय की मांग को लेकर उसके परिवार ने आज शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। इस मामले को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अपील की है कि जशनप्रीत सिंह के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जशनप्रीत के परिजनों ने गांव बादल स्थित निवास पर हुई सुखबीर बादल से मुलाकात में बताया कि जशनप्रीत एक मेहनती, समझदार और धार्मिक युवक है, जिस पर नशे के प्रभाव में वाहन चलाने का आरोप पूरी तरह झूठा है। उनका कहना था कि टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट गलत तरीके से तैयार की गई हैं और उनकी पुनः जांच की आवश्यकता है। इस मौके पर अकाली दल के हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह चावला भी मौजूद थे। सुखबीर बादल ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति भी गहरी संवेदना प्रकट की और अमेरिकी प्रशासन से ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ मामले की जांच करने की अपील की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने अमेरिकी अदालत में बिना दस्तार जशनप्रीत की तस्वीरें सामने आने को बेहद दुखद और सिख पहचान का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे हर सिख को अपनी धार्मिक पहचान और मर्यादा के सम्मान का पूरा अधिकार है।