samacharsecretary.com

यूपी में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू: घर बैठे करें अप्लाई, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने राज्यभर की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक व योग्य महिला अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 तय की गई है। योग्यता मानदंड आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 12वीं पास या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 17 सितंबर 2025 के अनुसार 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान चयनित महिला अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से प्रतिमाह 4500 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया इच्छुक महिला उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं: 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। 2. होमपेज पर उपलब्ध ‘Latest Links’ सेक्शन में जाएं। 3. वहां पर ‘Anganwadi Worker Registration’ लिंक पर क्लिक करें। 4. मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जिला और मोबाइल नंबर भरें। 5. अपनी शैक्षणिक योग्यता का विवरण दर्ज करें। 6. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।   विशेष शर्तें अभ्यर्थी उसी ग्राम क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए, जिसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है। एक ही आंगनवाड़ी केंद्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति मान्य नहीं होगी। यह भर्ती प्रदेश की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो अपने ही क्षेत्र में सेवा करते हुए समाज के विकास में योगदान देना चाहती हैं।

50 हजार से 7 करोड़ तक का सफर: यादविंदर की मशरूम खेती की सफलता कहानी

कुरुक्षेत्र  मशरूम फार्मिंग हरियाणा सहित पूरे भारत में काफी लोकप्रिय होती जा रही है। मशरूम एक पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर फफूंद  है, जिसे सब्जी और औषधि दोनों रूपों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B, D, पोटेशियम, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मशरूम में वसा और कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है, जिससे यह हृदय के लिए लाभकारी माना जाता है।    दुनिया भर में 10,000 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ ही खाने योग्य हैं, जैसे बटन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम और मिल्की मशरूम। भारत में मशरूम की खेती अब तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि यह कम जगह, कम समय और कम लागत में अधिक लाभ देती है। ऐसी ही एक कहानी हम आज को बता रहे हैं कि एक किसान ने कैसे मशरूम के बारे में नए आयाम स्थापित किए हैं।   8वीं पास किसान ने 50000 से शुरू की मशरूम फार्मिंग  अगर मशरूम की खेती में किसान थोड़ी मेहनत करें तो वह इसमें अच्छा मुनाफा ले सकता है और यह एक ऐसी खेती है जो सर्दियों के समय में की जा लेकिन 12 महीने इसका प्रयोग किया जाता है। मशरूम की खेती में मेहनत करके किसान अपनी नई कहानी लिखकर हजारों लाखों लोगों को प्रेषित कर रहे हैं। ऐसी ही एक किसान यादविंदर सिंह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव तल्हेरी की संघर्ष भरी कहानी है जिन्होंने मशरूम की खेती में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यादविंदर केवल आठवीं पास है लेकिन उन्होंने 2014 में अपने बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में 50000 पर लगाकर मशरूम फार्मिंग शुरू की थी लेकिन अब उनका सालाना टर्नओवर  साढ़े 7 करोड़ का है। ₹3200 महीना दूसरे मशरूम फार्म पर करते थे नौकरी  यादविंदर सिंह ने कहा कि 2008 में उन्होंने अपने ही गांव में एक मशरूम फार्म पर नौकरी करना शुरू की थी और उनकी तनख्वाह ₹3200 रुपए प्रति महीना थी। वहां पर काम करते-करते मशरूम फार्मिंग में वह इतना एक्सपर्ट हो गए कि वह एक छोटे से कर्मचारियों से सुपरवाइजर के पद पर पहुंच गए लेकिन फिर उन्होंने अपना खुद का काम शुरू करने की सोची और 2014 में उन्होंने 50000 रुपए लगाकर मशरूम फार्मिंग शुरू की। वह साथ में नौकरी भी करते थे और अपनी मशरूम फार्मिंग भी संभाल रहे थे। किसी दूसरे फार्म पर ₹3200 प्रति महीना नौकरी करना और फिर अपना काम नौकरी के साथ शुरू करना और उसको 7 करोड रुपए टर्नओवर तक लेकर जाना यादविंदर के लिए काफी चुनौती भरा रहा है।  2016 में नौकरी छोड़ अपने काम का किया विस्तार उन्होंने बताया कि 2016 में उन्होंने मशरूम फार्मिंग शुरू करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी हालांकि पहले वह 2014 से छोटे लेवल पर मशरूम फार्मिंग कर रहे थे लेकिन फिर उन्होंने अपना ही काम आगे बढ़ाने की सोची और फिर 2016 के बाद से ही उनका एक सफर शुरू हुआ जहां उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपने मशरूम फार्मिंग के काम को करोड़ों रुपए के टर्नओवर तक पहुंचाने का काम किया।  डोंकी से जाना चाहते थे विदेश लेकिन नहीं पहुंच पाए  उन्होंने बताया था कि एक समय वह भी था जब 2006 में वह काम की तलाश में अपना देश छोड़ने को मजबूर हो गए और विदेश में डोंकी से जाने की सोची, वह कोरिया जाना चाहते थे लेकिन डोंकी से बीच रास्ते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा जिसके चलते वह बीच रास्ते से ही वापस अपने वतन लौट आए। आज यादविंदर काफी खुश है कि अगर वह विदेश में भी होते तो इतना पैसा नहीं कमा पाते वहां भी वह मेहनत करते लेकिन फिर भी कभी इतने अमीर नहीं बन पाए और उनका भारत आने का फैसला उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से मशरूम फार्मिंग में अपना पूरे भारत में नाम किया है।  15 एकड़ में कर रहे मशरूम फार्मिंग  उन्होंने बताया कि वह मशरूम का कंपोस्ट बनाने का काम करते हैं और साथ में मशरूम फार्मिंग करते हैं मशरूम का कंपोस्ट बनाने के लिए जो पक्का प्लांट है वह तीन एकड़ में बना हुआ है जबकि 12 से 15 एकड़ में वह मशरूम की खेती कर रहे हैं यह खेती शेड बनाकर की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह 90 फीट वाले साइड बनाते हैं जिसमें करीब ढाई लाख रुपया खर्च आता है और एक साइड से मशरूम का उत्पादन होता है जिसमें मेहनत और मौसम के हिसाब से एक से ₹200000 आसानी से एक सेड से बचत हो जाती है। Usa से मंगवाया मशरूम का बीज तैयार करने वाला कल्चर  उन्होंने बताया कि वह अपने काम को और आगे लेकर जाना चाहते थे जिसके लिए वह ऊंच गुणवत्ता का मशरूम का बीज तैयार करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक मशरूम उत्पादक किसान से संपर्क किया जिन्होंने उनका usa से मशरूम का बीज तैयार करने वाला कलर मुहैया करवाया। अब वह मशरूम का बीज usa के कलर के साथ उच्च गुणवत्ता का तैयार कर रहे हैं। उनका हर रोज करीब 3 टन कंपोस्ट फार्म से निकलता है जो किसानों तक पहुंचता है। दूसरे राज्यों में मशरूम होती है सप्लाई  उन्होंने बताया कि जो मशरूम का कंपोस्ट और बीज तैयार करते हैं वह उनका हरियाणा में ही बिक जाता है काफी डिमांड उसकी रहती है जो मुश्किल से पूरी होती है लेकिन जो उनकी मशरूम होती है वह दूसरे राज्यों में जैसे दिल्ली पंजाब उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर जैसे आसपास के राज्यों में सप्लाई होती है हालांकि शुरुआती समय में जब उन्होंने फॉर्म की शुरुआत की थी तब उनको मशरूम सेल करने में थोड़ी समस्या होती थी लेकिन अब उनके पास दूसरे राज्यों से आर्डर आते हैं और वह उनको दूसरे राज्यों में ऑर्डर के आधार पर सप्लाई करते हैं। 

ATM कार्ड भूल गए? कोई दिक्कत नहीं, अब ऐसे मिलेगा पैसा

नई दिल्ली  बैंकिंग सिस्टम तेज़ी से डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है। पहले लोग ATM से पैसे निकालते थे, लेकिन अब डेबिट कार्ड या ATM कार्ड की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। देश के कई बैंकों ने मोबाइल और UPI-बेस्ड कैश विड्रॉल शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप सिर्फ़ अपने मोबाइल फ़ोन और UPI ऐप का इस्तेमाल करके ATM से कैश निकाल सकते हैं। यह सर्विस उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो अक्सर अपने कार्ड भूल जाते हैं या कार्ड खो जाने पर भी कैश निकालना चाहते हैं।   कार्डलेस कैश विड्रॉल एक नई बैंकिंग सुविधा है जो कस्टमर्स को बिना ATM कार्ड के ATM से पैसे निकालने की सुविधा देती है। यह फ़ीचर UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है और देश के ज़्यादातर बड़े बैंकों के ATM पर उपलब्ध है। कस्टमर अपने UPI ऐप, जैसे PhonePe, Paytm, Google Pay, या BHIM को स्कैन करके कैश निकाल सकते हैं। यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित और सुविधाजनक है क्योंकि इसमें कार्ड या PIN शेयर करने की ज़रूरत नहीं होती।  अगर आप अपने मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करके ATM से पैसे निकालना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने नज़दीकी ATM पर जाएं। स्क्रीन पर दिखाए गए ऑप्शन में से QR कैश या स्कैन टू विड्रॉ चुनें। इसके बाद, अपने मोबाइल में कोई भी UPI ऐप खोलें और ATM स्क्रीन पर दिखाए गए QR कोड को स्कैन करें। अपने UPI ऐप में वह अमाउंट डालें जो आप निकालना चाहते हैं। फिर, अपना UPI PIN डालकर ट्रांज़ैक्शन कन्फर्म करें। आपका कैश कुछ ही सेकंड में ATM से निकल जाएगा। यह प्रोसेस पारंपरिक कार्ड ट्रांज़ैक्शन से ज़्यादा तेज़ और आसान है। 

आज का राशिफल (9 नवंबर 2025): मकर राशि वालों पर किस्मत मेहरबान, बाकी राशियों के लिए क्या बोले सितारे

मेष राशि- 9 नवंबर को आपका दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन कुछ अच्छे संकेत भी हैं। सुबह के समय थोड़ी भागदौड़ या तनाव महसूस हो सकता है, पर दोपहर के बाद हालात अपने आप सुधर जाएंगे। कामकाज में मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपकी बातों को लोग गंभीरता से लेंगे। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। घर में किसी से प्यारभरी बातचीत होगी जिससे मन खुश रहेगा। पैसों को लेकर संभलकर चलें और खर्च सोच-समझकर करें। शाम को खुद के लिए थोड़ा समय निकालिए, टहलना या हल्की सैर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वृषभ राशि- 9 नवंबर को आपका मूड अच्छा रहेगा और मन में नई ऊर्जा महसूस होगी। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी- खासकर किसी पुराने साथी से मुलाकात या मैसेज मिल सकता है। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें। अगर किसी से मनमुटाव चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का मौका अच्छा है। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो मन को सुकून देगी। मिथुन राशि- 9 नवंबर को आप बहुत एक्टिव रहेंगे। दिमाग में ढेर सारे नए आइडिया आएंगे और आप खुद को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है। नौकरी वाले लोगों को आज किसी सीनियर से तारीफ मिल सकती है। प्यार में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी न पालें। बात करने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। शाम को परिवार के साथ बैठना, बातें करना अच्छा महसूस कराएगा। अपने शब्दों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, वरना बेवजह की बहस हो सकती है। कर्क राशि- 9 नवंबर को आपका ध्यान घर और परिवार पर ज्यादा रहेगा। कुछ जरूरी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। अगर किसी से पुराने समय की कोई बात चल रही थी तो आज उसका हल निकल सकता है। काम में थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन आप संभाल लेंगे। पैसों के मामले में आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। किसी दोस्त से मुलाकात या फोन कॉल आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। शाम के समय मन को शांत रखने के लिए थोड़ी देर ध्यान या भजन करना अच्छा रहेगा। सिंह राशि- 9 नवंबर को आपको मेहनत के साथ-साथ संयम भी रखना होगा। आज दिन थोड़ा भारी लग सकता है क्योंकि जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। काम के दबाव में गुस्सा आ सकता है, लेकिन शांत रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसा आएगा लेकिन उसी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें- सिरदर्द या थकान परेशान कर सकती है। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखिए, छोटी बातों पर नाराज न हों। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और मूड भी ठीक हो जाएगा। कन्या राशि- 9 नवंबर को आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने अटके काम में सफलता मिलने के योग हैं। आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसका अच्छा फल जल्द मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्यार में कोई नई शुरुआत हो सकती है। खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन कुछ अच्छी खरीदारी हो सकती है। दिन के अंत में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए थोड़ा आराम भी करें। तुला राशि- 9 नवंबर को आप पूरे जोश में रहेंगे। दिन की शुरुआत कुछ सकारात्मक खबरों से हो सकती है। ऑफिस या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का सही समय है। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आने वाले समय में फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और प्यार भरी बातचीत हो सकती है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, बस नींद पूरी लें। अगर यात्रा करनी हो तो ध्यान से करें, जल्दीबाजी से बचें। वृश्चिक राशि- 9 नवंबर को दिन खुशनुमा रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। पैसों की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। दोस्तों या परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में समझदारी दिखाएं, इससे प्यार और बढ़ेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें, ठंडी चीजों से बचें। धनु राशि- 9 नवंबर को काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप हर स्थिति को समझदारी से संभाल लेंगे। आपकी बातों का असर दूसरों पर रहेगा। पैसों को लेकर कुछ नई योजनाएं बनेंगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग से सलाह लें। वो बात आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। प्यार में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए पार्टनर की बात ध्यान से सुनें। शाम को मनपसंद चीज खाकर या म्यूजिक सुनकर रिलैक्स करें। मकर राशि- 9 नवंबर को आपकी मेहनत का रंग दिखने लगेगा। जिस चीज के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता के संकेत मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस या बिजनेस में किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर-परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन चिंता की बात नहीं है। जल्द ही बैलेंस बन जाएगा। रात को ध्यान या प्रार्थना करें, मन शांत रहेगा। कुंभ राशि- 9 नवंबर को थोड़ा संभलकर चलना होगा। मन किसी पुराने झगड़े या चिंता में उलझ सकता है। किसी बात को लेकर ओवरथिंकिंग से बचें। आज नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच लें। परिवार के लोग आपका साथ देंगे, बस अपनी बात शांति से रखिए। पैसों को लेकर कोई छोटा फैसला लेने का मौका मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में न करें। शाम तक मूड बेहतर हो जाएगा और किसी प्रियजन से बात करने से सुकून मिलेगा। मीन राशि- 9 नवंबर को आपका मन भावुक रहेगा। पुरानी यादें या कोई पुराना रिश्ता फिर से दिमाग में घूम सकता है। आज किसी बात पर भावनाओं में बहने से बचें। कामकाज में ध्यान लगाइए, नहीं तो छोटी गलतियाँ हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी करीबी की सलाह काम आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। शाम के समय कोई अच्छी खबर या छोटा सरप्राइज मिल सकता है जो दिन को और बेहतर बना देगा।

कंबल वाले बाबा का भंडाफोड़: तेल-चूरन बेच रहे थे ‘औषधि’ बताकर, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा के चंदनगांव में 'कंबल वाले बाबा' के नाम से मशहूर गणेश यादव द्वारा लगाए गए शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई बाबा द्वारा कथित रूप से अंधविश्वास फैलाने और बिना परमिशन के इलाज के नाम पर सामग्री बेचने के आरोप में की गई है। कंबल से इलाज का दावा, बेच रहे थे चूरन और तेल कंबल से बीमारी ठीक करने का दावा करने वाले बाबा गणेश यादव के शिविर की लंबे समय से चर्चा थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पाया कि बाबा जहां कंबल से बीमारी दूर करने का दावा कर रहे थे, वहीं मरीजों को चूरन की पुड़िया और तेल भी दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह चूरन और तेल लगभग 1200 में बेचा जा रहा था। यह पूरा शिविर बिना किसी आधिकारिक परमिशन के चलाया जा रहा था, जिससे यह अंधविश्वास का खेल माना जा रहा है।    स्वास्थ्य विभाग ने जब्त किए सैंपल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से चूरन की पुड़िया और तेल दोनों के सैंपल ले लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि उनकी सामग्री और प्रभाव का पता लगाया जा सके। सीएमएचओ छिंदवाड़ा नरेश गोन्नाने ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से सैंपल जब्त कर लिए हैं और अब देखना होगा कि प्रशासन इस अंधविश्वास के खेल को बंद करवाता है या नहीं। फिलहाल, प्रशासन के सामने यह चुनौती है कि वह अंधविश्वास पर आधारित इस तरह के अनधिकृत शिविरों पर रोक लगाता है या नहीं।

सांस लेना हुआ मुश्किल: राजधानी में हवा 3 गुना ज़्यादा प्रदूषित, अलर्ट जारी

नई दिल्ली  दिल्ली वालों को फिर 'जहरीली हवा' का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई का स्तर 400 को पार कर गया। एक्यूआई का 400 के स्तर को पार करना जहरीली हवा की श्रेणी में माना जाता है। इसे गंभीर श्रेणी में हवा का होना भी कहते हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बन गई। आने वाले दिनों में दिल्ली में पलूशन की समस्या गहराने का अनुमान है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में हर दिन शाम को 4 बजे दर्ज किया जाने वाला 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 361 अंक रहा। इससे दिल्ली 'रेड जोन' में आ गई। दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। 24 घंटे के दौरान इसमें 39 अंकों की तेज बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को 5 बजे एक्यूआई 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इन इलाकों में AQI 400 पार सीपीसीबी के मुताबिक, अलीपुर, बवाना, बुराड़ी क्रासिंग, आईटीओ, जहांगीरपुरी, नरेला, नेहरू नगर, रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर जैसे इलाकों में शाम पांच बजे एक्यूआई का स्तर 400 को पार कर गया। हवा में 3 गुने से ज्यादा प्रदूषक कण शनिवार को पीएम2.5 और पीएम10 प्रमुख प्रदूषक बने रहे। शनिवार की शाम तीन बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 100 का स्तर 321 और पीएम 2.5 का स्तर 187 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में मानकों से तीन गुने से भी ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं। मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से नीचे होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। पराली, तापमान और हवा 3 फैक्टर जिम्मेदार दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के पीछे कई कारकों को जिम्मेदार माना जा रहा है। दिल्ली में दिन के ज्यादातर समय हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंट से कम रह रही है। इससे प्रदूषक कणों का विसर्जन धीमा हो रहा है जबकि, दिन के समय हवा की रफ्तार बढ़ी तो उसकी दिशा उत्तरी पश्चिमी थी। यह हवा अपने साथ-साथ पराली का धुआं भी ला रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इससे भी प्रदूषक कण देर तक बने रह रहे हैं। पराली जलाने से बढ़ी समस्या वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के लिए निर्णय सहायता प्रणाली (डीएसएस) के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान लगभग 30 प्रतिशत था। वहीं परिवहन क्षेत्र का योगदान 15.2 फीसदी रहा। उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाने की 100, हरियाणा में 18 और यूपी में 164 घटनाएं हुईं। खराब रहेगी दिल्ली की हवा दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रहेगी। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों के बीच दिन के ज्यादातर समय हवा की रफ्तार दस किलोमीटर से नीचे रहेगी। जबकि, तापमान भी सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन धीमा होगा। अगले चार-पांच दिनों के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही रहने के आसार हैं। सुबह दिखेगी धुंध लेकिन दोपहर में राहत इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 14 नवंबर तक दिल्ली में सुबह के वक्त धुंध छाने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की वजह से इस हफ्ते दिल्ली में धुंध देखी जा सकती है। हालांकि दोपहर के वक्त हवा की रफ्तार अधिक होने से धुंध छटने की भी संभावनाएं हैं। कुल मिलाकर दिल्ली वालों को इस हफ्ते यानी अगले छह दिन सुबह के वक्त धुंध जारी रहने का अनुमान है।  

एविएशन सिस्टम में दिक्कत: नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट

नई दिल्ली  दिल्ली में टेक्निकल ग्लिच के चलते उड़ानों में आई परेशानी के बाद आज नेपाल में भी यही समस्या देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को स्थानीय समयानुसार शाम 5.30 पर तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया है, जिसकी वजह से यहां से 5 उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है। बाकी आगामी फ्लाइट्स पर भी संशय बरकरार है।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट के रनवे की एयरफील्ड लाइटिंग में समस्या सामने आई थी। अभी कम से कम पांच उड़ानों को रोक दिया गया है और आगे की उड़ानों के निर्धारित कार्यक्रम पर भी दिक्कत बनी हुई है। गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। गौरतलब है कि नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह ग्लिच दिल्ली में आई परेशानी के एक दिन बाद सामने आया है। राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर आई समस्या की वजह से करीब 800 उड़ानों में समस्या आई थी। यहां पर ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में समस्या आई थी। अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 5.45 पर इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे सुधारने की कोशिश की गई लेकिन अगले पंद्रह घंटों तक यह समस्या बनी रही। इसके बाद एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रात 9 बजे इस समस्या को सुलझाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, तब तक सैंकड़ों उड़ानों की आवाजाही प्रभावित रही। आपको बता दें दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट हर दिन करीब 1500 से ज्यादा फ्लाइट्स का संचालन करता है।

कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

एक जिला-एक उत्पाद और निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला में हुए शामिल रीवा शहर में बनेगा हाट बाजार भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कुटीर उद्योगों की अधिक से अधिक स्थापना एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। स्थानीय उद्यमियों को उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की बाजार उपलब्धता से उनकी आर्थिक समृद्धि भी बढ़ेगी। उप मुख्यमंत्री एक जिला-एक उत्पाद और निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक समृद्धि शिक्षा स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर निर्भर रहती है। हमारा देश तेजी से आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक तौर पर समृद्ध हुआ है। स्व सहायता समूहों एवं स्थानीय कारीगरों को प्रशिक्षण देकर बनाए जा रहे उत्पादों को उच्च गुणवत्ता का बनाने में मदद करने की जिम्मेदारी एमपीआईडीसी की है जिससे प्रशिक्षित होकर कारीगर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद निर्मित कर सकें और उनका बाजार में अच्छा मूल्य मिले। उप मुख्यमंत्री ने एमपीआईडीसी के अधिकारियों की इस बात के लिए सराहना की कि उन्होंने बैम्बो लेडी ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध नीरामोई शर्मा को असम से रीवा कार्यशाला में आमंत्रित किया। उनकी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी से स्थानीय बांस बनाने वाले कारीगर व अन्य उद्यमी लाभ ले सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में व्यंकट भवन के पास शीघ्र ही हाट बाजार का निर्माण कराया जाएगा, जहाँ स्थानीय उत्पादक अपने उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित कर सकेंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि एक जिला-एक उत्पाद के साथ ही स्थानीय उद्यमों के कुटीर उद्योग के जाल बिछें और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इससे जुड़कर लाभान्वित हो सकें। असम की बैम्बो ऑफ लेडी नीरामोई शर्मा ने बांस से बनाए गए गहनों सहित अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बांस की निर्मित वस्तुओं में कम बांस के उपयोग से अधिक आय प्राप्त हो सकती है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपेक्षा की कि बांस लगाकर इससे लाभ प्राप्त करें और प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि बांस कम समय में उत्पादित हो जाता है और उससे आक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिलती है। कार्यशाला में वन मण्डलाधिकारी श्री लोकेश नागपुरे ने बताया कि आने वाले वर्ष में जिले में बांस की प्रचुर मात्रा में कटाई की जाएगी जिससे यहाँ पर्याप्त संख्या में इसकी उपलब्धता रहेगी। उन्होंने बताया कि गत वर्षों में 175 किसानों ने 2 लाख 64 हजार बांस अपने खेतों व अन्य जमीनों में लगाए हैं जिसके लिए उन्हें शासन द्वारा सब्सिडी भी दी गई है। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक श्री यूके तिवारी ने बताया कि लोकल टू ग्लोबल के उद्देश्य से स्थानीय उत्पाद एवं एक जिला-एक उत्पाद को देश और विदेश में पहचान दिलाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। स्थानीय कारीगरों को उत्पाद के लिए प्रशिक्षित करने और उनको बाजार उपलब्ध कराकर समृद्धशाली बनाने में कार्यशाला उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यशाला में महाप्रबंधक उद्योग श्री जेपी तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जगमोहन, वूमन इंटरप्रेन्योर श्रीमती चेतना मिश्रा, स्टार्टअप प्रतिनिधि सुश्री संजना सिंह, एमपीआईडीसी भोपाल की प्रतिनिधि सुश्री शैलजा सोनी सहित युवा उद्यमियों ने अपने विचार व्यक्त किए। दिल्ली से वालमार्ट के प्रतिनिधि श्री नीत नेगी ने वालमार्ट से जुड़कर बाजार उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में श्री कमल सचदेवा, श्री दिलीप सिंह, श्री राजगोपाल मिश्र चारी, श्री विवेक दुबे सहित उद्यमी, महिला उद्यमी व स्थानीयजन उपस्थित रहे।  

यौन शोषण मामलों में ‘कैरेक्टर’ नहीं बनेगा बचाव का हथियार: हाईकोर्ट

नई दिल्ली  दिल्ली हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि बलात्कार के मामलों में पीड़िता के चरित्र (चाहे वह कितना भी दागदार क्यों न हो) को उसके खिलाफ हथियार नहीं बनाया जा सकता। जस्टिस अमित महाजन की पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि यहां तक कि जो महिला या युवती कुछ पैसे के बदले किसी व्यक्ति के साथ जाती है वह भी दुष्कर्म की शिकार हो सकती है। पीठ ने यह टिप्पणी एक बलात्कार के आरोपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए की, जिसने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी। आरोपी एक विवाहित व्यक्ति है, जिस पर शादी का झूठा वादा करके बलात्कार व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। उसके बाद भी आरोपी ने उससे शादी का झूठा वादा कर के शारीरिक संबंध बनाना जारी रखा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे लगभग 8 लाख रुपये ले लिए और 10 लाख और मांगे। साथ ही धमकी दी कि यदि वह राशि नहीं देती है तो वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा। वहीं आरोपी ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए दलील दी कि वह खुद पहले भी इसी तरह के आरोपों पर मामला दर्ज करा चुकी है, जिसमें आरोपी बरी हो चुका है। आरोपी ने दलील दी कि शिकायतकर्ता महिला अनैतिक देहव्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के तहत भी एक मामले में फंसी थी। आरोपी का दावा था कि महिला ने खुद कहा था कि वह शारीरिक संबंध के लिए पैसे की मांग करती है। हालांकि इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि महिला के चरित्र को ढाल बनाकर कोई उसके साथ अपराध को अंजाम नहीं दे सकता है। फिर चाहे उस महिला चरित्र पूर्व में कितना भी दागदार क्यों ना रहा हो। किसी आरोपी को यह अधिकार नहीं दिया जा सकता है कि वह किसी महिला के चरित्र का गलत लाभ उठाए या ऐसी कोशिश करे।  

टेक्निकल फॉल्ट से Air India उड़ान लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

मुंबई मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान शनिवार को उड़ान भरने से कुछ समय पहले तकनीकी खराबी के कारण लगभग सात घंटे देर से चली जिससे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री फंस गए और उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उड़ानएआई129 को पहले सुबह जल्दी रवाना होना था लेकिन उड़ान-पूर्व जांच के दौरान विमान में तकनीकी खामियां पाए जाने के बाद इसकी उड़ान स्थगित कर दी गई। यात्रियों के अनुसार पहली घोषणा में 30 मिनट की देरी का उल्लेख किया गया था। विमान में सवारियां सुबह लगभग छह बजे ही शुरू हुईं और यात्रियों के अपनी सीटों पर बैठने के बाद भी विमान एक घंटे से ज़्यादा समय तक रुका रहा। बाद में चालक दल ने यात्रियों को सूचित किया कि तकनीकी खराबी के कारण उड़ान आगे नहीं बढ़ सकती और सुरक्षा कारणों से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। लगभग 8:15 बजे, यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए विमान से उतरने का निर्देश दिया गया, जिसमें हैंड बैगेज की दोबारा जाँच भी शामिल थी, जिससे देरी और बढ़ गई। कई यात्रियों ने लंबी प्रतीक्षा अवधि, नींद की कमी और प्रस्थान की अनिश्चितता पर निराशा व्यक्त की। बाद में एयर इंडिया ने अपराह्न एक बजे के संशोधित प्रस्थान समय की घोषणा की और कहा कि मंजूरी से पहले विमान का गहन तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। एयर इंडिया के अधिकारियों ने पुष्टि की कि संदिग्ध खराबी के कारण विमान को वापस बुलाने के तुरंत बाद बे में वापस कर दिया गया था। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, "यात्री सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उड़ान को फिर से र्निर्धारित करने से पहले व्यापक रखरखाव जांच की गई थी।" प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल अपनी अनिवार्य उड़ान ड्यूटी समय सीमा तक पहुंच गया था, जिसके कारण वह अस्थायी रूप से विमान का संचालन नहीं कर पाए। एयरलाइन ने असुविधा पर खेद व्यक्त किया और कहा कि हवाई अड्डे के लाउंज में यात्रियों को जलपान और भोजन उपलब्ध कराया गया, जबकि ग्राउंड स्टाफ ने पूरी सहायता प्रदान की। प्रवक्ता ने सुरक्षा और यात्री सुविधा के प्रति एयर इंडिया की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा,"यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।"