samacharsecretary.com

एकादशी ही नहीं! अन्न न खाने के 5 बड़े नियम

 सनातन धर्म में व्रत, उपवास और नियमों का गहरा महत्व है. जब भी बिना अन्न खाए उपवास रखने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम एकादशी का आता है. हिंदू धर्म में एकादशी के दिन चावल या भारी भोजन का त्याग करना अनिवार्य माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे धर्मग्रंथों और स्मृतियों में सिर्फ एकादशी ही नहीं, बल्कि 5 अन्य ऐसे बेहद खास और संवेदनशील मौके बताए गए हैं, जब सामान्य व्यक्ति को अन्न ग्रहण करने से सख्त परहेज करना चाहिए? पौराणिक शास्त्रों के सूत्रों के अनुसार, इन विशेष अवसरों पर भोजन करने से पुण्य का नाश होता है और दोष लगता है. आइए जानते हैं एकादशी के अलावा वो कौन से 5 मौके हैं, जब रसोई में अन्न की जगह फलाहार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण (Eclipse) शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे भोजन दूषित हो जाता है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस दौरान बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे पका हुआ भोजन सही नहीं रहता है. कन्यादान: महादान के संकल्प से पहले का संयम हिंदू विवाह पद्धति में कन्यादान को संसार के सबसे बड़े और पवित्र पुण्यों में गिना गया है. माता-पिता अपनी लाडली को किसी अन्य कुल को सौंपते समय एक महान संकल्प लेते हैं. शास्त्रों का नियम है कि जिस दिन घर में यह महादान होना हो, उस दिन माता पिता को कन्यादान या फेरे पूरे होने तक अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए. इस मांगलिक कार्य से पहले अन्न ग्रहण करना धार्मिक दृष्टि से दोषपूर्ण माना गया है. संकल्प की पवित्रता बनाए रखने के लिए इस नियम का कड़ाई से पालन किया जाता है. हरिजन्मकाले: प्रभु के प्राकट्य और जन्मोत्सव का पावन दिन भगवान राम का जन्मोत्सव (रामनवमी), भगवान कृष्ण की जन्मतिथि (जन्माष्टमी), इसके साथ ही नरसिंह जयंती, हनुमान जयंती और जानकी नवमी जैसे पावन अवसर 'हरिजन्मकाले' की श्रेणी में आते हैं. यह वो समय होता है जब साक्षात ईश्वर ने पृथ्वी पर अवतार लिया था. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन देवी-देवताओं के जन्मोत्सव के दिन दोपहर या मध्यरात्रि तक उपवास रखना चाहिए. इस दिन अन्न खाने के बजाय शुद्ध सात्विक फलाहार या दूध का सेवन करना अधिक शुभ माना जाता है. द्विजभोजने: संत और ब्राह्मण की थाली से पहले स्वयं का त्याग भारतीय संस्कृति में अतिथि और संतों को साक्षात नारायण का रूप माना गया है. धर्म शास्त्रों में स्पष्ट निर्देश है कि यदि आपके द्वार पर कोई साधु, संत, ब्राह्मण या अतिथि खाने के लिए आमंत्रित है, तो द्विजभोजने के नियम का पालन करें. इसका सीधा अर्थ है कि जब तक आए हुए अतिथि आदरपूर्वक भोजन न कर लें, तब तक घर के सदस्यों को अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए. उनके भोजन करने से पहले खुद पेट भर लेना मर्यादा के खिलाफ और दोषपूर्ण माना गया है. प्राणप्रयाणे: शोक और सूतक का समय मानव जीवन का सबसे अंतिम और कड़वा सच मृत्यु है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जब परिवार में या किसी करीबी के यहां किसी के प्राण चले जाए तो वह समय बेहद शोक और संयम का होता है. किसी की मृत्यु होने पर या अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक घर में चूल्हा जलाना या अन्न ग्रहण करना पूरी तरह वर्जित माना गया है. यह समय सूतक का होता है और मानसिक रूप से गहरे शोक का, इसलिए इस दौरान भोजन से दूरी बनाकर मृतक के प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट करनी चाहिए.  

घर से निकलते समय दिखें ये संकेत हो सकते हैं शुभ या अशुभ

 हमारे आसपास होने वाली कुछ घटनाओं और संकेतों को शुभ (अच्छा) व अशुभ (हानिकारक) माना जाता है. प्राचीन भारतीय मान्यताओं में यह विश्वास किया जाता है कि प्रकृति और जीव-जंतु मनुष्य को आने वाले समय के बारे में संकेत देते हैं. हालांकि, आधुनिक विज्ञान भले ही इन मान्यताओं को प्रमाणित नहीं करता, फिर भी भारतीय समाज में इनका सांस्कृतिक और मानसिक महत्व आज भी बना हुआ है. चलिए ज्योतिष से जानते हैं कि घर से निकलते वक्त समय कौन से संकेत शुभ होते हैं और कौन से अशुभ. कबाड़ दिखना यदि घर के बाहर निकलते समय सामने दरवाजे पर आपको फल या सब्जी वाला, कबाड़ी अपनी भरी ढेल के साथ और जमादार कचरे की भरी टोकरी के साथ नजर आए तो यह काम में सफलता प्राप्ति का संदेश है. गाय दिखना घर के बाहर निकलते ही गाय, जल भरकर ले जाते किसी व्यक्ति का दिखना भी शुभ संकेत होता है. बर्तन दिखना इसके विपरीत किसी भी प्रकार से बर्तन लेकर जाते व्यक्ति का दिखना काम में अड़चन या पूर्ण न हो पाने का संकेत है.   झाड़ू का उल्टा रखा दिखना घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू का उल्टा रखा होना भी अशुभ माना जाता है. झाड़ू को धन और लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. इसलिए उसका अपमान आर्थिक परेशानी का कारण माना जाता है. टूटा शीशा इसी प्रकार घर में टूटे हुए शीशे या बंद घड़ी रखना नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है, क्योंकि यह रुकावट और अव्यवस्था को दर्शाते हैं. तुलसी का पौधा सूखना यदि घर में अचानक तुलसी का पौधा सूख जाए तो इसे अशुभ माना जाता है. तुलसी को पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. पक्षी का आना इसके विपरीत, घर में पक्षियों का घोंसला बनाना शुभ संकेत है, क्योंकि यह शांति और समृद्धि का प्रतीक समझे जाते हैं. छींक आना छींक से जुड़ी मान्यताएं भी काफी प्रसिद्ध हैं. यदि किसी काम के लिए निकलते समय एक बार छींक आ जाए तो लोग कुछ क्षण रुक जाते हैं. इसका कारण यह माना जाता था कि शरीर की अचानक प्रतिक्रिया स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी हो सकती है. लेकिन लगातार दो छींकें सामान्य मानी जाती हैं. सुबह के संकेत सुबह-सुबह मंदिर की घंटी सुनना, शंख की ध्वनि या गाय का दर्शन शुभ माना जाता है. शंख की ध्वनि को वातावरण शुद्ध करने वाला माना गया है. रात के संकेत वहीं, रात में रोते हुए कुत्ते की आवाज को कई लोग अशुभ संकेत मानते हैं, क्योंकि पुराने समय में इसे संकट या बीमारी से जोड़कर देखा जाता था. क्या बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है? बिल्ली का रास्ता काटना आम तौर पर अशुभ संकेतों में से एक माना जाता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय बिल्ली सामने से रास्ता काट दे तो काम में बाधा आ सकती है. कुछ स्थानों पर इसे देवी शक्ति और रहस्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि कुछ मान्यताओं में इसे अशुभ संकेतों से भी जोड़कर देखा गया है. दरअसल, बिल्ली को राहु और केतु जैसे ग्रहों की छाया से जोड़कर देखा जाता है. पुराने समय में जब सड़कें सुनसान और अंधेरी होती थीं, तब बिल्ली का अचानक रास्ता काटना यात्रा में खतरे का संकेत माना जाता था. इसलिए लोग कुछ देर रुककर आगे बढ़ते थे ताकि संभावित दुर्घटना या परेशानी से बचा जा सके. धीरे-धीरे यह मान्यता बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होने के नजरिए से देखा जाने लगा. धार्मिक कथाओं में यह भी माना जाता है कि बिल्ली अत्यधिक सतर्क और रहस्यमयी स्वभाव की होती है. इसका अचानक आना व्यक्ति को सावधान रहने का संकेत माना जाता था. यानी यह सीधे अशुभ नहीं बल्कि चेतावनी का प्रतीक भी समझा जाता था. हिंदू धर्म में बिल्ली को पूरी तरह नकारात्मक नहीं माना गया है. कई जगह इसे मातृत्व और संरक्षण का प्रतीक भी समझा जाता है. देवी शक्ति का वाहन बिल्ली को माना जाता है. इस कारण कई परिवारों में बिल्ली को भोजन देना शुभ कार्य माना जाता है.

वास्तु शास्त्र: फिटकरी के ये उपाय बदल सकते हैं घर की नकारात्मक ऊर्जा और किस्मत

 भारतीय घरों में फिटकरी (Alum) का इस्तेमाल सालों से पानी साफ करने या शेविंग के बाद एंटीसेप्टिक के रूप में होता आ रहा है.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी चीज आपकी किस्मत भी बदल सकती है? वास्तु शास्त्र में फिटकरी को नेगेटिव एनर्जी को सोखने वाला सबसे शक्तिशाली तत्व माना गया है. अगर आपके घर में लगातार क्लेश रहता है, आर्थिक तंगी है या तरक्की रुकी हुई है, तो घर की इन 5 खास जगहों पर फिटकरी रखना आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है. 1. घर का मुख्य द्वार (Main Gate): घर का मुख्य द्वार वह जगह है जहां से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा प्रवेश करती है. क्या करें: एक काले कपड़े में फिटकरी का एक बड़ा टुकड़ा बांधें और उसे अपने घर के मुख्य द्वार पर अंदर या बाहर की तरफ लटका दें. फायदा: यह घर में किसी भी तरह की बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा या तंत्र-मंत्र के असर को प्रवेश नहीं करने देता. व्यापारिक प्रतिष्ठान या दुकान के शटर पर इसे लटकाने से ग्राहकों की संख्या बढ़ती है. 2. बाथरूम (Bathroom): वास्तु के अनुसार, घर में सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा बाथरूम और टॉयलेट से पैदा होती है, क्योंकि यहां राहु का प्रभाव माना जाता है. क्या करें: बाथरूम के किसी सुरक्षित कोने में एक कांच की कटोरी (Glass Bowl) रखे,  उसमें फिटकरी के कुछ टुकड़े डाल दें. फायदा: कांच और फिटकरी का यह कॉम्बिनेशन बाथरूम के वास्तु दोष को पूरी तरह सोख लेता है. ध्यान रखें कि हर महीने इस फिटकरी को बदल दें. 3. तिजोरी या लॉकर (Locker): अगर आप मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन पैसा टिकता नहीं है या हर समय कर्ज की स्थिति बनी रहती है, तो यह उपाय आपके लिए है. क्या करें: एक लाल रंग के रेशमी कपड़े में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा रखें, उस पर थोड़ा सा सिंदूर लगाएं, उसे बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. फायदा: यह उपाय बेवजह के खर्चों पर लगाम लगा कर धन आगमन के नए रास्ते खोलता है. 4. बेडरूम में तकिए के नीचे (Under the Pillow): अगर आपको रात में डरावने सपने आते हैं, ठीक से नींद नहीं आती या आप हर समय किसी अनजाने डर/तनाव में रहते हैं, तो इसका कारण बेडरूम का डिस्टर्ब वास्तु हो सकता है. क्या करें: रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे या बेड के सिरहाने की तरफ फिटकरी का एक टुकड़ा रख लें. फायदा: वास्तु के अनुसार, यह आपके आसपास की नकारात्मक तरंगों को शांत करता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है, बुरे सपने आने बंद होते हैं और अनिद्रा की समस्या दूर होती है. 5. ऑफिस डेस्क या वर्क प्लेस (Office Desk): कार्यक्षेत्र में यदि सहकर्मियों से अनबन रहती है, प्रमोशन रुका हुआ है या बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है, तो फिटकरी आपकी मदद कर सकती है. क्या करें: अपने ऑफिस की डेस्क या दुकान के काउंटर के एक कोने में (जो सीधे सबको दिखाई न दे) फिटकरी का एक साफ टुकड़ा रख दें. फायदा: यह आपके आसपास एक पॉजिटिव ओरा (Aura) बनाता है, जिससे आपके निर्णय लेने की क्षमता सुधरती है और वर्क प्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ता है. वास्तु टिप घर में पोछा लगाते समय हफ्ते में कम से कम एक बार पानी में एक चुटकी पिसी हुई फिटकरी और थोड़ा सा सेंधा नमक जरूर मिलाएं.  इससे पूरे घर की एनर्जी तुरंत फ्रेश और पॉजिटिव हो जाती है.

घर के मुख्य द्वार की चरमराहट भी हो सकती है वास्तु दोष, जानें कारण और उपाय

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार (Main Door) को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है.  यह केवल हमारे घर में आने-जाने का रास्ता नहीं है, बल्कि सुख, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का प्रवेश द्वार भी है.  लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके घर का मुख्य दरवाजा खुलते या बंद होते समय अजीब सी चरमराने या चर-चर की आवाज करता है? यदि हां, तो इसे केवल एक तकनीकी समस्या या कब्जों (hinges) का सूखापन समझकर नजरअंदाज न करें.  वास्तु विज्ञान के अनुसार, मुख्य दरवाजे से आने वाली यह कर्कश आवाज एक गंभीर वास्तु दोष है, जो आपकी तरक्की की राह में रोड़ा अटका सकती है.  आइए जानते हैं इसके पीछे का वास्तु कनेक्शन और इसे दूर करने के बेहद आसान उपाय. दरवाजे से आने वाली आवाज का वास्तु कनेक्शन वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार से आने वाली कोई भी कर्कश या तीखी आवाज घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) के प्रवेश का संकेत देती है.  इसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं: राहु दोष की दस्तक: दरवाजे से आने वाली कर्कश आवाज कुंडली में राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को बढ़ाती है. इससे घर में अचानक कोई दुर्घटना होने की आशंका रहती है या कानूनी खर्चे बढ़ सकते हैं. धन की हानि (कंगाली का संकेत): माना जाता है कि जिस घर का मुख्य दरवाजा आवाज करता है, वहां पैसा आता तो है पर पानी की तरह बह जाता है.  बरकत रुक जाती है और यह दोष धीरे-धीरे घर में दरिद्रता लाने का कारण बनता है. मानसिक तनाव और गृह क्लेश: सुबह-शाम दरवाजे की यह आवाज सीधे हमारे अवचेतन मन पर बुरा असर डालती है.  इससे घर के सदस्यों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आता है, जिससे बिना बात के आपसी झगड़े और मानसिक तनाव का माहौल बना रहता है. तुरंत करें ये अचूक वास्तु उपाय अगर आपके घर के दरवाजे से भी ऐसी आवाज आती है, तो सबसे पहले उसमें तेल या मोबिल ऑयल डालकर उसकी आवाज को तुरंत ठीक करें.  इसके बाद नीचे दिए गए वास्तु उपाय अपनाएं: 1. हल्दी का छिड़काव और स्वस्तिक निर्माण आवाज ठीक करने के बाद दरवाजे की चौखट को साफ पानी से पोंछ लें. इसके बाद गंगाजल या साफ पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चौखट पर छिड़कें.  हल्दी भगवान विष्णु और समृद्धि का प्रतीक है.  इसके साथ ही मुख्य द्वार पर कुमकुम या हल्दी से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं, इससे कोई भी नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती. 2. देहरी (चौखट) का महत्व और चांदी का तार घर की मुख्य देहरी को हर दिन साफ रखें.  वास्तु के अनुसार, अगर संभव हो तो मुख्य द्वार की देहरी (threshold) के नीचे चांदी का एक छोटा सा सीधा तार दबा दें. चांदी शीतलता और समृद्धि का प्रतीक है, जो घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर जाने से रोकती है और राहु के दोष को शांत करती है. 3. संध्या दीपक (चौमुखी दीया) शाम के समय (सूर्यास्त के दौरान) मुख्य द्वार के दाहिनी (Right) ओर घी या तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं. यदि संभव हो तो चौमुखी (चार मुख वाला) दीपक जलाएं. यह प्रकाश शुभ माना जाता है. इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान नेमप्लेट का सही चुनाव: मुख्य द्वार पर हमेशा साफ, सुंदर अक्षरों वाली नेमप्लेट लगाएं.  लकड़ी या तांबे (Copper) की नेमप्लेट सबसे शुभ मानी जाती है. यह परिवार के यश और कीर्ति को बढ़ाती है. दरवाजे के खुलने की दिशा: वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की तरफ और घड़ी की सुई की दिशा में (Clockwise) खुलना चाहिए. बाहर की तरफ खुलने वाला दरवाजा खुशियों को बाहर धकेलता है. जूते-चप्पलों का ढेर हटाएँ: जूते-चप्पलों का ढेर या टूटा-फूटा सामान कभी भी मुख्य द्वार के ठीक सामने या पीछे न रखें. यह सीधे तौर पर देवी लक्ष्मी के रास्ते में रुकावट लाता है और राहु-केतु के कुप्रभाव को बढ़ाता है. तोरण लगाएं: मुख्य द्वार पर ताजे आम या अशोक के पत्तों का तोरण (बंदनवार) लगाना बेहद शुभ होता है.  यह घर में आने वाली हर नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मकता में बदल देता है.

वास्तु शास्त्र: तिजोरी रखने की सही दिशा और धन वृद्धि के महत्वपूर्ण नियम

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पर्स पैसों से भरा रहे. तिजोरी में हमेशा धन की वृद्धि होती रहे. लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं होता है. कई लोगों के पास धन प्राप्ति के अवसर ही नहीं होते तो कई के पास धन तो आता है, लेकिन टिकता नहीं है. वहीं, कुछ लोग अपनी मेहनत के अनुसार धन की प्राप्ति न होने से परेशान रहते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन सी ऐसी दिशाएं हैं जो आपकी तिजोरी और पर्स को हमेशा धन से भरा रखने में आपकी मदद कर सकती हैं. और कौन सी ऐसी दिशाएं हैं जो आपकी जेब खाली करा सकती हैं. धन के लिए मुख्य दिशाएं धन के लिए प्रमुख रूप से तीन दिशाएं महत्वपूर्ण हैं. उत्तर, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम दिशा. इन तीनों दिशाओं में यदि आप अपना पैसा या तिजोरी रखने हैं तो धन वृद्धि के लिए अच्छा है. उत्तर दिशा को हमेशा रोशनी से भरा रखना भी धन वृद्धि के लिए बेहतर उपाय है. वहीं, साउथ-ईस्ट दिशा में व्यक्ति को रोज के खर्चे के लिए कुछ पैसे अवश्य रखने चाहिए. धन वृद्धि के लिए पश्चिम दिशा में उत्तर दिशा की तरफ खुलने वाली तिजोरी का होना सबसे बेहतर है. पश्चिम आपकी इच्छा पूर्ति की दिशा है. ज्यादातर अमीर घरों में लोग इन्हीं तीन जगहों पर पैसा या मूल्यवान चीजें रखने के लिए तिजोरी बनवाते हैं. कहां न बनाएं तिजोरी? जहां तिजोरी गलती से भी नहीं बनानी चाहिए वह दिशा साउथ-साउथ-वेस्ट दिशा है. यहां रखा धन न तो सही समय पर आपके काम आएगा और व्यर्थ ही बर्बाद होगा. इसलिए इस दिशा में किसी भी व्यक्ति को तिजोरी या पैसा रखने की गलती नहीं करनी चाहिए.  वेस्ट-नॉर्थ-वेस्ट दिशा में भी कभी तिजोरी न बनाएं. यहां भी तिजोरी या किसी भी प्रकार से धन रखना ठीक नहीं है. तीसरी दिशा ईस्ट-साउथ-ईस्ट दिशा है जहां धन या तिजोरी का होना धन वृद्धि में बाधक बन सकता है.

पहली रोटी गाय और आखिरी कुत्ते को क्यों? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि पुण्य कमाने का पवित्र कर्म माना गया है. दरअसल, हिंदू धर्म में मान्यता है कि अन्न और भोजन की देवी के आशीर्वाद से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है. परिवार हमेशा सुखी व संतुष्ट रहता है. यही वजह है कि खाना बनाते वक्त पहली और आखिरी रोटी का विशेष महत्व होता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पहली रोटी गाय को अर्पित की जाती है, वहीं आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाने की परंपरा है. यह सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि धार्मिक, ज्योतिषीय और मानवीय दृष्टिकोण से भी बेहद खास मानी जाती है. माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. पहली रोटी गाय को क्यों दी जाती है? वास्तु शास्त्र और हिंदू परंपरा में पहली रोटी गाय को देना बेहद शुभ माना गया है. इसके पीछे कई धार्मिक कारण हैं देवी-देवताओं का वास गाय को गौ माता कहा जाता है और मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी और कई देवी-देवताओं का निवास होता है. इसलिए, पहली रोटी उन्हें अर्पित करना ईश्वर को भोग लगाने जैसा माना जाता है. सुख-समृद्धि वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप अपने घर के अन्न का पहला हिस्सा दान करते हैं, तो इससे बरकत, शांति और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है. यह एक तरह का शुभ संकेत होता है कि घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी. दान और कृतज्ञता का भाव पहली रोटी देना सिखाता है कि हम जो खाते हैं, उसमें दूसरों का भी हिस्सा है. यह सेवा, दया और कृतज्ञता (gratitude) की भावना को मजबूत करता है.  वास्तु दोष दूर करने में सहायक मान्यता है कि नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाने से वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा कम होती है, जिससे घर का माहौल शांत और सकारात्मक रहता है. परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव यह परंपरा हमें प्रकृति और पशुओं के साथ जुड़ने का संदेश देती है कि इंसान अकेला नहीं, बल्कि सभी जीवों के साथ मिलकर जीवन जीता है. आखिरी रोटी कुत्ते को क्यों खिलाई जाती है?  काल भैरव से संबंध हिंदू मान्यता के अनुसार, कुत्ते को भगवान काल भैरव का वाहन माना जाता है. मान्यता है कि कुत्ते को भोजन कराने से भैरव भगवान प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं व भय दूर होते हैं. नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा वास्तु के अनुसार, कुत्ते को रोटी खिलाने से नकारात्मक शक्तियां, बुरी नजर और अनचाही बाधाएं कम होती हैं. घर का माहौल ज्यादा सुरक्षित और सकारात्मक रहता है.  राहु-केतु का प्रभाव कम होता है कई मान्यताओं में कुत्ते को राहु-केतु से जोड़ा गया है. इसलिए इसे भोजन देने से इन ग्रहों के दोष और अशुभ प्रभाव कम होते हैं.  सेवा और करुणा का भाव आखिरी रोटी देना सिखाता है कि दिन का अंत भी सेवा और दया के साथ होना चाहिए। यह इंसान में संवेदनशीलता और दूसरों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार मायके और ससुराल से किन चीजों को लाना होता है अशुभ, जानें जरूरी नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, विवाहित महिलाओं को मायके से ससुराल आते समय कुछ विशेष चीजों को अपने साथ नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से पति और परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पति को भी ससुराल से कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र और शनि ग्रह खराब हो सकते हैं। जो आगे चलकर घर में अशांति और पैसे की दिक्कत का कारण बनते हैं। आइए वास्तु गुरु मान्या जी से जानते हैं कि ससुराल और मायके से किन चीजों को लेने से बचना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान इलेक्ट्रॉनिक सामान का संबंध राहु से माना गया है। अगर आप ससुराल से बिना वजह या मुफ्त में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लेते हैं, तो आपको राहु का दोष का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके अप्रत्याशित खर्चे बढ़ते हैं। काले कपड़े या कंबल काले रंग का रिश्ता शनिदेव से होता है। ऐसे में ससुराल वालों से उपहार के रूप में कोई भी काला कपड़ा या कंबल नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है और काम में रुकावट आने लगती है। मायके से झाड़ू नहीं लाना चाहिए झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में मायके से झाड़ू लाना मतलब अपनी संपत्ति और समृद्धि को खतरे में डालना। माना जाता है कि झाड़ू लाने से घर की बरकत रुक जाती है। लोहा और नुकीली वस्तुएं महिलाओं को मायके से कभी भी चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली चीज नहीं लेनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में कड़वाहट आती है। इसके अलावा ससुराल से लोहे का भारी सामान मुफ्त में लेने से अचानक दुर्घटना का कारण बन सकता है। पहने हुए जूते न लें किसी के पहने हुए जूते लेना मतलब उसके संघर्ष और बुरी किस्मत को अपनी तरफ आकर्षित करना। किसी के पुराने जूते लेने से राहु खराब होता है। जिससे आपको करियर में समस्या का सामना करना पड़ता है। पुरानी किताबें या अखबार महिलाओं को अपने मायके से कभी भी रद्दी या पुराने अखबार या किताबें अपने साथ नहीं लानी चाहिए। इसे आप अपने घर की अव्यवस्था अपने ससुराल चली आती है। इसके कारण आपको भ्रम और निर्णय लेने में समस्या होने लगती है।  

पीपल-बरगद काटना माना गया अशुभ, जानिए वास्तु में क्या कहते हैं नियम

घर के आसपास या किसी प्लॉट पर लगे पेड़-पौधों को कई बार काटना मजबूरी हो जाता है। वैसे तो हम बिना सोचे-समझे पुराने पेड़ को काट देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पेड़ काटना कोई साधारण काम नहीं है। गलत तरीके से पेड़ काटने से वास्तु दोष पैदा होता है, जिसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। इससे मानसिक तनाव, आर्थिक हानि, स्वास्थ्य समस्या और पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। सही नियमों का पालन करके हम प्रकृति का सम्मान कर सकते हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा को बचाए रख सकते हैं। पेड़ का अपना आभामंडल और ऊर्जा वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर पेड़ का अपना आभामंडल होता है। जब हम बिना किसी नियमों का ध्यान रखे पेड़ काटते हैं, तो वह स्थान शोक और नकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर घर के मुखिया पर पड़ता है। ऐसे में पेड़ काटने से पहले वास्तु नियमों को समझना बहुत जरूरी है। देव वृक्षों को काटने का महापाप पीपल, बरगद और गूलर को देव वृक्ष माना गया है। इनमें देवताओं और पितरों का वास होता है। इन्हें काटने से भारी वास्तु दोष, पितृ दोष और संतान संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर इन पेड़ों की शाखाएं दीवार या तारों को नुकसान पहुंचा रही हों, तब भी इन्हें काटने से पहले विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। बिना पूजा के इन पेड़ों को काटना बहुत अशुभ माना जाता है। पेड़ काटने से पहले माफी और पूजा पेड़ काटने से पहले उसकी पूजा जरूर करें। पूजा के दौरान पेड़ को गंध, पुष्प और नैवेद्य अर्पित करें। तने को सफेद कपड़े से ढककर उस पर सफेद सूत लपेटें। इसके बाद पेड़ से प्रार्थना करें कि उस पर रहने वाले सूक्ष्म जीव दूसरे स्थान पर चले जाएं। पूजा के बाद ही काटने का कार्य शुरू करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष की संभावना काफी कम हो जाती है। शुभ समय और निषिद्ध दिन पेड़ काटने के लिए कुछ दिन और नक्षत्र विशेष रूप से शुभ माने गए हैं। चतुर्थी, नवमी या चतुर्दशी तिथि अच्छी मानी जाती है। शुभ नक्षत्रों में मृगशिरा, पुनर्वसु, अनुराधा, हस्त, मूल, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तरा भाद्रपद, स्वाति और श्रवण शामिल हैं। पेड़ काटने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। निषिद्ध दिन: भूलकर भी मंगलवार, शनिवार या अमावस्या को पेड़ ना काटें। गुरुवार और रविवार को भी बचना चाहिए। दोपहर में पेड़ काटने से बचें। दिशाओं का महत्व और क्षतिपूर्ति ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में स्थित पेड़ काटना सबसे हानिकारक माना जाता है। यह सात्विक ऊर्जा का द्वार है, इसलिए यहां का पेड़ काटने से किस्मत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दक्षिण दिशा में पेड़ हटाना अपेक्षाकृत कम हानिकारक होता है। पेड़ को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर से काटना शुरू करें। वास्तु शास्त्र में प्रकृति के ऋण का भुगतान का नियम है। अगर एक पेड़ काटना पड़े, तो उसके बदले कम से कम 10 नए पौधे लगाएं। जब ये पौधे फलने-फूलने लगें, तब क्षतिपूर्ति पूरी मानी जाती है। सही विधि और शुभ मुहूर्त में पेड़ काटने से वास्तु दोष नहीं लगता। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार पर संकट के बादल नहीं मंडराते हैं। वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पेड़ काटने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या वास्तु विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

वास्तु शास्त्र: पेड़ों को काटते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना घर में बढ़ सकता है वास्तु दोष

  घर बनवाना हो, बिजली की तारें टकरा रही हों, या बस आंगन में धूप कम आ रही हो हम अक्सर बिना सोचे-समझे कुल्हाड़ी उठा लेते हैं और बरसों पुराने पेड़ को काट गिराते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि नियमों को नजरअंदाज करना आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकता है. वास्तु दोष का साया पूरे परिवार की सुख-शांति को प्रभावित कर सकता है. आभामंडल (Aura) और ऊर्जा का संतुलन वास्तु के अनुसार, हर जीवित वृक्ष का अपना एक आभामंडल होता है. जब आप बिना नियम के उसे काटते हैं, तो वह स्थान शोक की स्थिति में आ जाता है.  इसका सीधा असर घर के मुखिया के मानसिक स्वास्थ्य और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है. देव वृक्षों को काटने का महापाप पीपल, बरगद और गूलर को देव वृक्ष माना गया है. अगर ये दीवार या तारों को नुकसान पहुंचा रहे हों, तो भी इन्हें काटना भारी वास्तु दोष, पितृ दोष और संतान कष्ट का कारण बन सकता है.  अगर इन्हें हटाना जरुरी हो, तो विधि-विधान से पूजा के बाद ही यह कदम उठाएं. माफी और शुभ समय का चयन काटने से पहले पेड़ की गंध, पुष्प और नैवेद्य से पूजा करें.  तने को सफेद कपड़े से ढककर उस पर सफेद सूत लपेटें. पेड़ से प्रार्थना करें कि उस पर निवास करने वाले सूक्ष्म जीव दूसरे स्थान में शरण ले लें.  विशेष परिस्थितियों में पीपल काटना हो, तो चतुर्थी, नवमी या चतुर्दशी चुनें, लेकिन शनिवार, गुरुवार या रविवार से बचें. निषिद्ध दिन: भूलकर भी मंगलवार, शनिवार या अमावस्या को पेड़ न काटें. शुभ नक्षत्र: मृगशिरा, पुनर्वसु, अनुराधा, हस्त, मूल, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तरा भाद्रपद, स्वाति और श्रवण नक्षत्र पेड़ काटने के लिए उत्तम हैं. समय: सुबह का समय सबसे उपयुक्त है, दोपहर में पेड़ काटने से बचें. क्षतिपूर्ति: एक के बदले दस का नियम वास्तु शास्त्र में प्रकृति के ऋण का भुगतान अनिवार्य है.  यदि मजबूरी में एक पेड़ काटना पड़े, तो उस ऊर्जा के शून्य को भरने के लिए 10 नए पौधे लगाने होंगे. नियम तब पूरा माना जाता है जब वे पौधे फलने-फूलने लगें. दिशाओं का विशेष ध्यान ईशान कोण (North-East): यहां का पेड़ काटना अपनी किस्मत का दरवाजा बंद करने जैसा है. यह सात्विक ऊर्जा का द्वार है. दक्षिण दिशा (South): यहां के पेड़ हटाना तुलनात्मक रूप से सुरक्षित है. काटने की दिशा: पेड़ को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर से काटना शुरू करना चाहिए.

घर की खिड़कियां भी बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानें किस दिशा में खिड़की होना लाता है सुख-समृद्धि

आमतौर पर घर की खिड़कियों को रोशनी और हवा आने का माध्यम माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इन्हें सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश द्वार के रूप में भी देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़कियों की दिशा, संख्या और उनकी स्थिति का सीधा प्रभाव घर के माहौल और वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है। यदि इन बातों पर ध्यान न दिया जाए, तो आर्थिक दिक्कतें, मानसिक तनाव और रिश्तों में दूरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए खिड़कियों से जुड़े वास्तु नियमों को समझना और समय रहते सुधार करना बेहद जरूरी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। दिशा का महत्व वास्तु के अनुसार दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में बड़ी खिड़कियां होना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर की स्थिरता प्रभावित होती है और धन संचय में बाधा आ सकती है। ऐसी स्थिति में मोटे पर्दे या मजबूत फ्रेम का उपयोग करके इस प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। वहीं, उत्तर और पूर्व दिशा में खिड़कियां होना अधिक लाभकारी माना गया है, क्योंकि इन दिशाओं से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। खिड़कियों की संख्या खिड़कियों की संख्या भी वास्तु में अहम मानी जाती है। आमतौर पर सम संख्या को शुभ माना जाता है, जबकि विषम संख्या असंतुलन पैदा कर सकती है। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कुल संख्या का अंत शून्य पर न हो। यह छोटी-सी बात लग सकती है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका विशेष महत्व बताया गया है। खुलने की दिशा अगर खिड़कियां बाहर की ओर खुलती हैं, तो इसे ऊर्जा के बाहर जाने का संकेत माना जाता है। इससे मेहनत का फल टिक नहीं पाता। बेहतर यही है कि खिड़कियां अंदर की ओर खुलें। यदि ऐसा करना संभव न हो, तो अंदर की ओर पर्दे या हरे पौधे लगाकर ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखा जा सकता है।   खराब खिड़कियों को नजरअंदाज न करें टूटी हुई या आवाज करने वाली खिड़कियां घर में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं। इससे वातावरण भारी और असहज महसूस होता है। इसलिए समय-समय पर उनकी मरम्मत कराना जरूरी है। साफ और सही स्थिति में रखी गई खिड़कियां सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करती हैं।