samacharsecretary.com

Vastu Shastra: शमी का पौधा कहां लगाएं? जीवन में आएगी खुशहाली और धनलाभ

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। कुछ पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली भी लाते हैं। इन्हीं में से एक अत्यंत प्रभावशाली और पवित्र पौधा है, जिसका नाम है 'शमी'। शमी का पौधा घर में लगाने से न केवल शनि देव की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है कि शास्त्रों में शमी के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे में साक्षात शनि देव का वास होता है। इसके साथ ही, शमी के पत्ते भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। अगर नियमित रूप से भगवान शिव पर शमी के पत्र अर्पित किए जाएं, तो जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। घर में इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। किस दिशा में लगाएं शमी का पौधा? वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी पौधे का पूर्ण लाभ तभी मिलता है जब उसे सही दिशा में लगाया जाए। शमी के पौधे के लिए निम्नलिखित दिशाओं का ध्यान रखना अनिवार्य है: दक्षिण दिशा: शमी के पौधे को घर की बालकनी, आंगन या छत पर 'दक्षिण दिशा' में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। घर के बाहर: यदि आप इसे घर के मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं, तो इसे इस तरह लगाएं कि घर से बाहर निकलते समय यह आपके दाहिनी ओर हो। घर के अंदर वर्जित: ध्यान रखें कि शमी के पौधे को कभी भी घर के कमरों के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा खुले स्थान जैसे छत या बालकनी में ही रखें। सावधानियां और विशेष नियम शमी का पौधा लगाते समय कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी है, वरना इसके विपरीत प्रभाव भी पड़ सकते हैं- तुलसी से दूरी: भगवान शिव की पूजा में तुलसी वर्जित है, जबकि शमी उन्हें प्रिय है। इसलिए वास्तु के अनुसार, शमी और तुलसी के पौधे को कभी भी बिल्कुल पास-पास नहीं लगाना चाहिए। स्वच्छता का ध्यान: जहां शमी का पौधा लगा हो, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पौधे के पास कूड़ा-कचरा, जूते-चप्पल या फटे-पुराने कपड़े न रखें। गंदगी होने से इसका सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। शनि दोष से राहत: जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उन्हें नियमित रूप से शमी के पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शनि देव की प्रतिकूल दशा में राहत मिलती है। शमी का पौधा केवल एक वनस्पति नहीं, बल्कि सौभाग्य का प्रतीक है। यदि इसे सही वास्तु नियमों के साथ घर में स्थापित किया जाए और श्रद्धापूर्वक इसकी देखभाल की जाए, तो यह परिवार को मानसिक शांति, आर्थिक लाभ और ईश्वरीय सुरक्षा प्रदान करता है। शनिवार के दिन इस पौधे की विशेष पूजा करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है।

घर के गैजेट्स लगातार खराब हो रहे हैं? विशेषज्ञ बताते हैं संभावित वजहें

आज के डिजिटल युग में हमारा घर बिजली के उपकरणों से भरा हुआ है। कभी मोबाइल खराब हो जाता है, तो कभी फ्रिज या माइक्रोवेव में तकनीकी खराबी आ जाती है। अक्सर हम इसे कंपनी की गलती या बिजली का फ्लक्चुएशन मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गलत दिशा या गलत रख-रखाव भी इन मशीनों की उम्र कम कर सकता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार, सभी बिजली के उपकरण अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि इन्हें सही दिशा में न रखा जाए, तो ये न केवल बार-बार खराब होते हैं, बल्कि घर में मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का कारण भी बनते हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु की उन 3 बड़ी गलतियों के बारे में जो आपके कीमती सामान को कबाड़ बना सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम दिशा का गलत इस्तेमाल वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा पृथ्वी तत्व की मानी जाती है, जो स्थिरता का प्रतीक है। यदि आप भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे बड़ा टीवी, म्यूजिक सिस्टम या भारी मशीनें इस दिशा में रखते हैं, तो ठीक है। लेकिन यदि यहां बिजली के लूज तार, कटे-फटे केबल या हीटिंग वाले छोटे उपकरण रखे जाएं, तो वे बार-बार फ्यूज होते हैं। इस दिशा में नमी या पानी के पास बिजली के बोर्ड होना भी उपकरणों के लिए घातक साबित होता है। ईशान कोण में भारी मशीनों का होना घर का उत्तर-पूर्व कोना यानी ईशान कोण सबसे पवित्र और हल्का होना चाहिए। यहां जल तत्व का वास होता है। यदि आप इस दिशा में भारी जनरेटर, इन्वर्टर या बड़े हीटिंग उपकरण रखते हैं, तो अग्नि और जल का मेल हो जाता है। यह टकराव न केवल मशीनों को खराब करता है, बल्कि घर के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है। खराब सामान को घर में जमा करके रखना यह सबसे आम और गंभीर गलती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि जो इलेक्ट्रॉनिक सामान काम नहीं कर रहे या टूट चुके हैं, उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। बंद घड़ी, खराब पड़ा रेडियो या पुराना मोबाइल घर में 'राहु' के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा घर के अन्य अच्छे उपकरणों को भी खराब करने लगती है और परिवार में कलह का कारण बनती है।

तनाव की जड़ कहीं घर का क्लटर तो नहीं? जानें सरल वास्तु टिप्स

हमारा घर हमारी ऊर्जा का दर्पण होता है। जब घर में अनचाही वस्तुओं का ढेर लग जाता है, जिसे हम क्लटर या कबाड़ कहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह घर की सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक देता है। इससे मानसिक शांति भंग होती है, तनाव बढ़ता है और आर्थिक प्रगति में बाधाएं आने लगती हैं। तो आइए जानते हैं घर को क्लटर मुक्त करने के लिए कौन से वास्तु उपाय अपनाने चाहिए। प्रवेश द्वार को रखें स्वच्छ और खाली रखें मुख्य द्वार को घर का 'मुख' माना जाता है, जहां से सुख-समृद्धि और अवसर प्रवेश करते हैं। दरवाज़े के ठीक सामने टूटे गमले, पुराने जूते-चप्पल, या बेकार के फर्नीचर का ढेर नहीं रखना चाहिए। उपाय: प्रवेश द्वार के पास से हर तरह का क्लटर हटाएं। सुनिश्चित करें कि दरवाज़ा बिना किसी रुकावट के पूरी तरह खुल सके। दरवाज़े के पास कभी भी टूटी हुई या बंद पड़ी वस्तुएं न रखें। यह अवसर और धन के प्रवेश में सीधे बाधा डालता है। टूटी और ख़राब वस्तुओं को तुरंत बाहर करें घर में ख़राब पड़ी वस्तुएं जीवन में ठहराव और निष्क्रियता को दर्शाती हैं, जो प्रगति में बाधा डालती हैं। बंद घड़ियां, फूटे कांच के बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फटे हुए कपड़े घर में नहीं रखने चाहिए। उपाय: अगर कोई वस्तु एक सप्ताह से अधिक समय से टूटी हुई है और उसे ठीक नहीं किया जा सकता, तो उसे तुरंत फेंक दें या दान कर दें। विशेष रूप से बंद पड़ी घड़ियां प्रगति को रोकती हैं। उन्हें या तो चालू करें या हटा दें। बिस्तर के नीचे और कोनों को खाली रखें घर के कोने और सोने का स्थान ऊर्जा को सबसे अधिक अवशोषित करते हैं। बिस्तर के नीचे जूते, बक्से, या पुरानी किताबें और कमरों के कोनों में जमे धूल भरे सामान रखने से बचें। उपाय: बेडरूम में बिस्तर के नीचे कुछ भी स्टोर करने से बचें। यह नींद की गुणवत्ता और रिश्तों को प्रभावित करता है। कोनों में जमा सामान हटाएँ। कोनों में हल्की रोशनी की व्यवस्था करें, क्योंकि अंधेरे कोने नकारात्मक ऊर्जा का घर बन जाते हैं। पुराने कागजात और रद्दी का प्रबंधन कागजों का ढेर मानसिक बोझ और अनसुलझे मामलों को दर्शाता है। डेस्क पर, डाइनिंग टेबल पर या ड्रॉअर में जमा हुए पुराने बिल, मैगजीन, और उपयोग न किए गए दस्तावेज़ के तुरंत घर से हटा दें। उपाय: सप्ताह में एक बार कागजातों की छंटनी करें। जो बिल या दस्तावेज़ अब आवश्यक नहीं हैं, उन्हें तुरंत नष्ट कर दें महत्वपूर्ण कागजातों के लिए व्यवस्थित फाइलिंग सिस्टम बनाएं ताकि वित्तीय और कानूनी क्लटर दूर हो।

अगर रसोई में बार-बार गिर रहा है नमक या दूध, तो अनदेखा न करें! जानिए दोष निवारण के आसान उपाय

रसोई, घर का एक जरूरी हिस्सा है, जिसमें देवी अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। वास्तु शास्त्र में रसोई से संबंधित कई नियम भी बताए गए हैं। रसोई में खाना बताने समय कुछ चीजों का गिरना आम बात लग सकती है, लेकिन अगर ये चीजें बार-बार गिर रही हैं, तो यह आपके लिए वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। बढ़ सकती हैं समस्याएं नमक, हमारे भोजन का एक जरूरी हिस्सा है, जिसके बिना भोजन का स्वाद अधूरा है। अगर किचन में आपसे बार-बार नमक गिर जाता है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। नमक को शुक्र और चंद्रमा ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में बार-बार नमक का गिरना, खासकर हाथ से गिरना आर्थिक तंगी, धन की हानि, नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत हो सकता है। उपाय –  इस दोष से बचने के लिए आपको शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी ध्यान रखें कि गिरे हुए नमक को पैर से छूने या हटाने से बचें। नमक को साफ करने के बाद नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए। हो सकती हैं ये समस्याएं अगर आपसे बार-बार रसोई में सरसों का तेल गिर जाता है, तो यह भी शुभ नहीं माना जाता। सरसों के तेल को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इसका बार-बार गिरने का अर्थ है कि आपको कार्यों में बाधाओं, शनि दोष, या धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। उपाय – गिरे हुए तेल पर आटा छिड़कें, थोड़ी देर बाद उस आटे को किसी जानवर को खिला दें। इसके साथ ही दोष से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन शनि देव पर तेल चढ़ाएं और एक पात्र में सरसों का तेल का दान करें। बार-बार दूध गिरने का अर्थ कई बार दूध गर्म करने पर वह उबलकर बाहर आ जाता है, जो एक आम बात है, लेकिन अगर आपके साथ यह बार-बार हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। दूध के बार-बार गिरने का अर्थ माना जाता है कि आपका चंद्रमा कमजोर है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती है। साथ ही यह अन्नपूर्णा देवी की नाराजगी का भी संकेत हो सकता है। उपाय – इस दोष से बचने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और चंद्र देव को जल अर्पित करें। इसके साथ ही गाय को भोजन कराना भी एक अच्छा उपाय है। इन चीजों का गिरना भी है अशुभ अगर रसोई में काम करते समय आपसे बार-बार चावल गिर जाते हैं, तो यह माना जाता है कि इससे घर में झगड़े और तनाव आदि बढ़ सकता है। वहीं अगर पका हुआ खाना बार-बार गिरना है, तो इसे मां अन्नपूर्णा के अपमान के रूप में देखा जाता है। उपाय – गिरे हुए सामान को तुरंत साफ करना चाहिए और उस स्थान को नमक-नींबू के पानी से पोंछें। साथ ही इस दोष से बचने के लिए आपको किसी मंदिर में जाकर गरीबों को भोजन करवाना चाहिए और प्रसाद बंटवाना चाहिए।  

घर में इन मूर्तियों को लगाना है शुभ, होती है धन की वर्षा! जानें कहां और कौन सी मूर्तियां रखें

घर खूबसूरत दिखे ये हर कोई चाहता है. कई बार घर को हम सजा तो लेते हैं लेकिन वास्तु के नियमों की अनदेखी कर देते हैं. जाने- अनजाने में की गई यह अनदेखी कई बार भारी पड़ जाती है. क्योंकि कुछ चीजें पॉजिटिव ऊर्जा वाली होती हैं तो कुछ चीजें निगेटिव ऊर्जा वाली होती हैं. इसलिए, घर की सजावट करते समय यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि कौन सी वस्तु कहां रखी जाए, ताकि घर में हमेशा सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बनी रहे.  सही मूर्तियों को घर में रखने से न सिर्फ सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन भी बना रहता है. साथ ही, मूर्तियों को रखने की दिशा और स्थान भी वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं.  गणेश जी की मूर्ति गणेश जी को विद्या, बुद्धि और बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है. इन्हें हमेशा घर के मुख्य द्वार के पास या पूजा स्थान में रखा जाता है.उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा गणेश जी की मूर्ति रखने के लिए सबसे शुभ मानी जाती है. लक्ष्मी माता की मूर्ति लक्ष्मी माता धन और समृद्धि की देवी हैं. इन्हें घर के धन स्थान (तिजोरी या कैश अलमारी) या पूजा स्थान में रखें. इन्हें उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है. व्यास या बुद्ध की मूर्ति बुद्ध की मूर्ति घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाती है. इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखें और इसका सामना प्रवेश द्वार की ओर न हो. इससे घर में मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ती है.  सिंह या रक्षक देवता की मूर्ति सिंह या अन्य रक्षक देवता की मूर्ति घर में सुरक्षा और ताकत का प्रतीक हैं. इसे घर के मुख्य द्वार के पास या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है.  हंसों का जोड़ा वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हंसों के जोड़े की मूर्ति लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ाने में मदद करता है. बेडरूम में हंसों की जोड़ी रखना विशेष रूप से लाभकारी होता है. वहीं, गेस्ट रूम में यह मूर्ति रखने से घर में धन-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

Vastu Tips: समझें, मां लक्ष्मी की नाराजगी के संकेत, सुख-समृद्धि के लिए क्या करें

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को बहुत ही पूजनीय माना जाता है, इनको धन की देवी के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं कि जिसपर भी मां लक्ष्मी अपनी कृपादृष्टि बरसाती है, उस जातक का जीवन खुशियों और धन-दौलत से भर जाता है. मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति न केवल सुख-समृद्धि हासिल करता है बल्कि ऐश्वर्य भी करता है. लेकिन, अगर मां लक्ष्मी जातक से रुष्ट हो जाए तो उस व्यक्ति जीवन में कष्टों का सामना भी करना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब भी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं तो जातक को कुछ अशुभ संकेत दिखने लगते हैं. आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में.  सोना-चांदी का खोना वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर बार बार आपकी सोने-चांदी की वस्तुएं खो रही हैं तो इसे बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है. बल्कि, यह मां लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत माना जाता है.  घर में अचानक खर्चो का बढ़ जाना अगर अचानक घर में बिना वजह खर्च बढ़ने लगें, पैसे आते ही खत्म हो जाएं या बचत न हो पाए, तो यह भी मां लक्ष्मी की नाराजगी का संकेत है. यह संकेत भविष्य में आने वाली समस्याओं की ओर भी इशारा देता है.   धन हानि से जुड़े स्वप्न आना वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपको धन की हानि या नुकसान से जुड़े कोई स्वप्न आ रहे हैं तो यह भी बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में  को पैसों से जुड़ा कोई नुकसान होने वाला है. तुलसी का सूखना वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी या घर के अन्य शुभ पौधे बिना वजह सूखने लगें, पत्तियां पीली हो जाएं या पौधे बढ़ना बंद कर दें, तो यह मां लक्ष्मी की कृपा कम होने का संकेत माना जाता है.  घर में लगातार झगड़े या तनाव परिवार में छोटी-छोटी बातों पर बहस या झगड़े होने लग जाएं तो यह भी मां लक्ष्मी की अप्रसन्नता का संकेत माना गया है. जहां कलह होता है, वहां लक्ष्मी ठहरती नहीं हैं. यह मान्यता शास्त्रों में भी मिलती है.

घर की सुंदरता और भाग्य बढ़ाने के लिए अपनाएं ये सरल वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कुछ शुभ चीजों को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और नेगेटिविटी कम होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को घर में रखने से आपके सौभाग्य  में वृद्धि हो सकती है। ये मूर्ति है शुभ वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कछुए की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है। ऐसे में आप इस मूर्ति को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में धातु जैसे पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी कछुए की मूर्ति या फिर क्रिस्टल का कछुआ रखना भी काफी शुभ माना गया है। जरूर रखें ये पौधे हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय दर्जा दिया गया है। लगभग हर हिंदू घर में यह पौधा जरूर पाया जाता है। वास्तु में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। अगर आप घर के आंगन या बालकनी में लगाते हैं, तो इससे आपको काफी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसके साथ ही वास्तु में यह माना गया है कि इसे घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से भी घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। इसके साथ ही आप गुडलक बढ़ाने के लिए घर में बांस और मनी प्लांट का पौधा भी रख सकते हैं। लगा सकते हैं ये तस्वीरें वास्तु शास्त्र में कुछ तस्वीरों को काफी शुभ माना गया है। इन्हें घर में लगाने से आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप वास्तु के अनुसार घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, 7 भागते हुए घोड़ों वाली तस्वीर और प्राकृतिक दृश्य जैसे झरने, पहाड़ आदि की तस्वीर लगा सकते हैं। ये तस्वीरें परिवार के गुडलक को बढ़ाती हैं। घर से हटाएं ये चीजें कुछ चीजें आपके घर में नेगेटिविटी पैदा कर सकती हैं। ऐसे में अपने घर से पुरानी, बेकार पड़ी या टूटी हुई वस्तुओं को हटा देना चाहिए। इसके साथ ही वास्तु में यह भी माना गया है कि बंद घड़ी को भी घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये सभी चीजें नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। इसके साथ ही खराब हो चुके उपकरण या फिर बेकार पड़े सामान को भी घर में नहीं रखना चाहिए, वरना इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और गुडलक घटता है।  

मनी प्लांट लगाने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा? वजह बन सकती हैं ये आम गलतियां

जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है। यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए यदि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। लेकिन अगर आपको मनी प्लांट लगाने से शुभ परिणाम नहीं मिल रहे हैं, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। इन दिशा में लगाएं पौधा वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण को सबसे अच्छा माना गया है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मनी प्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।   रखें इन बातों का ध्यान मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल को इस तरह लगाएं कि वह ऊपर की ओर बढ़ता हुआ हो। ऐसा करना शुभ माना जाता है। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि बेल जमीन को न छुए। इसके साथ ही मनी प्लांट के पौधे को सूखने से भी बचाना चाहिए और इसके सूखी हुई और पीली पत्तियों को हटाते रहना चाहिए। अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको मनी प्लांट लगाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। न करें ये गलतियां कई लोगों का मानना है कि मनी प्लांट को चोरी करके लगाना अच्छा होता है, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट को घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर लगाना चाहिए। साथ ही इसे किसी अंधेरे वाले स्थान या बाथरूम के पास न रखें। आप इसे किसी कांच की बोतल या गमले में लगा सकते हैं। इन बातों का ध्यान रखने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।  

करियर ग्रोथ क्यों थम जाती है? जानें कौन से डेस्क प्लांट्स रोकते हैं तरक्की

हमारा कार्यस्थल वह स्थान है जहां हम अपने दिन का लगभग एक-तिहाई हिस्सा बिताते हैं। इसलिए, यहां की ऊर्जा हमारे प्रदर्शन, मनोदशा और करियर की सफलता को सीधे प्रभावित करती है। प्राचीन भारतीय वास्तु शास्त्र और चीनी फेंग शुई दोनों ही इस बात पर जोर देते हैं कि आसपास रखी गई वस्तुएं विशेषकर जीवित पौधे, एक विशेष प्रकार की ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। पौधों का चुनाव करते समय, हमें केवल उनके सौंदर्य को नहीं देखना चाहिए बल्कि उनके ऊर्जावान प्रतीकवाद को समझना चाहिए। गलत पौधे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है, जिससे तनाव, टकराव और व्यवसायिक बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं, वे कौन से पौधे हैं जिनसे ऑफिस डेस्क पर बचना चाहिए और क्यों: कांटेदार या नुकीले पत्ते वाले पौधे वास्तु और फेंग शुई दोनों में माना जाता है कि नुकीले और कांटेदार पौधे तीक्ष्ण ऊर्जा पैदा करते हैं, जो रिश्तों में तनाव, टकराव और आक्रमण की भावना को बढ़ावा देती है। ये ऊर्जाएं अक्सर आपके आसपास के लोगों के साथ आपके संबंधों को बिगाड़ती हैं। ऑफिस डेस्क पर ये पौधे रखने से आपके सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। काम का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है, जिससे टीमवर्क और सकारात्मक समीक्षा की संभावनाएं कम हो जाती हैं। बोनसाई के पौधे बोनसाई एक छोटे से बर्तन में पौधे के प्राकृतिक विकास को जानबूझकर रोकता है। यह रुकावट और सीमित विकास की ऊर्जा का प्रतीक है। कार्यक्षेत्र में, यह प्रतीकवाद बताता है कि आपका करियर का विकास अवरुद्ध हो गया है या आपकी प्रगति धीमी हो गई है। यह अवचेतन रूप से आपकी महत्वाकांक्षाओं को दबाता है और आपकी करियर की वृद्धि को प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रमोशन मिलने में अप्रत्याशित देरी हो सकती है। मुरझाए हुए या मृत पौधे  मृत या मुरझाए हुए पौधे उदासी, अस्वस्थता और निराशा की ऊर्जा का स्पष्ट प्रतीक हैं। ये यिन ऊर्जा को दर्शाते हैं, जो निष्क्रिय और नकारात्मक होती है। वास्तु में इन्हें दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। यदि आपकी डेस्क पर जीवनरहित पौधे हैं, तो यह आपके कार्य में गति की कमी को दर्शा सकता है। यह न केवल आपकी मानसिक ऊर्जा को कम करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हैं, जो प्रमोशन के लिए एक असुरक्षित संकेत है। गहरा रंग या अत्यधिक झाड़ीदार पौधे फेंगशुई में गहरे, घने पौधे बहुत अधिक यिन ऊर्जा पैदा करते हैं, जो कार्यक्षेत्र की तेज और सक्रिय यांग ऊर्जा के लिए उपयुक्त नहीं है। अत्यधिक घनापन ऊर्जा के प्रवाह को अवरुद्ध करता है और स्थान को अंधकारमय बनाता है। डेस्क पर ये पौधे रखने से काम में आलस्य, थकान और निर्णय लेने में अस्पष्टता आ सकती है। इससे आपकी कार्यक्षमता घटती है और आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, जिसका सीधा असर आपके प्रमोशन पर पड़ता है। लटकने या बेल वाले पौधे वास्तु के अनुसार, बेल या लटकने वाले पौधे यदि जमीन की ओर बढ़ते हैं या नीचे की ओर लटकते हैं, तो यह करियर में गिरावट या रुकावट को दर्शाता है। इन्हें ऊपर की ओर सहारा देकर रखना चाहिए। यदि ये अनियंत्रित रूप से लटक रहे हैं, तो यह नियंत्रण की कमी को दर्शा सकता है, जो प्रमोशन के समय आपकी लीडरशिप क्षमताओं पर सवाल खड़े कर सकता है।

रसोई के नियमों को न करें नजरअंदाज, वरना भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

घर का किचन केवल खाना पकाने की जगह नहीं है, बल्कि यह घर की ऊर्जा, समृद्धि और परिवार के स्वास्थ्य का मुख्य केंद्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में की गई कुछ गलतियां अशुभ फल देती हैं। जिससे आर्थिक नुकसान, बीमारी और घर की खुशियों में कमी आ सकती है। आइए जानते हैं वे किचन वास्तु नियम जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किचन में टूटे बर्तन रखना बन सकता है दरिद्रता का कारण वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे या चटक गए बर्तन किचन में नहीं रखने चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होते हैं। इससे घर में समृद्धि रुक जाती है। अचानक आने वाली आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। पारिवारिक कलह की संभावना भी बढ़ती है। वास्तु उपाय: टूटे बर्तनों को तुरंत बाहर कर दें, चाहे उनका भावनात्मक या आर्थिक मूल्य कुछ भी हो। रसोई में दवाइयां रखना बेहद अशुभ कई घरों में सुविधा के लिए दवाइयां किचन में रख दी जाती हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे बड़ा दोष माना गया है। इससे परिवार के लोग बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। लंबे समय तक चलने वाली स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहती हैं। आर्थिक खर्च और टेंशन बढ़ती है। वास्तु उपाय: दवाइयां हमेशा बेडरूम, स्टडी या अलमारी में रखें लेकिन किचन में कभी नहीं रखें। जूठे बर्तन रात भर किचन में न छोड़ें वास्तु शास्त्र बताता है कि जूठे बर्तन किचन में छोड़ देना घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। माता लक्ष्मी इससे कुपित होती हैं। घर का वातावरण भारी और अशांत होता है। पैसे की तंगी और भाग्य का साथ न मिलना जैसी परेशानियां बढ़ती हैं। वास्तु उपाय: कोशिश करें कि सोने से पहले सिंक पूरी तरह साफ हो। किचन में कूड़ेदान और झाड़ू रखना भारी भूल कई बार जगह की कमी के कारण लोग किचन में कूड़ेदान या झाड़ू रख देते हैं लेकिन वास्तु में यह अत्यंत अशुभ माना जाता है। इससे कर्ज बढ़ने की संभावना होती है। परिवार पर लगातार आर्थिक दबाव रहता है। स्वास्थ्य और मानसिक शांति दोनों प्रभावित होती हैं। वास्तु उपाय: कूड़ेदान को किचन से बाहर रखें। झाड़ू को ऐसी जगह रखें जहां वह नजर न आए, खासकर किचन में नहीं।