samacharsecretary.com

कटरीना और विक्की के घर गूंजी किलकारियां, बेटे का जन्म होने पर कपल ने जताया आभार

मुंबई कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड कपल ने अपने पहले बच्चे यानी एक लड़के का स्वागत किया है। दोनों स्टार्स ने शुक्रवार को एक साथ यह खुशखबरी शेयर की है। कटरीना और व‍िक्‍की ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्ट किया है, 'हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025। कैटरीना और विक्की।' दोनों ने जब डेटिंग शुरू की तो किसी को ये खबर नहीं थी और उनकी शादी भी कुछ ऐसी ही हुई लेकिन अब नन्हें मेहमान के आने से दोनों पूरे हो गए हैं। बेटे के माता-पिता बने विक्की-कटरीना इससे पहले, 23 सितंबर 2025 को, दोनों ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और इसे 'हमारे जीवन का सबसे अच्छा चैप्टर' कहा। एक भावुक नोट में, इस कपल ने लिखा, 'खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।' नोट के साथ उन्होंने विक्की की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह कटरीना के बेबी बंप को सहला रहे हैं। विक्की कौशल-कटरीना कैफ की मुलाकात उनकी पहली मुलाकात 2019 में स्क्रीन अवार्ड्स में हुई, जहां विक्की कौशल होस्ट कर रहे थे। मंच पर तो सब कुछ स्क्रिप्टेड और प्रोफेशनल था, लेकिन उनकी पहली असली मुलाकात बैकस्टेज हुई। किसको पता था दोनों का मजाक उनके जीवन का सबसे बड़ा सच बन जाएगा। विक्की और कटरीना ने कही ये बात लेकिन अगर बॉलीवुड ने हमें कुछ सिखाया है, तो वो ये कि कभी-कभी किसी मजाक से चिंगारी भड़क सकती है। वो पल आया कॉफी विद करण में, जब कटरीना ने ज़िक्र किया कि वो विक्की कौशल के साथ काम करना चाहेंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों साथ में अच्छे लगेंगे। जब करण जौहर ने बाद में उसी सोफे पर विक्की को ये बात बताई, तो एक्टर अचानक चौंक गए। शादी तक कैसे पहुंची बात इसके तुरंत बाद, बॉलीवुड के अनऑफिशियल मैचमेकर करण जौहर की एक पार्टी में दोनों की फिर से मुलाकात हुई। ये दिलों का मिलन था, जो अभी भी इस बात से अनजान थे कि भविष्य में क्या होने वाला है, तभी से उनकी बातचीत शुरू हो गई और ये प्यार शादी तक पहुंच गया।

‘छावा’ के बाद विक्की कौशल का नया अवतार: महावतार में परशुराम की भूमिका निभाएंगे

मुंबई  छावा की सक्सेस के बाद विक्की कौशल अपने नए प्रोजेक्ट में लग गए हैं. उनकी नई फिल्म भी काफी बड़े पैमाने पर आने वाली है जिसके लिए उन्होंने अपनी डाइट से लेकर लाइफस्टाइल में कई बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है. विक्की कौशल जल्द ही स्त्री 2 के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ विष्णु के चिरंजीवी परशुराम पर बनने वाली कहानी में काम करेंगे. इसका टाइटल ‘महावतार’ बताया जा रहा है. एक रिपोर्ट का दावा है कि इस फिल्म के लिए वह शराब-नॉनवेज तक छोड़ देंगे. इस तरह की खबरें रणबीर कपूर को लेकर भी आई थीं. वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं. पिछले साल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणबीर कपूर श्रीराम का रोल निभाने के लिए अंडा-मांस व शराब से दूर हो गए हैं. ‘महावतार’ के लिए विक्की कौशल का त्याग अब ‘महावतार’ के लिए विक्की कौशल ने भी कुछ ऐसा ही त्याग किया है. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि विक्की कौशिल और अमर कौशिक ने ‘महावतार’ के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वह दर्शकों को एक शानदार कहानी और विजुअल के साथ ग्रैंड एक्सीपीरियंस देना चाहते हैं. एक्टर ने तो ‘महावतार’ के लिए नॉनवेज छोड़ने का भी फैसला लिया है. अगले साल पूजा मुहूर्त के बाद फिल्म पर काम शुरू होगा. डायरेक्टर ने भी छोड़ा नॉनवेज सूत्रों ने बताया कि अमर कौशिक ने तो ‘महावतार’ के लिए अभी से खाने-पीने की आदतों में कई बदलाव किए हैं. वहीं विक्की कौशल भी उनसे सहमत है. वह संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ के बाद इस फिल्म पर काम करेंगे और भगवान परशुराम के किरदार को पूरी शिद्दत और शक्ति से निभाने के लिए वह भी मांस-मछली और शराब जैसी आदतों से तौबा करेंगे. कब तक आएगी ‘महावतार’ रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘महावतार’ अगले साल अंत तक फ्लोर पर आएगी. उम्मीद की जा रही है कि 2028 तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो. बता दें विक्की कौशल इस वक्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल आएगी. पहला मौका होगा जब ये तिकड़ी पर्दे पर दिखेगी.

विक्की कौशल ने इशारों-इशारों में किया खुलासा, कैटरीना बनने वाली हैं मां

मुंबई, बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। अभिनेत्री का मां बनने का वक्त नजदीक है और अब खुद विक्की कौशल ने इस खुशखबरी का इशारा देकर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने पहली बार पिता बनने को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि वह पिता बनने की किस बात का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, तो मुस्कुराते हुए अभिनेता ने कहा, बस पिता बनने का ही। उनके चेहरे की चमक और मुस्कान ने साफ कर दिया कि वह इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विक्की ने आगे कहा, ये हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मैं बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने यह भी जोड़ा, अब तो वक्त करीब है… बस उंगलियां क्रॉस की हैं। अभिनेता ने हंसते हुए कहा, मुझे लग रहा है कि अब तो मैं घर से बाहर निकलने वाला ही नहीं हूं। उनके इन बयानों से यह साफ है कि कौशल परिवार में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर बेहद खुश हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। तब से दोनों बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में गिने जाते हैं और अब उनके जीवन में एक नई शुरुआत की घड़ी करीब आ चुकी है।