वॉशिंगटन सुंदर का फिरकी जादू, न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, भारत को बड़ी सफलता
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की पहली पारी में बल्लेबाजी जारी है. उसके 5 विकेट गिरे हैं। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज को फिर मौका नहीं मिला. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बरार खेल रहे हैं. बरार का यह पहला टेस्ट मैच है. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोर कार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं। पहली पारी में ऐसी रही कीवी टीम की बैटिंग न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहली पारी में दमदार शुरुआत की. कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की पार्टनरशिप की. अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे गुरनूर बरार ने खतरनाक दिख रहे कॉन्वे को 31 रनों के निजी पर आउट कर पवेलियन भेजा. ये विकेट पहले दिन लंच से पहले आखिरी गेंद पर गिरा। लंच के टॉम लैथम ने अपनी फिफ्टी पूरी की. लैथम ने 128 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल रहे. लैथम का विकेट आकाश दीप ने लिया. फिर अंशुल कम्बोज ने हेनरी निकोल्स (16 रन) को आउट कर भारत को तीसरी कामयाबी दिलाई. 110 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड का एक और विकेट गिरा, जब आकाश दीप के बिछाए जाल मेंं रचिन रवींद्र (0 रन) फंस गए। यहां से टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन जोड़कर मेजबान टीम को संभाला. मिचेल 31 रनों के निजी स्कोर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी। न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड बल्लेबाज विकेट रन टॉम लैथम कॉट ऋषभ पंत बोल्ड आकाश दीप 59 डेवोन कॉन्वे LBW गुरनूर बरार 31 हेनरी निकोल्स कॉट आकाश दीप बोल्ड अंशुल कम्बोज 16 रचिन रवींद्र कॉट ऋषभ पंत बोल्ड आकाश दीप 0 डेरिल मिचेल कॉट ध्रुव जुरेल बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर 31 टॉम ब्लंडेल नाबाद ग्लेन फिलिप्स नाबाद