samacharsecretary.com

वेडिंग सेरेमनी से पहले दुल्हन जैसा निखरा विजय देवरकोंडा का आशियाना

हैदराबाद एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर इन दिनों चर्चा काफी तेज है. भले ही दोनों ने रिलेशनशिप कन्फर्म न किया हो, लेकिन शादी को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगी हैं. वहीं, अब इस बीच एक्टर का घर दुल्हन की तरह सज गया है. उदयपुर में थी विजय और रश्मिका की शादी की चर्चा बता दें कि विजय देवरकोंडा का जुबली हिल्स वाला घर रोशनी से जगमगा रहा है. सोशल मीडिया पर उनके घर के कुछ वीडियो सामने आया है. खबर है कि ये दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली हैं. ये शादी उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह आयोजित करने की खबर है. हालांकि, इस बारे में न तो विजय देवरकोंडा ने और न ही रश्मिका मंदाना या फिर उनके परिवार वालों ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है. सामने आया था शादी का इन्विटेशन कार्ड हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा था. इस इन्विटेशन कार्ड बॉक्स में कुछ गिफ्ट आइटम भी नजर आ रहे थे. इस निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि दोनों की सादी 26 फरवरी को हो रही है और इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा. सामने आया इन्विटेशन कार्ड विजय देवरकोंडा की तरफ से है जिसमें लिखा गया है, ‘मैं आपको एक खास खुशखबरी देने और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं. हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं. जैसा कि हम इस नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, हमारे एक होने का जश्न मनाते हुए और उससे जुड़ी यादें बनाते हुए , हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना सच में बहुत मायने रखता है जो हमारी जर्नी का हिस्सा रहे हैं. आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद से यह अवसर हमारे लिए और भी खास हो जाएगा. हम आपको हमारे विवाह समारोह में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए हार्दिक आमंत्रित करते हैं.’ इस मेसेज के अंत में लिखा गया है, ‘हम साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं. हार्दिक शुभकामनाएं, विजय (रश्मिका और मेरी ओर से).’ हालांकि, यहां ये भी बता दें कि ये कन्फर्म नहीं है कि ये कार्ड वाकई उनकी शादी का है या फिर उनकी शादी के नाम पर कोई पेक कार्ड वायरल हो रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जतारा विधायक खटीक की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

नवविवाहित जोड़े को दीं बधाई और शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार का टीकमगढ़ जिले में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया और विवाह समारोह में शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरि गोस्वामी, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, जनप्रतिनिधि, आईजी सागर श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय पुलिस लाईन परिसर स्थित मां की बगिया में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कदंब का पौधा रोपा और पर्यावरण-संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।  

सामूहिक विवाह समारोह: सभी धर्मों के जोड़ों ने बांधे सात फेरे, अफसरों ने निभाया अहम किरदार

 बागपत उत्तर प्रदेश के बागपत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह एक अद्वितीय मिसाल बन गया, जहां मानवता और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस भव्य आयोजन में एक ही मंडप के नीचे सैकड़ों जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की. यह समारोह सिर्फ एक सरकारी योजना का क्रियान्वयन नहीं था, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्यार और बराबरी का उत्सव बन गया. बागपत की डीएम अस्मिता लाल के अनुसार, इस भव्य आयोजन में 300 जोड़ों की शादी करवाई गई. योगी के अफसर बने 'अभिभावक' इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी अधिकारी की जगह परिवार के बड़े की भूमिका निभाई. जिलाधिकारी अस्मिता लाल खुद वहां हर जोड़े की 'अभिभावक' बनकर मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 'एक फैमिली टच जैसा अहसास' था. जिले के तमाम अफसरों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया, गठबंधन बांधा और नवविवाहित जोड़ों को उनकी जरूरत का सामान देकर विदा किया. नववधू ने किया CM और प्रशासन का धन्यवाद सामूहिक विवाह में शामिल हुई दूल्हा-दुल्हनों ने इस आयोजन की सराहना की. दुल्हन छवि शर्मा ने कहा, "मैं इस शादी से बहुत खुश हूं, यहां शादी में सब समान दिया जा रहा है. मैं योगी जी (मुख्यमंत्री) का और प्रशासन का धन्यवाद करती हूं." DM अस्मिता लाल ने बताया कि सभी अधिकारियों ने गठबंधन बांधा और दुल्हन को उसकी जरूरत का सामान देकर विदा किया गया है, जिससे यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच रिश्ते की नई परिभाषा रच गया. 

Dangal की स्टार गीता फोगाट ने किया निकाह, जाईरा वसीम की फोटो शेयरिंग बनी चर्चा का विषय

मुंबई एक्टर आमिर खान की फेमस फिल्म ‘दंगल’ में छोटी गीता फोगाट का रोल निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस जायरा वसीम ने निकाह कर लिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम पर अपने निकाह की फोटोज शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनके शौहर भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि जायरा वसीम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने निकाह की कुछ फोटोज शेयर किया है. शेयर किए गए पोस्ट में दो फोटो है, जिसमें पहले में वो निकाहनामे पर साइन कर रही हैं और दूसरे में अपने शौहर के साथ खड़ी हैं. सामने आए फोटोज में जायरा वसीम को निकाह में लाल जोड़े में और उनके शौहर को क्रिम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं. अपने पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- ‘कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है.’ जायरा वसीम का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो जायरा वसीम ने अपने करियर में ‘दंगल (2016)’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार (2017)’ और ‘द स्काय इज पिंक (2019)’ में ही काम किया है. महज चार साल के करियर के बाद अचानक एक दिन जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का एलान कर दिया था. उन्होंने ये जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी. जब जायरा ने बॉलीवुड छोड़ा तो उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी.