samacharsecretary.com

दिसंबर 2025 के शुभ विवाह मुहूर्त: कब-कब बजेंगी शहनाइयां?

दिसंबर 2025, वर्ष का अंतिम महीना, विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ और विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय मौसम भी अनुकूल रहता है और त्योहारों का उत्साह भी रहता है। हालांकि, दिसंबर में विवाह के लिए शुभ मुहूर्तों की संख्या अन्य महीनों की तुलना में कम हो सकती है क्योंकि महीने के मध्य में खरमास शुरू होने की संभावना होती है। हिंदू पंचांग और ज्योतिष गणना के आधार पर, यहां जानें दिसंबर 2025 में विवाह की शुभ तिथियां और मुहूर्त- दिसंबर में विवाह के लिए शुभ तिथियां पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2025 में विवाह के लिए निम्नलिखित तिथियां अत्यंत शुभ और मांगलिक मानी जा रही हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार केवल 3 मुहूर्त हैं- तिथियां 4 दिसंबर 2025    गुरुवार 5 दिसंबर 2025    शुक्रवार 6 दिसंबर 2025    शनिवार मुहूर्त का महत्व हिंदू धर्म में विवाह को एक पवित्र संस्कार माना जाता है और इसका सफल होना बहुत हद तक सही मुहूर्त पर निर्भर करता है। विवाह मुहूर्त के लिए तिथि, वार, नक्षत्र, योग, और करण आदि का विशेष ध्यान रखा जाता है। सर्वमान्य शुभ मुहूर्त (4, 5, और 6 दिसंबर): दिसंबर के पहले सप्ताह में पड़ने वाले ये तीन दिन विवाह के लिए सबसे शुभ और दोषरहित माने जा रहे हैं। इन तिथियों पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जो वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और अटूट प्रेम लाता है। 4 दिसंबर (गुरुवार): इस दिन का मुहूर्त विवाह के लिए अत्यंत शुभ है। 5 दिसंबर (शुक्रवार): शुक्र ग्रह प्रेम, विवाह और दांपत्य सुख का कारक माना जाता है। शुक्रवार का दिन होने के कारण यह मुहूर्त और भी मंगलकारी हो जाता है। 6 दिसंबर (शनिवार): शनिवार का दिन भी शुभ नक्षत्रों के संयोग से विवाह के लिए उपयुक्त है।

शहनाई बजेगी भारी: वेडिंग सीजन में 11 मुहूर्त और करोड़ों का कारोबार

भोपाल  प्रदेश के मौसम का मिजाज भले ही बिगड़ा हो। बादल छाए हों, लेकिन अब शादी सीजन पर छाए बादल शनिवार से छंटने वाले हैं। यानी देव प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही शादियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि नवंबर-दिसंबर में सिर्फ 11 मुहूर्त हैं। इसके बावजूद बाजारों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एक अनुमान के अनुसार शादी सीजन में इस साल राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो जाएगा। इन शुभ मुहूर्तों में अनुमानित पांच हजार शादी समारोह होंगे।  दीपावली से लेकर अब तक सोना-चांदी के भाव में काफी गिरावट आई है। इससे लोग ज्वेलरी ज्यादा वजन वाली खरीद सकेंगे। इसी प्रकार शादियों में लगने वाले सामान पर ज्यादा राशि खर्च कर सकेंगे। अनुमानित कारोबार बैंड-बाजा 02 करोड़ बर्तन 30 करोड़ ऑटोमोबाइल 100 करोड़ टेंट-केटरिंग 40 करोड़ गार्डन 05 करोड़ फर्नीचर 35 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक्स 80 करोड़ कपड़े 20 करोड़ डेयरी उत्पाद 10 करोड़ फूल बाजार 02 करोड़ किराना बाजार 50 करोड़ पूजन सामग्री 20 करोड़ अन्य सामग्री 10 करोड़ एक लाख लोगों को रोजगार शादी के 11 मुहूर्त में भोपाल और आसपास के क्षेत्र में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख से ज्याद लोगों को रोजगार मिलेगा। भोपाल टेंट लाइट केटर्स एसोसिएशन के महासचिव योगेश श्रीवास्तव बताते हैं कि लाइट, घोड़े वाले से लेकर फूल, स्टेज सज्जा, टेंट डेकोरेटर्स केटरिंग जैसे कामों के लिए बड़ी संख्या में लोग अपनी सेवाएं देते हैं। सोना-चांदी के भाव गिरे, गहनों की बुकिंग शुरू सोना-चांदी के भाव में दिवाली बाद गिरावट आई है। लोग शादियों केलिए गहने खरीदने बुकिंग करने लगे हैं। हालांकि कम कैरेटके गहनों की मांग है। नवनीत अग्रवाल, प्रवक्ताभोपाल सराफा महासंघ रेडीमेड कपड़ों की मांग 20% से ज्यादा शादियों में रेडीमेड कपड़ों के साथ ही सूटिंग-शर्टिंग सहित साड़ी, सूट की मांग 20% से अधिक हो जाती है। इसके अलावा स्टिचिंग का काम भी इन दिनों बढ़ गया है। सुमित गर्ग, महामंत्री, फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ

शादी के सीजन में होटल वालों को मिली चेतावनी, ये नियम अब अनिवार्य होंगे

रूपनगर  शादी के सीजन के बीच होटल, ढाबों, सराओं और रेस्टोरैंट में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी न रखने पर संज्ञान लेते हुए, जिला मैजिस्ट्रेट वरजीत वालिया ने संबंधित प्रतिष्ठानों के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे अब प्रत्येक व्यक्ति से 5 प्रकार के पहचान पत्र प्राप्त करें और इस रिकॉर्ड के संबंध में एक रजिस्टर बनाए रखें ताकि जिले में कोई अप्रिय घटना न घटे। वरजीत वालिया ने बताया कि इन स्थानों पर ठहरने वाले व्यक्तियों के संबंध में एक रजिस्टर बनाए रखा जाएगा और उस व्यक्ति से पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसैंस, भारत सरकार/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र/पब्लिक लिमिटेड जैसे 5 प्रकार के पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। कंपनियों के कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र/बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक/पैन कार्ड, भारत के महापंजीयक द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा योजना के अंतर्गत जारी जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज़, सांसदों/विधायकों/विधानसभा सदस्यों को जारी अधिकारी कार्ड और आधार कार्ड। सार्वजनिक स्थानों पर 5 या अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर ने रूपनगर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर 5 या अधिक लोगों के एकत्रित होने, रैलियां निकालने, धरना देने आदि पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश अर्धसैनिक बलों, सैन्य बल और सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों के जमावड़े, धार्मिक समारोहों, विवाह या निजी समारोहों और मृतकों के दाह संस्कार, और जुलूसों/सभाओं/धरनों पर लागू नहीं होंगे, जिनके लिए प्रबंधकों के लिखित अनुरोध पर संबंधित उप-मंडल मैजिस्ट्रेट/सक्षम पुलिस अधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त की गई हो। नंबर प्लेट बनाते और नंबर लिखते समय रजिस्टर रखने के निर्देश जिले में बदमाश, गैंगस्टर मोटरसाइकिल/स्कूटर/कार/वाहनों पर फर्जी नंबर लगाकर लूटपाट व अन्य अपराध करते हैं, जिससे उन्हें गिरफ्तार करना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए, जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर वरजीत वालिया ने बताया कि जिला रूपनगर की सीमा में बिना रजिस्टर बनाए नंबर प्लेट लगाने और नम्बर लिखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में, जिले में नंबर प्लेट बनाने और नंबर लिखते समय रजिस्टर रखने के निर्देश दिए गए हैं।   प्लास्टिक लिफाफों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध उक्त आदेशों के तहत, जिला मैजिस्ट्रेट ने जिले में प्लास्टिक लिफाफों के निर्माण, वितरण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाब प्लास्टिक और कैरी बैग (निर्माण, उपयोग और निपटान) नियंत्रण अधिनियम-2005 के तहत प्लास्टिक लिफाफों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। शाम 7 से सुबह 6 बजे तक गोवंश की ढोया ढुआई पर पूर्ण प्रतिबंध जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत उनमें निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं रूपनगर जिले में शाम 7 से सुबह 6 बजे तक गोवंश की ढोया ढुआई पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा हूं और मैंने उन लोगों को आदेश दिया है जिन्होंने गोवंश रखा है, वे पशुपालन विभाग के साथ पंजीकरण करवाएं। जिन लोगों के पास पशु हैं, वे अपने पशुओं का पंजीकरण संबंधित क्षेत्र के पशुपालन अधिकारी के पास अवश्य करवाएं ताकि भविष्य में पशुओं को लेकर कोई अप्रिय घटना न घटे और पशुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा सकें। सैन्य रंग की जीपों/मोटरसाइकिलों/मोटर वाहनों के प्रयोग व संचालन पर प्रतिबंध उक्त आदेशों में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति रूपनगर जिले में जैतूनी हरे (सैन्य रंग) रंग की जीपों/मोटरसाइकिलों/मोटर वाहनों का प्रयोग नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी गैर-सामाजिक तत्व सैन्य वर्दी व जैतूनी हरे रंग (सैन्य रंग) का प्रयोग करके हिंसक घटनाएं कर सकते हैं, जिसके चलते आम जनता को इन रंगों का प्रयोग न करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सैन्य अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।