samacharsecretary.com

इतिहास में पहली बार! टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज डक पर आउट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा झटका

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय बल्लेबाज उस रंग में नजर नहीं आए, जिस रंग में वह टूर्नामेंट से पहले नजर आ रहे थे। तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो गए थे, वहीं अभिषेक शर्मा की तबीयत पहले मैच के बाद बिगड़ गई थी। इसका असर भारतीय बल्लेबाजी पर साफ देखने को मिला। भारत के नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के बल्लेबाज 11 बार 0 पर आउट हुए। जी हां, जिसमें अभिषक शर्मा सबसे अधिक 3 बार 0 पर आउट हुए। फुल मेंबर नेशन द्वारा यह एक टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सर्वाधिक 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। सिर्फ बांग्लादेश इस लिस्ट में भारत से आगे है। वहीं बात ऑलओवर रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया टॉप-5 टीमों की इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। भारत ने अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके बल्लेबाजों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 10 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के आगे इस लिस्ट में स्कॉटलैंड, युगांडा और बांग्लादेश है। स्कॉटलैंड के नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा 16 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा 0 पर आउट- 16- स्कॉटलैंड (2021) 13- युगांडा (2024) 13- बांग्लादेश (2021) 11- भारत (2026) 10 अफगानिस्तान (2024) अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 3 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। वह यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे। अक्षर पटेल 2 बार नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ 0 पर आउट हुए। वहीं ईशान किशन साउथ अफ्रीका, हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ, शिवम दुबे यूएसए के खिलाफ, वरुण चक्रवर्ती यूएसए के खिलाफ, जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ और रिंकू सिंह भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। वरुण चक्रवर्ती यूएसए के खिलाफ डायमंड डक पर यूएसए के खिलाफ रन आउट हुए थे।

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

ब्रिसबेन टी20 श्रृंखला जीत चुकी मौजूदा विश्व चैम्पियन भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में मंगलवार को आस्ट्रेलिया से खेलेगी तो उसे मनोवैज्ञानिक बढत हासिल होगी । भारत ने पिछले साल नवी मुंबई में विश्व कप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को हराया था । यह श्रृंखला इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आस्ट्रेलिया की महानतम खिलाड़ियों में से एक एलिसा हीली इसके बाद वनडे प्रारूप से विदा लेने जा रही हैं । भारत के खिलाफ छह मार्च से पर्थ में शुरू हो रहा टेस्ट उनके कैरियर का आखिरी मैच होगा । तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से बाहर रहने के बाद हीली की वापसी हुई है । भारत ने श्रृंखला 2 . 1 से जीती जो पिछले एक दशक में इस प्रारूप में आस्ट्रेलिया में श्रृंखला में उसकी पहली जीत थी । स्टार लेग स्पिनर अलाना किंग भी वनडे और टेस्ट टीम में लौटी हैं । भारत के लिये काशवी गौतम, हरलीन देयोल और प्रतिका रावल टीम में अरूंधति रेड्डी, भारती फुलमाली और श्रेयांका पाटिल की जगह आई हैं ।टखने की चोट से उबरी प्रतिका को बाद में वनडे टीम में शामिल किया गया । स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने तीसरे टी20 में 82 रन बनाये और वह इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी । मंधाना ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया को आस्ट्रेलिया में हराना खास है । हम विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाना चाहते हैं लिहाजा किसे कराते हैं और कहां हराते हैं, यह मायने नहीं रखता । हमें बस लगातार जीतना है और शीर्ष पर रहना है ।’’ वनडे विश्व कप में आस्ट्रेलिया पर पांच विकेट से मिली जीत में 127 रन बनाने वाली जेमिमा रौड्रिग्स भी अच्छी लय में हैं जिन्होंने तीसरे टी20 में 59 रन बनाये थे । कप्तान हरमनप्रीत कौर को पहले टी20 में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन दूसरे में उन्होंने 36 और तीसरे में नाबाद दो रन बनाये थे। गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर और श्री चरणी ने अच्छा प्रदर्शन किया है । दीप्ति शर्मा से फॉर्म में लौटने की उम्मीद होगी । आस्ट्रेलियाई टीम में मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं है । एलिसे पैरी, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, हीली और किंग से प्रेरणा लेकर वे वापसी की कोशिश करेंगे । दूसरा मैच 27 फरवरी को और तीसरा एक मार्च को होबार्ट में खेला जायेगा । ट्रॉफी का निर्धारण अंकों के आधार पर होगा । हर टी20 और वनडे मैच जीतने पर दो और टेस्ट जीतने पर चार अंक दिये जायेंगे । टीमें : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्रीचरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, जेमिमा रौड्रिग्स, काशवी गौतम , हरलीन देयोल, प्रतिका रावल । आस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान ), सोफी मोलिनू, डार्सी ब्राउन, निकोला कारी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, एलिसे पैरी, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम । मैच का समय : सुबह 9 . 20 से ।  

क्रिकेट जगत में चिंता: पाकिस्तान विवाद के कारण भारत की मेजबानी पर उठे सवाल

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का सबसे बड़ा नुकसान इंडियन क्रिकेट फैंस को होने वाला है. खबर है कि भविष्य में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट भारत से बाहर ट्रांसफर हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘द एज’ में छपी रिपोर्ट की माने तो आईसीसी 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे विश्व कप को भारत से बाहर स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है ताकि भारत और पाकिस्तान के एक-दूसरे के देशों में खेलने से इनकार करने के कारण पैदा होने वाली लॉजिस्टिक परेशानियों से बचा जा सके. भारत के टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में होंगे! खबर के मुताबिक अगर भारत से 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 का वनडे वर्ल्ड कप शिफ्ट होता है तो इसकी मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलिया का नाम सबसे ऊपर होगा, जहां 2015 में वनडे विश्व कप और 2022 में टी-20 विश्व कप हो चुका है. भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता भारत और पाकिस्तान ने पहले आईसीसी के साथ एक समझौता किया था, जिसमें वैश्विक टूर्नामेंटों के दौरान एक-दूसरे के देशों में न खेलने पर सहमति बनी थी. यह फैसला भारत द्वारा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद लिया गया था. मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह संभावना है कि 2027 तक किए गए इस समझौते को भविष्य के टूर्नामेंटों तक भी बढ़ाया जा सकता है. कोलंबो में हो रहे भारत-पाक मैच भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में जारी मौजूदा टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो में ही खेल रही है, पाकिस्तान से मैच खेलने के लिए भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था, इस मैच में पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई थी. अब अगर टूर्नामेंट में सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों टीम टकराती है तब भी वो मुकाबले कोलंबो में ही खेले जाएंगे.

दबाव में बढ़ोतरी: विश्व कप मुकाबले से पहले अमेरिका ने पाकिस्तान का समर्थन किया नहीं, संवेदनशील रग पर रखा हाथ

कोलंबो टी20 विश्व कप में मंगलवार को ग्रुप ए के मुकाबले में शाम 7 बजे कोलंबो में पाकिस्तान और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले वर्ल्ड कप में यूएस की टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर तक चले मैच में शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया था। अब इस बार मुकाबले से पहले अमेरिका ने पाकिस्तान की उस दुखती रग पर हाथ रख दिया है। अमेरिकी स्पिनर मोहम्मद मोहसिन ने पाकिस्तान को पिछली हार की याद दिलाते हुए कहा है कि उनकी टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है। मुकाबले से पहले सलमान अली आगा के नेतृत्व वाली टीम को चेतावनी देते हुए मोहसिन ने कहा, 'पिछला मैच हारने की वजह से पाकिस्तान के ऊपर दबाव होगा।' मोहसिन पाकिस्तानी मूल के हैं और वह 5 साल पहले अमेरिका शिफ्ट होने से पहले पाकिस्तान में काफी क्रिकेट खेले हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों के साथ खेल चुका हूं, इसलिए मैंने टीम को इनपुट दिया है और अब हम और ज्यादा कुशल और विश्वास से भरी टीम हैं।' जब अमेरिका ने पाकिस्तान को 22 गज की पट्टी पर चटाई थी धूल पिछले वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर चौंका दिया था। वो मैच काफी चर्चित रहा था और उसका फैसला सुपर ओवर में हुआ था। डलास में 6 जून 2024 को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका ने भी निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बनाए। उसके बाद मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में पाकिस्तान के सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने लचर गेंदबाजी की। उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण ओवर में 3 वाइड फेंके। इसके अलावा विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान की गलती से ओवरथ्रो के रूप में भी अमेरिका को गिफ्ट मिला। अमेरिकी टीम ने सुपर ओवर में 1 विकेट खोकर कुल 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान सुपर ओवर में 1 विकेट खोकर सिर्फ 13 रन ही बना सका और उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस बार पहले ही मैच में अमेरिका ने भारत की बढ़ा दी थी टेंशन पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ऊपर अमेरिका की जीत को तुक्का समझने की भूल किसी भी टीम को भारी पड़ सकती है। इस बार भारत के पहले ही मुकाबले में अमेरिका ने ये साबित भी कर दिया। भारत की बेजोड़ बल्लेबाजी को अमेरिकी गेंदबाजों ने पूरी तरह अंकुश में रखा। एक समय तो 76 रन पर भारत के 6 विकेट गिर चुके थे। भला हो कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाबाद 84 रनों की जबरदस्त पारी का जो टीम 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। जवाब में अमेरिका की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी और इस तरह टीम इंडिया ने मैच 29 रनों से जीता।

वर्ल्ड कप की दहलीज़ पर संजू सैमसन के लिए ‘करो या मरो’, ईशान–अक्षर की वापसी पर टिकी निगाहें

तिरुवनंतपुरम भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप से पहले भारत का यह आखिरी मैच होगा जिसमें एक बार फिर सभी की नजरें सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पर रहेंगी। सैमसन इस सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अब वह अपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरेंगे। भारत पहले ही सीरीज में 3-1 से आगे चल रहा है, ऐसे में उसकी कोशिश इस मैच से संयोजन और विश्व कप से पहले तैयारियां परखने की होगी। सैमसन के लिए क्यों अहम है मैच?     अपनी निर्भीक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सैमसन इस सीरीज में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।     सैमसन की फॉर्म के बजाय उनकी तकनीकी कमजोरी चिंता का विषय है जिससे उनका आत्मविश्वास भी डगमगा गया है।     वह सात फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे।     सैमसन के पास फॉर्म में आने का यह संभवत: आखिरी अवसर होगा क्योंकि टीम के पास ईशान किशन के रूप में उनका विकल्प मौजूद है। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना कम विश्व कप को देखते हुए भारत का संयोजन लगभग तय है और टीम प्रबंधन बस बेंच स्ट्रेंग्थ को परख रहा है। इस बात की संभावना कम है कि बल्लेबाजी विभाग में बदलाव होगा। बस यह देखना होगा कि पिछले मैच में चोट के कारण बाहर रहे ईशान किशन वापसी करेंगे या नहीं। वहीं, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी लय में रहना चाहेंगे क्योंकि भारतीय टीम के लिए आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में अंगुली में चोट लगने के बाद से नहीं खेले हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे मैच से पहले नेट पर गेंदबाजी की थी। उम्मीद है कि अक्षर पांचवें टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे।   गेंदबाजी विभाग में हो सकता है परिवर्तन विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत ने प्रयोग करते हुए पांच मुख्य गेंदबाजों को ही खिलाया तथा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे से गेंदबाजी नहीं करवाई। जैसा कि सीरीज के पिछले मैचों में देखा गया, भारत अपने गेंदबाजी विभाग में एक बार फिर फेरबदल कर सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन पिछले दो मैचों में आराम देने के बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दे सकता है। इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11: भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशाम, जैक फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी।  

इंडिया स्क्वॉड में बड़ा फेरबदल: वर्ल्ड कप से पहले बडोनी–प्रियांश को मिला मौका

नई दिल्ली आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम से रीलिज कर दिया गया है क्योंकि उनका चयन टी-20 विश्व कप से पहले सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिए भारतीय ‘ए’ टीम में हो गया है. बडोनी ने चार दिवसीय और लिस्ट-ए दोनों फॉर्मेट में खेला है, जबकि आर्या ने अभी तक केवल सफेद गेंद वाले फॉर्मेट में ही खेला है. अब दिल्ली के आयुष दोजा मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सातवें दौर में टीम की कप्तानी करेंगे. टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत कुल तीन मैच खेलेगा, जिसमें दो मैच इंडिया ‘ए’ खेलेगी जबकि एक मैच में सीनियर टीम शिरकत करेगी. इंडिया ‘ए’ दो और छह फरवरी को नवी मुंबई में अमेरिका और बेंगलुरु में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने वार्म-अप मैचों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. दरअसल, विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज होनी है जबकि इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा. वॉर्म-अप मैच का शेड्यूल     2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे     2 फरवरी – भारत ए बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे     2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली – चेन्नई – शाम 7 बजे     3 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम ओमान – कोलंबो – दोपहर 1 बजे     3 फरवरी – नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 3 बजे     3 फरवरी – नेपाल बनाम यूएई – चेन्नई – शाम 5 बजे     4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे     4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे     4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – शाम 5 बजे     4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – नवी मुंबई – शाम 7 बजे     5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 1 बजे     5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल – चेन्नई – दोपहर 3 बजे     5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे     6 फरवरी – इटली बनाम यूएई – चेन्नई – दोपहर 3 बजे पीएम     6 फरवरी – इंडिया ए बनाम नामीबिया – बेंगलुरु – शाम 5 बजे सातवें दौर के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम: आयुष डोसेजा (कप्तान), सनत सांगवाम, वैभव कांडपाल, सुमित माथुर, प्रणव राजवंशी, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, राहुल डागर, अनुज रावत, दिविज मेहरा, आर्यन राणा, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, राहुल चौधरी.

भारत का वर्ल्ड कप में जीत का सिलसिला जारी, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, वैभव-आयुष ने दिलाई जीत

 बुलावायो आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पटखनी दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुआ. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए डीएलएस नियम के तहत 37 ओवरों में 130 रनों का टारगेट मिला था. बारिश के चलते मैच को 37-37 ओवरों का कर दिया गया था. जिसे भारत ने 14वें ओवर में ही चेज कर लिया.  वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से हराया था. फिर उसने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत 18 रनों से जीत हासिल की थी. अब भारत ने न्यूजीलैंड को पटखनी दी है. यानी वर्ल्ड कप में भारत का अजेय सफर जारी है. अंक तालिका में भी भारतीय टीम ग्रुप बी में 6 अंकों के साथ टॉप पर है. ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी 130 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज ने पारी का आगाज किया लेकिन दूसरे ही ओवर में एरॉन अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद आयुष ने वैभव के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. दूसरा झटका भारत को 87 के स्कोर पर लगा जब वैभव आउट हुए. वैभव ने 23 गेंद में 40 रन बनाए. अपनी पारी में सूर्यवंशी ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. वहीं, आयुष ने फिफ्टी जड़ी. 27 गेंदों में 53 रन बनाकर वो आउट हुए. आयुष ने 6 छक्के लगाए. 101 के स्कोर पर उनका विकेट गिरा. इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत ने पारी को संभाला. दोनों ने भारत को जीत दिलाई. ऐसी रही है न्यूजीलैंड की पारी न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 36.2 ओवरों में 135 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 9 रनों के स्कोर तक ह्यूगो बोग (4 रन) और कप्तान टॉम जोन्स (2 रन) के विकेट गंवा दिए. दोनों ही बल्लेबाजों को आरएस अम्बरीश ने चलता किया. इसके बाद हेनिल पटेल ने आर्यन मान (5 रन) को आउट करके भारतीय टीम को तीसरी सफलता भी दिला दी. आरएस अम्बरीश की शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने विकेटकीपर बैटर मार्को एल्पे को सिर्फ 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. फिर खिलान पटेल ने स्नेहिथ रेड्डी (10 रन) को आउट करके भारत को पांचवीं कामयाबी दिलाई. जैकब कॉटर और जसकरन संधू ने छठे विकेट के लिए 37 रन जोड़कर कीवी टीम को संभालने की कोशिश की. जसकरन (18 रन) को कनिष्क चौहान ने पवेलियन रवाना किया. वहीं कॉटर 23 रन बनाकर मोहम्मद एनान की गेंद पर आउट हुए, 69 रनों के स्कोर पर सातवां विकेट गंवाने के बाद कैलम सैमसन और सेल्विन संजय ने मिलकर कीवी टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई. सैमसन ने एक चौके की मदद से 48 बॉल पर नाबाद 37 रन बनाए. वहीं संजय ने 30 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया और वो आर. अम्बरीश की गेंद पर आउट हुए. कीवी टीम के आखिरी दो विकेट फ्लिन मोरे (1 रन) और मेसन क्लार्क (4 रन) के रूप में गिरे. भारत की ओर से अम्बरीश ने चार विकेट झटके. वहीं हेनिल पटेल को तीन सफलताएं हासिल हुईं. नामीबिया और जिम्बाब्वे की सहमेजबानी में इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप आयोजित हो रहा है. इसके मुकाबले हरारे, बुलावायो और विंडहोक में खेले जा रहे हैं. पांच बार की चैम्पियन टीम भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और यूएसए की टीम्स भी शामिल हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण का खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को हरारे में खेला जाना है. भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), एरॉन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अम्बरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और मोहम्मद एनान. न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय और मेसन क्लार्क. भारत vs न्यूजीलैंड H2H (अंडर-19 क्रिकेट) कुल वनडे मैच: 22 भारत ने जीते: 19 न्यूजीलैंड ने जीते: 3 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्ताान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, एरॉन जॉर्ज, उधव मोहन और मोहम्मद एनान. अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहित रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरण संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मैट्जोपौलोस, हंटर शोर, हैरी वेट और ल्यूक हैरिसन.

विश्व कप की तैयारी पर संकट! दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी चोटिल, मौरिस बोले– हालात चिंताजनक

नई दिल्ली भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए एसए20 लीग को तैयारी के अच्छे मंच के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने बृहस्पतिवार को जोहानिसबर्ग में कहा कि इस प्रतिष्ठित आईसीसी प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का चोटिल होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। एसए20 लीग में प्रत्येक टीम ने कम से कम 10 मैच खेले जबकि इसके तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगी। उसे टी20 विश्व कप में अपना अभियान नौ फरवरी को कनाडा के खिलाफ शुरू करना है। दक्षिण अफ्रीका को टी20 स्क्वाड में करने पड़े 2 बदलाव दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप की अपनी 15 सदस्यीय टीम में दो बदलाव करने के लिए बाध्य होना पड़ा जब उसने चोटिल टोनी डि जॉर्जी और डोनोवन फरेरा की जगह बृहस्पतिवार को रेयान रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया। डि जॉर्जी की पैर की मांसपेशियों में दिसंबर में भारत दौरे के दौरान चोट लगी थी और वह उससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं जबकि फरेरा के कंधे में एसए20 लीग में खेलते हुए फ्रेक्चर हो गया। SA20 के दौरान मिलर, एनगिडी और ब्रेविस हुए चोटिल इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम में शामिल डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी और डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल हैं। मिलर पार्ल रॉयल्स के लिए जोबर्ग सुपरकिंग्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच नहीं खेले जबकि एनगिडी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ क्वालीफायर में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए सिर्फ दो ओवर फेंक पाए थे। कैपिटल्स के लिए खेलने वाले ब्रेविस की अंगुली में भी मैच जिताने वाली 75 रन की पारी के दौरान चोट लगी। मौरिस ने चुनिंदा भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण खिलाड़ियों के शरीर पर पड़ने वाले असर के बारे में ‘भाषा’ के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि सबूत सामने है। बदकिस्मती से हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। कार्यक्रम काफी व्यक्त है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन यही तो खेल की प्रकृति है और खिलाड़ियों को पता था कि क्या हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘बेशक आप दिन-रात खेल रहे हैं। यह आईपीएल जैसा ही है। क्योंकि आपको यात्रा करनी पड़ती है, आपको मैच खेलने होते हैं, कड़े मुकाबले। आप रात को देर से सोते हैं और अगली सुबह आप यात्रा कर रहे होते हैं।’ हो सकता है प्लेइंग इलेव को रोटेट करना पड़े: मौरिस दक्षिण अफ्रीका के लिए 42 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट खेलने वाले मौरिस ने कहा, ‘अगले दिन आपको ट्रेनिंग और रिकवरी वगैरह करनी होती है। तो यह सब खिलाड़ियों के प्रबंधन के बारे में है। बेशक कोचिंग स्टाफ मौजूद है और उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है।’ उन्होंने कहा, ‘हो सकता है एकादश को रोटेट करना पड़े लेकिन जब आपके पास एक अच्छी टीम हो जो जीत रही हो और प्ले ऑफ में जाने की कोशिश कर रही हो तो आप सच में ऐसा नहीं करना चाहते इसलिए यह मुश्किल है।' एसए20 में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे मौरिस ने कहा कि यह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी काफी मुश्किल होता है लेकिन आप कोई ना कोई हल ढूंढ ही लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह शरीर के लिए बेहद मुश्किल होता है। यह आपको मानसिक रूप से बेहद थका देता है। लेकिन अंत में आप कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर आप कुछ करने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं। आप मैच जीतने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं।’ 'उम्मीद है बहुत बुरा नहीं होगा' मौरिस ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘ खुशकिस्मती से हमारे पास कुछ फिट खिलाड़ी हैं। कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हैं। उम्मीद है बहुत बुरा नहीं होगा और मुझे विश्व कप के लिए तैयार हो जाना चाहिए।' मौरिस हालांकि टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल खिलाड़ियों के एसए20 लीग में प्रदर्शन से खुश हैं। इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम में शामिल खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक कि जो खिलाड़ी टीम में नहीं हैं उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और इससे बड़े टूर्नामेंट से पहले आत्मविश्वास मिलेगा।’ आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के साथ 16 करोड़ 25 लाख रुपये में जुड़कर उस समय टूर्नामेंट इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पसलियों में लगी चोट के बाद कागिसो रबाडा एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चोट के बाद वापसी कर रहे हैं रबाडा उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कागिसो रबाडा एक बार फिर अच्छा कर रहे हैं। बेशक वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। शुरुआती कुछ मैच में वह बहुत नर्वस थे। चोट के साथ ऐसा होना आम बात है। लेकिन उन्हें फिर से पूरी गति के साथ गेंदबाजी करते हुए देखना, सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए देखना। रबादा को देखकर बहुत खुशी हुई।’ मौरिस का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पास दो अच्छे स्पिनर हैं जो प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं। मौरिस को स्पिनरों से काफी उम्मीद मौरिस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि केशव महाराज ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के अच्छे प्रदर्शन में उनकी अहम भूमिका रही है। उसने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है।

भारत का अगला मैच कब और किससे? टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने जा रही अहम सीरीज का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका से 3-1 से टी20 सीरीज जीतकर भारत ने 2025 का अंत किया। यह साल टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में काफी शानदार रहा। इस साल टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी। इस विनिंग स्ट्रीक के साथ भारत अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी कदम रखना चाहेगा। हालांकि इससे पहले उनके सामने न्यूजीलैंड की मुश्किल चुनौती होगी। यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को आजमाने, कॉम्बिनेशन सेट करने का सूर्या ब्रिगेड के पास आखिरी मौका होगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 2026 दौरे के शेड्यूल, मैच टाइमिंग और अन्य जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- न्यूजीलैंड के भारत दौरे का आगाज 11 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ होगा। इस सीरीज में फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। इसके बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगा। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 31 जनवरी को खत्म होगा, फिर एक हफ्ते के रेस्ट के बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने-अपने अभियान का आगाज करेगी। IND vs NZ ODI सीरीज शेड्यूल- पहला वनडे: 11 जनवरी, 2026 (रविवार) – कोटंबी स्टेडियम, वडोदरा – दोपहर 1:30 बजे (IST) दूसरा वनडे: 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) – निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट – दोपहर 1:30 बजे (IST) तीसरा वनडे: 18 जनवरी, 2026 (रविवार) – होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर – दोपहर 1:30 बजे (IST) IND vs NZ टी20 सीरीज शेड्यूल- पहला T20I मैच- 21 जनवरी को नागपुर में, शाम 7 बजे से दूसरा T20I मैच- 23 जनवरी को रायपुर में, शाम 7 बजे से तीसरा T20I मैच- 25 जनवरी को गुवाहाटी में, शाम 7 बजे से चौथा T20I मैच- 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में, शाम 7 बजे से पांचवां और आखिरी T20I मैच- 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में, शाम 7 बजे से  

टीम इंडिया को मिलती है करोड़ों की ट्रॉफी? वर्ल्ड कप कप की असली कीमत जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने महिला टीम को 51 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया। यह फैसला सोशल मीडिया पर पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बराबर पुरस्कार देने की चर्चाओं के बीच आया। इसके पहले पुरुष टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया था। ट्रॉफी की कीमत हालांकि, इस ट्रॉफी की निर्माण लागत या मूल्य का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ। 2017 में इंग्लैंड से फाइनल हारने पर हर खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का इनाम मिला था। महिला क्रिकेटरों की सैलरी स्ट्रक्चर बीसीसीआई ने मार्च 2025 में महिला खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा है:     ग्रेड A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा — सालाना ₹50 लाख     ग्रेड B: रेनुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्स, रिचा घोष, शैफाली वर्मा — सालाना ₹30 लाख     ग्रेड C: राधा यादव, अमनजोत कौर, उमा चे़त्री, स्नेह राणा समेत 9 खिलाड़ी — सालाना ₹10 लाख पुरुष और महिला खिलाड़ियों में अंतर, पुरुष क्रिकेटरों के ग्रेड:     A+: ₹7 करोड़     A: ₹5 करोड़     B: ₹3 करोड़     C: ₹1 करोड़ मैच फीस अब दोनों को समान दी जाती है: टेस्ट: ₹15 लाख वनडे: ₹6 लाख टी20: ₹3 लाख फर्क सिर्फ इतना है कि पुरुष टीम अधिक मैच खेलती है, इसलिए उनकी कुल कमाई ज्यादा होती है।