samacharsecretary.com

हरमनप्रीत कौर ने WPL 2026 में मारी बाज़ी, स्मृति मंधाना टॉप-5 में शामिल; पर्पल कैप किसके पास है?

नई दिल्ली हरमनप्रीत कौर की 82 रनों की नाबाद पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को शुक्रवार, 30 जनवरी की रात गुजरात जाएंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ MI टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। अब उनकी निगाहें दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस यूपी वॉरियर्स मैच पर टिकी है, इस मैच में डीसी की हार की दुआ करने पर ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंचेगी। हरमनप्रीत कौर के लिए यह सीजन काफी शानदार रहा है, उन्होंने 82 रनों की इस नाबाद पारी के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है। आईए एक नजर WPL 2026 की ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट पर डालते हैं- WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर हरमनप्रीत कौर लीग स्टेज के दौरान अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रही है। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेल उन्होंने अपनी ही टीम की नैट साइवर-ब्रंट से ऑरेंज कैप छीनी है। हरमनप्रीत कौर के नाम 8 मैचों में सबसे अधिक 342 रन हो गए हैं, जो उन्होंने 68.40 की औसत और 150.66 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। साइवर-ब्रंट 321 रनों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना भी टॉप-5 में मौजूद है। हरमनप्रीत कौर- 342 नैट साइवर-ब्रंट- 321 स्मृति मंधाना- 290 मेग लैनिंग- 248 एश्ले गार्डनर- 244 WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 बॉलर्स गुजरात जाएंट्स की सबसे अनुभवी प्लेयर सोफी डिवाइन 17 विकेट के साथ WPL 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली बॉलर रही हैं। उनकी इस धाकड़ परफॉर्मेंस के दम पर गुजरात की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। आरसीबी की नादिन डी क्लर्क और लॉरेन बेल के साथ टॉप-5 बॉलर्स की इस लिस्ट में एक ही भारतीय नंदनी शर्मा हैं। सोफी डिवाइन- 17 नादिन डी क्लर्क- 15 एमिलिया कर- 14 नंदनी शर्मा- 14 लॉरेन बेल- 12

RCB की फाइनल एंट्री के हीरो! WPL 2026 में इन 4 खिलाड़ियों के दम पर टीम रची सफलता की कहानी

नई दिल्ली स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL 2026 फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को लीग स्टेज के 18वें मुकाबले में 8 विकेट से धूल चटाकर अपनी 6ठी जीत दर्ज की। इस जीत ने आरसीबी की फाइनल में जगह पक्की की। अब प्लेऑफ के लिए बचे दो पायदानों के लिए चार टीमों के बीच जंग जारी है। बता दें, WPL में कुल तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है। टेबल टॉपर को सीधा फाइनल का टिकट मिलता है, वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलती है। ग्रेस हैरिस लिस्ट में पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओपनर बल्लेबाज ग्रेस हैरिस का नाम आता है, जिन्होंने बल्ले से तूफान मचाया है। 8 मैचों की 8 इनिंग में हैरिस ने 228 रन बनाए हैं, जिसमें 180.95 की स्ट्राइक रेट और 28.00 का औसत रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अहम मुकाबले में 37 गेंदों पर 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इससे पहले भी इसी टीम के सामने दूसरे मैच में 40 गेंदों पर 85 रन बनाए थे। गेंद से भी 1 इनिंग में 2 विकेट लिए, जो पिछले मैच में भी यूपी के सामने किया है। लॉरेन बेल दूसरे नंबर पर लंबे कद के तेज गेंदबाज लॉरेन बेल का नाम शामिल है, जिन्होंने अभी तक पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। बेल ने 8 इनिंग में 12 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 5.63 का रहा है। 2 बार उन्होंने 3 विकेट हॉल लिया है। एक बार भी उन्होंने 4 ओवर में 30 या उससे रन नहीं दिए हैं। यही वजह है कि आज आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची है। पहले मुकाबले में ही मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी थी। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी 4 ओवर में सिर्फ 21 रन दिए और 1 बल्लेबाज को जाल में फंसाया। नदीन डी क्लर्क साउथ अफ्रीका की धाकड़ ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क ने पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचाया है। 5 इनिंग में उन्होंने लाजवाब 128 रन बनाए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 63* रन बनाए थे। उनकी इस घातक पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी। उन्होंने बल्ले से ज्यादा गेंद से बड़ा योगदान दिया है। 8 इनिंग में 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.25 का रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। 4 ओवर में 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस सीजन बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने अपनी टीम को आगे से लीड किया है। स्मृति ने 8 इनिंग में 290 रन बनाए हैं, जिसमें औसत 48.33 और स्ट्राइक रेट 141.46 का रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 96 रन बनाए थे, वो भी सिर्फ 61 बॉल पर। उस मैच में टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। कैसा रहा आरसीबी वर्सेस यूपी मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 ही रन बोर्ड पर लगा पाई। दीप्ति शर्मा ने जरूर अर्धशतक जड़ते हुए 55 रनों की पारी खेली, वहीं मेग लैनिंग ने 41 रन बनाए। मगर इन दोनों के आउट होने के बाद टीम की कोई बैटर 20 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। नादिन डी क्लर्क ने 4 ओवर के कोटे में 22 रन खर्ज कर सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। 144 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी ने तबाही मचा दी। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 108 रनों की साझेदारी कर मैच वहीं समाप्त कर दिया था। ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों पर 75 रन बनाए, वहीं मंधाना 27 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। WPL 2026 प्लेऑफ की रेस बड़ी रोमांचक आरसीबी के फाइनल में जगह पक्की करने के बाद बचे दो पायदानों के लिए चार टीमों के बीच रेस जारी है। गुजरात जाएंट्स 8 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 6-6 अंक है। वहीं यूपी वॉरियर्स 4 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे हैं। अधिकारिक रूप से कोई टीम अभी तक टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। WPL 2026 के अगले दो मैच बेहद ही रोमांचक होने वाले हैं। गुजरात जाएंट्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से तो दिल्ली कैपिटल्स की यूपी वॉरियर्स से होने वाली है। यह दो मुकाबले ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों की तस्वीर साफ करेंगे।

WPL 2026: कप्तानी के शर्मनाक रिकॉर्ड से बचीं मेग लैनिंग, स्मृत‍ि मंधाना के बराबर पहुंचीं

 नवी मुंबई  MIW vs UPW WPL 2026 Highlights: हरलीन देओल की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने गुरुवार (15 जनवरी) को हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच में यूपी की कप्तानी कर रही मेग लैन‍िंग से इस दौरान बतौर कैप्टन लगातार मैच हारने का शर्मनाक कीर्तिमान टूटने से बच गया.  इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही, लेकिन ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार 43 गेंदों में 65 रन बनाए. उनके साथ निकोला कैरी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 20 गेंदों में 32 रन जोड़े. दोनों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने अंतिम 10 ओवरों में 107 रन बटोरे और 20 ओवरों में 5 विकेट पर 161 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. यूपी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में नेट साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट लेकर मुंबई की रनगति पर कुछ हद तक लगाम लगाई, लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहीं. 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बैलेंस रही. कप्तान मेग लैनिंग ने 26 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि फोएबी लिचफील्ड ने 22 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारी खेली. इसके बाद हरलीन देओल ने मोर्चा संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में नाबाद 64 रन ठोक दिए. अंत में क्लो ट्रायन ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया. यूपी वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ यूपी वॉरियर्स ने WPL में अपनी पहली सफलता दर्ज की और अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. बाल-बाल बचा ये रिकॉर्ड  वहीं इस मुकाबले में बतौर WPL में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड भी टूटने से बच गया. अगर यूपी की टीम यह मुकाबला हार जाती तो मेग लेनिंग सबसे ज्यादा 6 मैच लगातार हारने वाली कप्तान बन जाती. लेकिन अब वो स्मृत‍ि मंधाना (रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु) और बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स) की बराबरी पर आ गई हैं.  WPL में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा हार 5 – स्मृति मंधाना (RCB-W, 2023) 5 – बेथ मूनी (GG-W, 2023–2024) 5 – मेग लैनिंग (DC-W & UPW, 2025–2026) – 15 जनवरी 2026 को यह सिलसिला खत्म हुआ 4 – एलिसा हीली (UPW, 2023–2024) मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ 150+ रन का रनचेज  165 – DC-W, वडोदरा, 2025 162 – UPW, बेंगलुरु, 2024 162 – UPW, मुंबई (DYP), 2026 155 – RCB-W, मुंबई (DYP), 2026 128 – UPW, मुंबई (DYP), 2023

WPL 2026: आरसीबी ने यूपी को 9 विकेट से हराया, ग्रेस हैरिस की 85 रन की तूफानी पारी, मंधाना ने 47 रन बनाए

 नई दिल्ली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 5वां मैच सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 9 विकेट से जीत हासिल की. आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया था. यूपी की टीम ने आरसीबी के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में उतरी आरसीबी ने13वें ओवर में ही ये मुकाबला जीत लिया. ये आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है. वहीं यूपी को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसी रही आरसीबी की बैटिंग 144 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने पारी का आगाज किया. दोनों ने तेजी से रन बनाए. 12वें ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा 137 के स्कोर पर जब हैरिस 85 रन बनाकर आउट हुईं. लेकिन अगले ही ओवर में मंधाना ने टीम को जीत दिला दी. मंधाना ने 32 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए. अपनी पारी में मंधाना ने 9 चौके लगाए. वहीं, हैरिस ने 10 चौके और 5 छक्के जड़े. ऐसे रही यूपी की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत तो संभली रही. लेकिन 5वें ओवर में उसे पहला झटका लगा जब हरलीन देओल अपना विकेट गंवा बैठीं. हरलीन के बल्ले से 11 रन आए. लेकिन इसके बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिका. 8वें ओवर में यूपी को बैक-टू-बैक दो झटके लगे. इसके बाद 9वें ओवर में भी यूपी को दो झटके लगे. हालांकि, इसके बाद स्टार ऑसराउंडर दीप्ति शर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की और उन्होंने डींड्रा डॉटिन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. दीप्ति ने 35 गेंद में नाबाद 45 रनों की पारी खेली. इसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं, डॉटिन ने 37 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए. दोनों के बीच 70 गेंद में 93 रनों की साझेदारी हुई. इसके दम पर यूपी ने आरसीबी के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा. यूपी वारियर्स महिला (प्लेइंग इलेवन): किरण नवगिरे, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, डींड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष, राधा यादव, नादीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.

WPL 2026 का भव्य आगाज आज, ओपनिंग सेरेमनी कब, कहां और कितने बजे? पूरी गेस्ट लिस्ट देखें

नई दिल्ली महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन शानदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 9 जनवरी को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिलेगा. इस खास मौके पर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. कब और कहां होगी WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा, जबकि ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत इससे करीब एक घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होने की उम्मीद है. भारत में फैंस इस रंगारंग कार्यक्रम और मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. बॉलीवुड सितारों से सजी रहेगी शाम BCCI ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए बड़े सितारों को आमंत्रित किया है. मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने पॉपुलर गानों से स्टेडियम में माहौल बनाएंगे. उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी परफॉर्म करेंगी. बताया जा रहा है कि जैकलीन का डांस परफॉर्मेंस महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे को समर्पित होगा. इसके साथ ही मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू भी इस समारोह में शिरकत करेंगी, जिससे इवेंट की रौनक और बढ़ जाएगी. पिछले तीन संस्करणों से अलग होगी वाइब इस बार का सीजन पिछले तीन संस्करणों से अलग होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम की सफलता के बाद दर्शकों का उत्साह, स्टेडियम का माहौल और खिलाड़ियों की लोकप्रियता नए स्तर पर पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा अब सिर्फ चेहरे नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आइकॉन बन चुकी हैं। इस बार भारतीय महिला खिलाड़ी दबाव में नहीं, बल्कि कामयाबी के आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी…एक विश्व चैंपियन के तौर पर उतरेंगी और उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए पूरा दमखम लगाती दिखेंगी। 2007 टी20 विश्व कप जीत के बाद जिस तरह आईपीएल ने भारतीय पुरुष क्रिकेटरों की तकदीर बदल दी थी, कुछ वैसे ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चैंपियन बनने के बाद यह लीग अब खिलाड़ियों की कामयाबी में चार चांद लगाती दिखेगी।   WPL से टी20 विश्व कप की तैयारी भी 2026 में इंग्लैंड में महिला टी20 विश्व कप होना है, इसलिए महिला प्रीमियर लीग खिलाड़ियों के लिए तैयारी का मैदान भी बनेगा। यहां प्रदर्शन, स्किल्स और प्लानिंग सीधे विश्व कप कॉम्बिनेशन को प्रभावित करेगी।पिछले सीजन ने क्रांति गौड़, काश्वी गौतम और श्री चरणी जैसी नई प्रतिभाएं दीं और इस बार भी नए नाम सामने आने की पूरी उम्मीद है। इसलिए डब्ल्यूपीएल अब सिर्फ लीग नहीं, बल्कि भविष्य के क्रिकेटर तैयार करने की फैक्ट्री बन चुकी है। कब और कहां देख सकेंगे महिला प्रीमियर लीग के मैच? दोपहर वाले मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे (3:30 PM IST) बजे शुरू होंगे, जबकि रात वाले मैच शाम साढ़े सात बजे (7:30 PM IST) शुरू होंगे। टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा, यानी साढ़े तीन बजे शुरू होने वाले मैच का टॉस तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे शुरू होने वाले मैच का टॉस सात बजे होगा। किस चैनल और ओटीटी पर लाइव देख सकेंगे मैच? महिला प्रीमियर लीग 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मैच के लाइव अपडेट्स और इस लीग से जुड़ी अन्य खबरें आप अमर उजाला एप और अमर उजाला वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।  पिछले सीजन्स के विजेता मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा। सभी टीमें इस प्रकार हैं- मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), रहीला फिरदौस (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, एमीलिया केर, नैट शीवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनिम इस्माइल, पूनम खेन्मार, मिली इलिंगवर्थ, एस सजाना, संस्कृति गुप्ता, सायका इशाक, क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, डी हेमलता, सयाली सतघरे (एलिस पेरी की जगह), प्रेमा रावत, लिन्सी स्मिथ, कुमार प्रत्युशा। नोट: एलिस पेरी निजी कारणों से बाहर हुईं, सयाली सतघरे रिप्लेसमेंट। दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एम ममता (विकेटकीपर), एल वोल्वार्ट, शेफाली वर्मा, मरिजाने कैप, चिनेल हेनरी, लिजेल ली, एलाना किंग (एनाबेल सदरलैंड की जगह), लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, मिन्नू मणी, श्री चरणी, दिया यादव, निक्की प्रसाद, नंदनी शर्मा। नोट: एनाबेल सदरलैंड बाहर, उनकी जगह एलाना किंग शामिल। यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फीबी लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, जी त्रिशा, सुमन मीणा, चार्ली नॉट। नोट: महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर के लिए यूएसए टीम में चुने जाने के बाद तारा नॉरिस ने नाम वापस ले लिया। उनकी जगह चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया गया है। गुजरात जाएंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शिवानी सिंह (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधू, तनुजा कंवर, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमार, अनुष्का शर्मा, आयुषी सोनी। WPL 2026 पूरा शेड्यूल मैच नं.     तारीख     होम टीम     अवे टीम     वेन्यू 1     9 जनवरी 2026     मुंबई इंडियंस     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     नवी मुंबई 2     10 जनवरी 2026     यूपी वॉरियर्स     गुजरात जाएंट्स     नवी मुंबई 3     11 जनवरी 2026     मुंबई इंडियंस     दिल्ली कैपिटल्स     नवी मुंबई 4     12 जनवरी 2026     दिल्ली कैपिटल्स     गुजरात जाएंट्स     नवी मुंबई 5     13 जनवरी 2026     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    … Read more

वॉरियर्स ने बनाया अपना नया कप्तान यूपी वॉरियर्स ने WPL 2026 के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को कप्तान बनाया, जीत की नई उम्मीद

लखनऊ  वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है. उससे पहले यूपी वॉरियर्स (UP-W) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को अपना नया कप्तान बना दिया है. फ्रेंचाइजी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी जानकारी दी. इससे पहले भारतीय महिला टीम के दिग्गज ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स की कप्तान थीं. दीप्ति शर्मा ने WPL के पिछले सीजन 2025 में नियमित कप्तान और मेग की पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टीम-मेट, विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया था. मेग WPL के तीनों सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं और तीनों बार उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में भी पहुंचाया, लेकिन कभी वो खिताब नहीं जीत सकीं. क्रिकेट फैंस को हैरानी तब हुई तब WPL के चौथा सीजन से पहले दिल्ली ने अपनी कप्तान को ही रिलीज कर दिया जिसके बाद यूपी ने उनको मेगा ऑक्शन 1.9 करोड़ रुपये में साइन कर लिया. यूपी वॉरियर्स के हेड कोच ने क्या कहा? यूपी वॉरियर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि वह (मेग लैनिंग) इस सीजन में टीम की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी. मेग अपने साथ अनुभव, स्पष्टता और शांति का एक दुर्लभ संयोजन लाती हैं जो उन्हें एक लीडर के तौर पर अलग बनाता है. खेल की उनकी समझ, दबाव वाले मैच को संभालने की क्षमता और खिलाड़ियों के साथ जुड़ने की क्षमता उन्हें इस समूह के लिए आदर्श कप्तान बनाती है.' कप्तानी मिलने के बाद मेग लैनिंग ने क्या कहा? कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेग लैनिंग ने कहा, 'यूपी वॉरियर्स का कप्तान बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. जैसे-जैसे WPL अपने चौथे सीजन में प्रवेश कर रहा है, यह देखना अविश्वसनीय है कि लीग कैसे विकसित हुई है, क्रिकेट की गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धा और रोमांचक नई प्रतिभाओं का उभरना हर साल स्तर को बढ़ाता जा रहा है. यह अंतरराष्ट्रीय अनुभव और भारतीय खिलाड़ियों के मजबूत मिश्रण वाला एक प्रतिभाशाली समूह है, और मैं आने वाली चुनौती के लिए बहुत उत्साहित हूं. हम सब मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे और खुद को ट्रॉफी उठाने का हर मौका देंगे.' सबसे सफल कप्तानों में से एक 33 वर्षीय मेग को महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है. उन्होंने अपनी कप्तानी के कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया को दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में कुल पांच वर्ल्ड कप खिताब और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिला चुकी हैं. मेग लैनिंग का WPL करियर WPL में, मेग ने अपनी पिछली टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) को तीनों सीजन में फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन 2023, 2024 और 2025 में वह रनर-अप रहीं. हालांकि, मेग ने 2023 WPL में ऑरेंज कैप जीती थी, जब उन्होंने टॉप पर भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा के साथ एक जबरदस्त पार्टनरशिप की थी. अब तक के अपने WPL करियर में, उन्होंने 27 मैच खेले हैं और 127.10 के स्ट्राइक रेट से 952 रन बनाए हैं, जिसमें 9 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं. UPW, जिसने अभी तक WPL नहीं जीता है, 10 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने 2026 अभियान की शुरुआत करेगी.