samacharsecretary.com

Year Ender 2025: अपराधियों पर सख्ती का असर, हरियाणा में संगठित गैंग और साइबर क्राइम पर बड़ी चोट

चंडीगढ़  हरियाणा पुलिस ने 2025 में कुल अपराधों में कमी दर्ज की, संगठित गैंग्स, साइबर अपराधियों और हिंसक अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही वर्ष 2026 में तकनीक, फॉरेंसिक विज्ञान और पुलिस के लास्ट माइल डोमिनेशन पर और तेजी लाने का संकल्प लिया गया है। और आंकड़ों के अनुसार 2025 में कुल अपराधों का रूझान हरियाणा में आई.पी.सी./बी.एन.एस. विशेष स्थानीय कानूनों के तहत कुल संज्ञेय अपराध 2024 के 15,574 मामलों से घटकर 2025 में 1,27,850 रह गए, यानी 7,724 मामलों की कमी (लगभग 5.7 प्रतिशत) । आई.पी.सी./बी. एन.एस. के अपराध अकेले 1,10,78 से घटकर 1,07,242 हो गए जबकि विशेष कानूनों के मामले 17 प्रतिशत से अधिक गिरे। गैंग्स पर कार्रवाई और लास्ट माइल डोमिनेशन हरियाणा पुलिस ने जमीन पर लास्ट माइल डोमिनेशन मजबूत किया। साल के आखिरी दो महीने में 4,000 से अधिक हिंसक और दोहराव वाले अपराधियों को जेल भेजकर संगठित अपराध और उगाही के नेटवर्क को कमजोर किया। इस अवधि में लगातार निगरानी, खुफिया तंत्र और तकनीकी मदद से 100 से ज्यादा हत्या की योजनाएं पहले ही पकड़ लीं, जिससे जानमाल का नुकसान रोका गया और कानून का राज मजबूत हुआ। व्यक्ति के खिलाफ हत्या के मामले 958 से घटकर 904 (करीब 5.6 प्रतिशत कम), गंभीर चोट के 3,892 से 3,524 (लगभग 9.5  प्रतिशत गिरावट), फिर भी पुलिस की तत्परता से पूरे राज्य में 100 से अधिक हत्या की साजिशें नाकाम की गई। लूट के मामले 24 प्रतिशत, छिनैती 12 प्रतिशत से अधिक और चोरी 1 प्रतिशत से ज्यादा घटीं, जो बेहतर रोकथाम और हॉटस्पॉट पर तैनाती का नतीजा है। महिलाओं के खिलाफ बलात्कार के मामले 1373 से तेजी से घटकर 1,025 (25 प्रतिशत से अधिक कमी), छेड़छाड़ और दहेज हत्या में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई। अपहरण और एससी/एसटी एक्ट के मामले भी नीचे आए।  

Year Ender 2025: टेस्ट क्रिकेट में तेज़ गेंदबाज़ों का जलवा, स्टार्क-सिराज सबसे आगे, बुमराह ने भी बनाई टॉप-10 में जगह

नई दिल्ली  साल 2025 ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए बेहद शानदार गुजरा। स्टार्क मौजूदा समय में शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। एशेज सीरीज में वे ना सिर्फ गेंद से आग उगल रहे हैं, बल्कि बल्ले से उपयोगी पारियां भी खेल रहे हैं। मिचेल स्टार्क इस साल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। स्टार्क ने 2025 में कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 22 पारियों में 17.32 की शानदार औसत के साथ 55 विकेट हासिल किए हैं।   भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए भी 2025 बेहतरीन बीता है। वे वनडे और टी-20 में भले ही भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। मोहम्मद सिराज मिचेल स्ट्रार्क के बाद साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सिराज ने इस साल 10 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 19 पारियों में 27.20 की औसत से 43 विकेट हासिल किए हैं। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 15 पारियों में 42 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए भी साल 2025 गेंदबाजी के लिहाज से शानदार रहा है। उन्होंने 9 मैचों की 17 पारियों में 23.12 की औसत के साथ कुल 33 विकेट हासिल किए हैं। बांग्लादेश के तैजुब इस्लाम का नाम भी टॉप-5 में है। इंग्लैंड के जोश टंग, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड, दक्षिण अफ्रीका के साइमन हारमर और पाकिस्तान के नोमान अली भी टॉप-10 में शामिल हैं। साल 2025 जसप्रीत बुमराह के लिए उनकी प्रतिभा के अनुरूप नहीं गुजरा है, लेकिन फिर भी वे टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जसप्रीत बुमराह साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 8वें स्थान पर हैं। बुमराह ने इस साल कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 22.16 की शानदार औसत के साथ कुल 31 विकेट हासिल किए हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 879 पॉइंट्स के साथ अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। वे लंबे से टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं। 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 55 विकेट मोहम्मद सिराज (भारत) 43 विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी( जिम्बाब्वे) 42 विकेट बेन स्टोक्स(इंग्लैंड)-33 विकेट तैजुल इस्लाम( बांग्लादेश)-33 विकेट जोश टंग (इंग्लैंड)-33 विकेट स्कॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया)-32 विकेट जसप्रीत बुमराह (भारत)-31 विकेट साइमन हारमर(साउथ अफ्रीका)-30 विकेट नोमान अली( पाकिस्तान)-30 विकेट  

Year Ender 2025: लिमिटेड ओवर्स में भारत की बादशाहत, टेस्ट क्रिकेट में फिसली साख; ICC में चमके 5 स्टार

नई दिल्ली  साल 2025 खत्म होने को है, ऐसे में क्रिकेट पंडित इस साल टीम इंडिया के परफॉर्मेंस का एनालिसिस करने में लगे हैं। वनडे और टी20 में तो भारतीय टीम का हाथ इस साल भी कोई नहीं पकड़ पाया है, मगर टेस्ट क्रिकेट में लगातार टीम इंडिया के प्रदर्शन में गिरावट आ रही है। भारत ने नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में जरूर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की, मगर बैक टू बैक दूसरे साल घर पर सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा। पिछले साल न्यूजीलैंड ने तो इस बार साउथ अफ्रीका ने सूपड़ा साफ किया। इसका असर आईसीसी रैंकिंग पर साफ देखने को मिला। आईए एक नजर 2025 के खत्म होते-होते भारत और भारतीय खिलाड़ियों की आईसीसी रैंकिंग पर डालते हैं- वनडे-टी20 रैंकिंग में भारत नंबर-1 टी20 में भारत का यह लगातार चौथी और वनडे में लगातार तीसरा बार है, जब भारत साल का अंत आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर रहते हुए करेगा। 2022 से टीम इंडिया लगातार साल का अंत नंबर-1 के पायदान पर रहते हुए कर रही है, वहीं वनडे में यह सिलसिला 2023 में शुरू हुआ। वहीं टेस्ट की बात करें तो भारत 2025 का अंत चौथे पायदान पर रहते हुए करेगा। टीम इंडिया के ऊपर ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड हैं। भारत ने आखिरी बार टेस्ट रैंकिंग में साल का अंत नंबर-1 पर रहते हुए 2023 में किया था। 2024 और 2025 में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 है। 5 भारतीय प्लेयर्स आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर भारतीय खिलाड़ियों का साल 2025 में जलवा रहा। साल का अंत होते-होते एक दो नहीं बल्कि पूरे 5 खिलाड़ी अलग-अगल जगह रैंकिंग में नंबर-1 रहे। रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा क्रमश: वनडे और टी20 की बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 रहे। टेस्ट में जो रूट ने बाजी मारी। बॉलिंग रैंकिंग में टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और टी20 में वरुण चक्रवर्ती का दबदबा रहा। वनडे में अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 रहे। ऑलराउंड्स की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने 2025 का अंत नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर के रूप में किया। अजमतुल्ला उमरजई वनडे तो सैम अयूब टेस्ट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर रहे।