samacharsecretary.com

नदी नहाने गए किशोर बने हादसे के शिकार, मयूराक्षी से एक शव बरामद, तीन की तलाश जारी

दुमका

झारखंड के दुमका जिले में मयूराक्षी नदी में 4 किशोर डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बापूपुर तट के निकट पर हुई।

जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया, “16 से 17 वर्ष की आयु वाले चार दोस्त दोपहर को मयूराक्षी नदी में नहाने गए थे। जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।” उन्होंने कहा, “बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बापूपुर तट के पास नदी किनारे उनके कपड़े और मोबाइल फोन मिले। स्थानीय गोताखोरों ने एक शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।”

अधिकारी ने बताया कि बरामद शव की पहचान दुमका जिले के बांधपाड़ा निवासी कृष्णा सिंह (17) के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्य किशोरों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की मदद से देवघर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम बुलाई गई है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here