samacharsecretary.com

जयपुर से अलवर का सफर 2 घंटे से घटकर 45 मिनट होगा, मार्च 2027 तक हाईवे शुरू होने पर संशय

 अलवर
 राजस्थान में करीब 1600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पनियाला हाईवे जयपुर और आसपास के इलाकों के लिए कनेक्टिविटी की नई राह खोलने वाला है। इस हाईवे के तैयार होने से करीब 2 घंटे का सफर घटकर 45 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल इस महत्वाकांक्षी परियोजना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। निर्माण शुरू हुए करीब दो साल बीत चुके हैं, इसके बावजूद 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया है।

शीतल से आगे सड़क चौड़ीकरण का काम अधूरा है तो कई जगह मलबा डालकर छोड़ दिया गया है। पुल और पुलियाओं का निर्माण भी अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में मार्च 2027 तक हाईवे शुरू होने की समय सीमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौजूदा रफ्तार रही तो परियोजना पूरी होने में एक साल और लग सकता है।

तीन जिलों के 55 गांवों के विकास की खुलेगी नई राह
पनियाला से बड़ौदामेव तक बन रहा 86 किलोमीटर लंबा सुपर एक्सप्रेस हाईवे सोड़ावास और मुंडावर उपखंड सहित तीन जिलों के 55 गांवों के विकास की नई राह खोलेगा। कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल तिजारा और अलवर जिले के बीच आवागमन सुगम होगा। सोड़ावास के समीप माजरा अहीर और टेहड़की चौक पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह मार्ग क्षेत्र की औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधा जुड़ाव मिलने से व्यापार और परिवहन को भी गति मिलेगी। पनियाला से बड़ौदामेव तक छह लेन का मार्ग विकसित किया जा रहा है। यह बड़ौदामेव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इसके अलावा अंबाला ग्रीनफील्ड हाईवे और जयपुर-दिल्ली राजमार्ग से संपर्क मिलने पर क्षेत्र की राष्ट्रीय राजमार्गों तक पहुंच आसान होगी। भविष्य में इसे नीमकाथाना बायपास से जोड़ने की भी योजना है।

यहां से हाईवे पर चढ़ पाएंगे अलवर के वाहन
दिल्ली-मुंबई व दिल्ली-जयपुर दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने के लिए पनियाला हाईवे बनाया जा रहा है। यह हाईवे 86 किमी लंबा बनाया जाना है, जो शीतल से पनियाला निकलेगा और वहां से नारनौल होते हुए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के मार्गों को जोड़ेगा। शीतल के पास एनएचएआइ को 4 किमी मार्ग का चौड़ीकरण करना है। इसका कुछ कार्य अधूरा है। जहां-जहां इंटरचेंज बनने हैं, वहां भी काम धीमा चल रहा है। अलवर के वाहनों को गाजूकी व शीतल के जरिए इस मार्ग पर चढ़ने का मौका मिलेगा। इस हाईवे में तीन जिलों के 55 गांवों की जमीन ली गई है, जिसमें कोटपूतली के 2, बानसूर के 15, मुंडावर के 9, किशनगढ़बास के 2, अलवर के 16, रामगढ़ के 9, लक्ष्मणगढ़ के 2 गांव शामिल हैं।

वर्तमान में कोटपूतली से अलवर पहुंचने में करीब दो घंटे लगते हैं। हाईवे बनने के बाद यह समय घटकर लगभग 45 मिनट रह सकता है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मुंबई व गुजरात जाने वाले वाहनों को भी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले मार्गों से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे समय और ईंधन की बचत के साथ दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर यातायात का दबाव घटने की संभावना है।

1748 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण
परियोजना के उप प्रबंधक विशन शर्मा के अनुसार हाईवे के लिए 1748 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसकी कुल चौड़ाई 100 मीटर होगी, जिसमें 60 मीटर हिस्से में सड़क और शेष 40 मीटर में हरियाली विकसित की जाएगी। निर्माण दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 40 और दूसरे चरण में 46 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।

ये होंगे इंटरचेंज
गाजूकी के अलावा शीतल, अलवर-रामगढ़ रोड, लाडपुर के पास, पनियाला मोड़, जुगरावर, खैरथल मातोर के पास इंटरचेंज होगा। गाजूकी के पास जलेबी चौक बनेगा, जिसका आकार करीब 20 हेक्टेयर जितना होगा।

एक नजर में हाईवे
कहां से कहां तक : कोटपूतली के पनियाला मोड़ से बड़ौदामेव के बीच
लंबाई : 86 किमी
चौड़ाई : 6 लेन
व्हीकल अंडरपास : 46
एनिमल अंडरपास : 23
लागत : करीब 1600 करोड़
पेट्रोल पंप व होटल : घाटला व पेहल गांव के पास होंगे
ओवरब्रिज : दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर उलाहेड़ी व चांदूकी स्टेशन पर
हाईवे में मिट्टी : 100 लाख टन
रोड़ी-पत्थर : 35 लाख टन
पेड़ों की कटाई : करीब 10 हजार
अधिग्रहित जमीन : 1748 हेक्टेयर

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here