samacharsecretary.com

भाजयुमो की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, बिहार से राज राजेंद्र सिंह और राहुल झा समेत 6 चेहरे शामिल

पटना
 भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से 6 नेताओं को जगह मिली है। इनमें भाजपा की अलीनगर विधायक एवं मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पुरानी टीम से तीन नेताओं को भी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। इनमें राज राजेंद्र सिंह, हिमांशु यादव और राहुल झा का नाम शामिल है। इनके अलावा, बिहार से मानवेंद्र चौहान और विनीत कुशवाहा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रखा गया है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद हेमांग जोशी की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। बिहार के राज राजेंद्र सिंह को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। मोर्चा का मीडिया प्रभारी हिमांशु यादव को बनाया गया है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जब भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब तीनों नेता उनकी टीम में काम कर चुके हैं।

राज राजेंद्र नितिन नवीन के साथ प्रदेश युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष और मंत्री थे। वहीं, राहुल झा प्रवक्ता और अन्य पदों पर थे। जबकि हिमांशु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से ही जुड़े रहे हैं और नितिन नवीन की टीम में प्रदेश मंत्री थे। छात्र राजनीति में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेवारी दी गई है।

मानवेंद्र चौहान भाजयुमो का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मोर्चा की 34 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित हुई है। इसमें विधायक मैथिली ठाकुर के अलावा विनीत कुशवाहा को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। विनीत भाजपा के दिवंगत एमएलसी सत्येंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। युवाओं के हित में पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अब बिहारी नेता शामिल होंगे और देशभर में दल की नीतियों का घूम-घूमकर प्रचार-प्रसार करेंगे।

मोर्चा में शामिल सभी नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के प्रति आभार जताया है। सबने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है। पार्टी ने विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। कोशिश होगी कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएं।

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से इन नेताओं को जगह-
    राज राजेंद्र सिंह : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    राहुल झा : राष्ट्रीय मंत्री
    हिमांशु यादव : मीडिया प्रभारी
    मानवेंद्र चौहान :सोशल मीडिया प्रभारी
    मैथिली ठाकुर : राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
    विनीत कुशवाहा: राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here