samacharsecretary.com

PF निकालने का बदलेगा तरीका, जल्द UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्‍ली
कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्‍यों को नई सुविधा देने जा रहा है, जिसके बाद कर्मचारियों को PF के पैसे तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी. दरअसल, सरकार UPI से PF निकासी पर विचार कर रही है और इसे अगले ही महीने लागू किया जा सकता है। 

बिजनेस स्‍टैंडर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए भविष्य निधि (PF) निकालने के लिए कम से कम ₹1,000 की शुरुआती सीमा तय करने पर विचार कर रहा है. इस सुविधा को दिसंबर के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य है। 

क्‍यों 1000 रुपये की होगी लिमिट? 
अधिकारियों ने बताया कि UPI से पीएफ निकासी को लेकर 1000 रुपये की लिमिट है, क्‍योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो हर छोटी से छोटी रकम के लिए कर्मचारी इस सर्विस का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 1000 रुपये की लिमिट का मकसद छोटे-छोटे ट्रांजेक्‍शन को रोकना है, ताकि EPFO ​​पर ट्रांजेक्‍शन का बोझ न बढ़े। 

दो राउंड की टेस्टिंग पूरी 
इस सुविधा के लिए तकनीक तैयार है और अलग-अलग यूजर ग्रुप्स के बीच दो राउंड की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान सामने आई कमियों को भी ठीक कर लिया गया है. इस दौरान कुछ ने इससे पीएफ का पैसा भी निकाला है. हालांकि, EPFO ​​के नए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म, 'सेंट्रलाइज्ड' पर माइग्रेशन के दौरान अभी भी कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिसे जल्‍द ठीक कर लिया जाएगा। 

आप कबसे निकाल पाएंगे UPI से पीएफ 
दरअसल, UPI के माध्यम से PF की रकम निकालने की सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू होने की बात कही जा रही है. हालांकि, अभी तक अधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट का दावा है कि सरकार दिसंबर तक इसे लागू कर सकती है. यानी कि रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में ही आप यूपीआई से पीएफ की निकासी कर सकते हैं। 

मार्च 2025 में हुई थी UPI से पीएफ की चर्चा
UPI से पीएफ निकासी का यह कदम बड़े डिजिटल बदलाव का हिस्सा है, जिसे मार्च 2025 में कार्यकारी समिति की बैठक में पेश किया गया था. इसके बाद अक्टूबर 2025 में हुई बोर्ड बैठक में तेज ऑटोमेटेड क्लेम, तुरंत निकासी और बेहतर डिजिटल सेवाओं के लिए नए फ्रेमवर्क को मंजूरी दी गई थी. तभी से लेकर UPI से पीएफ निकासी को लेकर काम चल रहा है। 

क्‍यों हो रही UPI से पीएफ निकासी में देरी? 
तकनीकी स्तर पर API तैयार करने और इसे बैंकिंग व पेमेंट सिस्टम के साथ जोड़ने का काम किया जा चुका है. शुरुआत में यह सुविधा पिछले वित्त वर्ष के अंत तक आने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी एकीकरण और टेस्टिंग की प्रॉसेस के चलते इसमें देरी हुई है। 

सीधे बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे
नई व्‍यवस्‍था लागू होने के बाद पीएफ सदस्‍य BHIM ऐप के जरिए UPI का इस्तेमाल करके कम से कम 1000 रुपये की निकासी राशि सीधे अपने बैंक खाते में पा सकते हैं. इससे सदस्‍यों को पारंपरिक तरीके से लंबे इंतजार के बजाय फास्‍ट पेमेंट का विकल्‍प मिलेगा। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here