samacharsecretary.com

‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

मुंबई

बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज 'वेलकम' के फैंस के लिए खुशबरी है। एक ओर जहां, अहमद खान के डायरेक्‍शन में बनी फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म 'वेलकम टू द जंगल' इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने चौथे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि इस चौथे पार्ट में फ्रेंचाइज के दो सबसे पॉपुलर एक्‍टर अनिल कपूर और नाना पाटेकर की वापसी होगी। ये दोनों जहां 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्‍सा नहीं हैं, वहीं अब 'वेलकम 4' में अनिल कपूर अपने मजनू भाई वाले अवतार में, नाना पाटेकर डॉन उदय शेट्टी बनकर और परेश रावल एक बार फिर डॉ. घुंघरू के रोल में वापसी करेंगे। अक्षय कुमार भी फिल्‍म का हिस्‍सा होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम 4' की स्क्रिप्ट लगभग पूरी होने वाली है। 'मिड-डे' ने दावा किया है कि चौथे पार्ट की कहानी तीसरी फिल्म से बिल्कुल अलग होगी, जिसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के निभाए यादगार किरदारों को बुना जाएगा। हालांकि, परेश रावल 'वेलकम टू द जंगल' का भी हिस्‍सा हैं, लेकिन उसमें वह डॉ. घुंघरू वाला अपना रोल नहीं निभा रहे हैं। 'वेलकम टू द जंगल' एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्‍म है, जिसमें सितारों की लंबी फौज है।

2007 में सुपरहिट हुई थी 'वेलकम'
साल 2007 में इस फिल्‍म फ्रेंचाइज की शुरुआत हुई थी। अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'वेलकम' ने तब देश में 70.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 119.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। फिल्‍म सुपरहिट साबित हुई। यह 1999 की अंग्रेजी कॉमेडी 'मिकी ब्लू आइज' से प्रेरित रीमेक फिल्‍म थी। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि दिवंगत फिरोज खान की यह आख‍िरी फिल्‍म है। इसमें सुनील शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने भी कैमियो किया था।

2015 में 'वेलकम बैक' बनी हिट, फिल्‍म में नहीं थे अक्षय कुमार
इसके बाद साल 2015 में सीक्‍वल फिल्‍म 'वेलकम बैक' रिलीज हुई। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा, अंकिता श्रीवास्तव के साथ डिंपल कपाड़िया, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह हैं। अक्षय कुमार सीक्‍वल का हिस्‍सा नहीं थे। 48 करोड़ के बजट में बनी 'वेलकम बैक' ने देश में ₹96.55 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹130.34 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। यह हिट साबित हुई थी।

परेश रावल ने 'वेलकम 4' को किया कंफर्म
अब नई रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथे पार्ट में एक के बजाय कई डॉन होंगे और विलेन बनकर कहानी में ट्व‍िस्‍ट लाएंगे। परेश रावल ने अपने एक्स हैंडल पर इस रिपोर्ट को रीपोस्ट किया है। उनहोंने 'जय हो (हाथ जोड़ने वाला इमोजी)' के साथ इस डवलपमेंट को कन्फर्म किया है। उनके 'वेलकम टू द जंगल' के को-स्टार सुनील शेट्टी ने भी X पर लिखा, 'अफरा-तफरी के समय में, कुछ खबरें बस… सही लगती हैं। OG मैडनेस – नाना, अनिल और परेश – वेलकम यूनिवर्स की धड़कन वापस आ गए हैं।'

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here