samacharsecretary.com

भाग्य को दूर कर सकती हैं ये बुरी आदतें, समय रहते सुधार लें ये गलतियां

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, हमारे कुछ कार्य हमारे भाग्य को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ छोटे-छोटे काम जो हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं, वे धीरे-धीरे घर में दरिद्रता और तनाव को बढ़ा देते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम इन कामों की पहनान कर इनसे दूरी बना लें। ताकि जीवन सुख और शांति के साथ बीते।

करें इस आदत में सुधार
कई लोगों की यह आदत होती है कि वह रात के समय सिंक में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना गया। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके रुष्ट हो सकती हैं, जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी इस आदत में जल्द-से-जल्द सुधार कर लें, ताकि आपके परिवार पर धन की बरकत बनी रहे।

मुख्य द्वार से जुड़े नियम
कई लोग घर के मेन गेट के सामने कूड़ादान या फिर जूते-चप्पल का रैक रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार से ही धन की देवी लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप मुख्य द्वार की साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर यहां गंदगी है, तो इससे आपका सौभाग्य, दुर्भाग्य में बदल सकता है। सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए आप रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार के पास दीपक भी जला सकते हैं।

ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
अगर आपके घर में टूटा हुआ शीशा या बंद घड़ी मौजूद है, तो यह भी आपकी प्रगति में रुकावट का काम करती है। इसलिए बंद घड़ी को तुरंत ठीक कराएं या हटा दें और टूटे हुए कांच को घर से बाहर कर दें। वहीं अगर आप तुलसी के पौधे के पास झाड़ू, कूड़ेदान या जूते-चप्पल रखते हैं, तो इससे भी आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

भूल से भी न करें ये काम
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार संध्या काल में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। ऐसे में अगर आप इस समय घर में झाड़ू-पोछा करते हैं, तो इससे घर की बरकत बाहर चली जाती है। साथ ही बिस्तर पर खाना खाने की गलती भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से राहु दोष बढ़ता है, जिससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here