samacharsecretary.com

सरकारी दफ्तर और गोदाम पर चोरों का धावा, 198 बोरी चावल लेकर फरार हुए बदमाश

बठिंडा.

जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामलों में चोरों ने एक सरकारी कार्यालय और एक गोदाम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आईटीआई चौक के नजदीक स्थित लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। विभाग के इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज मामले में बताया गया कि 8 जून की रात अज्ञात चोर कार्यालय के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर वहां से चार वर्किंग स्टैंडर्ड, एक लकड़ी का ट्राइपॉड, लोहे के टेस्ट वेट्स, चालान रजिस्टर तथा आठ हेड ड्रिल मशीनें चोरी कर ले गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, थाना संगत क्षेत्र के गांव मेहता स्थित सरस्वती गोदाम में भी बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। ग्लोबल वेयरहाउस के रीजनल मैनेजर रोहित कुमार वालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29-30 मार्च की रात अज्ञात चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी चावल की 198 बोरियां चोरी कर ले गए। अपने स्तर पर तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here