samacharsecretary.com

दुर्गा पूजा पर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 17 जगह बैरियर; जानें कहां मिलेगी पार्किंग

 रांची
 दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा पंडालों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, पंडालों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। 

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक यातायात ने विभिन्न पूजा पंडालों एवं महत्वपूर्ण मार्गों का रूट वेरिफिकेशन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

मेन रोड में शाम से छोटे वाहनों का प्रवेश बंद
दुर्गा पूजा के दौरान 14 से 21 अक्टूबर तक शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा। प्रतिदिन शाम 3:30 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक मेन रोड में छोटे वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 

कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक होते हुए सुजाता चौक की ओर निजी कार, आटो, ई रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहन नहीं जा सकेंगे। न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक भी छोटे वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

भारी वाहनों के लिए अलग समय निर्धारि
शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को सुबह 3 बजे से 8 बजे के बीच शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों सहित 17 स्थानों पर ड्रॉप गेट और बैरियर लगाए जाएंगे।

वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन
यातायात प्रतिबंध के दौरान कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन बदला रहेगा। कांके रोड से कचहरी चौक जाने वाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क और रेडियम रोड होकर गुजरेंगे। लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा। 

हरमू रोड से छोटे वाहन अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए कांटाटोली जा सकेंगे। बरियातू रोड और डंगराटोली की ओर से आने वाले वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

पूजा पंडालों के लिए तय किए गए पार्किंग स्थल
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। फिरायालाल से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालु जिला स्कूल और बालकृष्ण स्कूल परिसर में वाहन खड़े कर सकेंगे। डंगराटोली से आने वालों के लिए मिशन चौक और संत जॉन स्कूल के सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। 

स्टेशन रोड के पंडालों में जाने वाले श्रद्धालु रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रेलवे पार्किंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा रामलखन यादव कॉलेज, न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड, बड़ा तालाब नदी ग्राउंड, साधु मैदान, नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क, रांची विश्वविद्यालय और संत जेवियर कॉलेज परिसर में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा और सुगम आवागमन पर पुलिस का जो
रांची पुलिस का उद्देश्य पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रखना है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित रूट का पालन करने, तय पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

पुलिस के अनुसार, सामूहिक सहयोग से ही दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here