samacharsecretary.com

Vivo X500 Series भारत में मचाएगी धमाल! 200MP ZEISS कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ होगी एंट्री

Vivo X500 सीरीजी भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार किया है. इस सीरीज के तहत तीन हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max का नाम है. इस सीरीज के अंदर 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलेगा. सैमसंग समेत कई दूसरे ब्रांड पहले ही 200MP सेंसर के साथ फोन लॉन्च कर चुके हैं.

भारत में लॉन्च होने वाली Vivo X500 सीरीज के अंदर 200MP ZEISS APO का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसकी मदद से दूर मौजूद ऑब्जेक्ट की बेहतर क्लियरिटी के साथ पिक्चर क्लिक की जा सकेगी.

Vivo X500 सीरीज के अंदर मिलने वाले 200MP सेंसर में  1/1.4-inch सेंसर मिलेगा. साथ ही  60fps सब्जेक्ट ट्रैकिंग मिलेगा. इसमें  CIPA 7.0 प्रोफेशनल स्टेबलाइजेशन की सुविधा मिलेगी. ऐसे में ऑब्जेक्ट को हाई क्लियरिटी के साथ कैप्चर किया जा सकेगा और प्रोफेशनल ग्रेड का आउटपुट देखने को मिलेगा.

200MP का टेलीफोटो सिर्फ इमेज को सपोर्ट नहीं करेगा बल्कि यह वीडियो को भी सपोर्ट करेगा. ऐसे में यूजर्स बेहतरीन क्वालिटा का वीडियो भी शूट कर पाएंगे.

Vivo X500 सीरीज कैमरा फोक्स्ड स्मार्टफोन होगा
Vivo X500 सीरीज असल में कैमरा फोक्स्ड स्मार्टफोन होंगे. इस सीरीज के अंदर मेन कैमरा 3 डिग्री Gimbal जैसा सपोर्ट मिलेगा. यह स्मार्टफोन सिनेमेटिक प्रो लॉग वीडियो कैप्चर कर सकेगा. कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह एक शानदार स्मार्टफोन है.

Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X500 सीरीज गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन पर काम करेगा. न्यू OS के साथ यूजर्स आसानी से iPhone, Apple watch, AirPods, iPad आदि के साथ कनेक्ट हो सकेंगे. इसमें ढेरों AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. वीवो की इस लेटेस्ट सीरीज के अंदर MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट का इस्तेमाल करेगी.

Vivo X500 की कीमत
Vivo X500 सीरीज की कीमत इंटरनेट पर लीक्स हो चुकी हैं. Vivo X500 की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये होगी. वहीं, Vivo X500 Pro में 1,49,99 रुपये और Vivo X500 Pro Max की कीमत 1,59,999 रुपये होगी. हालांकि अभी तक कंपनी ने कीमत को कंफर्म नहीं किया है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here