samacharsecretary.com

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 22 अक्टूबर तक सूची तैयार करने का निर्देश

 रांची 
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दो बार नोटिस पर सुनवाई के बावजूद आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जायेगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) को 22 अक्टूबर तक सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. नवंबर के पहले सप्ताह में बीएलओ और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की पांचवीं बैठक में यह सूची साझा की जायेगी. साथ ही, इसे संबंधित मतदान केंद्रों पर भी प्रकाशित किया जायेगा, ताकि मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद मिल सके.

पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने पर जो
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SIR कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने बीएलओ को ऐसे नये और युवा पात्र नागरिकों की सूची अपने रजिस्टर में तैयार करने का निर्देश दिया, जिन्होंने फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, लेकिन घोषणा पत्र के लिए जरूरी सहायक दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं. बीएलओ ऐसे आवेदकों से संपर्क कर उन्हें आवश्यक दस्तावेज जुटाने में मदद करेंगे.

दूसरी जगह नाम होने पर नियमानुसार होगा विलोपन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान यदि किसी व्यक्ति का नाम दूसरे राज्य या विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज पाया जाता है और वह संबंधित मतदान केंद्र की सूची में अपना नाम नहीं रखना चाहता है, तो नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नाम विलोपन की कार्रवाई की जाये.

ECINET पर डिजिटलीकरण में तेजी लाने का निर्देश
समीक्षा बैठक में फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के आवेदनों के साथ-साथ नोटिस सुनवाई के बाद पारित स्पीकिंग ऑर्डर को ECINET पर डिजिटल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने को कहा गया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अधिकार
बैठक में राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, ERO और AERO वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here