samacharsecretary.com

दिव्यांग टी20 श्रृंखला की मेजबानी करेगा वानखेड़े, 16–18 दिसंबर तक रोमांचक मुकाबले

मुंबई
वानखेड़े स्टेडियम भारत और भारत ‘ए’ टीमों के बीच तीन मैचों की शारीरिक दिव्यांग टी20 श्रृंखला की मेजबानी 16 से 18 दिसंबर तक करेगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने सोमवार को यह घोषणा की। तीन दिवसीय टी20 श्रृंखला का उद्देश्य समावेशिता, जज्बा और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शारीरिक दिव्यांगता क्रिकेट की बढ़ती प्रतिष्ठा को उजागर करना है।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के महासचिव उन्मेष खानविलकर ने कहा, ‘‘पहली बार शारीरिक दिव्यांगता क्रिकेट श्रृंखला की मेजबानी करना एमसीए के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह साहस और जज्बे का जश्न मनाने के साथ क्षमता को नये तरह से परिभाषित करता है और इस बात की पुष्टि करता है कि क्रिकेट वास्तव में सभी का है।’’

डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने कहा, ‘‘डीसीसीआई शारीरिक रूप से दिव्यांग क्रिकेट की मेजबानी करने के लिए एमसीए के प्रति आभार व्यक्त करता है। समावेशिता और अवसर के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने खेल की भावना को मजबूत किया है और हमारे खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिए सशक्त बनाया है।’’

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here