samacharsecretary.com

कुश्ती जगत में हलचल: मशहूर पहलवान सिकंदर शेख को पुलिस ने दबोचा

पंजाब 
पंजाब पुलिस ने मशहूर पहलवान को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के मशहूर पहलवान सिकंदर शेख को पंजाब पुलिस ने  अवैध रूप से हथियार खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद महाराष्ट्र के कुश्ती जगत में खलबली मचा दी है। बताया जा रहा है कि सिकंदर ने 2 लाख रुपये में 2 पिस्तौल खरीदने की कोशिश की थी। पंजाब पुलिस ने पहलवान सिकंदर को मोहाली के खरड़ थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक, सिकंदर ने ये हथियार किसी आपराधिक मकसद से नहीं, बल्कि अपने दोस्त की शादी में "हवाई फायर" के लिए मंगवाए थे। पहलवान सिकंदर का दावा है कि उसने शादी में दिखावे के लिए ये पिस्तौलें खरीदी थीं। लेकिन अब यह मामला उसके लिए महंगा साबित हुआ है। पहलवान सिकंदर को 2 दिन की पुलिस रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

खबरों के मुताबिक, सिकंदर पिछले 6 महीने से मोहाली में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहा था। वहां उसकी मुलाकात एक गुज्जर पहलवान से हुई, जिसने उसे एक हथियार देने की पेशकश की, जिसके लिए सिकंदर ने लगभग 40 से 45 हजार रुपये की एडवांस नकदी दी। इस दौरान सिकंदर ने गुज्जर पहलान से पाकिस्तानी "ग्लोब" मॉडल की पिस्तौल की कार्बन कॉपी मांगी थी। पुलिस ने ये भी दावा किया है कि, गिरफ्तार सिकंदर 3 अन्य मामलों में शामिल है और पहले भी हथियारों की सप्लाई, हत्या और वसूली के मामलों में शामिल रहा है।

इस दौरान पुलिस ने छापेमारी करके सिकंदर से 5 अवैध पिस्तौल, गोला बारूद, नकदी और 3 लग्जरी गाड़ी जब्त की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि, आरोपी पहलवान सिकंदर का राजस्थान के पापला गुर्जर गैंग से संबंध हो सकते है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के नेताओं ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है। महाराष्ट्र के कई पहलवान भी सिकंदर के हक में आए है, जिनका कहना है कि पहलवान सिकंदर ऐसा कुछ भी नहीं कर सकता है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here