samacharsecretary.com

अमेठी में CRPF जवान की संदिग्ध मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

अमेठी  जिले के रामगंज स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात महाराष्ट्र के जवान की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़गे अमोलदास (24) के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के बुलडाना जिले के अलंद गांव का रहने वाला था। गुरुवार दोपहर सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीआरपीएफ के जवान अपने साथी को लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। कई दिनों से डिप्रेशन में था जवान साथी जवानों ने बताया कि खड़गे अपने रूम में था, जहां उसने यह कदम उठाया। वह घरेलू मामलों को लेकर कई दिनों से डिप्रेशन में था। जवान स्पोर्ट्स कोटे से सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि जवान को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छानबीन में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के जवान बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले की छानबीन जारी है।

सिवनी सड़क हादसा: काशी से लौटते समय कांवड़ियों पर टूटा डंपर का कहर

 सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एनएच 44 पर गुरुवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बंडोल थाना क्षेत्र के चोरगरठिया गांव के पास यह हादसा तब हुआ जब महाराष्ट्र के अकोला जिले के करीब 30-35 कांवड़िये बनारस (काशी) से पैदल यात्रा कर लौट रहे थे। क्या थी पूरी घटना? रात लगभग 10 बजे कांवड़ियों का दल सेंटर प्वाइंट होटल के पास रुका और खाना खाने के बाद वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे। कुछ कांवड़िये पैदल आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली थी, जिसमें उनका सामान रखा था। इसी दौरान, एक तेज रफ़्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर आगे चल रहे कांवड़ियों के ऊपर चढ़ गया। मौके पर मची चीख-पुकार इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी श्रद्धालुओं ने किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत मदद के लिए शोर मचाया। हादसे के बाद एनएच 44 पर ट्रैफिक रुक गया और माहौल गमगीन हो गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपक मिश्रा, एसडीओपी पूजा पांडे, सोनी एसडीएम मेघा शर्मा समेत पुलिस बल और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। शुरुआत में डॉक्टरों की कमी के कारण उपचार में थोड़ी देरी हुई, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से अतिरिक्त डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बुलाए गए और घायलों का इलाज शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा? अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम सभी काशी से जल लेकर अकोला जा रहे थे। खाना खाने के बाद जैसे ही यात्रा शुरू की, पीछे से डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और ट्रैक्टर आगे पैदल चल रहे लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस बयान से हादसे की भयावहता साफ झलकती है। एएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, जिसके चलते आगे चल रहे 11 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

नाओमी ओसाका पर मिली जीत से विक्टोरिया म्बोको बनीं कैनेडियन ओपन चैंपियन

मॉन्ट्रियल विक्टोरिया म्बोको ने कैनेडियन ओपन महिला एकल का खिताब जीत लिया है। 18 साल की कनाडा की विक्टोरिया म्बोको ने जापान की दिग्गज खिलाड़ी नाओमी ओसाका को हराकर चैंपियन बनी। वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली विक्टोरिया म्बोको ने चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका को 2-6, 6-4, 6-1 से हराकर कैनेडियन ओपन का खिताब जीता था। अपने घर में मिली यह जीत म्बोको के लिए विशेष थी। म्बोको ने पहला सेट हारने के बाद जोरदार वापसी की और दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत से म्बोको ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 25वें स्थान पर पहुंच गई। उन्हें इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में होने वाले ग्रैंड स्लैम में पहली वरीयता दी जाएगी। 2019 के बाद म्बोको कनाडा की ऐसी दूसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने कैनेडियन ओपन जीता है। 2019 में बियांका एंड्रीस्कू ने खिताब अपने नाम किया था। टूर्नामेंट में आने से पहले म्बोको की रैंकिंग 85 थी। उनकी जीत उन्हें 1990 में इस प्रारूप की शुरुआत के बाद से टियरI ‘डब्ल्यूटीए 1000’ खिताब जीतने वाली दूसरी सबसे कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी बनाती है। वह 2009 के बाद से ‘डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट’ में अपना पहला खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। म्बोको 1995 में मोनिका सेलेस के बाद नेशनल बैंक ओपन जीतने वाली दूसरी वाइल्डकार्ड खिलाड़ी हैं। म्बोको ने सोफिया केनिन, कोको गॉफ, एलेना रयबाकिना और ओसाका जैसी दिग्गजों को हराते हुए खिताब जीता। गॉफ और रयबाकिना को क्रमशः पहली और तीसरी वरीयता दी गई थी। वहीं, चार पूर्व महिला एकल ग्रैंड स्लैम चैंपियन का सामना करने वाली और ओपन एरा में एक ही डब्ल्यूटीए इवेंट में चारों को हराने वाली विक्टोरिया म्बोको पहली कनाडाई खिलाड़ी हैं। म्बोको ओपन एरा में एक ही डब्ल्यूटीए इवेंट में चार ग्रैंड स्लैम चैंपियन को हराने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। पहली खिलाड़ी 1999 में सेरेना विलियम्स थीं।  

लोंगेवाला बॉर्डर पर चीनी ड्रोन मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

जैसलमेर जैसलमेर से सटी भारत-पाक सीमा के लोंगेवाला क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को एक संदिग्ध ड्रोन मिला, जिस पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है। गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर जैसलमेर सेक्टर साउथ के सतर्क जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप यह ड्रोन बरामद किया। ड्रोन पर कैमरा भी लगा हुआ है, जिससे जासूसी की आशंका गहरा गई है। बीएसएफ ने ड्रोन की उत्पत्ति और संचालन की दिशा की जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह सीमा पार से आया है या स्थानीय रूप से उड़ाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन आकार में छोटा है और कैमरे से लैस है। ड्रोन मिलने के बाद बीएसएफ ने लोंगेवाला सेक्टर की सभी चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की रेंज, फीड और इस्तेमाल की गई तकनीक की जांच कर रही हैं। ड्रोन में लगे कैमरे और उसकी क्षमताओं का भी विश्लेषण किया जा रहा है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा ड्रोन उड़ाने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में सरहद के पास मेड इन चाइना ड्रोन का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

कैफे शूटआउट के बाद बिश्नोई गैंग का खतरा: कपिल शर्मा को दी गई जानलेवा धमकी

कनाडा कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गुरुवार रात एक बार फिर फायरिंग की गई। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कैफे पर फायरिंग के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कपिल शर्मा को धमकी दी है। लॉरेंस गैंग ने ऑडियो धमकी जारी करते हुए कहा कि जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। दरअसल ये वीडियो लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का है। ऑडियो में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बोल रहा है कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था। जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। गैंग ने सलमान से संबंध रखने वाले सभी एक्टर, डायेक्टर, प्रोड्यूसर से कहा कि सलमान से संबंध रखने पर अब सीधी गोली चलेगी छाती पर। क्यों हुई कपिल के कैफे पर फायरिंग? दरअसल कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ऑडियो सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि कॉमेडियन ने सलमान को नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाया था। कपिल का सलमान खान को बतौर गेस्ट अपने शो पर बुलाना बिश्नोई गैंग को नागवार गुजरा है। इसका बदला लेने के लिए उनकी तरफ से कपिल के कैफे पर फायरिंग की गईष ऑडियो में धमकी देते हुए कहा है- ‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। सलमान के साथ काम करने वाला हर शख्स मरेगा ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने पूरी इंडस्ट्री को धमकाते हुए कहा- ”कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था। अगली बार जो भी डायेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार होगा, इन सबको वार्निंग नहीं देंगे। अब सीधी गोली चलेगी छाती पर. मुंबई सबको वार्निंग है सभी कलाकारों-प्रोड्यूसरों को. हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने सोचा भी नहीं होगा.। अगर सलमान के साथ किसी ने भी काम किया। चाहे छोटा मोटा कलाकार हो, छोटा मोटा डायरेक्टर हो, हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, हम मार देंगे उसकोष किसी भी हद तक जाना पड़ेगा मारने के लिए, हम उसको मार देंगे।अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वो खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा। सालों पुरानी है सलमान-लॉरेंस की दुश्मनी बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान की दुश्मनी सालों पुरानी है। काले हिरण के शिकार केस के बाद से लॉरेंस दबंग खान के पीछे पड़ा है। उसने कई दफा एक्टर पर हमला करने की कोशिश की है। उनके घर पर फायरिंग भी करवाई। इतने सारे अटैक्स की कोशिश के बाद सलमान की सिक्योरिटी को टाइट किया गया है। लॉरेंस की डिमांड है कि सलमान काले हिरण के शिकार मामले को लेकर उसके समाज से माफी मांगे।

खंडवा-बुरहानपुर को इंदौर हाईकोर्ट से जोड़ने के प्रस्ताव को नेताओं का मिला समर्थन

इंदौर पंधाना विधायक छाया मोरे ने गुरुवार शाम राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर खंडवा और बुरहानपुर जिले को जबलपुर की बजाय इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ से जोड़ने की मांग की।  विधायक मोरे ने कहा कि इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ से जुड़ने पर दोनों जिलों की दूरी मात्र 130 से 200 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे आम नागरिकों को सस्ता और त्वरित न्याय मिल सकेगा। इससे पहले 29 जुलाई को उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस मांग का समर्थन किया था। राज्यपाल ने आश्वस्त किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में इस मामले को राष्ट्रपति स्तर का बताते हुए आश्वासन दिया था। राज्यपाल ने भी विधायक मोरे को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में राष्ट्रपति और जबलपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अधिवक्ताओं ने की इस पहल की सराहना क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने विधायक मोरे की इस पहल की सराहना की है। अधिवक्ता संघ पहले भी इस मुद्दे पर सरकार को कई बार ज्ञापन दे चुका है, लेकिन पहली बार यह मामला विधानसभा में उठा और अब प्रक्रियाधीन है। प्रदेश में न्यायिक क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव, जबलपुर और इंदौर हाईकोर्ट के इलाके बदलेंगे, सीएम का आश्वासन मध्यप्रदेश में जल्द ही न्यायिक क्षेत्राधिकारों में बड़ा बदलाव होगा। जबलपुर और इंदौर हाइकोर्ट के न्यायिक क्षेत्र में यह परिवर्तन किया जाएगा। विधानसभा में खंडवा को जबलपुर की बजाय इंदौर हाईकोर्ट से जोड़ने की मांग उठी। पंधाना विधानसभा सीट की विधायक छाया मोरे ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने जबलपुर की अत्यधिक दूरी और इंदौर से करीबी का हवाला देते हुए खंडवा को इंदौर हाइकोर्ट से जोड़ने की मांग की। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधायक की इस मांग का समर्थन किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मुद्दे पर विधायक की मांग पर अपनी सहमति व्यक्त की। इसपर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। मध्यप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन प्रदेश के न्यायिक क्षेत्राधिकारों में बदलाव की बात उठी। इस मुद्दे पर विधायकों और सरकार के वरिष्ठ मंत्री में सहमति दिखाई दी जिसपर सीएम डॉ मोहन यादव ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। पंधाना की विधायक छाया मोरे ने मुद्दा उठाया विधानसभा में खंडवा जिले की पंधाना की विधायक छाया मोरे ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंनेे खंडवा को जबलपुर हाइकोर्ट के क्षेत्राधिकार से हटाकर इंदौर हाईकोर्ट से जोड़ने की मांग की। इसके लिए दोनों शहरों की दूरी का हवाला दिया। खंडवा से जबलपुर 477 किमी दूर है जबकि इंदौर की दूरी महज 130 किमी है। संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सहमति जताई विधायक छाया मोरे के मुताबिक इंदौर हाईकोर्ट से जोड़ दिए जाने पर खंडवा के लोगों को सुविधा होगी। यहां के लोगों के पैसों और समय की बर्बादी रुकेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी इस बात का समर्थन किया। प्रदेश के संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस पर सहमति जताई। परिसीमन आयोग का जिक्र विधायकों और संसदीय कार्यमंत्री की सहमति देख सीएम डॉ. मोहन यादव ने उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने इसके लिए सरकार द्वारा बनाए गए परिसीमन आयोग का जिक्र भी किया। बता दें कि खंडवा के साथ ही बुरहानपुर जिले को भी जबलपुर हाईकोर्ट के क्षेत्राधिकार से हटाकर इंदौर से जोड़ने की लंबे अर्से से मांग की जा रही है। बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल इसके लिए दिल्ली में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी आग्रह कर चुके हैं।  

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, छात्रों को नवोदय विद्यालय एवं इंस्पायर अवार्ड के लिए करें प्रेरित…कलेक्टर

एमसीबी  एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी/सहा. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयकों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम लिंगराज सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे उपस्थित रहे। कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग की योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सर्वप्रथम जिले के समस्त विकास खंडों में कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों जल्द से जल्द पाठ्य पुस्तक वितरण कराने के निर्देश दिये। जिले के समस्त विद्यालयों में समय पर प्राप्त पाठ्य पुस्तकों की स्कैनिंग एवं विद्यालय के सील लगा कर विद्यार्थी का नाम लिखकर शीघ्रता से छात्रों को वितरण करा कर अध्ययन को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिये साथ ही जिन विद्यालयों में पुस्तकों की कमी एवं अधिकता है उसकी जानकारी तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का अवगत कराने के निर्देश दिये। शिक्षकों की समय पर विद्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सी.ए.सी द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने उपस्थिति के लिए कौन से मॉडल का उपयोग कर रहे है की जानकारी ली। जिससे यह पता चले कि शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो रही है। साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की जानकारी ली गई। तथा सभी सी.ए.सी को निर्देशित किया गया कि ऐसे शिक्षकों की जानकारी तत्काल उपलब्ध करायी जाये। बैगलेस डे में की गई गतिविधियां के संबंध में चर्चा करते हुए सी.ए.सी से मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थी सूचकांक, लर्निंग आउटकम, इंस्पायर अवार्ड, नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश एवं विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को आवश्यक निर्देश दिये। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के प्राचार्यों से विगत वर्ष के परीक्षाफल की जानकारी लेते हुए वर्तमान सत्र 2025 में अधिक प्रयास करने का निर्देश दिये। स्कूलों में पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही जिन स्कूलों में पेयजल व्यवस्था नहीं है उन स्कूलों में बोर कराने की व्यवस्था की जायेगी। सभी विद्यालयों में विद्युत व्यवस्था, शौचालय एवं भवन की स्थिति के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी ब्लॉक के स्कूलों में कोई भी निर्माण कार्य होते है तो पहले खंडहर या अनुपयोगी सामग्रियों को सफाई करायें। तत्पश्चात निर्माण कार्य चालू कराये जाये। निर्माण कार्य से संतुष्ट होने के बाद ही पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए फोटो लें। इसके साथ नवीन भवन निर्माण होने पर 10 प्रतिशत की राशि को अगले बरसात तक रोक रखे जाने के निर्देश दिये। संकुल शैक्षिक समन्वयक, स्कूलों के एक समूह के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभारी होते हैं। उन्हें छात्रों को विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने और उन्हें इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। नवोदय विद्यालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक आवासीय विद्यालय है जो ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है। इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जो छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करता है। कलेक्टर ने समन्वयकों से कहा है कि वे छात्रों को इन अवसरों के बारे में बताएं और उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।

नोएडा से हरदोई पहुंचे शूटर, कांवड़ियों के वेश में एसओजी ने किया पीछा और किया एनकाउंटर

सीतापुर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की आठ मार्च को हुई हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। जेल भेजे गए तीन आरोपियों से पूछताछ में दो शूटरों के नाम सामने आए थे। करीब पांच माह की मेहनत के बाद एसओजी व एसटीएफ शूटरों का मूवमेंट ट्रैक कर सके। एसओजी टीम सावन में कांवड़ियों के वेश में घूमी। इसी टीम ने बृहस्पतिवार भोर करीब 4:30 बजे दोनों के हरदोई से पिसावां की ओर मूवमेंट की जानकारी दी। पुलिस टीमों ने घेराबंदी की और मुठभेड़ में शूटरों को ढेर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 8 मार्च को वारदात के बाद से ही एसओजी की स्वॉट, सर्विलांस और नारकोटिक्स टीमें शूटरों की तलाश में जुट गईं। शूटरों के नोएडा के एक इलाके में होने की जानकारी मिली थी। हत्याकांड से '8' अंक का खास नाता राघवेंद्र की हत्या में आठ अंक का अजब संयोग है। आठ मार्च को उनकी हत्या हुई। राघवेंद्र की हत्या से लेकर शूटरों के एनकाउंटर तक आठ ही गोलियों का इस्तेमाल हुआ। चार गोलियां राघवेंद्र को लगीं और चार ही गोलियों में दोनों शूटर भी ढेर हो गए। राघवेंद्र की बाइक का नंबर भी 8005 है। आठवें महीने में पुलिस ने आरोपियों को मार गिराया। आठ अगस्त को ही शूटरों का अंतिम संस्कार होगा। नाजिमा से शादी कर कृष्ण गोपाल तिवारी बन गए थे करीम खान अटवा निवासी 95 वर्षीय रामप्रसाद शुक्ला ने बताया कि शूटरों के पिता कृष्ण गोपाल तिवारी को नाजिमा से प्रेम हो गया था। नाजिमा के प्यार में पड़ कर उन्होंने अपना नाम करीम खान रख लिया था। कृष्ण गोपाल ने नाजिमा से विवाह नहीं किया था। बस दोनों साथ रहते थे। दोनों से तीन पुत्र संजय, राजू व राहुल हुए। पुत्री की मौत हो गई थी। टीम को मिलेगा सवा लाख का इनाम एसपी सीतापुर अंकुर अग्रवाल का कहना है कि एसओजी व एसटीएफ की संयुक्त टीम को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन की ओर से 50 हजार रुपये, आईजी रेंज की ओर से 25 हजार रुपये व मेरी ओर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी को सम्मानित किया जाएगा। राघवेंद्र हत्याकांड में यह दोनों शूटर पुलिस के लिए चुनौती थे। यह पुलिस टीम के लिए बड़ी कामयाबी है।  

रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल की सड़कों पर बदलेगा ट्रैफिक रूट, पुराने शहर में लगेंगे प्रतिबंध

 भोपाल रक्षाबंधन पर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदी करने वालों की भीड़ को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार (9 अगस्त) को पार्किंग और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जुमेराती, चौक बाजार, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, बैरागढ़ समेत कई इलाकों में व्यवस्था में बदलाव।पुलिस का कहना है कि भीड़ और जाम से बचने के लिए लोग अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। पुराना शहर में लोडिंग व चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद जनकपुरी, जुमेराती, छोटे भैया चौक, घोड़ा नक्कास चौक, हनुमानगंज और आजाद मार्केट जैसे भीड़भाड़ वाले आंतरिक बाजारों में त्योहार के दिन लोडिंग वाहन, ऑटो रिक्शा और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।     करोंद, डीआईजी बंगला, सिंधी कॉलोनी और शाहजहांनाबाद से आने वाले चार पहिया वाहन भोपाल टॉकीज चौराहे से बाल विहार ग्राउंड में पार्क होंगे।     भारत टॉकीज की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में पार्क किए जाएंगे।     संगम टॉकीज से सब्जी मंडी होकर आने वाले तीन और चार पहिया वाहन सब्जी मंडी परिसर में पार्क होंगे।     लखेरापुरा, इतवारा, मारवाड़ी रोड, इब्राहिमपुरा से चौक बाजार जाने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इन्हें सरस्वती स्कूल के पास मल्टीलेवल पार्किंग और सदर मंजिल के पास पार्क किया जाएगा। 10 नंबर मार्केट में वन-वे ट्रैफिक भीड़ के समय वंदेमातरम् चौक से 10 नंबर मार्केट की ओर जाने वाले वाहन केवल 10 नंबर मार्केट तिराहे होते हुए नेशनल अस्पताल तक ही जा सकेंगे। इसी तरह साढ़े 10 नंबर स्टॉप से भी यही रूट रहेगा। नेशनल अस्पताल से 10 नंबर मार्केट और वंदेमातरम् चौक की ओर सीधा आवागमन बंद रहेगा। न्यू मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ में तय पार्किंग न्यू मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग (टीटी नगर थाने के पास) का उपयोग करना होगा। भीड़ बढ़ने पर रंगमहल चौक से थाना चौक और टीटी क्रॉस से थाना चौक की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। एमपी नगर जोन-1 और बैरागढ़ (चंचल चौक) में भी मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करना अनिवार्य होगा। व्यापारियों से अपील पुलिस ने कहा है कि व्यापारी माल लोडिंग- अनलोडिंग का काम केवल रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच करें। वहीं निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, जिससे जाम से बचा जा सके। भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना बेहतर होगा।  

मोदी सरकार का कदम – महंगाई कम करने के लिए दे सकती है LPG सब्सिडी का लाभ

नई दिल्ली केंद्र की मोदी सरकार आज शुक्रवार को LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी कैबिनेट एलपीजी के दामों को स्थिर बनाए रखने के लिए सरकारी तेल कंपनियों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे सकता है. आज शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की होने वाली बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद है. सरकार का यह है उद्देश्य मोदी सरकार का सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी देने का मुख्य उद्देश्य मार्केट के दाम से कम कीमत पर रसोई गैस बेचने वाली कंपनियों को होने वाले नुकसान की भरपाई करना है. बता दें, यह राहत सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन को मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों के उतार-चढ़ाव के बीच भी ये सभी कंपनियां कस्टमर्स के लिए दाम यथावत रखती हैं. इससे जनता को काफी राहत मिलती है. जानिए क्यों मिल सकता है सब्सिडी का लाभ मोदी सरकार लगातार बढ़ते दामों के बीच भी जनता को राहत देने की तैयारी में है. अगर कंपनियों को सब्सिडी का लाभ मिलता है तो महंगाई का दबाव थोड़ा कम होगा. बता दें, अमेरिकी प्रशासन लगातार भारत पर टैरिफ बढ़ाता जा रहा है. उसका कहना है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करे. हर महीने कम होते हैं गैस के दाम सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दामों को अपडेट करती हैं. बता दें, कंपनियों ने इस महीने के पहले दिन ही 14 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस के दामों में कमी की थी. सरकारी तेल कंपनियों ने 33 रुपये 50 पैसे की कटौती की थी. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. 8 अप्रैल के बाद से इन दामों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल गैस के नए दाम 1631.50 रुपये हो गए हैं. मायानगरी मुंबई में यही सिलेंडर अब 1582.50 रुपये में उपलब्ध होगा. पहले इसकी कीमत करीब 1616 रुपये थी. कोलकाता की बात करें तो इसकी कीमत घटकर 1734.50 रुपये हो गई है. पहले यह 1769 रुपये में बिक रहा था. चेन्नई में कमर्शियल गैस का यही सिलेंडर 1789 रुपये में बेचा जाएगा. पहले यह 1823.50 रुपये में बिक रहा था.