samacharsecretary.com

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली पांच जानें, अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा

अनूपपुर  अनूपपुर में सोमवार को भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, जिले के रामनगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो मोटरसाइकल को जोरदार टक्कर मारने के बाद भाग रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में बाइक चालक और उसके साथी समेत स्कार्पियो सवार तीन यानी कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि, रामनगर थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, स्कॉर्पियो में सवार होकर 7 लोग कोतमा से बेलिया की ओर जा रह थे। रास्ते में स्कॉर्पियो ने सामने से आई एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमृत चौधरी और उसके साथ बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, बाइक सवार दोनों युवकी की पहचान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होने से सड़क से उतरकर समीप के घर में जा घुसी। ऐसे में स्कार्पियो सवार 3 लोगों की भी मौत हो गई। स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, रामनगर थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में 5 युवकों की मृत्यु हो गई है. स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर 7 लोग कोतमा से बेलिया जा रह थे. रास्ते में स्कॉर्पियो की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार अमृत चौधरी और साथी की मौके पर मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवारों को चेहरे पूरी तरह बिगड़ गए. इसके बाद भी स्कार्पियो नहीं रुकी और अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर समीप के घर में जा घुसी. जिसमें स्कार्पियो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई. अनूपपुर में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत मृतकों में कार में सवार शुभम अहिरवार, राहुल केवट और सौरव प्रधान शामिल हैं. घटना में कुल 5 लोग की मौत हुई है. वहीं 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है और जिनका इलाज जारी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले पर विवेचना कर रही है. मृतकों में एक शख्स उरतान और 4 लोग बेलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, बाइक चालक निगवानी निवासी अमृत लाल चौधरी अपने साथी के साथ बैड बजाने के काम से मरवाही जा रहा था. वहीं घायलों में विकास सिंह, गुड्डा, कोलन उर्फ छोहरी और आशीष केवट शामिल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी. नेशनल हाईवे 43 पर झिरिया टोला के पास कार अनियंत्रित हो गई. पहले कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई. इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर एक घर में घुस गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान चली गई. पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.''  घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हादसे की जानकारी देते हुए रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। नेशनल हाईवे-43 पर झिरिया टोला के पास कार अनियंत्रित हो गई। पहले कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर एक घर में जा घुसी। हादसे में कार सवार 3 लोगों की भी मौत हो गई। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

मंत्री जीवेश मिश्रा का तंज – विपक्ष थक चुका, हार स्वीकार कर चुका

मगध बिहार में इन दिनों निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)  को लेकर सख्त है। वहीं, विपक्ष लगातार फर्जी वोटर आईडी को लेकर सरकार और आयोग पर निशाना साध रहा है। इन दिनों डबल वोटर आईडी कार्ड पर पक्ष विपक्ष दोनों की ओर से बयान दिए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीति में इस समय एसआईआर को लेकर घमासान मचा हुआ है. साथ ही डबल वोटर कार्ड का मुद्दा भी तेजी से तूल पकड़ रहा है। इसी सियासी खींचतान के बीच शहरी विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि  चुनाव से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है, इसलिए ऐसे आरोप लगा रहा है। जहानाबाद के टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है. उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. इस दौरान मंत्री जीवेश मिश्रा ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी तगड़ा हमला बोला। 'मुझे इस… बारे में जानकारी नहीं है' मंत्री जीवेश ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पाले हुए प्रशांत किशोर भी एनडीए के सामने कोई लाभ नहीं दिला पा रहे हैं। जब पत्रकारों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो-दो वोटर कार्ड को लेकर सवाल किया तो मंत्री ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर किसी के पास दो-दो ईपिक कार्ड हैं तो यह चुनाव आयोग का विषय है। आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि सोमवार को वह फिर जहानाबाद आएंगे और जिले वासियों को बड़ी सौगात देंगे। ध्यान रहें कि मंत्री जीवेश मिश्रा एल्केम लैबोरेटरी के संस्थापक स्वर्गीय सम्प्रदा सिंह की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जहानाबाद के टाउन हॉल पहुंचे थे। इस समारोह में पूर्व सांसद अरुण कुमार समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।

रायपुर में अपराध का कहर: पिज्जा बॉय की जान ली, अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

रायपुर राजधानी में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। आपराधिक घटनाओं ने शहर को दहला दिया। डीडी नगर इलाके में पिज्जा डिलीवरी करने गए युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी टकराने के विवाद में आरोपी पप्पू यादव ने डिलीवरी बाय हेमंत कोठरी (निवासी रायपुर) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आमानाका में झाड़ियों से मिला अज्ञात शव आमानाका थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर-02 तेंदुआ गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक ने चड्डी और टी-शर्ट पहन रखी थी और कद-काठी से ट्रक ड्राइवर प्रतीत हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

ऑनलाइन फ्रॉड अलर्ट: टैक्स रिफंड के बहाने लूटा जा रहा पैसा

जयपुर विस्तार- राजस्थान में साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर सेल ने एक और चेतावनी जारी की है। इन दिनों इनकम टैक्स  रिटर्न के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर शाखा ने लोगों को सलाह दी है इस तरह की किसी भी  फर्जी ईमेल, SMS और लिंक से दूर रहें। साइबर अपराधी टैक्स रिफंड, पैन-आधार लिंकिंग और प्रोफाइल सत्यापन जैसे बहाने बनाकर आम जनता को निशाना बना रहे हैं। ठगी के आम तरीके: 1.  फर्जी मैसेज और कॉल: अपराधी फर्जी ईमेल, एसएमएस और कॉल के जरिए बताते हैं कि आपका टैक्स रिफंड रुका हुआ है या आपने गलत ITR भरा है। वे आपको एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं, जो आपको एक नकली वेबसाइट पर ले जाता है। 2.  फिशिंग वेबसाइट: ये लिंक आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in जैसी दिखने वाली नकली साइट पर ले जाते हैं। यहाँ आपसे पैन, आधार, बैंक डिटेल्स, ओटीपी और लॉगिन पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है। 3.  मालवेयर वाले अटैचमेंट: कुछ ईमेल में ITR की रसीद के रूप में खतरनाक फाइलें (APK) होती हैं, जिन्हें डाउनलोड करने पर आपके फोन या कंप्यूटर में वायरस आ सकता है। 4.  सोशल मीडिया स्कैम: व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर तत्काल रिफंड का दावा करने वाले फर्जी संदेश भेजे जाते हैं, जिनमें नकली लोगो या QR कोड का इस्तेमाल किया जाता है। खुद को कैसे बचाएं : हमेशा रहें सतर्क: ITR से जुड़ी सेवाओं के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in का ही उपयोग करें।  जांच करें: किसी भी ईमेल या संदेश पर भरोसा करने से पहले, भेजने वाले के ईमेल पते की अच्छी तरह से जांच कर लें। जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, पैन नंबर, आधार नंबर, या कोई भी निजी जानकारी कभी न दें। लिंक पर क्लिक न करें: अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।  UPI/QR कोड स्कैन न करें: किसी भी अज्ञात क्यूआर कोड या यूपीआई लिंक के जरिए रिफंड पाने की कोशिश न करें। अगर आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आप साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

दिनदहाड़े कारोबारी से 15 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने कार रोककर दिया वारदात को अंजाम

रायपुर  राजधानी में सोमवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात हुई। पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपए लूट लिए। वारदात इतनी सटीक योजना के तहत हुई कि कारोबारी को भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, आरोपी कारोबारी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सुनसान जगह पहुंचे, बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और जबरन अंदर घुस गए। तीनों ने चेहरा ढका हुआ था और गले में हथियार लगाकर धमकी दी, 'चुपचाप बैठे रहो, वरना मार देंगे'। इसके बाद उनके पास रखे 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए लुटेरे जानकारी के अनुसार, लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे, जिस पर अंग्रेजी में “BOSS” लिखा हुआ था। घटना के बाद कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ये आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के बाद शहर से बाहर निकल गए होंगे।

अरविंद जैन का अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी अरविंद कुमार जैन को दी श्रद्धांजलि अरविंद की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर दी गई विदाई अरविंद जैन का अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी दिवंगत अरविंद कुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि “अंगदान, जीवनदान है” और जैन का यह अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जैन का शनिवार को भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह एंबुलेंस द्वारा विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, जहां राजकीय सम्मान के साथ 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि मूलतः विदिशा निवासी जैन पिछले चार दशकों से सिरोंज में रह रहे थे। वे सामाजिक, धार्मिक व मानवीय कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे। इसके अलावा वे योग क्लब के प्रारंभिक सदस्यों में शामिल थे और स्वस्थ जीवनशैली के समर्थक थे। उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को सार्वजनिक कार्यक्रम में देहदान की शपथ ली थी। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती शाशि जैन और पुत्र अंशुल जैन ने भी देहदान की वसीयत लिखी थी।  

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: आवारा कुत्तों के मुद्दे में बाधा डालने वालों पर भी होगी कानूनी कार्रवाई

 नई दिल्ली सर्वोच्च अदालत ने ये भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन इसका विरोध करता है तो उसके खिलाफ भी अनिवार्य कार्रवाई की जाए। आवारा कुत्तों के लोगों पर हमलों और रेबीज संक्रमण के कई मामले सामने आने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि एनसीटी-दिल्ली, एमसीडी, एनएमडीसी तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करें और खासकर उन इलाकों में जहां आवारा कुत्तों का खतरा ज्यादा है। अदालत ने कहा कि आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति या संगठन इस काम में आड़े आए तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वृंदावन में हित प्रेमानंद गोविंद शरण से की सौजन्य भेंट

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वृंदावन में हित प्रेमानंद गोविंद शरण से की सौजन्य भेंट महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सपरिवार वृंदावन की पावन भूमि पर स्थित हित राधा केली कुंज पहुंचकर हित प्रेमानंद गोविंद शरण से सौजन्य भेंट की। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना जनसेवा से अर्जित पुण्य कर्मों का संचित फल है। उन्होंने कहा कि महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान है और उनके सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण मन, वचन और कर्म को पवित्र करने वाला है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस भेंट को अपने जीवन की अमूल्य आध्यात्मिक निधि बताते हुए कहा कि पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद सदैव उन्हें लोककल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।  

529 एकड़ जमीन की वापसी रद्द, अब दोबारा होगी सरकारी

सतना  बिना वैधानिक प्रक्रिया और आदेश के सतना एयरपोर्ट की फर्जी तरीके से वापस की गई 529.36 एकड़ जमीन को वापस शासकीय करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरु हो सकती है। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने इस संबंध में एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया को जमीन वापसी संबंधी अभिलेख तलाशने के निर्देश दिए हैं।अगर संबंधित अभिलेख नहीं मिलते हैं तो इन जमीनों को सरकारी करने खसरा सुधार की धारा 115 की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर ने अभिलेखों को दिए जांच के आदेश जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने एसडीएम सिटी से एयरपोर्ट (Satna Airport) की कथित तौर पर वापस की गई जमीनों के अभिलेखों का परीक्षण करने कहा है। हालांकि प्राथमिक जांच में जमीन वापसी के न तो भारत सरकार के और न ही मध्यप्रदेश शासन के कोई आदेश सामने आए हैं। फिर भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अभिलेखों की बारीकी से तलाश करने कहा है। माना जा रहा कि दो सप्ताह में सभी संभावित स्थलों में अभिलेखों की तलाश की जाएगी। इसके बाद भी अगर जमीन वापसी के अभिलेख नहीं मिलते हैं तो इन जमीनों को सरकारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए एसडीएम सिटी धारा 115 की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। ऐसे समझे कैसे वापस होती है जमीन अधिवक्ता रमेश पाठक ने बताया कि एरोड्रम की जमीन नभ विभाग की आराजी थी, जो भारत सरकार की जमीन मानी जाती है। अगर भारत सरकार को जमीन की आवश्यकता नहीं होती तो वह पहले एक कमेटी का गठन करती, जो सर्वे दल नियुक्त करती। यह सर्वे दल स्थल पर पहुंचकर सर्वे करता है और चिन्हित करता कि कौनसी जमीनों की आवश्यकता नहीं है। इन्हें सूचीबद्ध करता। इसकी रिपोर्ट भारत सरकार के पास जाती। जहां जमीन वापसी का निर्णय लिया जाता। इसके बाद जमीन वापसी का भारत सरकार का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता। बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने एरोड्रम सतना से वापस ली गई जमीनों के इंतजामों की एक सूची में तत्कालीन राजस्व अमले ‌द्वारा जो प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। उसमें भी बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इसके अनुसार सोनौरा चक उतैली की आराजी नंबर 33 रकबा 1.37 एकड़ के संबंध में रिकार्ड में प्रविष्टि की गई है। उसमें लिखा गया है कि यह अब्दुल्ला की जमीन थी। वह विभाजन के वक्त पाकिस्तान चला गया। इस जमीन को आवतमल सिंधी को दी गई। आवतमल सिंधी ने इसे वेलू बगैरा कुहार को बेच दिया। राजस्व जानकारों का कहना है कि यह सब फर्जी प्रविष्टियां हैं। इस तरह के कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हो सकते हैं।  डॉ सतीश कुमार एस, कलेक्टर ने बताया कि अभी जमीन वापसी संबंधी अभिलेख तलाशे जा रहे हैं। अगर अभिलेख नहीं मिलते हैं तो नियमानुसार खसरा सुधार की प्रक्रिया की जाएगी। 

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रमणरेति धाम में स्वामी गुरुशरणानंद से की भेंट

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सपरिवार गोकुल स्थित रमणरेति धाम पहुंचकर कार्ष्णिपीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद से भेंट की और उनका आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कृष्ण की लीलाभूमि रमणरेति की पावन रज को नमन किया।