samacharsecretary.com

महात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत : मुख्यमंत्री साय

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर  महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जापानी नागरिकों को भी भारत की महान परंपराओं और मूल्यों से जोड़ता है। मुख्यमंत्री साय के साथ इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यगण भी उपस्थित थे।

दहेज में जलाई गई निक्की, पिता ने सीएम योगी से की सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली  ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लालच में एक महिला को उसी के बेटे के सामने जिंदा जला दिया गया। महिला की पहचान निक्की के तौर पर हुई है जिसे उसी के पति ने मारपीट पर जिंदा जला दिया। पुलिस ने बहन कंचन की शिकायत पर पति के साथ-साथ महिला की सास, ससुर और देवर के खिलाफ केज दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्यों की तलाश जारी है। घटना गुरुवार रात की है जब पति विपिन ने पहले पत्नी निक्की को मारा, इसके बाद उसे लाइटर से जला दिया। इस खौफनाक घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच निक्की के पिता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है और उनके घर पर बुलडोजर ऐक्शन की भी मांग की है। मीडिया से बात करके हुए निक्की के पिता भिकारी सिंह पायला ने कहा, वे हत्यारे हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए और उनका घर तहस-नहस कर देना चाहिए। मेरी बेटी पार्लर चलाकर अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। उन्होंने उसे प्रताड़ित किया। पूरा परिवार इस साजिश में शामिल था और उन्होंने मेरी बेटी को मार डाला। उन्होंने बताया कि निक्की अपने ससुराल वालों से अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करती थी। वह नहीं चाहती थी कि मैं परेशान होऊं, इसलिए उसने शादी को कामयाब बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वे हत्यारे हैं। निक्की के पिता सीएम योगी आदित्यनाथ से ऐक्शन की मांग करते हुए कहा, वे जेबकतरों के पैर में गोली मार देते हैं और इन हत्यारों को नहीं मारते? यह भाजपा सरकार है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपिन किसी और के साथ रिश्ते में था और निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था। निक्की ने कहा, बेटे और मां को फांसी होनी चाहिए। मेरी बेटी बहुत दर्द में मरी। शिकायत में क्या-क्या आरोप? निक्की और उसकी बहन कंचन की साल 2016 में एक ही घर में शादी हुई थी। निक्की की शादी विपिन से और कंचन की शादी उसके भाई रोहित से हुई थी। कंचन की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक गुरुवार की शाम को पति विपिन और सास दया ने निक्की पर हमला किया। कंचन बचाने आई तो उसे भी मारा गया। इसके बाद विपिन ने पेट्रोल डालकर निक्की को जिंदा जला दिया। निक्की के 8 साल के बेटे का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पता रहा है कि पापा ने पहले मम्मी को चाटा मारा फिर कुछ डालकर लाइटर से आग लगा दी। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें विपिन निक्की के बाल पकड़कर उसे खींचता नजर आ रहा है। कंचन ने बताया था कि शादी में ससुरालवालों को एसयूवी दी गई थी लेकिन उनकी मांग बढ़ती जा रही थी जिसके चलते वह निक्की को प्रताड़ित करते थे। उसके मायके वालों ने एसयूवी के अलावा एक और गाड़ी भी उन्हें दी थी लेकिन इसके बावजूद वह और 35 लाख रुपए मांग रहे थे।  

वायरल वीडियो: लुंगी में नजर आए SDM, अतिक्रमणकारियों पर जमाया रौब

दतिया मध्य प्रदेश के दतिया एसडीएम का अनोखा अंदाज देखने को मिला। एसडीएम साहब लुंगी पहन हाथ में माइक थाम कर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शहर के पीतांबरा पीठ उत्तर गेट पर एसडीएम संतोष तिवारी सुबह लुंगी पहनकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। उन्होंने अपने हाथ में माइक भी लिया था। एसडीएम को लुंगी में देखकर पहले तो लोग चकित रह गए उसके बाद जब उन्होंने माइक से चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आप लोगों को बार-बार समझाइए दे रहा हूं तो आपको समझ में नहीं आ रहा है। एक महीने से प्रत्येक शनिवार को दो-दो घंटे खड़े होकर अतिक्रमण हटवा रहा हूं, लेकिन अब मैं आप लोगों का सामान जब्त कर लूंगा। यह सुनते ही अतिक्रमणकारी दुकानदार भागते हुए नजर आए। आपको बता दें कि पिछले दो महीने से लगातार जिला प्रशासन अतिक्रमण मुहिम चला रहा है, लेकिन अतिक्रमणकारी है कि कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटाते हैं और फिर प्रशासन के जाते ही वहां अतिक्रमण कर लेते हैं, लेकिन प्रशासन भी मुस्तैद है, जहां भी उसे सूचना मिलती है तत्काल वहां पहुंच जाता है। दतिया की शक्तिपीठ स्थल पीतांबरा पीठ पर श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन लगातार वहां अतिक्रमण पर नजर बनाए हुए हैं।

पिता नहीं दिला पाए आईफोन, नाराज बेटे ने खत्म की जिंदगी, बिहार से दर्दनाक खबर

खगड़यिा मजदूरी कर गुजारा करने वाले पिता आईफोन नहीं दिला सके तो बिहार में एक नाबालिग बेटे ने आत्महत्या कर ली। घर के बेटे की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना खगड़िया जिले की है। जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार की रात एक नाबालिग लड़के ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक स्थानीय वार्ड 3 निवासी पंकज कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार बताया जा रहा है। मिली जनकारी के अनुसार मृत किशोर के पिता मजदूरी करते हैं। निखिल घर में आईफोन खरीदने की पिछले कुछ दिनों से जिद कर रहा था। घर की माली हालत देखते हुए परिवार द्वारा आईफोन देने से इंकार किए जाने पर वो नाराज था। जिसके बाद घर के पास में ही स्थित एक मुर्गा फार्म में उसने गले में गमछा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह परिजनों को घटना की सूचना मिली। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक इंटर का छात्र बताया जा रहा है। वह अपने दो भाइयों में ज्येष्ठ था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। थाना में यूडी जेस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।  

चीन-पाक की बढ़ी टेंशन! भारत लाने जा रहा है जर्मनी से पनडुब्बियां

नई दिल्ली थल और वायु के बाद भारत अब समुद्र में भी अपनी ताकत को बढ़ाने में जुट गया है। भारत ने प्रोजेक्ट-75 को मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट- 75 इंडिया के तहत जर्मनी के साथ 70 हजार की डील को मंजूरी दी है। प्रोजेक्ट 75 इंडिया के तहत भारत जर्मनी के सहयोग से छह एडवांस सबमरीन को देश में विकसित करेगी। इस प्रोग्राम में प्राइवेट सेक्टर भी शामिल है, जिसमें नौसेना के सबमरीन प्रोडक्शन सेंटर के सहयोग से लार्सन एंड टुब्रो ) की प्रमुख भूमिका होने की उम्मीद है। भारत दो परमाणु सबमरीन्स पर भी काम कर रहा है। इस कॉन्ट्रैक्ट के अगले छह महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य न सिर्फ अपनी सबमरीन्स के फ्लीट में विस्तार करना है। साथ ही कंवेंसनल सबमरीन के निर्माण में भारत की स्वदेशी क्षमता को मजबूत करना है। एक रिपोर्ट के अनुसार, छह महीने से ज़्यादा समय तक रुके रहने के बाद, केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) को प्रोजेक्ट 75 इंडिया (पी-75आई) के तहत छह एडवांस सबमरीनंस के निर्माण के लिए जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (टीकेएमएस) के साथ औपचारिक बातचीत शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है। डिफेंस से जुड़े अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि इस महीने के अंत तक बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब डिफेंस मिनिस्ट्री और एमडीएल को इस प्रोजेक्ट के लिए बातचीत शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है और इस महीने के अंत तक यह प्रोसेस शुरू होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट 75आई का क्या है लक्ष्य? रक्षा मंत्रालय ने जनवरी में सरकारी स्वामित्व वाली एमडीएल को इस कार्यक्रम के लिए अपने रणनीतिक साझेदार के रूप में चुना था। इसके तहत जर्मनी के सहयोग से भारत में सबमरीनंस का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट की विशेषताए     एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम वाली छह कंवेंशनल सबमरीनंस।     जर्मन AIP तकनीक सबमरीनंस को तीन हफ्ते तक पानी के अंदर रख सकती है।     इसे भारत की स्वदेशी सबमरीन निर्माण क्षमता बढ़ाने और इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।     रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना अंतिम सरकारी मंज़ूरी से पहले छह महीने की बातचीत का लक्ष्य बना रहे हैं। क्यों जरूरी है प्रोजेक्ट? भारत के रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के टॉप अधिकारियों ने जर्मन कंपनी के साथ छह एडवांस सबमरीन को भारत में ही निर्माण करने का यह फैसला भारतीय सबमरीन प्रोग्राम और उसकी भविष्य की आवश्यकताओं की समीक्षा और एक उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद लिया है। प्रस्तावित सबमरीन्स को एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्सन (AIP) सिस्टम्स से भी लैस किया जाएगा, जिससे यह सबमरीन तीन हफ्ते तक पानी के अंदर बिना किसी समस्या के रह सकेंगी। इस एडवांस फीचर से भारतीय नौसेना की ताकत में और ज्यादा इजाफा होगा। न्यूक्लियर सबमरीन प्रोग्राम P-75I के साथ-साथ, भारत दो परमाणु सबमरीन्स पर भी काम कर रहा है। इस प्रोग्राम में प्राइवेट सेक्टर भी शामिल है, जिसमें नौसेना के सबमरीन प्रोडक्शन सेंटर के सहयोग से लार्सन एंड टुब्रो ) की प्रमुख भूमिका होने की उम्मीद है। सरकार इस सेक्टर में उनके महत्व को समझते हुए, परमाणु और कंवेंशनल दोनों सबमरीन प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाने के विकल्प तलाश रही है। टीकेएमएस के साथ बातचीत से भारत में नेक्स्ट जेन की कंवेंशनल सबमरीन प्रोडक्शन की रूपरेखा तय होने की उम्मीद है। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि सरकार न केवल इन नावों को हासिल करने की इच्छुक है, बल्कि भविष्य की जरूरतों के लिए स्वदेशी डिजाइन और निर्माण विशेषज्ञता भी विकसित करना चाहती है।  इस कॉन्ट्रैक्ट के अगले छह महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

जिंदा जलाने वाला दरिंदाः पुलिस एनकाउंटर में विपिन भाटी घायल, पैर में लगी गोली

नोएडा  ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी निक्की को दहेज के लिए जिंदा जलाने वाला आरोपी विपिन पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। सिरसा चौराहे के पास उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।  इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है l बता दें कि विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर हत्या कर दी थी इसको लेकर दो दिनों से मामला सुर्खियों में हैl पुलिस ने निक्की के पति विपिन के अलावा उसके जेठ और सास ससुर को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। विपिन ने मासूम बच्चे के सामने पत्नी निक्की की आग लगाकर हत्या की थी और फरार हो गया था। यह है पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे।     शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना। वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया।    उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।   

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सितारे, सिद्धार्थ और जाह्नवी ने टेका मत्था

उज्जैन बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां दोनों ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की और गर्भगृह के द्वार की देहरी पर माथा टेककर भगवान से आशीर्वाद मांगा। शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु ने स्वागत किया। पुजारी राजेश शर्मा और दिनेश त्रिवेदी ने परंपरागत तरीके से पूजा कराई। इस दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखाई दिए। संध्या आरती के समय जाह्नवी कपूर ने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना की। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि महाकाल दर्शन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जबकि जान्हवी ने इसे एक आध्यात्मिक अनुभव बताया। दोनों सेलिब्रेटी ने मंदिर परिसर में अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। आपको बता दें कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वे टीम के साथ अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों ने आगामी फिल्म की सफलता के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मूवी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी।

71 वर्ष की आयु में अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन मिश्रा का निधन

अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दूसरे ट्रस्टी और अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा का शनिवार देर रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शनिवार रात करीब 12 बजे 71 साल की उम्र में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. बता दें कि 5 फरवरी 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संसद सदन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन में विमलेंद्र मोहन मिश्र को स्थाई सदस्य के रूप में नामित किया गया था. उनके निधन पर ट्रस्ट के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है. इसके पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक और स्थाई सदस्य कामेश्वर चौपाल का भी निधन हो गया था. दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में किडनी की बीमारी के कारण भर्ती कराए गए थे. लंबे दिनों तक चले इलाज के बाद 6 फरवरी 2025 में निधन हो गया था. बता दें कि विमलेंद्र मिश्रा राजनीति में भी सक्रिय रहे. 2009 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अयोध्या राजवंश के राजा दर्शन सिंह की वंशावली से जुडी कड़ी में स्वर्गीय महारानी विमला देवी के दो पुत्र विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र हुए.

रक्षा क्षेत्र में बड़ी सफलता: भारत ने किया एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली का सफल उड़ान परीक्षण

नई दिल्ली भारत ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन समेत उद्योग जगत को इसके लिए बधाई दी। जानकारी के मुताबिक, डीआरडीओ ने 23 अगस्त को करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (आईएडीडब्ल्यूएस) का पहला उड़ान परीक्षण किया। क्या है एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली या आईएडीडब्ल्यूएस? आईएडीडब्ल्यूएस एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है, जिसमें सभी तुरंत वार या पलटवार करने वाली स्वदेशी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्यूआरएसएएम), उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (वीएसएचओआरएडीएस) मिसाइलें और एक उच्च शक्ति वाली लेजर-आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (डीईडब्ल्यू) शामिल हैं। 'सफल उड़ान परीक्षण के लिए सभी को बधाई' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा के तट पर किए गए IADWS का पहले सफल उड़ान परीक्षण के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'IADWS एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है, जिसमें सभी स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (QRSAM), उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइलें और एक उच्च शक्ति लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW) शामिल हैं।' 'क्षेत्रीय रक्षा को मजबूत करेगा IADWS' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं IADWS के सफल विकास के लिए DRDO, भारतीय सशस्त्र बलों और उद्योग जगत को बधाई देता हूं। इस अनूठे उड़ान परीक्षण ने हमारे देश की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित किया है। यह दुश्मन के हवाई खतरों के खिलाफ महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए क्षेत्रीय रक्षा को मजबूत करेगा।'

बाबूराम बने प्रदेश प्रभारी, व्यास मुनि को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी : डॉ संजय निषाद

लखनऊ     आज लखनऊ स्थित अपने आवास 01, विक्रमादित्य मार्ग पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मा० कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने उत्तर प्रदेश प्रदेश कमेटी की बैठक की। यह बैठक हाल ही में दिल्ली में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदेश कमेटी में हुए बदलावों के बाद प्रदेश स्तर पर आयोजित पहली बैठक थी।     बैठक में डॉ. निषाद जी ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए प्रदेश नेतृत्व में बड़े बदलाव किए। उन्होंने अपने सुपुत्र एवं चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद को प्रदेश प्रभारी पद से हटाकर बाबूराम निषाद को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग, उ.प्र. के सदस्य रविन्द्र मणि निषाद को राष्ट्रीय कमेटी में पदोन्नत किया गया तथा प्रदेश अध्यक्ष पद से  रविन्द्र मणि निषाद को हटाकर व्यास मुनि निषाद को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।     डॉ. संजय निषाद जी ने कहा कि संगठन में बदलाव समय की आवश्यकता है। नई टीम के साथ नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी को और मज़बूती मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को आज जिस मुकाम तक पहुँचाने में ई० सरवन निषाद और रविन्द्र मणि निषाद का योगदान रहा है, वह सराहनीय है। लेकिन अब समय है कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दी जाए।     उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग मुझे परिवारवाद का आरोपी बताते थे, उन्हें आज यह देखना चाहिए कि निषाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक कदम उठाया है। मैंने सत्ता में रहते हुए अपने ही पुत्र को पद से मुक्त किया है। शायद ही किसी पार्टी ने ऐसा बड़ा निर्णय लिया होगा। मेरे लिए समाज और संगठन सबसे ऊपर है, परिवार नहीं।     डॉ. निषाद ने कहा कि उनका परिवार हमेशा संघर्षों और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है। “राजा का बेटा ही राजा बने” की नीति पर सवाल उठाने वालों के लिए यह निर्णय बड़ा संदेश है। अब अपेक्षा है कि अन्य दल भी इसी प्रकार का साहस दिखाकर समाज में सकारात्मक संदेश दें।     बैठक में प्रदेश कमेटी द्वारा विधानसभा एवं त्रिस्तरीय चुनाव की रूपरेखा, आरक्षण के मुद्दे पर सामाजिक आंदोलन, नई जिला स्तरीय कमेटियों के गठन एवं पार्टी विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।