samacharsecretary.com

CM विष्णुदेव साय का संकल्प: हर नागरिक को मिले विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुर रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है। इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अधिकारी जयदीप दास गुप्ता एवं श्रीनिवास राव तथा कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. गुरुनाथ रेड्डी, डॉ. रघुनाथ रेड्डी और के.वी. रेड्डी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी अंचलों सहित प्रदेश के हर नागरिक तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व इस अस्पताल के निर्माण की शुरुआत की गई थी और आज जब छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब इस एमओयू का होना ऐतिहासिक महत्व रखता है। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर हुआ यह समझौता प्रदेशवासियों के लिए शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बस्तर क्षेत्र के लोग लंबे समय से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहे हैं, किंतु अब यह अस्पताल उनके लिए वरदान साबित होगा। विशेषकर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह जीवनरक्षक सिद्ध होगा। पहले घायल जवानों को एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजना पड़ता था, अब जगदलपुर में ही उन्हें अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। बस्तर अंचल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना राज्य और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। पहले ये सेवाएँ केवल रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध थीं, लेकिन अब बस्तर के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगा। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने जानकारी दी कि इस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें से 120 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 80 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने वहन किए हैं। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से सुसज्जित है। यह 10 मंजिला अस्पताल 240 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा। इसमें हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी), मस्तिष्क रोग एवं न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे विभाग संचालित होंगे। ओपीडी, आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं सहित गहन चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सरकारी दर पर उपचार प्रदान करेगी। सरकारी दर पर उपलब्ध इन सेवाओं का लाभ न केवल बस्तर संभाग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के मरीज उठा सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक पहल को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। इससे बस्तर अंचल के लाखों लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और बड़े शहरों पर उनकी निर्भरता कम होगी। यह अस्पताल न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के मरीजों के लिए नई आशा और जीवनदायी सुविधा साबित होगा।

डैम से बढ़ा खतरा: पंजाब बेहाल, हरियाणा-UP को भी अलर्ट जारी

नई दिल्ली सतलुज, रावी और ब्यास नदियों में आई बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की चिंता बुधवार को और बढ़ गई। इसकी वजह है कि बड़े पैमाने पर भाखड़ा नांगल डैम और पौंग डैम से पानी छोड़ा गया है। भाखड़ा नांगल बांध से 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो आमतौर पर 65 हजार रहा करता है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते बांधों में बड़े पैमाने पर पानी जमा है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस पानी के छोड़े जाने से आसपास के कई गांव प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा पौंग डैम से भी बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा गया है। सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ ही रहा है और अब तक राहत के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पंजाब के रूप नगर जिले के प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। इसके अलावा भाखड़ा नांगल से निकले पानी ने भी समस्या को बढ़ाया है। घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से पटिलाया का जिला प्रशासन भी ऐक्टिव है। दरअसल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लेकर पश्चिम यूपी तक मुसीबत यह है कि बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव या फिर जल निकासी का काम भी देरी से हो रहा है। घग्गर नदी के तट पर ही बसे मोहाली के भी कई इलाकों में प्रशासन सतर्क है। सतलुज, रावी और ब्यास नदी में आई बाढ़ इतनी भीषण है कि भारतीय हिस्से के पंजाब के साथ ही पाकिस्तान में भी भारी बाढ़ आई है। पाकिस्तानी पंजाब में तो लाखों लोगों का पलायन हुआ है और करीब ढाई हजार गांव डूब गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भारत के पंजाब में सूबे में 30 लोग बाढ़ के चलते मारे गए हैं, जबकि 3.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें पलायन तक करना पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम यूपी तक के लिए अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मीरपुर, राजौरी, रियासी, जम्मू, रामबन, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा के लिए अलर्ट जारी किया है। भगवंत मान बोले- मदद में लापरवाही कर रही है केंद्र सरकार वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आपदा के वक्त सहयोग न करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया है। मान ने केंद्र पर बाढ़ प्रभावितों को राहत देने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री औऱ केंद्रीय गृहमंत्री से एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवज़े के मौजूदा मानकों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत है ताकि पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों को ज्यादा मुआवजा दिया जा सके। मंगलवार को फिरोज़पुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से दौरा करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि किसानों की बढ़ी हुई लागत और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए मुआवज़े की राशि बढ़ाना अब जरूरी हो गया है। अरविंद केजरीवाल भी जा रहे दौरा करने, पहुंच रहे सौरभ भारद्वाज इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब का गुरुवार को दौरा करने वाले हैं। वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाएंगे और प्रभावितों से बात भी करेंगे। केजरीवाल के साथ सीएम भगवंत मान भी रहेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि अरविंद केजरीवाल प्रभावितों से मुलाकात करेंगे और उनसे बात करेंगे। इससे पहले केजरीवाल ने ऐलान किया कि आप की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पहुंचेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा होगा।

लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महिलाएँ हर क्षेत्र में कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तीजा महिलाओं का मायके से जुड़ी यादों को तरोताज़ा करने का पर्व : राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, गीत-संगीत और लोकनृत्य से गूंजा वातावरण रायपुर सावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा, गीत-संगीत और लोकनृत्य की अनूठी छटा देखने को मिली। महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीतों की मधुर धुनों से वातावरण को उल्लासमय बना रही थीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा मिलन को समाज की एकता और संस्कृति की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। महिलाएँ इस दिन पति की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। हमारी लोकपरंपराएँ समाज को जोड़ती हैं और यही हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कजली एकादशी जैसे पर्व केवल धार्मिक महत्व नहीं रखते, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं। उन्होंने राज्य के विकास की दिशा में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना को मार्गदर्शक बताया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान लोक संस्कृति एवं त्योहारों से होती है। यहाँ की महिलाएँ न केवल परिवार और समाज को संवार रही हैं, बल्कि शिक्षा, राजनीति, सेवा और हर क्षेत्र में योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को संस्कृति की संरक्षक बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आज तीजा मिलन समारोह में प्रदेश की संस्कृति और परंपरा के रंगों का संगम देखने को मिला। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएँ मायके में उपवास करती हैं। तीजा महिलाओं को मायके से जुड़ी यादों को तरोताज़ा करने का पर्व है। तीजा मिलन कार्यक्रम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे गए। लोकनृत्य और गीतों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। महिलाएँ एक-दूसरे को तीजा की बधाइयाँ देती रहीं। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएँ आज भी समाज के ताने-बाने को मजबूती प्रदान कर रही हैं। तीजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी तथा श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को तीजा की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

लखनऊ में गुलिस्ता कालोनी स्थित उनके आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया

लखनऊ समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव के नेतृत्व में भाजपा विधायक केतकी सिंह के गैर-जिम्मेदाराना, असंवेदनशील और मुद्दों से भटकाने वाले बयानों के खिलाफ राजधानी लखनऊ में गुलिस्ता कालोनी स्थित उनके आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया।     डॉ. नेहा यादव ने कहा कि “हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी पर कोई भी अभद्र टिप्पणी करेगा तो समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरी, रोजगार, शिक्षा और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह असफल रही है। जनता के सवालों से ध्यान हटाने के लिए केतकी सिंह जैसी भाजपा विधायक अशोभनीय टिप्पणियाँ करती हैं, जो न केवल निंदनीय हैं बल्कि जनता का भी अपमान है।     डॉ. नेहा यादव स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, बेटियों को सुरक्षा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं देती, समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक जारी रखेगी। 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंककर समाजवादी सरकार बनाने का काम करेगी। प्रदर्शन में संजना पटेल, रिंकी शीला और जान्हवी सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहीं।     प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, मीडिया पैनलिस्ट फखरूल हसन चांद, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, भारत यादव, पायल किन्नर, पूजा यादव बुंदेलखंडी, राजबाला रावत, शर्मीला महाराज, लता जायसवार,  सलमा, दीपा यादव, अर्चना रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी श्री प्रदीप यादव और अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रसाद अधिवक्ताओं की पूरी टीम के साथ मिलने पहुंचे।

लॉ छात्रों के साथ हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ राजभवन का किया घेराव

लखनऊ समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में लॉ छात्रों के साथ हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ राजभवन का घेराव किया। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर, बसो में भरकर इकोगार्डेन भेज दिया। छात्रों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में हो रहे छात्र उत्पीड़न के सम्बंध में राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजा।     ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय बाराबंकी में विद्यार्थियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में लॉ की डिग्री की मान्यता न होने के बावजूद 2022 से छात्रों का प्रवेश लिया जा रहा है और अवैध वसूली की जा रही है। छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय से सवाल पूछने पर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है और बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा ने राज्यपाल से मांग की है कि एसआरएमयू बाराबंकी के साथ-साथ सभी विश्वविद्यालयों की जाँच हों विश्वविद्यालयों पर कार्यवाही हो जहां छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है।     प्रदर्शन में शामिल सर्वश्री रितेश सिंह प्रदेश महासचिव छात्र सभा, सिराज हुसैन प्रमुख महासचिव छात्र सभा, अवनीश कुमार यादव महासचिव, वैभव सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, अमर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार भोजवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनिधि यादव, ममता शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, आभाश यादव ’कान्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, शुभम यादव प्रदेश सचिव, अभिषेक यादव मऊ, शिवम् सिंह जिलाध्यक्ष सीतापुर, प्रवीन सिंह जिलाध्यक्ष बलिया, पंकज कुशवाहा जिलाध्यक्ष गाजीपुर, शुभम लोहिया जिलाध्यक्ष रायबरेली, कुनाल मौर्या जिलाध्यक्ष आजमगढ,़ ओम लोधी जिलाध्यक्ष लखनऊ, स्वदेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष झाँसी, पिं्रस कुमार इकाई अध्यक्ष ल०वि०वि०, शिवाजी यादव इकाई उपाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय, सुमित यादव, रिंकल जोशी जिला उपाध्यक्ष सीतापुर, प्रवेश यादव प्रदेश कार्यकारी सदस्य, आयुश यादव इकाई सचिव ल०वि०वि०, शिव पूजन पाण्डेय इकाई प्रभारी ल०वि०वि०, सजय यादव, अंकुर यादव इकाई अध्यक्ष वि0वि0 नवीन परिसर, रामप्रकाश मौर्या जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर  सूरज वर्मा प्रदेश सचिव, अभिषेक श्रीवास्तव (बाबू) राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, ऋषी यादव छात्र नेता, अजीत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, एड. अरविंद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप भोपाल प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिषेक कटियार प्रदेश उपाध्यक्ष, शशांक यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, दिव्यांशु सिंह छात्र नेता के.के.सी., अमित सक्सेना, आदित्य सक्सेना, राधेश्याम यादव मठिया शाहजहांपुर, टनन बाला, प्रदेश सचिव छात्र सभा लखनऊ, संदीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा वाराणसी, सौरभ मौर्य रायबरेली, अरविन्द यादव प्रदेश सचिव मिर्जापुर, अमन यादव प्रदेश सचिव उन्नाव, इमरान प्रदेश सचिव, फैज खान, मोनू रावत जिलाध्यक्ष बाराबंकी, अमरेन्द्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष, प्रभात सिंह जिला उपाध्यक्ष, हृदय सिंह यादव उपाध्यक्ष, संस्कार जैन उपाध्यक्ष, अभय वर्मा उपाध्यक्ष, रवि यादव उपाध्यक्ष, गुलजार रजा, अंशुल यादव विधानसभा अध्यक्ष, शिवम यादव ब्लाक अध्यक्ष, परवेज यादव फतेहपुर, सुशील यादव फतेहपुर, प्रतियोग प्रताप खेदू यादव आदि शामिल रहे।     इको गार्डन में सभी प्रदर्शनकारियों से सर्वश्री सुनील सिंह साजन पूर्व एमएलसी, अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, पूजा शुक्ला पूर्व प्रत्याशी उत्तर विधानसभा लखनऊ, फखरूल हसन चांद पैनलिस्ट ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

जशपुर हादसा: सीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि

रायपुर जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत व कई अन्य के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। साथ ही घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। सीएम साय ने कहा, इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सीएम ने कहा, जशपुर घटना की पूरी जानकारी है। जिला प्रशासन से बात हुई है। तीन लोगों की मौत और 22 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद SP और कलेक्टर मौके पर मौजूद थे। घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।  

सामाजिक न्याय के राज की स्थापना और अन्याय को मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक: अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश से सामाजिक न्याय के राज की स्थापना और अन्याय को मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है। भाजपा सरकार में निर्दोषों को झूठे मुकदमें में फंसाया जाता है। संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर हैं प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा, और स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद कर दिया। अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल पा रहा है। एम्बुलेंस सेवाएं ठप्प है।     समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार का तीसरा कार्यकाल है लेकिन देश की जनता को परेशानी और तबाही के सिवा क्या मिला? सरकार बताए कि नोटबंदी का परिणाम क्या रहा? प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में भी विकास क्यों नहीं हुआ? वाराणसी में आयी बाढ़ की भयावह स्थिति को सभी ने देखा। भाजपा ने झूठे सपने दिखाकर लोगों को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया।     श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। यह लोगों का इस्तेमाल करती है, फिर उन्हें बर्बाद कर देती है। भाजपा सरकार ने जीएसटी को जटिल बनाकर व्यापार और व्यापारियों को उलझा दिया है। व्यापार करना कठिन हो गया है। टैक्स की प्रक्रिया आसान होनी चाहिए। भाजपा सरकार के फैसलों में भारी गड़बड़झाला है। इस सरकार के पास बेरोजगारी, महंगाई का कोई समाधान नहीं है। भाजपा सरकार के एजेंडे में नौकरी रोजगार नहीं है। आउटसोर्स से बेरोजगारी का स्थायी हल नहीं होगा। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के हित में कोई काम नहीं किया। भाजपा ने नौ साल की सरकार में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। बिजली का कोई कारखाना नहीं लगाया। भाजपा ने जनता का भरोसा खो दिया है। भाजपा पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है। जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर भरोसा है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विकास के तमाम कार्य किए हैं। किसानों, नौजवानों समेत सभी वर्गो के हित में फैसले लिए। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। हर वर्ग को न्याय और सम्मान मिलेगा। सबका विकास होगा। प्रदेश में खुशहाली आयेगी। 2027 में भाजपा सरकार को कोई नहीं बचा पायेगा।     इस अवसर पर नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, श्रीमती विजमा यादव, श्री अताउर्रहमान, श्री कमला कांत राजभर, श्री शोएब अंसारी सभी विधायकगण, पूर्व मंत्री शेख सुलेमान एवं सलामतुल्ला आदि नेताओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अखिलेश यादव से आज महंत श्री रमेश दास जी महाराज ने भेंट की

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत श्री रमेश दास जी महाराज ने भेंट की और उनको सफलता तथा विजय का आशीर्वाद दिया। महंत रमेश दास जी महाराज ने श्री अखिलेश यादव को हनुमान मंदिर का प्रसाद भी दिया। महंत रामजी दास के साथ इंद्रसेन पहलवान ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट की। महंत रामजी दास हनुमानगढ़ी के महंत स्वर्गीय भवनाथ दास जी के उत्तराधिकारी हैं। श्री अखिलेश यादव के प्रति उनका भी बहुत स्नेहभाव रहता था।

योगी सरकार का रबी बीजों की समय से उपलब्धता एवं वितरण पर जोर

कृषि मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश किसानों को वितरण के लिए 25 अक्टूबर तक उपलब्ध करा दिए जाएं रबी फसलों के बीज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय से मिले किसानों को बीमा का लाभ: शाही लखनऊ योगी सरकार का रबी बीजों के समय से उपलब्धता व वितरण पर जोर है। इसे देखते हुए बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि निदेशालय में बैठक ली। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बैठक की। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान योगी शासन की प्राथमिकता में हैं। उन्नतशील बीजों का वितरण कृषकों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय से अवश्य सुनिश्चित किया जाये l  कृषि मंत्री द्वारा समस्त जनपद /मंडल के अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए  रबी फ़सलों (गेहूँ,जौ,चना, मटर,मसूर, सरसों, अलसी आदि) के सभी बीज दिनांक 25 अक्तूबर तक समस्त राजकीय बीज भंडारों पर कृषकों को वितरण हेतु उपलब्ध करा दिये जाएं l रबी फ़सलों के सभी अनुदानित बीजों का कृषकों को वितरण बुआई से पूर्व 25 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से पूर्ण कर लिया जाये।  वर्तमान में बाढ़ प्रभावित/हानि वाले इलाकों में कृषकों को बीमा का लाभ समय से प्राप्त कराए जाने हेतु राजस्व, कृषि एवं बीमा के जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा अविलंब पूर्ण कर प्रभावित कृषकों को तत्काल लाभ पहुंचाया जाये l रबी फ़सलों में विशेषकर दलहन (चना,मटर,मसूर आदि) एवं तिलहन (तोरिया,सरसों, राई, अलसी आदि) में फसल उत्पादकता बढ़ाए जाने के लिए जनपदीय उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी विशेष प्रयास करें l बैठक में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र जी, सचिव इन्द्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव टी.के. शीबू, ओ.पी. वर्मा, निदेशक पंकज त्रिपाठी, निदेशक सांख्यिकी सुमिता सिंह आदि की मौजूदगी रही।

मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला को किया संबोधित, कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

सीएम ने की वोकल फॉर लोकल की चर्चा, बोले- देश का पैसा यहां के कारीगरों को ही मिले, बाहर जाएगा तो भारत के खिलाफ आतंकवाद में होगा प्रयोग सीएम ने की अपीलः सभी कार्यक्रम भी हों और पर्व-त्योहार भी आसानी से मनाए जाएं  पीएम पर लिखी गईं पुस्तकें उपहार के रूप में देंः योगी  सीएम ने दिया मंत्रः जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही बीमारियों से लड़ने का सामर्थ्य रखेंगे लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने एक तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई की, तो उनका मार्गदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा अभियान ( 17सितंबर से दो अक्टूबर) के तहत होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यक्रम स्वयं के लिए नहीं, बल्कि नेशन फर्स्ट के भाव के साथ होते हैं। हम संस्थापकों के विजन राष्ट्र प्रथम के भाव को जीवन का मिशन मानकर आगे बढ़ते हैं। हमारे कार्यकर्ता जब इसे अभियान मानकर बढ़ते हैं तो वे आमजन का विश्वास का हिस्सा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पहले उत्साहवर्धन किया, फिर अपील भी की कि दो अक्टूबर को विजयादशमी भी है। यह सभी कार्यक्रम भी अच्छे से हों और पर्व-त्योहार भी आसानी से मनाए जाएं।  देश का पैसा बाहर जाएगा तो भारत के खिलाफ आतंकवाद में प्रयोग होगा सीएम ने सेवा पखवाड़े के आयोजन और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को हस्तशिल्पियों का सम्मान बताया। कहा कि इसने यूपी के एक्सपोर्ट को कई गुना बढ़ाया है। यह आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम ने सभी से इसे बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि देश का पैसा यहां के कारीगरों को ही मिले, बाहर जाएगा तो भारत के खिलाफ आतंकवाद में प्रयोग होगा।  यूपी से अधिक कोई नहीं समझ सकता स्वच्छता का महत्व मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कार्यक्रम का जिक्र करते हुए इसे जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसका महत्व यूपी से अधिक कोई नहीं समझ सकता। 11 वर्ष पहले इस सीजन में गांवों में पैदल चलना दूभर होता था। बदबू व गंदगी रहती थी, लेकिन आज हर गांव में पैदल जाया जा सकता है। स्वच्छता का ही असर है कि इंसेफेलाइटिस समाप्त हो गया। सीएम ने कहा कि बूथ स्तर की टीम मलिन बस्तियों में होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बने। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः बैन करने पर जोर दिया।  यूपी ने इस वर्ष 36 करोड़ पौधरोपण कर नया रिकॉर्ड बनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में यूपी की भागीदारी से आगंतुकों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम'  के तहत इस वर्ष भी एक दिन में 36 करोड़ से अधिक पौधरोपण का रिकॉर्ड बना। 8 वर्ष में 240 करोड़ पौधरोपण हुए। यूपी का फॉरेस्ट कवर बढ़ा। जिस प्रदेश में पहले 50 लाख पौधे नहीं मिलते थे, वहां की नर्सरियों में 52 करोड़ पौधे तैयार किए गए। सीएम ने नमो वन/पार्क का भी जिक्र किया।  जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही बीमारियों से लड़ने का सामर्थ्य रखेंगे सीएम ने भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मुखातिब होते हुए कहा कि यूपी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। हर अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जीजान से लगे रहते हैं। सीएम ने रक्तदान शिविर को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हर रविवार को स्वास्थ्य मेला लगाता है। वहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का डिस्प्ले, उपचार व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। सीएम ने स्वास्थ्य के प्रति आमजन को जागरूक करने की अपील की और मंत्र दिया कि जितनी मेहनत करेंगे, बीमारियों से उतना ही लड़ने का सामर्थ्य रखेंगे। सीएम ने कोविड के दौरान भारत के बेहतरीन प्रबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि देश में जितनी मौतें हुईं, उसकी तुलना में सुपर पॉवर अमेरिका में चार गुना अधिक मौतें हुईं।  सेवानिवृत्त अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ बैठकर विकसित-आत्मनिर्भर यूपी को बढ़ाने पर करेंगे चर्चा  मुख्यमंत्री ने कहा कि 300 से अधिक सेवानिवृत्त आईएएस, आईएफएस, विभिन्न अधिकारियों व अलग-अलग विषय विशेषज्ञों के साथ बैठकर विकसित-आत्मनिर्भर यूपी के कार्यक्रम को बढ़ाने जा रहे हैं। विकसित व आत्मनिर्भर भारत के साथ विकसित यूपी को बढ़ाने के कार्यक्रम कॉलेजों, स्कूलों व अन्य संस्थाओं में होंगे, जनप्रतिनिधि भी उसका हिस्सा बनेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना को संकल्प के रूप में दिया है। हम इसके अनुरूप कार्य करेंगे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिव्यांगजनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा कृत्रिम उपकरण वितरण करेंगे।  पीएम पर लिखी गईं पुस्तकें उपहार में दें  सीएम योगी ने कहा कि पीएम पर लिखीं गईं पुस्तकें उपहार के रूप में दें। पूरे पखवाड़े यह अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से पहले विधायक खेलकूद प्रतियोगिता होगी। ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाएं इससे निखरेंगी। सीएम ने विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फाइन आर्ट से जुड़े लोगों को भी इससे प्रेरित करें। यह प्रतियोगिता सावर्जनिक स्थानों पर करें, जिससे दीवारें भी सजेंगी और युवाओं का सम्मान भी होगा। सीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,  पं. दीनदयाल उपाध्याय व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी की भी चर्चा की।  सीएम ने नमो मैराथन में तेजस्वी सूर्या को किया आमंत्रित  सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी 17 नगर निगम व गौतमबुद्ध नगर में नमो मैराथन कार्यक्रम पर जोर दिया। सीएम ने इसमें भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को भी आमंत्रित किया। सीएम ने मैराथन में 10 हजार से अधिक युवाओं को हिस्सा बनाने की अपील की।  इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या,  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने किया।