samacharsecretary.com

लाल सागर का इंटरनेट ब्लैकआउट: क्यों कई देशों के नेटवर्क हैं प्रभावित? जानें पूरा हाल

नई दिल्ली लाल सागर से बड़ी खबर सामने आई है। समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिक केबल्स क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर इंटरनेट की गति धीमी हो गई है। इससे यूजर्स को देरी और धीमी गति का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के Azure पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ा है। लाल सागर में बिछी ये केबल्स यूरोप और एशिया के बीच इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वैश्विक इंटरनेट ट्रैफिक का 17% हिस्सा इन्हीं केबल्स से होकर गुजरता है। क्षतिग्रस्त केबल्स में SEACOM/TGN-EA, AAE-1 और EIG जैसे प्रमुख सिस्टम शामिल हैं, जिससे महाद्वीपों के बीच डेटा ट्रांसफर बाधित हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के Azure पर प्रभाव रिपोर्ट्स के अनुसार, केबल्स के क्षतिग्रस्त होने से माइक्रोसॉफ्ट के Azure पर बड़ा असर पड़ा है। कंपनी ने बताया कि Azure उपयोगकर्ताओं, खासकर एशिया और यूरोप के बीच डेटा ट्रैफिक में समस्याएं आ सकती हैं। इन केबल्स को ठीक करने में समय लग सकता है, और फिलहाल डेटा को वैकल्पिक मार्गों से भेजकर काम चलाया जा रहा है। यूजर्स पर प्रभाव को कम करने के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। केबल्स के क्षतिग्रस्त होने का कारण केबल्स के टूटने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लाल सागर में पहले हुई घटनाओं में अक्सर कॉमर्सियल वेसल्स को इसका कारण माना गया है, लेकिन कुछ मामलों में जानबूझकर तोड़फोड़ की आशंका भी जताई जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण डिजिटल ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाया जा सकता है ताकि वैश्विक कनेक्टिविटी प्रभावित हो। इसके अलावा, आशंका है कि यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में इंटरनेट केबल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। माना जा रहा है कि यह कदम गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए इजरायल पर दबाव बनाने के लिए हो सकता है। इंटरनेट कनेक्टिविटी पर प्रभाव इंटरनेट एक्सेस पर नजर रखने वाली कंपनी नेटब्लॉक्स ने बताया कि लाल सागर में केबल्स की कई रुकावटों ने भारत और पाकिस्तान सहित कई देशों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को प्रभावित किया है। इसने सऊदी अरब के जेद्दा के पास SMW4 और IMEWE केबल सिस्टम में खराबी को जिम्मेदार ठहराया है। केबल्स का संचालन दक्षिण पूर्व एशिया-मध्य पूर्व-पश्चिमी यूरोप 4 (SMW4) केबल का संचालन टाटा कम्युनिकेशंस द्वारा किया जाता है, जो एक भारतीय समूह का हिस्सा है। वहीं, भारत-मध्य पूर्व-पश्चिमी यूरोप (IMEWE) केबल का संचालन अल्काटेल-ल्यूसेंट की देखरेख में एक अन्य कंसोर्टियम द्वारा किया जाता है। हालांकि, अभी तक किसी कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हूती विद्रोहियों पर शक 2024 की शुरुआत में यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त निर्वासित सरकार ने आरोप लगाया था कि हूतियों ने लाल सागर में समुद्र के नीचे बिछी केबल्स पर हमले की योजना बनाई थी। कई केबल्स काटे गए, लेकिन हूतियों ने इसके लिए जिम्मेदारी लेने से इनकार किया। रविवार सुबह हूतियों के अल-मसीरा उपग्रह समाचार चैनल ने नेटब्लॉक्स का हवाला देते हुए केबल्स कटने की बात स्वीकारी। हूतियों के हमले नवंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक हूतियों ने गाजा पट्टी में इजरायल-हमास युद्ध के संदर्भ में मिसाइलों और ड्रोनों से 100 से अधिक जहाजों को निशाना बनाया। इस दौरान उन्होंने चार जहाज डुबो दिए और कम से कम आठ नाविकों की जान ली। ईरान समर्थित हूतियों ने युद्ध में एक संक्षिप्त युद्धविराम के दौरान अपने हमले रोके थे। वर्तमान में इजरायल-हमास युद्ध में नए युद्धविराम की अनिश्चितता के बीच हूतियों के नए हमले हो रहे हैं।

भाग्य का ताला खोलेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इस ग्रहण से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।  चंद्र ग्रहण से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन मेष राशि : मेष राशि वालों को चंद्र ग्रहण से जबरदस्त लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। करियर में तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। धन का आवक बढ़ेगा। इंकम में इजाफा होगा। धन बचत के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। वृषभ राशि : चंद्र ग्रहण से वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। बेहद शुभ फल देंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। यह इंकम बढ़ाने के लिए विकल्पों की तलाश करने का उत्तम समय साबित होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, इस माह में स्टॉक मार्केट या रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने का रिस्क लेने से बचें। कन्या राशि : कन्या राशि वालों का भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के इंकम में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हासिल होगी। व्यापार में विस्तार होगा। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जीवन के सभी कष्ट दूर होंगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। हालांकि, इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने बजट पर ध्यान दें। धन बचत करें और जल्दबाजी में महंगी वस्तु की खरीदारी करने से बचें। धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यों के बाधाएं दूर होंगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस माह आपके सभी सपने साकार होंगे। हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। इस माह आप सोच-समझकर रियल एस्टेट में इनवेस्ट कर सकते हैं। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

GST में बदलाव पर हुड्डा का बयान – कहा, बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर की गई घोषणा

रोहतक रोहतक स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बोलते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीएसटी में बदलाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर जमकर कटाक्ष किए हैं। उन्होंने कहा कि वोट के मुद्दे को दबाने के लिए और बिहार चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 साल से जो भारी भरकम जीएसटी राज्यों से वसूला गया उसके लिए कौन जिम्मेदार है। इस जीएसटी टैक्स की वजह से प्रदेशों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा। इसलिए पिछले 8-9 साल का जीएसटी टैक्स प्रदेशों को वापस किया जाना चाहिए ताकि डेवलपमेंट हो सके। साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर महिलाओं को ₹2100 देने के चुनावी वायदे को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सभी महिलाओं को यह पैसा नहीं देना था तो फिर चुनाव में यह वायदा क्यों किया गया। उन्होंने कहा की जो वायदा लागू किया जा रहा है वह भी 1 साल बाद लागू हो रहा है। इसलिए सरकार बताएं कि पिछले एक साल का बकाया पैसा महिलाओं को कब दिया जाएगा।प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा प्रदेश की भाजपा सरकार पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और महिला विरुद्ध अपराध में हरियाणा नंबर एक पर है और यह रिपोर्ट होम मिनिस्ट्री की है। भूपेंद्र सिंह हुडडा ने एक बार फिर से वोट मामले को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग अपनी सभी वोटर लिस्ट ठीक होने का एफिडेविट देता है तो मैं यह सबूत दूंगा कि एक घर में 400-400 वोट बनी हुई है। 

चोरों का शिकार बने Jitu Patwari, CCTV तार काटकर की चोरी की कोशिश

इंदौर  इंदौर शहर के राजेंद्र नगर इलाके में रहने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरे बंद करने के लिए बिजली के तार तक काट दिए। इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह लगी, तो थाने पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने पूरे मामले को काफी देर तक दबा कर रखा। कांग्रेस के एमपी चीफ जीतू पटवारी के परिवार से जब जानकारी ली गई, तो उनका कहना था कि बदमाश शनिवार तड़के 3:00 से 4:00 बजे के बीच घर में घुसे थे। सभी बदमाशों ने चेहरे को ढक रखा था और उनके पास अमूमन हथियार भी हो सकते थे क्योंकि कुछ ही दिन पहले इंदौर में कनाडिया थाना क्षेत्र में एक जज के घर इसी तरह से बदमाश बैकअप के साथ गए थे। सभी बाग टांडा के बताए जा रहे हैं। लगातार बाग टांडा से आए आरोपी शहर में कई सुनसान इलाकों में घूम कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन उसके बाद देर रात तक हो रही पुलिस चेकिंग पर सीधे तौर पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस के हाथ अब तक खाली है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जीतू पटवारी के घर बेखौफ होकर पांच बदमाश घुस गए और राजेंद्र नगर थाना वहां से कुछ ही दूरी पर था पर पुलिस को भनक भी न लगी। 12 घंटे से अधिक का समय होने के बाद भी पुलिस के पास इस पूरे मामले को लेकर कोई पुख्ता जवाब नहीं है।  

फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट: अनुपमा को मिलेगी देविका की चौंकाने वाली रिपोर्ट

मुंबई  टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कॉम्पटिशन के फिनाले राउंड में डांस रानीज और अनुज डांस एकेडमी की टक्कर से पिछली रात देविका और अनुपमा रात को अकेली बैठी एक दूसरे से बात कर रही होंगी। देविका अपनी दोस्त अनुपमा का हाथ थामकर उससे पूछेगी कि क्या तय किया है? यहां रुकेगी अहमदाबाद में या फिर मुंबई वापस जाएगी? अनुपमा उसे सरप्राइज देने की बात कहेगी। देविका देगी अनुपमा को सरप्राइज इस पर देविका उससे कहेगी कि सरप्राइज तू बाद में देना, क्योंकि अब मैं सरप्राइज देने वाली हूं। अनुपमा पूछेगी कि क्या सरप्राइज है बता? इस पर देविका कुछ बोलने की कोशिश करेगी, लेकिन जब नहीं बोल पाएगी तो अचानक उठ खड़ी होगी। इस पर उसका सिर चकरा जाएगा और वह जहां की तहां खड़ी रह जाएगी। इस पर अनुपमा उसे संभालेगी और घबरा जाएगी। अनुपमा को मिलेगी टेस्ट रिपोर्ट अनुपमा अपनी दोस्त देविका से कहेगी, "क्या हुआ? तू मुझे डरा रही है देविका।" वहां से जाने से पहले देविका अपनी दोस्त अनुपमा से कहेगी, "अनु मुझसे एक वादा कर, आखिरी सांस तक जीना मत छोड़ना। आखिरी दिन तक तेरी डायरी भरी होनी चाहिए।" यह कहते हुए देविका उसे एक डायरी और बैग देकर चली जाएगी। यह देविका का ही बैग होगा। जब अनुपमा यह बैग टटोलेगी तो इसमें उसे एक हेल्थ चेकअप रिपोर्ट मिलेगी। अपकमिंग एपिसोड में आएगा ट्विस्ट अनुपमा यह टेस्ट रिपोर्ट निकालते हुए थोड़ी हैरान होगी और इसे खोलकर पढ़ने जा रही होगी, लेकिन तभी देविका अचानक आकर उससे यह टेस्ट रिपोर्ट छीन लेगी। माना यह जा रहा है कि अनुपमा यह रिपोर्ट तो नहीं पढ़ पाएगी, लेकिन देविका को भावुक देखकर उसे शक हो जाएगा। फिर आखिर देविका ही अनुपमा को सारी बात बता देगी। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

गैंगस्टर सलमान लाला के पोस्टर ने MP में फैलाई दहशत, ईद-ए-मिलाद पर तनाव

गुना गुना शहर की श्रीराम कॉलोनी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला का पोस्टर लगाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। पोस्टर पर लिखा था- “शरीर मिटता है मगर नाम नहीं, मिस यू किंग”। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पोस्टर हटवाया और कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ शनिवार देर रात को FIR दर्ज कर ली। ईद-ए-मिलाद पर शहर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम हुए। शाम को कर्नलगंज से शुरू हुआ जुलूस कई इलाकों से होते हुए ख्यावदा चौराहे तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। तैयारियों के दौरान शहरभर में बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। इसी दौरान श्रीराम कॉलोनी में लगे सलमान लाला के पोस्टर से विवाद शुरू हुआ। पोस्टर विवाद के बाद देर शाम भुजरिया तालाब मंदिर के पास रहने वाले अभिषेक तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि वे पोस्टर का फोटो खींच रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनका पीछा कर जयस्तंभ चौराहे पर उनसे मारपीट की। अभिषेक को चोटें आईं। सूचना पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और FIR दर्ज कराई। अज्ञात आरोपियों पर लूट और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। देर रात नजूल कॉलोनी निवासी भगवानलाल ढीमर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ अलग से FIR दर्ज की। पुलिस का कहना है कि यह पोस्टर समाज में नफरत फैलाने वाला था।

BJP की मदद से बाढ़ पीड़ितों तक पहुँची राहत, धनखड़ ने किया ट्रकों का उद्घाटन

पंजाब  पंजाब में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राहत कार्यों की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुमेधानंद धनखड़ ने झज्जर से राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धनखड़ ने इस अवसर पर कहा कि "आपदा की घड़ी में देश एकजुट होता है, यही हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।" उन्होंने बताया कि देशवासियों ने पहले भी बिहार, गुजरात और उत्तराखंड जैसी आपदाओं में बढ़-चढ़कर सहायता पहुंचाई है। धनखड़ ने झज्जर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने नहरों की क्षमता को देखते हुए समय रहते उचित कदम उठाए हैं। बादली और बहादुरगढ़ से गुजरने वाली नहरों पर मिट्टी के कट्टे डालकर पानी को नियंत्रित किया गया, वहीं जल निकासी के लिए पंप सेट लगाए गए हैं। बिजली विभाग भी इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। धनखड़ ने कहा कि मकान, सड़कों और गलियों का निर्माण करते समय प्राकृतिक जल प्रवाह (नेचुरल फ्लो) का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि भविष्य में जलभराव की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस दिशा में जागरूकता दिखाएं।धनखड़ ने विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि "यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद का है।" उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद बाद में भी सुलझाए जा सकते हैं, लेकिन संकट के समय सहयोग ही सबसे बड़ा धर्म होता है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा सदैव समाज के साथ खड़ी रही है और आगे भी हर आपदा में जनसेवा करती रहेगी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के झज्जर जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि,जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना,भाजपा नेता संजय कबलाना भी मौजूद थे।

कांच टूटने का रहस्य: घर में अचानक टूटने पर लें ये जरूरी कदम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अचानक कांच का टूटने को आमतौर पर शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यह किसी आने वाली मुसीबत के टालने का संकेत है। कहते हैं कि आने वाली किसी मुसीबक को उस कांच ने अपने ऊपर ले लिया है और घर व परिवार के सदस्यों की रक्षा की है। खासकर यदि यह किसी खिड़की या दरवाजे का कांच अचानक बिना किसी वजह से टूट जाए, तो इसे अच्छा माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह धन लाभ या किसी शुभ समाचार का भी संकेत हो सकता है। संभव है कि जल्द ही आपको अचानक किसी काम से धन लाभ हो सकता है। टूटे हुए कांच को घर से हटा दें हालांकि, टूटे हुए कांच को घर में रखना अशुभ माना जाता है। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में नकारात्मकता फैलाता है। कहते हैं कि घर में रखा टूटा कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। इसलिए घर में कांच के टूटने के बाद इसे तुरंत हटा देना चाहिए। इन बातों का रखें ध्यान अगर किसी शुभ अवसर पर कांच या शीशा टूट जाते, तो इसे अपशकुन माना जाता है। टूटे हुए कांच को हटाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि किसी को चोट न लगे। लिहाजा, इसे कूड़ेदान में फेंकने से पहले किसी मोटे कपड़े या कागज में लपेट लें। वास्तु के अनुसार, घर में गोल आकार का आईना या धार वाले शीशे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि आप चौकोर आकार का आईना नहीं लगाना चाहते हैं, तो अष्टकोणीय डिजाइन को चुन सकते हैं। इसके अलावा आईने को कभी भी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। यदि आपने बेडरू में इसे लगाया भी है, तो इस तरह से लगाना चाहिए कि सोते समय आपका प्रतिविंब इसमें न दिखे। यदि आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां ये बदलाव करना मुमकिन नहीं है, तो उस शीशे पर कपड़ा डाल दें।  

जानें: पंजाब में कल कौन-कौन से शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद और कौन खुलेंगे

पंजाब  पंजाब में बाढ़ की मार के कारण 8 सितंबर (सोमवार) को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि सरकारी, निजी और एडेड कॉलेज व विश्वविद्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसकी जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने X अकाउंट के माध्यम से दी। शिक्षा मंत्री द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और एडेड स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 8 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे। लेकिन यदि कोई कॉलेज बाढ़ से प्रभावित है, तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित जिले का डिप्टी कमिश्नर लेंगे।   शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि 8 सितंबर को सभी सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षक स्कूलों में मौजूद रहेंगे और साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए पंचायतों, नगर परिषदों और नगर निगमों की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरकारी स्कूल की इमारत में कोई नुकसान या दिक्कत पाई जाती है, तो उसकी जानकारी तुरंत डिप्टी कमिश्नर और इंजीनियरिंग विभाग को दी जाए। सभी सरकारी स्कूल 9 सितंबर (मंगलवार) से सामान्य रूप से खुल जाएंगे। प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि स्कूल की इमारत और कक्षाएं पूरी तरह सुरक्षित हों। गौरतलब है कि बाढ़ की वजह से पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं। लेकिन अब हालात में सुधार देखते हुए डिप्टी कमिश्नरों को अपने स्तर पर निर्णय लेने के अधिकार दिए गए हैं।

ब्लड मून का दुर्लभ नजारा: भारत के इन शहरों में दिखेगा सबसे साफ, कब देखें चांद?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सात सितंबर यानी आज लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। इस समय सूतक काल चल रहा है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान होंगे। ऐसे में इसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 57 बजे, मध्य रात 11 बजकर 41 मिनट पर और समापन रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा।  चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस लिए सात सितंबर को दिन में 12 बजकर 58 मिनट पर सूतक लग जाएंगे। 7 सिंतबर को दिखने वाला चंद्र ग्रहण लाल रंग का होगा। इसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है। यह ग्रहण 3 घंटे 29 मिनट तक रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना और किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने चाहिए‌, कहा जाता है कि इस दिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतनी चाहिए‌। उन्हें इस दौरान घर से बाहर जाने से बचना चाहिए, इस दिन गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह के औजारों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। भारत के इन शहरों में दिखाई देगा ब्लड मून उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि पूर्वी भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी क्या होता है ब्लड मून आज लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं।