samacharsecretary.com

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दीं

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करवा चौथ के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी माताओं एवं बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमपिता परेश्वर से प्रार्थना है कि करवा चौथ पर्व सभी के जीवन में प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य लेकर आए। प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का दीप सदा प्रज्जवलित होता रहे।  

पंजाब पुलिस में हड़कंप: SHO पर लगा गंभीर आरोप, महिला आयोग ने की सख्त कार्रवाई

पंजाब पंजाब पुलिस के SHO पर बड़ी कारवाई सामने आई है। फिल्लौर थाने के SHO भूषण कुमार पर नाबालिग बेटी और मां से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगने के बाद SHO की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, महिला आयोग ने इस मामले में SSP को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि नाबालिग बलात्कार पीड़िता के मामले में, जैसा कि सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है, SHO भूषण कुमार ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता और उसकी मां के साथ गलत हरकतें कीं। पंजाब राज्य महिला आयोग ने एक सख्त नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करके महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के उल्लंघन से जुड़े मामलों का संज्ञान ले सकता है। आयोग ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है और पंजाब में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग का ध्यान सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो की ओर आकर्षित किया गया है, जिसमें SHO भूषण कुमार ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता के मामले में कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता और उसकी मां के साथ अश्लील हरकतें की हैं। पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम 2001 के तहत वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए लिखा गया है कि नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और संबंधित एसएचओ द्वारा पीड़िता और उसकी मां के साथ की गई अश्लील हरकतों के स्क्रीनशॉट का लिंक और उसकी प्रति आपको भेजी जा रही है। इस गलत कृत्य के संबंध में, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाए और संबंधित SHO भूषण कुमार और संबंधित पुलिस उपाधीक्षक को की गई कार्रवाई की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और 13 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे आयोग के कार्यालय में दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

शोस्टॉपर पलक तिवारी: लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन बनीं महफिल की रौनक

नई दिल्ली राजधानी में दिल्ली में फैशन जगत के जाने-माने इवेंट लैक्मे फैशन वीक (LFW) की शुरुआत हो चुकी है। यह एक ऐसा फैशन इवेंट है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह इवेंट 8 अक्टूबर से शुरू हुआ, जो 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख डिजाइनर अपने एक्सक्यूसिव कलेक्शन पेश करेंगे। इस इवेंट के दूसरे दिन, यानी गुरुवार 9 अक्टूबर को NIF ग्लोबल ने अपने शो 'द रनवे' के लिए शोस्टॉपर पलक तिवारी के साथ अपने कलेक्शन पेश किए। शो के दूसरे दिन NIF ग्लोबल, 'द रनवे' कलेक्शन पेश किया गया। आइए जानते हैं इन सभी कलेक्शन के बारे में विस्तार से- LFW में गाच का नवीनतम कलेक्शन 'रिकॉलिंग' प्रदर्शित किया गया। यह रवींद्र नाथ टैगोर के पुराने गीत 'पुरोनो सेई दिनेर कोथा' से प्रेरित था, जिसका अर्थ है 'पुराने दिनों की यादें'। अतीत की मीठी-कड़वी यादों को ताजा करने का एक उत्सव मनाता इस कलेक्शन में इको प्रिंट, बंगाली लिपि में गाच के ब्लॉक प्रिंट, एरी सिल्क, चंदेरी सिल्क, पश्मीना सिल्क, लिनेन सिल्क, कॉरडरॉय जैसे प्राकृतिक कपड़ों पर कंथा सिलाई और क्रूएल कढ़ाई का इस्तेमाल किया गया। शोस्टॉपर बनीं पलक तिवारी इस दौरान एक्ट्रेस पलक तिवारी एनआईएफ के 'द रनवे' कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर बनीं। उन्होंने इस दौरान अपने लुक और खास आउटफिट से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षिक किया। रनवे कलेक्शन के शोस्टॉपर के तौर पर उन्होंने ने सफेद शर्ट के ऊपर डेनिम ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में कमर के चारों ओर एक प्रिंटेड बेल्ट थी और उन्होंने काले रंग की स्ट्रैपी हील्स, टाई और एक बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। सात डिजाइनर्स ने पेश किए कलेक्शन रीइमैजिन्ड हीरलूम्स’ थीम के तहत, NIF ग्लोबल के इस शोकेस में देशभर के सात डिजाइनर्स के 5 कलेक्शंस पेश किए गए। इस दौरान यह बताया गया कि कैसे विकसित हो सकती हैं। थीम को फॉलो करते हुए मुंबई के डिजाइनर्स जेनिका नाहर और द्विती जैन, सूरत की माहेक जारिवाला, कोलकाता की अनुरूपा साहा और बर्नाली गाराई और हेंसी पटेल ने अपने कलेक्शन पेश किए। इस दौरान रनवे पर राजस्थान की किल्टिंग से लेकर कच्छ की कढ़ाई तक, बंगाल की कंथा से लेकर गुजरात की मणि कढ़ाई तक की झलक देखने को मिली।  

भारत की अफगानिस्तान में वापसी! काबुल में दूतावास खोलने की तैयारी, तालिबान ने क्या कहा?

काबुल   अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भारत के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुत्तकी के बीच बेहद अहम बातचीत हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि भारत जल्द ही काबुल में अपना दूतावास खोलेगा। बता दें कि चार साल पहल अशरफ गनी के अफगानिस्तान से भागने और तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने अपना दूतावास काबुल में बंद कर दिया था। गौरतलब है कि इस वक्त अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी संबंध तनावपूर्ण हैं। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान की निकटता पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। भारत के खिलाफ नहीं होगा अफगान जमीन का इस्तेमाल मुत्ताकी ने खुलकर स्वीकार किया है कि भारत हमेशा अफगान लोगों के साथ खड़ा रहा है और कई क्षेत्रों में उनकी सहायता की है। अफगानी विदेश मंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के लिए कतई नहीं होने देंगे। बता दें कि भारत ने अपने दूतावास को बंद करने के एक साल बाद ही काबुल में एक अस्थायी मिशन शुरू कर दिया था जिसका उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को बनाए रखना और अफगानिस्तान की जनता को सहायता मुहैया कराना था। वहीं अब काबुल में रूस, ईरान और पाकिस्तान समेत करीब एक दर्जन देशों के दूतावास काम कर रहे हैं। हालांकि तालिबानी शासन को मान्यता अब तक केवल रूस ने ही दी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, हमारे विकास और क्षेत्रीय शांति के लिए दोनों देशों का आपसी सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि काबुल में भारत के टेक्निकल मिशन को जल्द ही दूतावास में बदल दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए विदेश मंत्री ने कोई समय सीमा नहीं बताई है। बता दें कि भारत के साथ संबधों को सुधारने और आगे बढ़ाने के ही उद्देश्य से मुत्तकी भारत के 6 दिवसीय दौरे पर हैं। भारत और अफगानिस्तान के साथ हमेशा ही अच्छे संबंध रहे हैं। हालांकि अब तक भारत ने तालिबानी शासन को मान्यता नहीं दी है। पश्चिमी जानकारों का कहना है कि तालिबानी प्रशासन को मान्यता ना मिलने की केवल एक वजह है और वह है महिलाओं पर प्रतिबंध। बता दें कि अब तक यूएनएससी ने तालिबानी नेताओं की यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखे थे। प्रतिबंध हटने के बाद ही उनकी भारत यात्रा संभव हो पाई है।  

मिस्ट्री में ट्रक ड्राइवर: पंजाब में 221 iPhone गायब, फ्लिपकार्ट ने पुलिस को बताया गंभीर मामला

पंजाब  पंजाब के लुधियाना में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के एक ट्रक से करीब 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया. चोरी हुए सामान में 221 आईफोन, पांच दूसरी कंपनियों के महंगे मोबाइल और अन्य सामान शामिल हैं. कुल 234 पार्सल गायब हुए हैं. इस चोरी में ट्रक चालक और उसके सहायक पर आरोप लगाए जा रहे हैं. गुरुग्राम स्थित एक लॉजिस्टिक फर्म के कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत दी है. इस शिकायत में बताया गया कि 10 दिन पहले ही राजस्थान निवासी नासिर को ट्रक ड्राइवर के रूप में काम पर रखा था. नासिर और उसका सहायक ट्रक में 11 हजार से अधिक पार्सल लेकर खन्ना के गोदाम पहुंचाने गए थे. गोदाम में ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार घटना के दिन ट्रक का सहायक अचानक खन्ना के गोदाम में ट्रक छोड़कर फरार हो गया. जब गोदाम में पार्सल स्कैन किए गए, तो पता चला कि 234 पार्सल गायब हैं. फर्म ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. शिकायतकर्ता का दावा है कि नासिर और उसके सहायक ने पूर्व योजना बनाकर यह चोरी की. इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक नासिर और उसके सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस के अनुसार, चोरी गए पार्सल में ज्यादातर मोबाइल फोन थे. ये सामान महंगे होने के कारण आसानी से बाजार में बेचा जा सकता है. लॉजिस्टिक फर्म का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने ट्रकों और पार्सलों की सुरक्षा पर ध्यान दिया है, लेकिन इस बार ड्राइवर और सहायक ने धोखाधड़ी की. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं में अक्सर कर्मचारियों की भूमिका होती है. ऐसे मामलों में फर्मों को अपनी सुरक्षा और निगरानी और कड़ी करनी चाहिए. चोरी रोकने के लिए ट्रकों में GPS और अन्य निगरानी तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाता है. पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस अब ट्रक चालक और उसके सहायक की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर रही है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी का असली मकसद क्या था और क्या किसी और व्यक्ति ने भी इसमें मदद की थी. पुलिस जल्द ही चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में अपडेट देगी.  

इतिहास रच दिया! यशस्वी जायसवाल WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में

नई दिल्ली  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक लगाने का काम किया है। चलिए नजर डालते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैं​पियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक लगाने का काम किया है। चलिए नजर डालते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैं​पियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभी भी रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 40 मैचों की 69 पारियों में 9 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब टेस्ट ​क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित अब केवल वनडे ही भारत के लिए खेले हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभी भी रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 40 मैचों की 69 पारियों में 9 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब टेस्ट ​क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित अब केवल वनडे ही भारत के लिए खेले हुए नजर आएंगे। शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 39 मैचों की 70 पारियों में 9 शतक लगा दिए हैं। अब शुभमन गिल ही टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अब तो शुभमन ​को वनडे की भी कमान सौंप दी गई है। शतकों के मामले में जल्द ही शुभमन गिल रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं। शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 39 मैचों की 70 पारियों में 9 शतक लगा दिए हैं। अब शुभमन गिल ही टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अब तो शुभमन ​को वनडे की भी कमान सौंप दी गई है। शतकों के मामले में जल्द ही शुभमन गिल रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं। यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 26 मैचों की 48 पारियों में 7 शतक लगाए हैं। वे इससे पहले छह शतक लगा चुके थे। अब जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है तो उन्होंने अपना सातवां शतक भी जड़ दिया। यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 26 मैचों की 48 पारियों में 7 शतक लगाए हैं। वे इससे पहले छह शतक लगा चुके थे। अब जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है तो उन्होंने अपना सातवां शतक भी जड़ दिया। केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने 31 मैचों की 57 पारियों में छह शतक अब तक लगा दिए हैं। राहुल इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं, ये बात और है कि दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्ला उस तरह से रन नहीं बना पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने 31 मैचों की 57 पारियों में छह शतक अब तक लगा दिए हैं। राहुल इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं, ये बात और है कि दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्ला उस तरह से रन नहीं बना पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ऋषभ पंत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 38 मैचों की 67 पारियों में छह शतक लगाए हैं। पंत इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसलिए वे वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही वापसी करते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 38 मैचों की 67 पारियों में छह शतक लगाए हैं। पंत इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसलिए वे वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही वापसी करते हुए नजर आएंगे।  

मुख्य आरोपी पर कार्रवाई: रायबरेली में दलित हत्या का आरोपी पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

रायबरेली  यूपी के रायबरेली में चर्चित दलित हरिओम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि को लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली कि हरिओम हत्याकांड का फरार मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि गंगा कटरी क्षेत्र की ओर भाग रहा है। सूचना पर एसओजी टीम, डलमऊ थाना पुलिस और ऊंचाहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दीपक अग्रहरि के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दीपक अग्रहरि हरिओम की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। एसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे उपचार के बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या में और कौन-कौन शामिल था तथा वारदात के पीछे की असल वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

सावित्री जिंदल का कमाल! सिर्फ 6 महीनों में 4.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी, बनीं देश की टॉप अमीर महिला

रोहतक   फोर्ब्स इंडिया की हाल ही में जारी रिच लिस्ट 2025 में हरियाणा की हिसार से विधायक और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है। उनकी कुल संपत्ति 39.6 बिलियन डॉलर (करीब 3.3 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है, जिससे वे मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बाद भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं। वैश्विक स्तर पर वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 48वें स्थान पर हैं। छह महीने में 4.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रकाशित फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल की संपत्ति 35.5 बिलियन डॉलर थी। मात्र छह महीने में उनकी संपत्ति में 4.1 बिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब भारत के टॉप 100 अमीरों की कुल नेटवर्थ में 9% की गिरावट दर्ज की गई है, जो घटकर 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 88 लाख करोड़ रुपये) रह गई है। 2024 में यह आंकड़ा 1.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 97 लाख करोड़ रुपये) था। राजनेता और उद्योगपति परिवार की मुखिया सावित्री जिंदल, हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे जिंदल समूह के संस्थापक दिवंगत ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं, जिनकी वर्ष 2005 में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद जिंदल ग्रुप का नेतृत्व सावित्री जिंदल ने संभाला, और अब यह व्यापार साम्राज्य उनके चार बेटों के बीच विभाजित है। उनका बेटा नवीन जिंदल, वर्तमान में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। जिंदल समूह का विस्तार कई क्षेत्रों में जिंदल समूह आज इस्पात, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है। मुंबई स्थित सज्जन जिंदल, JSW Steel, JSW Cement और JSW Paints का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने 2023 में JSW इंफ्रास्ट्रक्चर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया था। 2024 में, सज्जन जिंदल ने एमजी मोटर इंडिया में 35% हिस्सेदारी खरीदकर इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र में बड़ा निवेश किया। दिल्ली स्थित नवीन जिंदल, जिंदल स्टील एंड पावर (JSP) का संचालन कर रहे हैं, जो देश के प्रमुख स्टील उत्पादकों में शामिल है। जिंदल परिवार की बढ़ती आर्थिक ताकत सावित्री जिंदल की यह उपलब्धि न केवल हरियाणा के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह दर्शाती है कि पारिवारिक व्यवसायों में महिलाओं की भूमिका कितनी निर्णायक हो सकती है। आर्थिक अस्थिरता के दौर में भी जिंदल समूह की निरंतर प्रगति इस बात का संकेत है कि स्मार्ट निवेश और विविधीकरण से किस तरह दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सक्रिय, ADGP आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ प्रशासन से मांगा जवाब

चंडीगढ़  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव और चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है।  आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मामले में पूछताछ करने का निर्णय लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भेजी जाने वाली रिपोर्ट में सभी आरोपियों के नाम, एफआईआर संख्या, तारीख और धाराएं, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को दी गई मुआवजा राशि को जरूर शामिल किया जाए। आयोग की ओर से मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है यदि आयोग को निर्धारित समय के भीतर आपसे कोई जवाब नहीं मिलता है, तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत दी गई सिविल अदालतों की शक्तियों का प्रयोग कर आपको व्यक्तिगत या आपके प्रतिनिधि को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी कर सकता है। आयोग ने यह नोटिस हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या करने के दो दिन बाद जारी किया है। वाई पूरण कुमार के समर्थन में आए अधिकारी, कार्रवाई की मांग  आईपीएस वाई पूरण कुमार का आत्महत्या केस तूल पकड़ता जा रहा है। दलित वर्ग के अफसर इस मामले में एकजुट हैं और वह कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, हरियाणा सिविल सर्विस (ईबी) ऑफिसर्स एसोसिएशन भी वाई पूरन कुमार के परिवार के समर्थन में उतर आई।  एसोसिएशन ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि वाई पूरण कुमार के मामले को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ निपटाया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज की जाए और नए आपराधिक कानूनों के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की जाए। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि इस मामले में आरोपी अधिकारियों को अस्थायी रूप से पद से हटा दिया जाए ताकि जांच में कोई व्यवधान न आए। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस तरह से रोहतक एसपी ने सीधे तौर पर वाई पूरण का नाम लिया है, उससे जाहिर होता है कि उसे किसी ने आदेश दिया था। कुल मिलाकर यह एक सोची समझी साजिश है, जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, हरियाणा सिविल सर्विस (ईबी) ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एचसीएस शंभू ने बताया कि संघ के सभी अधिकारी दुख की घड़ी में अमनीत पी. कुमार के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता और नैतिक समर्थन व्यक्त करता है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए और वाई पूरण कुमार को न्याय मिलना चाहिए।  

अब स्कूल टाइम में कहां गए, क्यों गए – हरियाणा में टीचर्स को रजिस्टर में करनी होगी एंट्री

चंडीगढ़  हरियाणा के सरकारी स्कूलों के टीचरों को अब अपनी हर गतिविधि की जानकारी मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज करनी होगी। यानी कि वे स्कूल टाइम के दौरान कहा और किस काम से गए थे। इन सब का ब्यौरा मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज करना होगा। विभाग की ओर से यह नियम हाजिरी लगाकर स्कूल छोड़ देने वाले टीचरों पर नजर रखने के लिए बनाया गया है। विभाग के इस फैसले के बाद अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों के टीचर फॅरलो नहीं मार पाएंगे। विभाग ने हर स्कूल में मूवमेंट रजिस्ट मैंटेन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हर स्कूल में अब डेली मूवमेंट रजिस्टर मैंटेन होगा। स्कूल मुखिया दैनिक आधार पर मूवमेंट रजिस्टर को डेली मूवमेंट का दर्ज कर अपनी टिप्पणी सहित हस्ताक्षर करने होंगे। आदेशों में साफ कहा गया है कि मुख्यालय द्वारा किसी सरकारी स्कूल की रैंडम चेकिंग हो सकती है। अगर इन आदेशों की पालना नहीं होती तो है मुख्यालय के द्वारा संबंधित स्कूल मुखिया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  हरियाणा विधानसभा की विषय समिति की अनुशंसा पर शिक्षा विभाग की ओर से फैसला लिया गया है। विधानसभा की विषय समिति ने बजट अधिवेशन के दौरान अपनी 10वीं रिपोर्ट में इसका जिक्र किया था। जिसे अब लागू करते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग पंचकूला ने प्रदेश के सभी बीईओ, डीईईओ और डीपीसी के नाम पत्र जारी किया है।  शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक अगर कोई भी कर्मचारी स्कूल समय में किसी सरकारी कार्य से बाहर जाता है तो वापसी में अपनी हाजिरी रिपोर्ट वहां से लेकर आएगी। वो हाजिरी रिपोर्ट प्रमाण के तौर पर स्कूल के मूवमेंट रजिस्टर में पेस्ट करनी होगी। उच्च अधिकारियों के स्कूल विजिट के दौरान उन्हें मूवमेंट रजिस्टर का अवलोकन करवा कर उनसे साइन करवाने होंगे।  प्रदेश के हर बीईओ, डीईईओ और डीपीसी को प्रत्येक माह कम से कम 15 स्कूलों के हाजिरी व मूवमेंट रजिस्टर की जांच करनी होगी। यदि किसी स्कूल में प्रॉपर रजिस्टर मैंटेन नहीं किया गया है तो इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजनी होगी। जिला मुख्यालय द्वारा एक माह के दौरान इस प्रकार कार्यवाही करनी होगी।