samacharsecretary.com

राज्यपाल ने आसियान समिति से कहा मध्यप्रदेश के साथ साझी विकास यात्रा की अपार संभावनाएं

मध्यप्रदेश में स्थिर, सुरक्षित और उद्योग अनुकूल वातावरण: राज्यपाल मंगुभाई पटेल आसियान समिति का प्रतिनिधि मंडल राजभवन में मिला भोपाल  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आसियान समिति से कहा है कि मध्यप्रदेश के साथ साझी विकास यात्रा की अपार संभावनाएं हैं। भारत और आसियान देश साझी सभ्यता वाले क्षेत्र हैं। मध्यप्रदेश और आसियान देशों के बीच सांस्कृतिक आत्मीयता, व्यापारिक समानता और सहयोग की संभावनाएँ अत्यंत मजबूत हैं। दोनों क्षेत्रों के पास युवा जनसंख्या की ऊर्जा, नवाचार की क्षमता, विविध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति तथा विकास के प्रति समान संवेदनशील दृष्टिकोण मौजूद है। प्रदेश के साथ व्यापार, निवेश, पर्यटन, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में असाधारण और दीर्घकालिक साझेदारियाँ करने की अनंत संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्थिर, सुरक्षित और उद्योग अनुकूल वातावरण इस यात्रा को और अधिक अर्थपूर्ण बनाएगा। राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में आमंत्रित आसियान समिति के प्रतिनिधि मंडल के साथ बुधवार को चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमौली शुक्ला भी मौजूद थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि भारत सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। यह नीति भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के साझा इतिहास, सांस्कृतिक जड़ों और भविष्य की समृद्ध साझेदारी को मजबूत करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ व्यापारिक, निवेश, तकनीकी, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों में निरंतर वृद्धि से पारस्परिक रिश्ते मजबूत होंगे। नए अवसर उत्पन्न होंगे। हमारी सहभागिता आने वाले वर्षों में एक नए अधिक विकसित युग का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पारदर्शी नीतियों के साथ निवेशकों को सुरक्षा प्रदान करती है। इसी वर्ष प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा 18 नवीन इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियाँ लॉन्च की गईं। ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में मध्यप्रदेश देश के उत्कृष्ट सुधारक राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश की जनता सरलता, परिश्रम, सहिष्णुता और सौहार्द की मिसाल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय कहा जाता है, क्योंकि इस राज्य की धड़कनें भारत की संस्कृति, परंपराएँ, प्रकृति, अध्यात्म, सामाजिक विविधता, आर्थिक क्षमता और आधुनिक विकास को समेटे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के नगरों, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के विकास और पर्यावरणीय संतुलन को रेखांकित किया। बताया कि राज्य में 11 एग्रो क्लाइमेटिक जोन होने के कारण इसे देश की “फूड बास्केट” कहते हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने आसियान समिति नई दिल्ली के प्रतिनिधियों को सांची की प्रतिकृति, स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। आसियान नई दिल्ली समिति के अध्यक्ष भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त श्री दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा ने मध्यप्रदेश में प्रतिनिधि मंडल के गरिमामय स्वागत सत्कार के लिए आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आसियान समूह के सभी देश शांति, समृद्धि के लिए मैत्री भाव के साथ सहकार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि, आधारभूत अवसंरचना, उत्पादन, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। फार्मास्यूटिकल, शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में पारस्परिक सहकार के द्वारा मध्यप्रदेश और आसियान राष्ट्रों के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाया जा सकता है। स्वागत उद्बोधन प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने दिया। मध्यप्रदेश प्रवास पर आए आसियान समिति नई दिल्ली के सदस्यों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि आसियान समिति पहली बार मध्यप्रदेश भ्रमण पर आई है। समिति ने गत दिवस मुख्यमंत्री से भेंट की है। आभार अतिरिक्त सचिव विदेश मंत्रालय भारत सरकार श्री प्रशांत अग्रवाल ने व्यक्त किया। आसियान समिति प्रतिनिधि मंडल भारत में वियतनाम के राजदूत श्री गुयेन थान्ह हाई, भारत में फिलीपींस के राजदूत श्री जोसेफ एफ. इग्नासियों, भारत और श्रीलंका में कंबोडिया की राजदूत सुश्री रथ मनी, भारत में तिमोर लेस्ते के राजदूत श्री कार्लितो नुनेस, भारत में थाईलैंड की राजदूत सुश्री छवनार्ट थांगसुमफंट, भारत और भूटान में इंडोनेशिया की राजदूत सुश्री इना एच कृष्णमूर्ति और मिशन प्रमुख द्वितीय सचिव ब्रुनेई दारुस्सलाम गणराज्य श्री पेंगिरन मोहम्मद शफी अलवाली बिन पेंगिरन अबू बकर शामिल है। आसियान समिति प्रतिनिधि मंडल के राजभवन आगमन पर राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव ने चंदेरी वस्त्र से बना अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया।  

दिव्यांगजन को विशेष अवसर देने पर बल, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाया जाएगा

महिला और बाल विकास पर विशेष प्राथमिकता, महिलाएं देश और समाज की मुख्य धुरी कामकाजी महिलाओं के लिए पिंक इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा, पिंक ट्रांसपोर्ट की भी व्यवस्था उत्तर प्रदेश 2047 तक बनेगा विकसित प्रदेश, AI और महिला सशक्तिकरण से होगा वास्तविक विकास  स्टेकहोल्डर वर्कशॉप में सामाजिक सुरक्षा पर बनी रणनीति विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2047 पर एक साथ 9 विभागों ने साझा की अपनी रणनीति समाज कल्याण विभाग की स्टेकहोल्डर वर्कशॉप में योजना के क्रियान्वयन पर दिया गया जोर लखनऊ उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने बुधवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में विभागीय स्टेकहोल्डर वर्कशॉप आयोजित की। यह वर्कशॉप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समावेशी व सक्षम उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। इसमें प्रदेश के 9 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग कर उज्जवल भविष्य की नई परिकल्पना और नीतियों को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। 2047 तक प्रत्येक क्षेत्र में होगा समेकित विकास समाज कल्याण विभाग की इस कार्यशाला का उद्देश्य सशक्त समाज, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी प्रगति, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास की दिशा में आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों पर विचार-विमर्श करना था। हितधारकों के सामूहिक विमर्श ने राज्य के दीर्घकालिक विकास एजेंडे को नई दिशा देने का कार्य किया। ‘उत्तर प्रदेश बनेगा बदलाव का मॉडल’ समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि विजन 2047 केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज-केन्द्रित बदलाव का संकल्प है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक कमजोर वर्ग महिलाएं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे, अल्पसंख्यक और ट्रांसजेंडर समुदाय तक नीतियों का लाभ तेजी और समानता के साथ पहुंचे। दिव्यांगजन को विशेष अवसर देने की रणनीति पर बल समाज कल्याण विभाग की इस कार्यशाला में इस बात पर जोर दिया गया कि समाज के हर वर्ग और समुदाय का विकास होगा। उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है जिसमें 75 लाख दिव्यांगजन हैं। विकसित उत्तर प्रदेश के तहत उनके सर्वांगीण विकास पर काम किए जाने के लिए एक रुपरेखा प्रस्तुत की गई । इस कार्यशाला में दिव्यांगजन के उत्थान पर विशेष चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश सरकार नौकरी के साथ साथ, उद्योग के लिए ऋण की भी व्यवस्था कराएगी। वंचित समाज और बुजुर्गों को मुख्यधारा में लाया जाएगा उत्तर प्रदेश विकसित सही मायने में तभी बनेगा जब हाशिए पर पड़ी अनुसूचित जाति, जनजाति ओबीसी और अल्पसंख्यकों को भी शिक्षित और समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा और विकास पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई। कार्यशाला में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में अभी 3 करोड़ वृद्धजन हैं। इनके लिए सेवा साथी एप से रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में काम किया जा रहा है। वृद्धजनों के लिए एक व्यापक रणनीति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इनके सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। वृद्धों के लिए आवास बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। युवाओं और बच्चे के विकास पर जोर देना होगा उत्तर प्रदेश के विकास में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और आगे निभाएंगे। प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करना सरकार की प्राथमिकता है जिस पर कई विभाग अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही जो बच्चे विकास की दौड़ में पीछे छूट गए हैं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।     महिला और बाल विकास पर विशेष प्राथमिकता विकसित उत्तर प्रदेश @47 विजन में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके स्वावलंबन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इसके लिए पिंक इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा जो केवल कामकाजी महिलाओं के लिए होगा। इस इंडस्ट्रियल पार्क में केवल महिलाएं ही उद्योग संचालित करेंगी और काम करेंगी। उनके लिए  महिला आधारित पिंक ट्रांसपोर्ट सेवा होगी जिसमें केवल महिलाएं ही यात्रा करेंगी। इस इंडस्ट्रियल पार्क में क्रेच होगा जहां छोटे बच्चों का ध्यान रखा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों को उचित पोषाहार महिला और बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने कहा कि अगर सही मायने में विकास करना है तो सबको साथ में मिलकर काम करना होगा। हमें केवल योजनाएं ही नहीं बनानी है बल्कि उसका क्रियान्वयन भी करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1890000 आंगनबाड़ी हैं। इसके माध्यम से बच्चों के पोषण का भरपूर ध्यान रखा जा रहा है। इसके माध्यम से हम बच्चों का ध्यान रखते हैं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। जब बच्चें स्वस्थ होंगे तो स्वत: प्रदेश और देश का विकास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने से देश सशक्त होता है। उन्होंने बच्चों के मानसिक विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित होंगे ‌ 2047 तक उन्हें प्ले स्कूल की तरह विकसित किया जाएगा।  2047 के लिए एक विस्तृत रुपरेखा पर काम करने का आवश्यकता  पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि देश काल और परिस्थिति तीनों को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा। भारत अन्य देशों के मुकाबले भिन्न है इसलिए इसकी विविधता को देखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें 2047 में प्रदेश की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना होगा।   

रूस-नाटो आमने-सामने? रोमानिया की हवाई सीमा में घुसे फाइटर जेट, पोलैंड ने बढ़ाई सैन्य तैनाती

रोमानिया नाटो देशों के लिए बुधवार सुबह बेहद तनावपूर्ण रही। एक रूसी हमला-ड्रोन पहले दो बार रोमानिया के एयरस्पेस में घुस आया, और थोड़ी ही देर बाद रूस ने यूक्रेन पर संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए, जिस कारण पोलैंड को भी अपने फाइटर जेट्स हवा में भेजने पड़े और दो बड़े एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद करने पड़े।  रूसी अटैक ड्रोन की लुका-छुपी रोमानिया के रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार सुबह एक रूसी अटैक ड्रोन ने पहले तुल्चेआ काउंटी में लगभग 8 किमी अंदर तक उड़ान भरी। इसके बाद वह यूक्रेन और मोल्दोवा के रास्ते घूमकर फिर फोल्तेश्टी के पास दोबारा रोमानिया की वायु सीमा में घुसा और फिर रडार से गायब हो गया। घुसपैठ के तुरंत बाद जर्मनी और रोमानिया के फाइटर जेट्स अलर्ट पर भेजे गए। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस के हमले यूक्रेन-नाटो सीमा के और करीब आते जा रहे हैं।  रूसी हवाई हमले से दहली पोलैंड सीमा रूस के व्यापक हवाई हमले से यूक्रेन का पश्चिमी हिस्सा बुधवार सुबह दहल उठा जो पोलैंड की सीमा के बेहद करीब है। इस खतरे को देखते हुए पोलैंड ने भी अपने फाइटर जेट्स तैनात किए और एयरस्पेस को सुरक्षित करने के लिए रज़ेशोव और ल्यूब्लिन एयरपोर्ट्स को कुछ समय के लिए बंद कर दिया।पोलिश ऑपरेशनल कमांड ने बताया“तेज-प्रतिक्रिया फाइटर जेट्स और अर्ली-वॉर्निंग एयरक्राफ्ट हवा में भेजे गए हैं। जमीनी एयर-डिफेन्स और रडार सिस्टम उच्चतम सतर्कता पर हैं।” एयरपोर्ट्स बाद में फिर खोल दिए गए।   ज़ेलेंस्की पहुंचे तुर्की रूस के हमलों में बुधवार को यूक्रेन के कई इलाकों में बिजली ठप हो गई। खारकीव में ड्रोन हमलों ने आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचाया, कारों में आग लगी और दर्जनों लोग घायल हो गए।  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की तुर्की पहुंचे, जहां वे शांति वार्ताओं और युद्धबंदी अदला-बदली को फिर सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका ने Patriot सिस्टम अपग्रेड डील को मंजूरी दी इसी बीच अमेरिका ने 105 मिलियन डॉलर की Patriot सिस्टम अपग्रेड डील को मंजूरी दी। इस हफ्ते यूक्रेन ने फ्रांस से 100 राफाल फाइटर जेट, एंटी-एयर डिफेन्स और ड्रोन खरीदने का समझौता किया है। रोमानिया में ड्रोन घुसपैठ, पोलैंड में फाइटर जेट्स का उड़ना और यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से पर ताजा हमले—ये सब संकेत देते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब सीधे नाटो सीमाओं को छूने लगा है, जिससे यूरोप में सुरक्षा चिंता और बढ़ गई है।  

वैश्विक जंबूरी में दमकेंगे उत्तर प्रदेश के रंग–संस्कृति, शिल्प और उद्यमिता को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

लखनऊ बनेगा सांस्कृतिक राजधानी: जंबूरी में यूपी की कला, शिल्प और स्वाद दिखेगा दुनिया को ओडीओपी की वैश्विक उड़ान: जंबूरी में बढ़ेगी यूपी के शिल्पकारों की अंतरराष्ट्रीय पहचान छह दशक बाद ऐतिहासिक मेजबानी: जंबूरी से यूपी में पर्यटन और निवेश को नई गति बनारसी साड़ी से चिकनकारी तक—जंबूरी में दुनिया देखेगी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर लखनऊ उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और शिल्पकला अब वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाने जा रही है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जंबूरी में इस वर्ष पहली बार बड़े पैमाने पर एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के प्रोडक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश छह दशक बाद इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 23 से 29 नवंबर तक लाखों प्रतिभागियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत राजधानी लखनऊ करेगी।  योगी सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित इस जंबूरी में उत्तर प्रदेश के शिल्पकारों और स्थानीय उत्पादों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। बनारसी और रेशम की साड़ियाँ, चंदौली की ज़री-ज़रदोज़ी, लखनऊ की चिकनकारी, आगरा का पेठा, ग़ाज़ीपुर की जूट वॉल हैंगिंग्स, जौनपुर के ऊनी कारपेट—इन सभी को समर्पित ओडीओपी पवेलियन  में विशेष स्थान दिया गया है। यह पवेलियन न केवल उत्पादों की सुंदरता को दर्शाएगा बल्कि इनके पीछे काम करने वाले शिल्पकारों की मेहनत और कौशल को भी दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। राष्ट्रीय जंबूरी जैसा बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच उत्तर प्रदेश के लिए बहुआयामी आर्थिक अवसर लेकर आया है। हजारों प्रतिभागियों और विदेशी प्रतिनिधियों की उपस्थिति से स्थानीय उद्योगों, पारंपरिक कलाओं और शिल्पकारों को व्यापक बाजार और नई पहचान मिलेगी। ओडीओपी उत्पादों का ऐसा वैश्विक प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुँच बनाने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे मांग बढ़ेगी और प्रदेश के कारीगरों को नए आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे। यह प्रयास राज्य में रोजगार सृजन और निवेश आकर्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। असिस्टेंट रीजनल ऑर्गनाइजेशन कमिश्नर जयप्रकाश दक्ष ने बताया कि विश्वभर से आए स्काउट्स, गाइड्स और प्रतिनिधि इन कारीगरों के कौशल को नज़दीक से समझ सकेंगे। यह अवसर न केवल युवा प्रतिभागियों को प्रेरित करेगा बल्कि उन्हें भारत की सांस्कृतिक विरासत की गहराई से भी परिचित कराएगा। वहीं लीडर ट्रेनर स्काउट अमिताभ पाठक ने कहा कि यह मंच उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल शिल्पकारों को सम्मान मिलेगा बल्कि उनकी कृतियों की अंतरराष्ट्रीय मांग भी बढ़ेगी। जंबूरी में भारत की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन खान पान, परिधान और लोक कलाओं के माध्यम से भी होगा। पूड़ी–कचौरी, जलेबी, बनारसी पान, चाट और क्षेत्रीय मिठाइयाँ जैसे पारंपरिक व्यंजन प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश के स्वाद से रूबरू कराएँगे। विविध लोककलाओं, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागी देश की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत अनुभव करेंगे। “सशक्त युवा–विकसित भारत” की थीम पर आधारित यह जंबूरी 32,000 से अधिक प्रतिभागियों की मेजबानी करेगी, जिनमें एशिया–प्रशांत क्षेत्र के लगभग 2,000 प्रतिनिधि शामिल हैं। यह आयोजन न केवल युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का उत्सव है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर भी है। जंबूरी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कला, व्यंजन, विरासत और लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इस आयोजन से पर्यटन, निवेश और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है। अंततः यह वैश्विक मंच उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक उपस्थिति को दुनिया में मजबूत करेगा और राज्य की दीर्घकालिक प्रगति के नए द्वार खोलेगा।

नक्सल विरोधी कार्रवाई पर बोले पूर्व सीएम बघेल: हमने युद्ध स्तर पर किया था काम

रायपुर नक्सलवाद के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाई है. उन्होंने कहा कि नक्सली मामले में हमने अच्छा काम किया था. हमने युद्ध जैसे लड़ाई नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी. हमारी सरकार के समय से नक्सलियों का कमर टूटना शुरू हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में वहीं बिजली बिल हाफ की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि यह ऊंट के मुंह में जीरा है. सरकार भी लोगों को ठगने लगी है. सरकार बिजली बिल का रेट तीन बार बढ़ा चुकी है. आम जनता को लाभ नहीं होगा. वहीं आज प्रदेशभर में मारे गए एसीबी-ईओडब्ल्यू के छापे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वसूली पर लगे हुए हैं. इनके ऊपर छापे पढ़ने चाहिए. रोज हत्याएं हो रही है, बलात्कार हो रहे हैं. आईजी वसूली में लगा हुआ है. SISI के जुड़े दो नाबालिगों की रायपुर में गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने कहा कि ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार यह काम कर रही है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा गया था कि अब एक्ट ऑफ वार होगा, फिर अब दाएं-बाएं क्यों कर रहे हैं. एक-दो लोग पकड़ाते रहेंगे, लेकिन कश्मीर से राजधानी तक आतंकी पहुंचे इसका जिम्मेदार कौन है. वहीं सुरक्षा एजेंसी पर निशान साधते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसी विपक्षियों की जासूसी में लगी है. देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिए हैं. वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि मंत्री 3100 सौ रुपए में मध्य प्रदेश में धान खरीद रहे हैं. छत्तीसगढ़ में बारदाना आया है, उसमें 40 किलो धान नहीं आ पा रहा है. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू नहीं हो पाई है. लाखों किसान इससे वंचित हो गए हैं.

इंदौर में स्टूडेंट वीज़ा का दुरुपयोग! अफ्रीकी युवती कोकीन सप्लाई करते पकड़ी गई, मोबाइल से मिले कोडवर्ड नंबर

इंदौर इंदौर नारकोटिक्स पुलिस ने रेसिडेंसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अफ्रीकी युवती लिंडा अनाबा को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय लिंडा जून में स्टूडेंट वीजा पर भारत आई थी। तलाशी के दौरान उसके फोन में कोडवर्ड में सेव किए गए संदिग्ध नंबर मिले, साथ ही उसने अवैध धंधे में शामिल होने और ड्रग्स सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है। DIG (नारकोटिक्स) महेशचंद्र जैन ने बताया कि लिंडा मूल रूप से अफ्रीकी देश कोटे दी आईवोर के एक शहर की रहने वाली है और इन दिनों मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र में रह रही थी। मंगलवार रात पुलिस ने उसे उस वक्त पकड़ा जब वह कोकीन लेकर पहुंची थी। महिला अधिकारियों ने उसकी तलाशी लेकर 31 ग्राम कोकीन बरामद की।   निरीक्षक हरीश सोलंकी के अनुसार, पूछताछ में लिंडा ने बताया कि भारत आने के बाद उसकी मुलाकात अनैतिक गतिविधियों में शामिल एक एजेंट से हुई, जिसके साथ वह मुंबई सहित कई शहरों में जाने लगी। एजेंट उसे इंदौर भी लेकर आए थे और ड्रग डिलीवरी करवाते थे। इंदौर आने से पहले उसे मुंबई में ही कोकीन का पैकेट सौंपा गया था। पुलिस लिंडा के वीजा संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है और संबंधित जानकारी दूतावास को भेज दी गई है। वह इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग करती है और उसके फोन की चैट 24 घंटे में डिलीट हो जाती है। कई नंबर कोडवर्ड में दर्ज होने के कारण पूछताछ में कठिनाई आ रही है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से डिलीट डेटा रिकवर करवाया जा रहा है।  

ODI रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: रोहित शर्मा नंबर-1 से नीचे, कीवी बल्लेबाज़ ने कब्जाई शीर्ष पोज़िशन

नई दिल्ली  आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC ODI Batting Rankings 2025) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नंबर-1 स्थान लंबे समय तक बरकरार नहीं रह सका। हाल ही में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर वह शीर्ष पर पहुंचे थे, लेकिन न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन कर उन्हें पीछे छोड़ दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में मिचेल ने अपने करियर का सातवां शतक ठोककर वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वे 1979 के बाद शीर्ष स्थान हासिल करने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले ग्लेन टर्नर यह उपलब्धि हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी थे।   1979 के बाद पहले कीवी नंबर-1 बल्लेबाज बने न्यूजीलैंड के कई दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन क्रो, एंड्रयू जोंस, रोजर टोस, नाथन एस्टल, केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर टॉप-5 तक पहुंचे, परंतु नंबर-1 स्थान तक कोई नहीं पहुंच पाया था। मिचेल इस खास क्लब में अब ग्लेन टर्नर के बाद शामिल हो गए हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बड़ा फायदा ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन का इनाम पाया। श्रीलंका को हाल ही में 3-0 से हराने के बाद मोहम्मद रिजवान पांच स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त 22वें स्थान पर पहुंचे। फखर जमान को भी पांच स्थान का फायदा मिला और वे 26वें स्थान पर आ गए। गेंदबाजों में अबरार अहमद ने 11 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर टॉप-10 में पहुंचते हुए 9वां स्थान हासिल किया। तेज गेंदबाज हारिस रउफ भी पांच स्थान बढ़कर 23वें नंबर पर पहुंचे। वहीं अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर कायम हैं। कोलकाता टेस्ट के बाद जबरदस्त बदलाव टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने दूसरी पारी में नाबाद 55 रन बनाकर पहली बार टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल, गर्दन की चोट के बावजूद, दो स्थान ऊपर उठकर 11वें नंबर पर पहुंच गए। बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी आयरलैंड पर जीत का लाभ मिला। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो चार स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 34वें स्थान पर पहुंचे, जबकि महमुदुल हसन जॉय ने 19 स्थान की जबरदस्त छलांग लगाकर 74वीं रैंक हासिल की। जसप्रीत बुमराह कायम शीर्ष पर टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। ईडन गार्डन्स में छह विकेट लेकर उन्होंने शीर्ष स्थान बरकरार रखा। कुलदीप यादव ने दो स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 13वां स्थान प्राप्त किया, जबकि रवींद्र जडेजा चार स्थान ऊपर बढ़कर 15वें स्थान पर आ गए। साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन 11वें स्थान पर पहुंचे और साइमन हार्मर ने 20 स्थान की छलांग लगाकर 24वां स्थान हासिल किया। T20 रैंकिंग में कीवी खिलाड़ियों का जलवा टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी चमका। टिम रोबिंसन आठ स्थान ऊपर उठकर 15वें स्थान पर पहुंच गए। डेवॉन कॉनवे सात स्थान की बढ़त के साथ संयुक्त 48वें स्थान पर आए। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जैकब डफी एक स्थान ऊपर बढ़कर दूसरे नंबर पर काबिज हुए।

महिलाओं को मिलेगा फ्री स्किल ट्रेनिंग: जानें कौन कर सकता है आवेदन

रांची बिहार की नीतीश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में  पटना समेत 4 शहरों में पिंक बसें चलाने का बड़ा महत्वपूर्ण फैसला किया गया। प्रदेश में पिंक बस सर्विस शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि महिलाएं सुरक्षित होकर आराम से सफर कर सकें। पिंक बसों में सफर करने वाली महिलाओं की सुविधा और सहूलियत का ध्यान रखते हुए बस को चलाने की कमान भी महिलाओं को ही सौंपी गई है। इन महिला चालकों की तैनाती समाज को यह संदेश भी दे रहा है कि अब बिहार की महिलाएं खुद को सशक्त करते हुए अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत भी कर रही हैं। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने महिला चालकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। महिलाएं 15 दिसंबर 2025 तक कर सकती आवेदन इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। चयनित उम्मीदवारों को 20 जनवरी 2026 से दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग्यता और जरूरी दस्तावेज . ड्राइविंग लाइसेंस . कम से कम तीन साल का ड्राइविंग अनुभव . आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, जो 1 जनवरी 2026 तक मान्य होगी . कम से कम 10वीं पास महिलाएं आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी निगम की आधिकारिक वेबसाइट और स्थानीय परिवहन कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं। राजधानी समेत 5 शहरों में चल रही पिंक बस इस वर्ष मई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएनजी से चलने वाली 20 पिंक बस को हरी झंडी दिखाई थी। इनमें 8 बसों का परिचालन राजधानी की सभी रूटों पर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक किया जाता है। इसमें रोजाना 1500 से दो हजार महिलाएं और छात्राएं सफर कर रहीं हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले में चार, गया, पूर्णिया और दरभंगा जिले में दो-दो पिंक बस चल रही है। सभी बसों में दो-दो महिला कंडक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि बीएसआरटीसी राजधानी के सभी कॉलेजों में पिंक बस का पास बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित करेगा।  

फरवरी 2026 तक 24 ट्रेनों पर ब्रेक: रेलवे ने बताया रद्द करने की वजह

नई दिल्ली सर्दियों में घने कोहरे का असर सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि ट्रेनों के संचालन पर भी गहराई से पड़ता है। विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रेनें धीमी चलानी पड़ती हैं, जिससे समय पालन और सुरक्षा दोनों प्रभावित होते हैं। इसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक 12 जोड़ी यानी 24 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। इसके अलावा 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और 14 ट्रेनों को सप्ताह में निर्धारित दिनों पर ही चलाया जाएगा, यानी उनके फेरों में कटौती की गई है। इस संबंध में रेलवे ने आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है। पूरी तरह रद्द ट्रेनों की सूची     ट्रेन नंबर 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस – 02.12.25 से 27.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक रद्द       ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्स. – 05.12.25 से 27.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्स. – 07.12.25 से 01.03.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस – 02.12.25 से 27.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस – 03.12.25 से 28.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 06.12.25 से 28.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस – 02.12.25 से 24.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस – 03.12.25 से 02.03.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस – 01.12.25 से 28.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस – 01.12.25 से 27.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस – 03.12.25 से 01.03.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस – 01.12.25 से 23.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस – 02.12.25 से 24.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस – 05.12.25 से 27.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस – 01.12.25 से 26.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस – 01.12.25 से 02.03.26 तक रद्द     ट्रेन नंबर 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस – 02.12.25 से 03.03.26 तक       ट्रेन नंबर 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक रद्द ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस – 03.12.25 से 27.02.26 तक रद्द जिन ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है कई ट्रेनों को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है, लेकिन इनके संचालन को सप्ताह में कुछ विशिष्ट दिनों तक सीमित कर दिया गया है।     यात्रीगण ध्यान दें! April 2026 तक रेलवे ने 22 ट्रेनें कीं रद्द     ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस तिथि01.12.25 से 26.02.26 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस तिथि 02.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस तिथि 02.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक मंगल, गुरुवार और शनिवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस तिथि 03.12.25 से 01.03.26 तक प्रत्येक बुध, शुक्र और रविवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस तिथि 07.12.25 से 22.02.26 तक प्रत्येक रविवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस तिथि 09.12.25 से 24.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस तिथि 07.12.25 से 22.02.26 तक प्रत्येक रविवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस तिथि 09.12.25 से 24.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस तिथि 06.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक शनिवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस तिथि 08.12.25 से 02.03.26 तक प्रत्येक सोमवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस तिथि 04.12.25 से 26.02.26 तक प्रत्येक गुरुवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस तिथि 03.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस तिथि 03.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक रवि और बुधवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस तिथि 05.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस तिथि 03.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक बुधऔर शनिवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस तिथि 05.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक शुक्र और सोमवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस तिथि 02.12.25 से 24.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस तिथि 03.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस तिथि 06.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक शनिवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस तिथि 09.12.25 से 03.03.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस तिथि 01.12.25 से 11.02.26 तक प्रत्येक सोम, मंगल और बुधवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तिथि 01.12.25 से 11.02.26 तक प्रत्येक सोम, मंगल और बुधवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस तिथि 01.12.25 से 01.02.26 तक प्रत्येक रवि, सोम, बुध और शुक्रवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तिथि0 1.12.25 से 01.02.26 तक प्रत्येक रवि, सोम, बुध और शुक्रवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस तिथि 03.12.25 से 11.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तिथि 04.12.25 से 12.02.26 तक प्रत्येक गुरुवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस तिथि 02.12.25 से 14.02.26 तक प्रत्येक मंगल और शनिवार को रहेगी रद्द     ट्रेन नंबर 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तिथि 03.12.25 से 15.02.26 तक प्रत्येक बुध और रविवार को रहेगी रद्द यह कटौती दिसंबर 2025 से … Read more

पुलिस छापे में खुला रैकेट: पॉश एरिया से मिली महंगी अंग्रेजी शराब, तस्कर मौके से भागा

भोपाल शाहपुरा क्षेत्र की पॉश कॉलोनी से बुधवार को आबकारी टीम ने साढ़े तीन लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। आबकारी टीम को सूचना मिली थी कि बावड़िया कलां क्षेत्र की एक कॉलोनी में तस्कर कार से महंगे ब्रांड की शराब अवैध रूप से लेकर जा रहा है। इससे टीम मौके पर पहुंची तो तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। विभाग ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि बावड़िया कलां स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी परिसर में एक कार से अज्ञात व्यक्ति महंगी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। इससे मौके पर टीम को भेजा गया, जहां घेराबंदी कर दबिश दी तो कार चालक भाग खड़ा हुआ। टीम ने वाहन को जब्त कर तलाशी ली तो उसमें से विभिन्न महंगे ब्रांडेड अंग्रेजी शराब के 34 कार्टनों में करीब 306 लीटर शराब बरामद हुई है।   शराब की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये इसकी कीमत करीब तीन लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है। टीम ने अज्ञात आरोपित की तलाश शुरू कर दी है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाए।