samacharsecretary.com

MP हाईकोर्ट की सख्ती: आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई 15 दिन के लिए स्थगित

जबलपुर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने कटनी में भाजपा नेता नीलू रजक की गोली मारकर हत्या के आरोपित अकरम खान का मकान गिराने पर 15 दिन की रोक लगा दी है। कोर्ट ने 15 दिन के भीतर अगर चाहे युगलपीठ में अपील के लिए भी स्वतंत्र किया है। मामले की सुनवाई में कोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ता के पास मकान के वैध दस्तावेज नहीं है। हत्या के आरोपित अकरम खान के भाई इमरान खान ने मकान तोड़ने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता मोहम्मद इमरान खान की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उसके भाई अकरम खान और नेल्सन जोसेफ को नीलू रजक की 28 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या के आरोप में कटनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैमोर नगर परिषद ने मकान को गिराने के लिए नोटिस जारी किया है जिसे की कोर्ट में चुनौती दी गई। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह और पैनल अधिवक्ता आकाश मालपाणी ने पक्ष रखते हुए बताया कि यह याचिकाकर्ता के पास मालिकाना हक और निर्माण की अनुमति से संबंधित दस्तावेज नहीं है। मकान मोहम्मद इमरान खान की मां के नाम पर जरूर है, लेकिन उनके पास सिर्फ एग्रीमेंट के दस्तावेज है। ऐसे में, उनके विरुद्ध की जा रही कार्रवाई सही है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के पास कोई दस्तावेज न होने पर उसे राहत नहीं दी जा सकती। हालांकि बुलडोजर एक्शन से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के मद्देनजर याचिकाकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही पर 15 दिन के लिए रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि 15 दिन में यदि कोई कानूनी बाधा न हो तो प्रशासन नोटिस के मुताबिक कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र होगा। याचिकाकर्ता की और से कोर्ट में पैरवी कर रहे उत्कर्ष अग्रवाल ने एकलपीठ के आदेश को युगलपीठ में चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है।

हरियाणा बोर्ड ने बदले नियम: अब ओपन स्टूडेंट्स को माननी होंगी ये जरूरी शर्तें

भिवानी क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी के तहत हरियाणा ओपन स्कूल में अब 10 कक्षा की परीक्षा देने के लिए 30 पीरियड अटेंड करना और आवेदक की उम्र कम से कम 14 साल होना जरूरी होगा। 10वीं व 12वीं परीक्षा के समय में 2 साल का अंतर होना चाहिए। अब तक आवेदक को केवल संबंधित क्षेत्र के डीईओ या समकक्ष अधिकारी द्वारा विधिवत प्रतिहस्ताक्षरित सरकारी या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र देना जरूरी होता था। यह फैसला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने की। इसमें शिक्षा व स्वास्थ्य निदेशक समेत 11 विभागों के निदेशक मौजूद रहे। क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी के तहत, जो छात्र किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक या वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में कम से कम एक विषय में उत्तीर्ण हुए हैं, वे अपने उत्तीर्ण विषयों के क्रेडिट ओपन स्कूल में स्थानांतरित कर सकते हैं। प्रदेश में प्रति वर्ष करीब 50 हजार बच्चे ओपन स्कूल से 10-12वीं की परीक्षा देते हैं। 

MMS लिक के बाद 3 और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल

15 मिनट का अश्लील MMS वायरल होने के बाद बंगाली क्रिएटर सोफिक SK और उनकी गर्लफ्रेंड सोनाली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनका वीडियो इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया। इसके चलते भले ही दोनों को भारी विवादों का सामना करना पड़ा, लेकिन इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ गए। इसी बीच अब सोफिक की गर्लफ्रेंड सोनाली के लगातार तीन वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। हर वीडियो में क्रिएटर का अलग और बोल्ड अंदाज दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। पहले वीडियो में क्रिएटर को रूफटॉप पर डांस मूव्स दिखाते हुए देखा गया, जहां उनका स्टाइलिश लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।   दूसरे वीडियो में वे स्लो म्यूजिक पर डांस करती नजर आईं, जिसमें उनका ग्रेसफुल परफॉर्मेंस दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। वहीं तीसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिस पर लगातार कमेंट्स और लाइक्स बढ़ते जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बानीज ने की दूसरी पारी की शुरुआत, 62 वर्ष की उम्र में जोडी हेडन से विवाह

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 62 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है। उनकी लाइफ पार्टनर और पिछले कई साल से साथ रह रहीं जोडी हेडन अब आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलिया की फर्स्ट लेडी बन गई हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए शादी के बंधन में बंधा है। कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास 'द लॉज' में आयोजित इस सादगी भरे समारोह में केवल निकटतम परिवार और मित्र ही शामिल हुए। पिछले साल वेलेंटाइन डे पर अल्बनीज ने हेडन को प्रपोज किया था, जिसके बाद से ही इस शादी का इंतजार था। लेकिन समारोह की तारीख और तैयारियों को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में अल्बनीज ने कहा- हम अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के सामने एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम और जीवनभर साथ निभाने की प्रतिबद्धता साझा करते हुए बेहद खुश हैं। जोडी हेडन लंबे समय से अल्बनीज के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं। वे 2022 के चुनाव अभियान के दौरान भी उनके साथ थीं, और इस वर्ष मई में उनकी लेबर पार्टी की शानदार जीत के समय भी वे उनके साथ उपस्थित थीं। शादी में हेडन ने सिडनी के डिजाइनर 'रोमांस वाज बॉर्न' का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना, जबकि प्रधानमंत्री ने MJ Bale का सूट चुना। हेडन की पांच वर्षीय भांजी, एला, फ्लावर गर्ल बनीं, और प्रधानमंत्री के पालतू कुत्ते टोतो ने रिंग बेयरर की भूमिका निभाई। मेहमानों को विली द बोटमैन नाम की ब्रेवरी द्वारा तैयार किए गए विशेष कैन में बीयर परोसी गई, जो सिडनी के इनर वेस्ट इलाके में स्थित है। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने स्टीवी वंडर के मशहूर गाने Signed, Sealed, Delivered (I’m Yours) पर हाथों में हाथ डाले गलियारे से बाहर कदम रखा। इसके बाद दोनों ने अपना पहला डांस फ्रैंक सिनात्रा के क्लासिक गीत The Way You Look Tonight पर किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, अल्बनीज और हेडन अब सोमवार से अगले शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में ही अपना हनीमून मनाएंगे, जिसके सभी खर्च वे निजी रूप से वहन करेंगे। इस अंतरंग लेकिन ऐतिहासिक शादी ने ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है, और देशभर से नवविवाहित जोड़े के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। एंथनी अल्बनीज का परिचय एंथनी अल्बनीज का जन्म 2 मार्च 1963 को सिडनी के डार्लिंगहर्स्ट में एक सिंगल मदर मैरीएने एलरी के घर हुआ था, जो एक आयरिश मूल की ऑस्ट्रेलियाई महिला थीं। उनके पिता कार्लो अल्बनीज एक इतालवी जहाज स्टूअर्ड थे, जिनसे उनकी मां की मुलाकात 1962 में एक जहाज यात्रा के दौरान हुई थी, लेकिन कार्लो वापस इटली लौट गए। बचपन में अल्बनीज को बताया गया कि उनके पिता की मौत कार दुर्घटना में हो गई थी, लेकिन 2009 में उन्होंने अपने पिता से इटली में पहली बार मुलाकात की, जहां उन्होंने अपने दो सौतेले भाई-बहनों की भी खोज की; कार्लो की 2014 में मृत्यु हो गई। गरीबी में पले-बढ़े अल्बनीज को उनकी मां ने काउंसिल हाउसिंग में पाला, जो रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित थीं और डिसेबिलिटी पेंशन पर निर्भर रहीं। 2000 में एंथनी अल्बनीज ने कैरमेल टेबुट से शादी की, जिनसे उनका बेटा नाथन पैदा हुआ, लेकिन 2019 में उनका तलाक हो गया।

BCCI सख्त मोड में: रोहित शर्मा और विराट कोहली की भूमिका पर निर्णायक मीटिंग, 2027 WC प्लान तैयार

नई दिल्ली रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं फैंस के जहन में बस एक ही सवाल है। पहले रिपोर्ट्स थीं कि ऑस्ट्रेलिया दौरा पर खेली गई वनडे सीरीज इन दोनों दिग्गजों के लिए आखिरी सीरीज हो सकती है, मगर आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक जड़ा वहीं विराट कोहली ने भी 74 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा आखिरी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे। ऐसे में अब 30 नवंबर से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए भी रोहित-विराट का चयन हुआ है। अब रिपोर्ट हैं कि बीसीसीआई कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर पर मीटिंग कर सकता है।   TOI की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के बाद सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट के बीच एक मीटिंग करने का प्लान बना रहा है, ताकि 2027 ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर प्लान पक्का किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के टॉप अधिकारी, कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अगले हफ्ते तीसरे ODI के लिए टीम के अहमदाबाद पहुंचने पर एक साथ बैठ सकते हैं। रोहित और कोहली ने अभी तक अगले ODI वर्ल्ड कप के लिए टीम की तैयारी के बारे में ठीक से बात नहीं की है। ऐसे सुझाव आए हैं कि टीम मैनेजमेंट इन दोनों के लिए बैकअप खिलाड़ियों की पहचान करने पर काम कर रहा है। BCCI के एक सोर्स ने कहा, “यह बहुत जरूरी है कि रोहित और कोहली जैसे लेवल के प्लेयर्स को यह साफ-साफ बताया जाए कि उनसे क्या उम्मीद की जा रही है और मौजूदा मैनेजमेंट उनके रोल को कैसे देखता है। वे सिर्फ अनिश्चितता के साथ नहीं खेल सकते।” यह भी पता चला है कि BCCI ने रोहित से कहा है कि वे सिर्फ अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर ध्यान दें और अपने भविष्य के बारे में अटकलों पर रिएक्ट करने से बचें।  

लक्ज़री क्रूज गाड़ी बनी तस्करी का जरिया, 20 पेटियां अवैध शराब बरामद

पंचकूला पिंजौर स्थित सुखोमाजरी बाईपास फ्लाईओवर के पास डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अवैध शराब से भरी कार को काबू किया है। पुलिस ने मौके से हिमाचल स्थित सोलन जिले के गांव नानोवाल टरियां निवासी मनीष कुमार काबू किया है। बता दें कि डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआइ सुखचैन सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि आरोपित मनीष अपनी कार में चंडीगढ़ से अवैध शराब लोड करके हिमाचल ले जाने वाला है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने गाड़ी रोकी। वाहन चालक ने अपना नाम मनीष कुमार बताया। तलाशी में गाड़ी की डिग्गी से कुल 20 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। इनमें देसी और अंग्रेजी शराब के अलावा बीयर भी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि टीम को गाड़ी से 12 पेटी देसी शराब एंपायर नंबर-1 मोटा संतरा (144 बोतलें), 3 पेटी किंगफिशर स्ट्रांग बीयर (36 बोतलें), 2 पेटी देसी शराब अध्धा एंपायर नंबर-1 मोटा संतरा (48 अध्धा), 3 पेटी देसी शराब पव्वा एंपायर नंबर-1 मोटा संतरा (150 पव्वे) शामिल थे।

सरकार ने जारी किया तबादला सूची: 26 अतिरिक्त SP बदले, पूर्व आदेश वापस

जयपुर जिलों में थानेदारों के तबादलों की सूचियां आने के बाद अब प्रदेश स्तर पर भी पुलिस महकमें में  देर रात बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं। शुक्रवार रात को 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़, अजमेर, करौली, दौसा, अलवर, डूंगरपुर सहित कई जिलों और रेंजों में तबादले किए गए हैं। महिला अपराध अनुसंधान सैल, लीव रिजर्व, अपराध एवं सतर्कता, डिस्कॉम और प्रोटोकॉल समेत कई पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही, पूर्व में किए गए कई तबादलों को भी निरस्त किया गया है। इसमें शामिल हैं: संदीप सारस्वत (ACB से ASP, संगठित अपराध, जयपुर पुलिस आयुक्तालय), कीर्ति सिंह (लीव रिजर्व, पुलिस मुख्यालय से विभागीय जांच प्रकोष्ठ), किशोर सिंह (सिरोही से बाड़मेर), विजय कुमार सांखला (अजमेर रेंज अपराध एवं सतर्कता से केकड़ी, अजमेर), और डॉ. लालचंद कायल (लीव रिजर्व विजिलेंस जयपुर से खैरथल-तिजारा) के ट्रांसफर।

मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर: इज़रायल की कार्रवाई से 13 की मौत, हमास ने दी कड़ी चेतावनी

गाजा गाजा के बाद अब इजरायल ने दक्षिणी सीरिया के गांव को निशाना बनाया है। गांव में रात के अंधेरे में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। सीरिया की न्यूज एजेंसी SANA ने इसकी पुष्टि की है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के इस ऑपरेशन की निंदा की है। सीरियाई प्रशासन ने इसे युद्ध अपराध बताया है और कहा कि इजरायल एक बार फिर पूरे क्षेत्र को अशांत करने और हिंसा की आग भड़काने की कोशिश कर रहा है। हमले में घायल हुए इयाद ताहिर ने कहा, हम रात में सोए और सुबह नींद खुली तो भयंकर गोलीबारी चल रही थी। हम बाहर निकले तो देखा कि गांव में इजरायली सेना का अभइयान चल रहा है। चारों ओर सैनिक और टैंक तैनात हैं। इसके बाद हवाई बमबारी शुरू हो गई। अस्पताल में भर्ती अहमद कमाल ने एएफपी को बताया कि उन्होंने भी खुद की रक्षा के लिए फायरिंग की। अहमद ने बताया कि गोलीबारी में उनके भाई की मौत हो गई और वह बुरी तरह घायल हो गए। इजरायली सेना का दावा है कि गांव से जामा इस्लामिया ग्रुप के खतरनाक आतंकियों को पकड़ा गया है। यह इस्लामिक संगठन भी हमास और हूतियों के साथ मिलकर इजरायल के खिलाफ साजिश रच रहा था। आईडीएफ के मुताबिक उसके भी 6 सैनिक घायल हुए हं। आर्मी ने दावा किया कि इस अभियान में कई आतंकी मारे गए हैं। वहीं इलाके में अब भी जवान तैनात हैं। बता दें कि बशर अल असद की सरकार गिरने और फिर नई इस्लामिक सरकार बनने के बाद सैकड़ों बार इजरायल सीरिया में हमले कर चुका है। इजरायल ने बफर जोन में भी अपने सैनिक तैनात कर दिए हैं। इजरायल ने सीरिया के गोलन हाइट्स पर भी कब्जा कर लिया। स्थानीय न्जूय एजेंसी के मुताबिक सैनिकों का मुकाबला करने के लिए ग्रामीण भी हथियार लेकर बाहर निकले थे जिनमें से कई की मौत हो गई । सीरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह हमला ‘एक भयानक नरसंहार’ था और मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इजराइली सेना ने दावा किया कि उसके सैनिकों ने गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान हवाई हमले की मदद ली गई। उसने बताया कि अभियान समाप्त हो गया है, सभी संदिग्धों को पकड़ लिया गया है और कई उग्रवादी मारे गए हैं। दोनों देश के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। हालांकि, तनाव कम करने के लिए एक संभावित सुरक्षा समझौते पर दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं। सीरियाई अधिकारियों ने इजराइली घुसपैठ की निंदा करते हुए इसे सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। सीरियाई सरकार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइली घुसपैठ को रोकने के लिए ‘तत्काल कार्रवाई’ करने का आह्वान किया। वहीं, गांव में एक स्थानीय अधिकारी वालिद ओकाशा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मारे गए लोग आम नागरिक थे।  

दिव्यांग बेटियों की एशियन पैरा गेम्स 2025 में सफलता, आर्थिक मदद के लिए उठाई आवाज़

रायपुर छत्तीसगढ़ की दो होनहार दिव्यांग पैरा खिलाड़ी- परलीन कौर और हुलसी मरकाम ‘यूथ पारा एशियन गेम्स 2025’ के लिए चयनित हुई हैं. वर्षों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और लगन का फल हासिल करने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है. परलीन दृष्टिबाधित हैं, जबकि कवर्धा की हुलसी मरकाम एक हाथ से वंचित हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी ये खिलाड़ी अब आर्थिक संकट से जूझ रही हैं. एशियन पैरा गेम्स में भाग लेने के लिए आवश्यक स्पॉन्सरशिप राशि जुटाना दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. दोनों खिलाड़ियों ने कलेक्टर, विधायक और अलग-अलग जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता की अपील कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सहयोग नहीं मिल पाया है. वहीं स्पॉन्सर राशि जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 तय है, जिससे चिंता और बढ़ गई है. अब उनकी आखिरी उम्मीद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से है. खिलाड़ियों ने कहा कि “मुख्यमंत्री जी से विनती है कि हमारा साथ दें. हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम गर्व से ऊंचा करेंगे. यदि दिव्यांग बेटियां आगे बढ़ेंगी, तो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेंगी. हमने सिर्फ एक सपना देखा है कि हमें देश और छत्तीसगढ़ का नाम दुनिया में ऊंचा करना है. सरकार सहयोग करे तो हम अंतरराष्ट्रीय मंच से पदक जीतकर लौट सकते हैं.” छत्तीसगढ़ की ये बेटियाँ न सिर्फ खेल में बल्कि जीवन के हर मोर्चे पर संघर्ष की मिसाल बन चुकी हैं. ऐसे में इनकी मदद करना केवल खेल का समर्थन नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने जैसा है.

बढ़ते टैरिफ तनाव के दौरान भारत ने अमेरिका से किया 7995 करोड़ का नेवी सौदा

नई दिल्ली  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के साए में भी भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती मिल रही है। शुक्रवार को दोनों देशों ने भारतीय नौसेना के एमएच-60आर 'सीहॉक' हेलीकॉप्टर बेड़े के रखरखाव के लिए 7,995 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण रक्षा समझौता किया। यह सौदा न केवल नौसेना की परिचालन क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि व्यापारिक तनाव के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का संकेत भी देता है। इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि साल के अंत तक व्यापार समझौता होने की संभावना है, जो टैरिफों को कम करने का रास्ता खोलेगा।   यह समझौता पांच साल के फॉलो-ऑन सपोर्ट और फॉलो-ऑन सप्लाई सपोर्ट के तहत किया गया है। भारतीय नौसेना ने इन अपग्रेडेड मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों के 24 यूनिट अमेरिकी सरकार से फॉरेन मिलिट्री सेल्स (FMS) कार्यक्रम के तहत 2020 में लगभग 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदे थे। इनमें से 15 हेलीकॉप्टर अब तक नौसेना में शामिल किए जा चुके हैं। MH-60R हेलीकॉप्टर लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हैं और इन्हें एडवांस एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सहित कई आधुनिक सैन्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। हालिया दिनों में तीसरा बड़ा रक्षा सौदा यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका के डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने कुछ ही दिन पहले भारत को दो बड़े हथियार पैकेजों की संभावित बिक्री को मंजूरी दी है। इसमें शामिल हैं:     एक्सकैलिबर प्रिसिजन गाइडेड प्रोजेक्टाइल और संबंधित उपकरण- अनुमानित लागत 47.1 मिलियन डॉलर     जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम और संबंधित उपकरण- अनुमानित लागत 45.7 मिलियन डॉलर आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम रक्षा मंत्रालय के अनुसार, नए LOAs पर हस्ताक्षर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुए। मंत्रालय ने बताया कि यह सपोर्ट पैकेज एक व्यापक व्यवस्था है, जिसमें शामिल हैं-     स्पेयर पार्ट्स और सपोर्ट इक्विपमेंट की उपलब्धता     प्रोडक्ट सपोर्ट व प्रशिक्षण     तकनीकी सहायता     रिपेयर और कंपोनेंट रीप्लेनिशमेंट     भारत में ‘इंटरमीडिएट लेवल’ रिपेयर सुविधाओं और पीरियॉडिक मेंटेनेंस इंस्पेक्शन सेटअप की स्थापना मंत्रालय ने कहा कि भारत में इन सुविधाओं के विकास से लंबे समय में स्वदेशी क्षमता निर्माण होगा और अमेरिका पर निर्भरता कम होगी, जो सरकार के आत्मनिर्भर भारत विजन के अनुरूप है। इससे भारतीय MSMEs और अन्य घरेलू कंपनियों को भी रक्षा विनिर्माण और सेवाओं में नए अवसर मिलेंगे। परिचालन क्षमता में होगा बड़ा इजाफा मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह सतत समर्थन पैकेज MH-60R हेलीकॉप्टरों की ऑपरेशनल उपलब्धता और मेंटेनबिलिटी को और अधिक मजबूत करेगा। ये हेलीकॉप्टर हर मौसम में उपयोग योग्य हैं और दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने व उन्हें निशाना बनाने की अत्याधुनिक क्षमता रखते हैं। इस नए समझौते के साथ, भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग एक नए स्तर पर पहुंच गया है, और भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा क्षमता और अधिक सुदृढ़ होने जा रही है। बता दें कि यह बेड़ा फरवरी 2020 में 15,157 करोड़ रुपये के मूल समझौते के तहत खरीदा गया था। पहली तीन इकाइयां 2021 में डिलीवर हुईं, और मार्च 2024 में कोच्चि के आईएनएस गरुड़ पर INAS 334 स्क्वाड्रन के रूप में पूरी तरह तैनात हो गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सौदा लंबे समय में करोड़ों डॉलर की बचत करेगा, क्योंकि भारत में रखरखाव सुविधाओं का विकास होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ भारत की समुद्री शक्ति को मजबूत करेगा। एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों की क्षमता से नौसेना को सबमरीन शिकार और सतह-से-सतह हमलों में बढ़त मिलेगी। व्यापारिक तनाव के बीच सकारात्मक संकेत यह रक्षा सौदा ऐसे समय में आया है जब अगस्त 2025 के अंत में ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिए थे। इसमें 25 प्रतिशत 'जवाबी' टैरिफ और अतिरिक्त 25 प्रतिशत 'पेनल्टी' (रूस से तेल आयात जारी रखने के कारण) शामिल हैं। ट्रंप ने इसे भारत की 'रूस के साथ निकटता' और पाकिस्तान-भारत तनाव में मध्यस्थता अस्वीकार करने से जोड़ा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे 'अनुचित' बताते हुए कहा कि रूसी तेल आयात वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच 1.4 अरब नागरिकों के लिए आवश्यक है। हालांकि ट्रंप ने हाल ही में कहा कि भारत के साथ सौदा बहुत करीब है। रूसी तेल बंद होने से टैरिफ कम होंगे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने पुष्टि की कि साल के अंत तक व्यापार समझौता हो सकता है। इसमें भारत अमेरिकी ऊर्जा आयात बढ़ाएगा, जबकि अमेरिका कृषि उत्पादों (मकई, सोयाबीन) पर छूट देगा। संभावित रूप से टैरिफ 15-20 प्रतिशत तक गिर सकते हैं।