samacharsecretary.com

सुकेश चंद्रशेखर का नया खुलासा, वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को दिया महंगा तोहफा

नई दिल्ली सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को एक कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट गिफ्ट किया है। जेल में बंद सुकेश के दावे पर अब तक जैकलीन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वैलेंटाइन डे पर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल के अंदर से एक्टर जैकलीन फर्नांडीज को एक 'लव लेटर' लिखा है। इस बार सुकेश ने जैकलीन को अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक तोहफा भी भेजा है। उसने उन्हें एक कस्टमाइज़्ड गल्फस्ट्रीम जेट (हेलीकॉप्टर) तोहफे में दिया है। उस दिन का इंतजार जब… सुकैश ने चिट्ठी की शुरुआत जैकलीन को अपना “वैलेंटाइन” बताते हुए की। उसने लिखा कि यह वैलेंटाइन डे उसके लिए खास है। वह उस दिन का इंतजार कर रहा है जब वे साथ में जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन मना सकेंगे। चिट्ठी में उसने जैकलीन के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए लिखा- वह उन्हें “दुनिया की सबसे बेहतरीन वैलेंटाइन” मानता है। गल्फस्ट्रीम जैट देने का दावा अपने संदेश में सुकैश ने दावा किया कि उसने जैकलीन के लिए खास तौर पर एक गल्फस्ट्रीम जेट तैयार करवाया है। इस पर बाहर और अंदर दोनों जगह उनके नाम के शुरुआती अक्षर ‘JF’ बने हुए हैं। उसने यह भी कहा कि जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर जैकलीन की जन्मतिथि और जन्म के महीने से जुड़ा हुआ है। इस कारण यह तोहफा और भी स्पेशल बन जाता है। सुकेश के दावे पर जैकलीन का नहीं आया रिएक्शन सुकैश के अनुसार, चूंकि जैकलीन अक्सर काम और शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल करती रहती हैं, इसलिए यह जेट उनके आने-जाने में काफी सुविधा प्रदान करेगा। गौरतलब है कि सुकैश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है और पहले भी कई बार जैकलीन के नाम पत्र लिख चुका है। इस नए दावे को लेकर अब तक जैकलीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जैट को पूरी तरह से कानूनी बना दूंगा लेटर में सुकैश ने यह भी दावा किया कि वह इस जेट को अपने इस साल के इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित करेगा और इस पर लागू सभी गिफ्ट टैक्स अदा करेगा। उसने लिखा कि ऐसा कर वह इस उपहार को “पूरी तरह कानूनी” बना देगा और यह किसी कथित आपराधिक आय से जुड़ा नहीं होगा। अपनी चिट्ठी में उसने जैकलीन को “बोम्मा” कहकर बुलाया है और खुद को दुनिया का “सबसे खुशकिस्मत इंसान” बताया है। 2015 से जेल में बंद है सुकेश आपको बताते चलें कि सुकैश चंद्रशेखर 2015 से जेल में बंद है। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी के गंभीर आरोप हैं। ईडी की जांच के दौरान उसका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ जुड़ा। सुकैश ने दावा किया है कि वह जैकलीन को डेट कर रहा था। उसके इन दावों के बाद दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। सुकेश के दावों को जैकलीन ने नकारा हालांकि जैकलीन फर्नांडिस ने सुकैश के इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुकैश ने खुद को एक वैध कारोबारी बताकर उन्हें गुमराह किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुकैश ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे वे मानसिक रूप से आहत और परेशान हुईं। मामले की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

कोबरा बटालियन के जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है. यह अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

खून-खराबे के बीच चुनाव! 1200 हत्याओं और रेप केस वाले उम्मीदवारों की एंट्री

ढाका बांग्लादेश के चुनाव में इस बार कई बड़े अपराधियों को भी टिकट दिया गया था। इसमें जमात के अजहरुल इस्लाम का भी नाम है। उसपर 1971 के युद्ध के दौरान 1200 लोगों के कत्ल और 13 रेप का आरोप था। उसे दोषी भी ठहराया गया था। बांग्लादेश में कराए गए 13वें आम चुनाव में तारिक रहमान की अगुआई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। इनमें से कई ऐसे उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है जिनपर कभी आतंकवाद का ठप्पा लगा हुआ था। ऐसे दो प्रत्याशी बीएनपी से और एक जमात-ए-इस्लामी से है। शेख हसीना की सरकार गिरने से पहले इनमें से एक को फांसी की सजा सुना दी गई थी। हालांकि जब शेख हसीना की सरकार गिरी और मोहम्मद यूनुस की अगुआई में अंतरिम सरकार गठित की गई तो उनकी सजा भी माफ करदी गई। बीएनपी नेता लुफ्तोज्जमान बाबर और अब्दुस सलाम पिंटू दोनों ही बीएनपी के नेता हैं जिनपर गंभीर आरोप थे। वहीं जमात-ए-इस्लामी नेता अजहरुल इस्लाम पर आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। दिसंबर 2004 में ही बांग्लादेश के हाई कोर्ट ने तारिक रहमान, लुत्फोज्जमान बाबर औ अन्य आरोपियों को 2021 के ग्रैनेड कांड मामले में बरी कर दिया था। उनपर शेख हसीना पर ग्रैनेड अटैक करवाने का आरोप था। इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए थे। वहीं शेख हसीना की जान किसी तरह बच गई थी। लुत्फोज्जमान बाबर ने इस बार 1.6 लाख वोटों से चुनाव जीता है। उनकी ही पार्टी के अब्दुल सलाम पिंटू पर भारत विरोधी संगठन से संपर्क रखने का आरोप था। बाबर के बरी होने के एक साल बाद पिंटू को भी कोर्ट से राहत मिल गई। पिंटू पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी से जुड़े रहने का भी आरोप था। इस संगठन पर यूपी के वाराणसी में 2006 में बम ब्लास्ट करवाने और 2007 में अजमेर शरीफ की दरगाह में और दिल्ली में 2011 का बम ब्लास्ट करवाने का आरोप है। पिंटू ने इस चुनाव में दो लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की है। तीसरे नेता की बात करें तो उनका नाम एटीएम अजहरुल इस्लाम हैं जो कि जमात के सीनियर नेता हैं। 1998 में से ही वह राजनीति में किस्मत आजमा रहे थे हालांकि किस्मत का ताला इस बार खुला है। वह 2012 से जमात-ए-इस्लामी में महासचिव के पद पर हैं। क्या हैं अजहरुल इस्लाम पर आरोप अजहरुल इस्लाम पर 1971 के युद्ध में 1200 से ज्यादा लोगों की हत्या करने का आरोप है। उसपर 13 रेप केस भी हैं। 2014 में उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी। हालांकि शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने उसके सारे अपराध माफ कर दिए और सजा रद्द हो गई। भारत के नजरिए से देखें तो बांग्लादेश की हालत बहुत सुधरने वाली नहीं है। वहीं तारिक रहमान के रवैये पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है।  

हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ हुए शाहरुख खान के फैन, बोले– उनसे बड़ा एक्टर कोई नहीं

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के हंक और सुपरस्‍टार जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। 'एक्‍वामैन' और 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' फेम हॉलीवुड स्‍टार ने बॉलीवुड के 'किंग खान' को ना सिर्फ खुद से बेहतरीन एक्‍टर बताया है, बल्‍क‍ि उन्‍हें 'जेंटलमैन' कहा है। जाहिर है, हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरोज में से एक जेसन की ओर से यह शब्‍द ना सिर्फ शाहरुख खान, बल्‍क‍ि उनके फैंस को भी गदगद करने वाले हैं। जेसन मोमोआ और शाहरुख खान कई बार मिल चुके हैं। बीते दिनों सऊदी अरब में आयोजित 'जॉय अवॉर्ड्स' में भी उनकी मुलाकात हुई थी। वहां शाहरुख खान को जैकी चैन और जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ भी देखा गया था। दरअसल, सऊदी में ही जेसन और शाहरुख के बीच की केमिस्‍ट्री देख दुनिया की नजर उनकी दोस्ती पर गई थी। जेसन मोमोआ बोले- शाहरुख बहुत हैंडसम हैं जेसन मोमोआ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म, 'द रेकिंग क्रू' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसमें उनके साथ डेव बटिस्टा भी हैं। इस फिल्‍म के एक प्रमोशन के दौरान, जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान से मिलने और अपनी दोस्‍ती को लेकर बात की। 'पिंकविला' को एक इंटरव्यू में जब जेसन से शाहरुख को लेकर सवाल पूछा गया तो हॉलीवुड एक्‍टर ने कहा, 'वह बहुत हैंडसम हैं।' वह बहुत जेंटलमैन हैं। वह मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो यह आपसी सम्मान की बात है। जेसन ने बताया शाहरुख खान से क्‍या बातें हुई जब जेसन से पूछा गया कि हाल ही जब वे मिले तो उन्होंने क्या बातें की, इस पर जवाब मिला, 'बस दो कॉमन दोस्त और एक-दूसरे के काम के फैन। वह बहुत प्यारे हैं। वह बहुत जेंटलमैन हैं। वह मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो यह आपसी सम्मान की बात है।' कौन हैं जेसन मोमोआ जेसन मोमोआ एक एक्‍टर और प्रोड्यूसर हैं। उनका जन्म 1 अगस्त 1979 को होनोलुलु, हवाई में हुआ था। हवाई के रहने वाले पिता और जर्मन मां की संतान जेसन ने साल 1999 में टेलीविजन शो 'बेवॉच: हवाई से' एक्टिंग में डेब्यू किया। बाद में वह 'स्टारगेट अटलांटिस' में दिखे, इससे पहले कि उन्हें 2011 में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीरीज के पहले सीजन में खाल ड्रोगो के किरदार ने जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी दी। जेसन मोमोआ बाद में बड़े पर्दे पर DC एक्सटेंडेड यूनिवर्स में 'एक्वामैन' बनकर आए। इसके अलावा वह 'जस्टिस लीग' में भी दिखे। जेसन मोमोआ की 'फ्रंटियर', 'ड्यून' और 'फास्ट X' जेसन मोमोआ को हाल ही टेलीविजन सीरीज 'फ्रंटियर', 'सी', और 'चीफ ऑफ वॉर' में भी बहुत पसंद किया गया। जबकि बड़े पर्दे पर वह 'ड्यून' और 'फास्ट X' जैसी ब्लॉकबस्टर फ‍िल्मों का हिस्‍सा रहे हैं। बीते साल 2025 में जेसन मोमोआ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फ‍िल्म 'ए माइनक्राफ्ट' में भी दिखे थे। 2026 में जेसन मोमोआ की 5 फिल्‍में होंगी रिलीज जेसन मोमोआ के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स की बात करें तो वह साल 2026 में, 'द रेकिंग क्रू' के अलावा पांच और फिल्मों में नजर आएंगे। वह DC कॉमिक्स की दुनिया में भी वापसी कर रहे हैं। जेसन आगामी 'सुपरगर्ल' में लोबो का रोल करेंगे, जो जेम्स गन के फिर से शुरू किए गए DC यूनिवर्स का हिस्सा है। KING में नजर आएंगे शाहरुख खान जहां तक शाहरुख खान की बात है, तो इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'किंग' की तैयारियों में जुटे हैं। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्‍म है, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्‍म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 द‍िसंबर 2026 को रिलीज होगी।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई।

भोपाल. उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, आस्था, तप और आत्मशुद्धि का पर्व है। यह दिन हमें सत्य, संयम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पर्व की सार्थकता बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व प्रदेश के विकास, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है।  

PM आवास में नंबर वन जिला बना बिलासपुर

बिलासपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन में जिले ने राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है. कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले ने 40 हजार से अधिक आवास पूर्ण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. 12,337 तथा तखतपुर में 7,930 आवास पूर्ण हुए हैं. वतर्मान में 30,983 आवास निर्माणाधीन हैं, जिन्हें समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से 12 फरवरी 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष महाअभियान चलाया गया. बिहान केडर की दीदियों सहित एफएलसीआरपी /आरसी, सक्रिय महिला, पशु सखी, कृषि सखी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, आवास मित्र एवं पंचायत सचिवों द्वारा घर-घर संपर्क कर हितग्राहियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु प्रेरित किया गया. इस अभियान में नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी ने निर्माण कार्य को नई गति प्रदान की है. जिला प्रशासन द्वारा सभी अपूर्ण आवासों को 30 जून 2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

पाकिस्तान नीति पर तारिक रहमान का रुख अहम, नई सरकार के फैसलों की होगी निगरानी

बांग्लादेश बांग्लादेश में नई सरकार बनने वाली है। प्रधानमंत्री के रूप में बीएनपी के तारिक रहमान शपथ लेंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान को लेकर तारिक रहमान का रुख क्या रहता है। गौरतलब है कि केयरटेकर प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के सत्ता में रहने के दौरान दोनों देशों के बीच संबंध काफी बेहतर हुए थे। यूनुस पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान को बहुत कुछ दिया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए वीजा शर्तों में ढील दी। इसके अलावा बांग्लादेश के समुद्र में पाकिस्तान को एक्सेस दी। जबकि सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह आतंकवादियों के लिए रास्ता हो सकता है। गौरतलब है कि साल 2001 से 2007 के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सत्ता संभाल चुकी है। इस दौरान पाकिस्तान से उसके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम रहे। हालांकि भारत ने कई बार आरोप लगाया कि तत्कालीन बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तानी आतंकियों को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने दिया। बदल सकती हैं चीजें हालांकि इस बार चीजें बदल सकती हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि इस बार जमात-ए-इस्लामी सरकार में बीएनपी की समर्थक नहीं है। एनडीटीवी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि बीएनपी पाकिस्तान से पूरी तरह दूरी तो नहीं बनाएगा। लेकिन उम्मीद है कि तारिक रहमान भारत के साथ अच्छे संबंधों की अहमियत को दिमाग में जरूर रखेंगे। एक्सपर्ट्स का दावा है कि वह पाकिस्तान के साथ संबंध सामान्य रखेंगे, लेकिन इस बात की उम्मीद बहुत कम है कि वह आईएसआई को अपने देश पर हावी होने देंगे। जबकि यूनुस सरकार के दौरान ऐसा हो रहा था। ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में पाकिस्तान एक अन्य अधिकारी ने दावा पाकिस्तान कुछ दिन तक वेट एंड वॉच की स्थिति में रहेगा। वह बहुत दबाव नहीं बनाएगा और तारिक रहमान के सेटल होने का इंतजार करेगा। अधिकारी ने कहा कि वैसे भी फिलहाल तारिक रहमान की सबसे बड़ी चुनौती हिंसाग्रस्त बांग्लादेश को स्थिर करना होगा। दूसरी तरफ भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान के अच्छे संबंधों पर आपत्ति नहीं होगी। हालांकि भारत को चौंकन्ना रहना होगा कि कहीं तारिक रहमान, मोहम्मद यूनुस के कदमों पर न चल पड़ें। पिछले कुछ अरसे में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के लोग बांग्लादेश पहुंचे। इस दौरान पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ मजबूत सैन्य संबंध स्थापित करने की कोशिश की। वहीं, इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक इनके जरिए पाकिस्तान बांग्लादेश में बेस बनाकर भारत को निशाना बनाने की फिराक में था।  

जहाँ बच्चे खेलते हैं गिल्ली-डंडा, वहीं 13 साल के जयवर्धन ने Shark Tank में जीत ली ₹60 लाख की डील

मुंबई ' शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 ' जब से शुरू हुआ है, तभी से इसकी कहानियां और कंटेस्टेंट्स हर तरफ चर्चा का विषय हैं। लेकिन बड़ों के साथ-साथ एक 13 साल के बच्चे ने साबित कर दिया है कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। गाजियाबाद के इस बच्चे ने जजों को इंप्रेस तो किया ही, साथ ही चौंका भी दिया। स्नैपडील के संस्थापक कुणाल बहल 13 साल के बच्चे जयवर्धन त्यागी को देखकर दंग रह गए। गाजियाबाद के बच्चे जयवर्धन त्यागी के एआई स्टार्टअप, न्यूरापेक्साई को देखने के बाद सारे जज देखते ही रह गए। इस स्कूली बच्चे ने शार्क – कुणाल बहल, नमिता थापर, विनीता सिंह, रितेश अग्रवाल और अमन गुप्ता को शुरुआत से ही प्रभावित किया। आइए उनकी कंपनी के बारे में और जानें और देखें कि क्या उन्हें शो में कोई डील मिली। न्यूरापेक्साई क्या है? जयवर्धन का न्यूरापेक्साई एक एआई-सहायक मेडटेक प्लेटफॉर्म है जो एमआरआई स्कैन, लैब रिपोर्ट, इमेज और मेडिकल हिस्ट्री का विश्लेषण करके स्पष्ट और उपयोगी रिपोर्ट तैयार कर सकता है। यह टूल फिलहाल यूजर्स के लिए मुफ्त उपलब्ध है। जयवर्धन ने प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए 5% इक्विटी के लिए 60 लाख रुपये की मांग की थी, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 12 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक साल पहले कंपनी शुरू की थी। जयवर्धन त्यागी की पूरी जर्नी जयवर्धन ने अपनी जर्नी के बारे में बताया और शेयर किया कि बचपन से ही उन्हें शतरंज में इंट्रेस्ट था और एक समय वे ग्रैंडमास्टर बनने का सपना देखते थे। हालांकि, बाद में उन्हें ब्लॉक कोडिंग में दिलचस्पी पैदा हुई, जिसने उन्हें कोडिंग और वेब डेवलपमेंट की ओर प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जब वे महज 10 साल के थे, तब उन्होंने एक ऑल-इन-वन सोशल मीडिया वेबसाइट बनाने की कोशिश भी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक बार उन्होंने रॉकेट बनाने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण वह उड़ नहीं सका। जयवर्धन ने नेपोलियन और स्टीव जॉब्स को अपना प्रेरणा बताया। जयवर्धन के पिता क्या करते हैं? उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता गणित के प्रोफेसर हैं और उन्होंने मैथ्स के जरिए अपने काम को करने की कोशिश की है। जयवर्धन ने कहा कि एक दोस्त के सुझाव पर उन्होंने न्यूरापेक्साई बनाया, जिसने उन्हें अपने रिज्यूमे में जोड़ने लायक किसी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए प्रेरित किया। बच्चे के जवाब ने जीत लिया दिल जब शार्क्स ने उनसे उनकी भविष्य की प्लानिंग के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया, 'यह कोई स्कूल प्रोजेक्ट नहीं है। मैंने इसके लिए अपनी जेईई कोचिंग छोड़ दी। मैं पढ़ाई को बहुत महत्व देता हूं, लेकिन इस मौके को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी उम्र 13 है या 21।' बच्चे को मिला 60 लाख का निवेश सभी शार्क जयवर्धन के काम और उनकी बातों से इंप्रेस हुए। हालांकि, चूंकि एआई मॉडल अभी शुरुआती फेज में है, इसलिए उन्होंने फिलहाल इसमें निवेश करना उचित नहीं समझा। कुणाल बहल ने सबसे पहले मना कर दिया। विनीता सिंह ने भी इसे फिलहाल निवेश के योग्य न बताते हुए मना कर दिया। रितेश अग्रवाल ने जयवर्धन के साथ एक-दो दिन बिताने के बारे में बात की, लेकिन कंपनी में निवेश न करने का ऑप्शन चुना। अमन गुप्ता ने पिता से किया मजाक हालांकि, अमन गुप्ता ने बिना किसी बातचीत के बिजनेस में निवेश करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह एआई मॉडल कितना अच्छा है। लेकिन मुझे पता है कि आप भविष्य में कुछ बड़ा करेंगे। मैं आपका सपोर्ट करना चाहता हूं और आपको वह सब कुछ देना चाहता हूं जो आपने मांगा है।' उन्होंने जयवर्धन के पिता के साथ मजाक भी किया और कहा, 'क्या खाके पैदा किया है? मुझे दो और करने हैं ऐसे।'

इंदौर में मौसम के उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य पर असर, एमवाय अस्पताल में मरीजों की भीड़

इंदौर  मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्मी बढ़ी जबकि रात में ठंडक के कारण शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है। इसका सीधा असर वायरल फीवर के रूप में सामने आ रहा है। एमवाय अस्पताल में ही एक दिन में करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के शासकीय और निजी अस्पतालों में बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश और बदन दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय मौसम का उतार-चढ़ाव संक्रमण के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है। दिन में पसीना और रात में ठंडी हवा चलने से लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। खासतौर पर वे लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जो देर रात तक बाहर रहते हैं या ठंड-गर्मी के बीच लापरवाही बरतते हैं। शादियों का सीजन भी बढ़ा रहा खतरा इन दिनों शादी समारोह का सीजन चल रहा है। देर रात तक कार्यक्रमों में शामिल होना, ठंडी चीजें खाना, नींद पूरी न होना और भीड़भाड़ में समय बिताने से भी वायरल संक्रमण फैलने की बड़ी वजह सामने आई है। डाक्टरों के अनुसार कई लोग हल्का बुखार या सर्दी होने के बाद भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो रही है। संक्रमण परिवार के अन्य लोगों तक भी फैल रहा है। गंभीर बीमारियों वाले मरीजों के लिए ज्यादा जोखिम शुगर, बीपी, कैंसर, ह्दय रोग, लिवर, अस्थमा, गर्भवती महिलाओं और किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह मौसम ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। वायरल फीवर होने पर इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की रिकवरी धीमी हो जाती है। कई बार उनकी स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ रहा है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण संक्रमण का असर ज्यादा समय तक बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर डॉक्टरों के अनुसार छोटे बच्चों और बुजुर्गों में भी वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। तापमान में अचानक बदलाव से उनकी इम्युनिटी जल्दी प्रभावित होती है, जिससे बुखार और खांसी लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बचाव ही सबसे बड़ा इलाज इस मौसम में हल्के गर्म कपड़े साथ रखना, ठंडी चीजों से परहेज करना और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतना जरूरी है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, फल-सब्जियां और भरपूर नींद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। रोजाना वायरल के एक हजार मरीज     वायरल फीवर, शरीर एवं जोड़ों का दर्द, भूख कम होना। इसमें सामान्य मरीज जो जल्दी ठीक हो जाते हैं, लेकिन बीपी, किडनी, कैंसर, ह्दय रोग, शुगर, गर्भवती महिलाओं, अस्थमा मरीजों को इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है। ये हाई रिस्क मरीज हैं। शादी समारोह के कारण इन दिनों वायरल फीवर ज्यादा बढ़ रहा है। एमवाय के मेडिसिन विभाग में रोजाना 400, चाचा नेहरू अस्पताल में 400 बच्चे और एमटीएच में 200 गर्भवती महिलाएं वायरल फीवर के इलाज के लिए आ रही हैं। इस तरह करीब एक हजार मरीज रोजाना आ रहे हैं।- डॉ. धर्मेंद्र झंवर, प्रो. मेडिसिन विभाग, एमजीएम मेडिकल कॉलेज  

आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

जमशेदपुर करीब एक साल बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के जमशेदपुर लौटने पर, जमशेदपुर एफसी ने आगामी सीजन के लिए अपनी 28 सदस्यीय टीम घोषित की है। शील्ड जीतने वाले कोच ओवेन कॉयल एक बार फिर टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं, जो जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 9 अहम घरेलू मैच होस्ट करेगी। मेन ऑफ स्टील 15 फरवरी को जेआरडी स्टेडियम में मोहम्मडन एससी के खिलाफ अपने आईएसएल सीजन की शुरुआत करेगी। यह टीम काफी संतुलित नजर आ रही है, जिसमें 6 इंटरनेशनल खिलाड़ी टैलेंटेड भारतीय कोर में अनुभव और गुणवत्ता ला रहे हैं। यह अनुभवी दिग्गजों और होनहार युवा टैलेंट के संयोजन से और बेहतर होता है, जिससे विशेषज्ञता और युवा एनर्जी का मेल है। जमशेदपुर एफसी का मिडफील्ड खासतौर पर मजबूत है, जिसमें खास विदेशी खिलाड़ी निकोला स्टोजानोविक और मादिह तलाल के साथ-साथ प्रणय हलदर भी हैं। रेई ताचिकावा भारतीय मिडफील्डर्स को मजबूती दे रहे हैं। डिफेंसिव तौर पर प्रतीक चौधरी, स्टीफन एजे और लजार सिरकोविक जैसे पुराने खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं, जबकि अटैकिंग लाइनअप में मेस्सी बाउली, सनन और ऋत्विक शामिल हैं। क्लब में वापसी के बाद से ओवेन कॉयल ने खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए कहा, “हम इस बात से बहुत खुश हैं कि जब से हम आए हैं, स्क्वॉड कितनी मेहनत कर रहा है। हमें सुपर कप से पहले बनी टीम विरासत में मिली थी, लेकिन खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा रवैया, बहुत प्रतिबद्धता दिखाई है और ट्रेनिंग में बहुत मेहनत की है। अब हम ट्रेनिंग ग्राउंड से उस काम को मैदान पर लाना चाहते हैं, जिसकी शुरुआत रविवार को आईएसएल मैच से होगी।” जमशेदपुर एफसी की टीम: गोलकीपर- अल्बिनो जियोवानी गोम्स, रवि कुमार, अमृत गोप और आयुष जेना। डिफेंडर- स्टीफन एजे, लजार सिरकोविक, प्रतीक चौधरी, सार्थक गोलुई, मार्क जोथनपुइया, प्रफुल्ल कुमार, कार्तिक चौधरी और निखिल बारला। मिडफील्डर- प्रणय हलदर, जर्मनप्रीत सिंह, मोबाशिर रहमान, मदीह तलाल, निकोला स्टोजानोविक, रेई ताचिकावा, ऋत्विक दास, सौरव दास, लालहरियातपुइया चावंगथु, विंसी बैरेटो, श्रीकुट्टन वीएस और समीर मुर्मू। फॉरवर्ड- मेसी बाउली, सनन मोहम्मद के, मनवीर सिंह और रोसेनबर्ग गेब्रियल।