samacharsecretary.com

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

चेन्नई कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) इस बार मंगलवार को कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी का फाइनल की मेजबानी करेगा और यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह हुबली में खेला जाएगा। केएससीए के पास इस मैच को बेंगलुरू या हुबली में से एक जगह कराने का विकल्प था। हालांकि, गृह मंत्रालय की एक्सपर्ट कमिटी द्वारा सुझाए गए बदलावों के निर्माण कार्य अभी जारी होने के कारण ही मैच को हुबली स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। केएससीए के एक प्रवक्ता ने कहा, “दर्शकों के प्रवेश और कई जरूरी जगहों पर काम जारी है और उन रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई अहम कार्य हो रहे हैं। इन निर्माणों के बीच रणजी फाइनल को जिस तरह की सुविधा मिलनी चाहिए वो दे पाना संभव नहीं था।” उत्तराखंड को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मात देने वाली आठ बार की चैंपियन कर्नाटक 2014-15 सीजन के बाद पहली बार खिताब जीतने मैदान में उतरेगी। फाइनल में कर्नाटक का सामना 67 सालों में पहली बार फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम से होगा। आंकड़ों की बात की जाये तो इससे पहले दोनों टीमें चार बार भिड़ंत कर चुकी है और हर बार कर्नाटक को जीत मिली है।  

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल पर लरंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग तक 6.38 किलोमीटर सड़क के फोरलेन चौड़ीकरण निर्माण कार्य के लिए     69.09 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने जा रही है। इस स्वीकृति के लिए पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव तथा वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग के फोरलेन होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की धुरी बनेगी। इससे व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा।  अग्रवाल ने आगे कहा कि राज्य सरकार आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरगुजा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस सड़क के उन्नयन से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री  अग्रवाल ने संबंधित विभाग को शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे। इस सड़क के फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से सरगुजा जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। क्षेत्र की जनता ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

AI समिट बना सियासी अखाड़ा, कांग्रेस पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली  दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेहद ही शर्मनाक बताया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारत मंडपम में जारी 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' आज भविष्य की दिशा तय कर रहा है, लेकिन कांग्रेस द्वारा किया गया तमाशा बेहद शर्मनाक है। जब भी देश अपना सामर्थ्य दिखाता है या कोई बड़ा वैश्विक आयोजन होता है तो कांग्रेस को जैसे मरोड़ उठने लगती है और वह बाधा बनकर खड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने आज जो हुड़दंग मचाया गया, वह भारत की साख बिगाड़ने का कांग्रेस द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र है। राहुल गांधी का नकारात्मक नेतृत्व एक सोची-समझी रणनीति के तहत देश की छवि धूमिल करने पर उतारू दिखाई देता है। यह कृत्य हर उस भारतीय को शर्मिंदा करने वाला है जो देश की प्रगति पर गर्व करता है। जनता देख रही है कि एक ओर भारत ‘प्रौद्योगिकी महाशक्ति’ बन रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति का स्मारक और सड़क छाप तमाशों की केवल खबर बनकर रह गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में नाटकीय प्रदर्शन कर विश्व समुदाय के सामने भारत की छवि धूमिल करने के प्रयास ने एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा को उजागर किया है। भारत का विरोध कर देश के दुश्मनों का एजेंडा चलाने वाली कांग्रेस ने आज करोड़ों देशवासियों के स्वाभिमान को चुनौती दी है। हालिया व्यापार समझौतों को लेकर भ्रम फैलाना हो या ऑपरेशन सिंदूर और गलवान पर वीर जवानों के पराक्रम पर सवाल उठाना, आज कांग्रेस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह एक कमजोर विपक्ष ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि राष्ट्रीय गौरव से ऊपर राजनीति नहीं हो सकती। राजनीतिक हताशा में देश की प्रतिष्ठा पर वार करना लोकतंत्र नहीं, राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ साजिश है। जब देश विश्वस्तरीय एआई समिट की मेजबानी कर तकनीक, नवाचार और नेतृत्व की नई पहचान स्थापित कर रहा है, उस समय कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया अशोभनीय प्रदर्शन न केवल गैर-जिम्मेदाराना बल्कि अत्यंत निंदनीय है। राजनीतिक विरोध के नाम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का यह प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय गरिमा दोनों के विपरीत है। उन्होंने आगे कहा कि आज जब भारत विश्व की अग्रणी तकनीकी शक्तियों में स्थान बना रहा है, तब ऐसे कृत्य यह प्रश्न उठाते हैं कि क्या कुछ दलों के लिए दलगत राजनीति राष्ट्रहित से भी ऊपर है। भारत की प्रतिष्ठा और सम्मान किसी भी राजनीतिक एजेंडे से बड़े नहीं हैं, और उन्हें आघात पहुंचाने वाला हर व्यवहार स्पष्ट रूप से निंदनीय है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह बहुत निंदनीय और शर्मनाक है। यह बहुत शर्म की बात है कि कांग्रेस पार्टी इतने नीचे गिर गई है। आज भारत मंडपम में उन्होंने जो किया, वह उनकी भारत विरोधी हरकतों का प्रदर्शन है जो चरम पर है, और वे एक बार फिर बेनकाब हो गए हैं। यह दुनिया के सामने भारत के टेक लीडरशिप के ऐतिहासिक पल को रोकने के लिए एक सिस्टमैटिक, अच्छी तरह से प्लान की गई स्ट्रैटेजी थी। बहुत शर्म की बात है। हम ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं और भारत के नाम और सम्मान को खराब करने की क्रूर कोशिश के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष बने अंजय शुक्ला

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर  अंजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवंऔषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, उक्त नियुक्ति के लिए माननीय मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

पटना जेपी सेतु पर कार से आयकर विभाग ने किए 16.5 लाख नकद बरामद

पटना. पटना दीघा थाना पुलिस ने जेपी सेतु चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 16.5 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस नियमित जांच अभियान चला रही थी, इसी दौरान संदिग्ध लगने पर कार को रोका गया। कार में पटना से जा रहे तीन लोग सवार थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो पिछली सीट पर रखा एक बैग मिला। बैग को खोलने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। बैग से मिली भारी मात्रा में नकदी नकद राशि की गिनती करने पर कुल 16 लाख 50 हजार रुपये पाए गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत तीनों व्यक्तियों से रकम के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने उनसे रुपये से संबंधित दस्तावेज या कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एहतियातन तीनों को हिरासत में लेकर दीघा थाने लाया गया। आयकर विभाग को दी गई सूचना प्रारंभिक जांच में जब कैश का कोई वैध स्रोत सामने नहीं आया तो पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी। आयकर विभाग की टीम को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जब तक आयकर विभाग की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक बरामद नकदी को सुरक्षित रखा जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई विभागीय जांच के आधार पर की जाएगी।

सीएम योगी ने भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की निंदा की

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने पहली बार सदन के अंदर अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया है। इसके लिए काफी दिनों से काम चल रहा था। मैंने वित्त मंत्री से कहा कि काम किया है तो आंकड़े सभी के सामने आने ही चाहिए।  सीएम योगी ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर किए जाने वाले प्रयासों का परिणाम है कि यूपी ने लॉ एंड ऑर्डर, रिस्क से स्टेबल व निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित करने में सफलता पाई है। यह यूपी की नई पहचान बनी है। अब हमें हर स्तर पर ट्रिपल टी (टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन) देखने को मिलता है।  सीएम ने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 ने ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डाटा व एआई के माध्यम से हमारी बढ़त बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर पहली बार एआई इंपैक्ट समिट दिल्ली में चल रहा है। इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। भारत इस फील्ड का नया लीडर बनकर उभरा है। सीएम ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इंडस्ट्री- 5.0 की चर्चा की, बोले- इंडस्ट्री 5.0 के जरिए टेक्नोलॉजी केंद्रित नया मॉडल आ रहा है, यह मानव केंद्रित व मूल्य आधारित औद्योगिक व्यवस्था की स्थापना पर आधारित होना है। सीएम ने एआई की भूमिका पर भी चर्चा की।  सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश व दुनिया भारत की तरफ देख रही है। एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में खुद को बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के युवा संगठन ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना करने का प्रयास किया है। दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का प्रयास हुआ है, जिसकी हम निंदा करते हैं। कांग्रेस नेता देश की कीमत पर खिलवाड़ करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, लेकिन जहां 100 से अधिक देश के लोग भागीदार बन रहे हैं, वहां देश की छवि के साथ खिलवाड़ और उत्पात मचाकर अराजकता फैलाने का प्रयास हुआ है, हर भारतवासी को इसकी निंदा करनी चाहिए। भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।

ठंड के मौसम में गाजर है सेहत का खजाना, मिलते हैं कई जबरदस्त लाभ

गाजर में कई तरह के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर से इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 1, कई तरह के खनिज लवण व एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। सर्दी का मौसम आते ही बाजार में लाल-लाल गाजर बेहद सस्ते दाम में मिलने लगती हैं। इतना ही नहीं, इस मौसम में लोग गाजर की सब्जी से लेकर उसका जूस तक पीना पसंद करते हैं। यूं तो गाजर को कई तहर से खाया जाता है लेकिन क्या आप इससे मिलने वाले फायदों से वाकिफ हैं। नहीं न, तो चलिए जानते हैं गाजर से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में-   प्रचुर होते हैं पोषक तत्व गाजर में कई तरह के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर से इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 1, कई तरह के खनिज लवण व एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। आंखों को रखेगा तंदुरूस्त गाजर का सेवन आंखों के लिए विशेष रूप से लाभदायी माना गया है। ऐसा इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन व विटामिन ए की वजह से होता है। इसलिए जो लोग गाजर का सेवन पर्याप्त मात्रा में करते हैं, उनकी आंखों की रोशनी लंबे समय तक दुरूस्त तो रहती है ही, साथ ही रतौंधी व मोतियाबिंद जैसी बीमारियां होने की आशंका भी कम हो जाती है।   सदा रखे जवां समय के पहिए को रोक पाना भले ही किसी के लिए संभव न हो लेकिन लंबे समय तक जवां बने रहने के लिए कुछ उपाय तो किए ही जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है गाजर का सेवन करना। दरअसल, इसमें बीटा-कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो विभिन्न कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और एजिंग के साइन्स को लंबे समय तक आने से रोकते हैं। इतना ही नहीं, गाजर का सेवन रूखी त्वचा, पिंपल्स, पिगमेंटेशन आदि समस्या से भी निजात दिलाते हैं।   हृदय के लिए लाभदायक गाजर हृदय के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। दरअसल, इसमें कैरोटीनॉयड्स पाए जाते हैं जो किसी भी तरह के हृदय रोग की आशंका को कम करते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें बीटा-कैरोटीन के साथ-साथ अल्फा कैरोटीन और ल्यूटिन भी पाया जाता है। गाजर का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। दांतों की सफाई गाजर प्लैक और खाद्य कणों को मुंह से निकालकर दांतों व पूरे मुंहे की सफाई करने का काम करता है। ठीक उसी तरह, जिस प्रकार एक टूथब्रश व टूथपेस्ट अपना काम करता है। गाजर में पाए जाने वाले मिनरल्स दांतों को किसी भी तरह की क्षति से बखूबी बचाते हैं। इसके अतिरिक्त गाजर मसूड़ों को उत्तेजित करके अधिक लार उत्पन्न करने में मदद करता है और यह लार क्षारीय होने के कारण कैविटी बनाने वाले बैक्टीरिया को संतुलित करके दांतों की रक्षा करता है।  

17 कबीर कुटियों को मिली 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि

रायपुर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में 17 कबीर कुटियों को भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए प्रत्येक कबीर कुटी को 25-25 हजार रुपए की मान से कुल 4 लाख 25 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया। कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क मद से वाद्ययंत्रों के खरीदी के लिए यह स्वीकृत किया गया। उप मुख्यमंत्री  शर्मा द्वारा स्वीकृत यह राशि संबंधित कबीर कुटियों को आज प्रदान की गई, जिससे वहां नियमित रूप से आयोजित होने वाले भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक वाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।   उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की कबीर कुटियों द्वारा वाद्ययंत्रों की आवश्यकता को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। समाज की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए 17 कबीर कुटियों के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। आज उपमुख्यमंत्री  शर्मा द्वारा विधिवत चेक वितरण कर कबीरपंथी समाज को यह सौगात प्रदान की।    इस अवसर पर राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य  भगतराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  संतोष पटेल,  नरेन्द्र मानिकपुरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  मनहरण कौशिक,  भुखन साहू,  रामबिलास चंद्रवंशी,  विजय पाटिल  रवि राजपुत, मती सतविंदर पाहुजा, मती विजय लक्ष्मी तिवारी,  लाला राम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

WhatsApp यूज़र्स खुश! आया ऐसा शानदार फीचर जो काम कर देगा आसान

नई दिल्ली व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रहा है। अब कंपनी ने ग्रुप चैट से जुड़ा एक अहम अपडेट जारी किया है, जिससे नए सदस्य को ग्रुप की पुरानी बातचीत समझने में आसानी होगी। साथ ही, व्हाट्सऐप वेब पर वीडियो कॉलिंग सुविधा लाने की तैयारी भी चल रही है। नए सदस्य को मिलेगी पुरानी चैट अब तक जब किसी नए व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ा जाता था, तो वह पहले के मैसेज नहीं देख पाता था। नए अपडेट के बाद ग्रुप में जोड़ते समय 'Send message history' का विकल्प मिलेगा। इसके जरिए नए सदस्य को हाल की चैट हिस्ट्री भेजी जा सकेगी, ताकि वह बातचीत का संदर्भ समझ सके और चर्चा में सहजता से शामिल हो सके। कितने मैसेज भेज सकेंगे? इस फीचर में एडमिन या सदस्य यह चुन सकेंगे कि वे 25, 50, 75 या 100 मैसेज तक की हिस्ट्री साझा करना चाहते हैं। यहां दिनों के आधार पर नहीं, बल्कि मैसेज की संख्या (मैसेज बबल्स) के आधार पर चैट भेजी जाएगी। इससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार सीमित या अधिक मैसेज शेयर कर सकते हैं। सभी को मिलेगी सूचना जब किसी नए सदस्य को चैट हिस्ट्री भेजी जाएगी, तो ग्रुप में मौजूद सभी लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। नए सदस्य को एक विशेष लेबल भी दिखाई देगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि उसे किस तारीख और समय से मैसेज उपलब्ध कराए गए हैं। यह सुविधा ग्रुप एडमिन के अलावा वह सदस्य भी इस्तेमाल कर सकता है, जो किसी को ग्रुप में जोड़ रहा है। सुरक्षा और गोपनीयता बरकरार कंपनी के अनुसार, शेयर की गई चैट पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी। यानी बातचीत की सुरक्षा पहले की तरह सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा, जो मैसेज हिस्ट्री भेजी जाएगी, वह सामान्य चैट से अलग तरीके से दिखाई देगी। इसमें समय और भेजने वाले की जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। व्हाट्सऐप वेब पर वीडियो कॉलिंग ग्रुप फीचर के अलावा कंपनी व्हाट्सऐप वेब यूजर्स के लिए भी नया अपडेट लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्राउजर के जरिए वीडियो कॉलिंग सुविधा की टेस्टिंग की जा रही है। अभी कॉलिंग फीचर केवल Windows और macOS ऐप में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही Chrome, Safari और Firefox जैसे ब्राउजर पर भी वीडियो कॉल संभव हो सकता है। फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में है और आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।  

परफेक्ट आई मेकअप गाइड: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के आसान और असरदार टिप्स

यूं तो आईमेकअप के दौरान काजल, लाइनर, आईशैडो आदि का प्रयोग किया जाता है लेकिन अगर आईमेकअप करते समय मस्कारे का प्रयोग न किया जाए तो इससे आंखों को फिनिशिंग लुक नहीं मिलता। मेकअप के दौरान महिलाएं अपनी आंखों पर विशेष ध्यान देती हैं। यूं तो आईमेकअप के दौरान काजल, लाइनर, आईशैडो आदि का प्रयोग किया जाता है लेकिन अगर आईमेकअप करते समय मस्कारे का प्रयोग न किया जाए तो इससे आंखों को फिनिशिंग लुक नहीं मिलता। अक्सर महिलाएं मस्कारे का प्रयोग तो करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता होता। अगर आप भी मस्कारे का प्रयोग करके आंखों को अट्रैक्टिव व परफेक्ट लुक देना चाहती हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें- कोटिंग पर दें ध्यान मस्कारा लगाते समय सिर्फ एक कोटिंग ही काफी नहीं होती। आंखों को बेहतर लुक देने के लिए मस्कारे के कम से कम दो कोट लगाना जरूरी है। पलकों को घना बनाने के लिए सबसे पहले आंखों पर एक कोट लगाएं और फिर पलकों पर हल्का-सा बेबी पाउडर लगाएं और फिर इसके बाद मस्कारा का दूसरा कोट लगाएं। अब इसे सूखने दें। आप देखेंगी कि पलकें घनी व सुंदर दिखाई दे रही हैं। मस्कारा कोट के दौरान बेबी पाउडर का प्रयोग वैकल्पिक है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो इससे मस्कारा लॉन्ग लास्टिंग हो जाता है।   लगाएं सही तरीके से मस्कारा लगाने का एक सही तरीका होता है। अमूमन महिलाएं मस्कारा लगाते समय पलकों को ऊपर कर लेती हैं, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। मस्कारा लगाते समय हमेशा पलकों को नीचे की तरफ रखें। इससे मस्कारा लगाना आसान हो जाता है और बेहतर तरीके से लगता है। न करें यह गलती अधिकतर महिलाएं मस्कारा लगाते समय ऊपर की पलकों पर तो इसे अप्लाई करती हैं, लेकिन नीचे की पलक पर लगाना भूल जाती है। ऐसा करने से आंखों को वह लुक नहीं मिलता, जो वास्तव में मिलना चाहिए। इसलिए जब भी आप मस्कारा लगाएं तो ऊपर की पलक के साथ-साथ नीचे की पलक पर भी इसे अवश्य लगाएं।   करें एक्सपेरिमेंट आजकल मेकअप के दौरान महिलाएं कई तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपनी आंखों के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो दो अलग-अलग रंग के मस्कारा का इस्तेमाल करें। आप ब्लैक के अतिरिक्त ब्लू कलर के मस्कारे का प्रयोग कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए पलकों पर पहले ब्लू मस्कारे का कोट लगाएं और जब यह सूख जाए तो फिर ब्लैक कलर के मस्कारे का इस्तेमाल करें। इससे आंखें बेहद खूबसूरत दिखाई देंगी।   हटाएं अतिरिक्त मस्कारा मस्कारा लगाने के बाद अतिरिक्त मस्कारा हटाना भी जरूरी है, अन्यथा यह आपकी आईलिड व चेहरे पर लगकर पूरा मेकअप खराब कर सकता है। इसके लिए जब आप मस्कारा के दोनों कोट लगा लें और जब वह अच्छी तरह सूख जाए तो ईयरबड की मदद से अतिरिक्त मस्कारा हटा लें।