samacharsecretary.com

बिहार के हर प्रखंड को मिलेंगे 16 लाख रुपए

पटना. बिहार सरकार की तरफ से जीविका दीदियों के लिए खास फैसला लिया गया है. राज्य में जीविका की सीएलएफ (कम्युनिटी लेवल फेडरेशन) को इस साल में आयकर में 67 करोड़ रुपए से अधिक राशि की छूट मिली है. ये राशि जीविका दीदियों के रोजगार सृजन और पूंजी में काम आएगी. राज्य के हर प्रखंड में तीन-तीन सीएलएफ गठित हैं. ये सीएलएफ उत्पादक कंपनी चलाती हैं. कृषि बैंक का संचालन करती हैं. रोजगार के लिए जीविका दीदियों को पूंजी उपलब्ध करवाती हैं. 67 करोड़ रुपए की मिली छूट सीएलएफ में आवंटित हो जाएगी. इससे सीएलएफ अपने काम का दायरा बढ़ाएगी. राज्य में 1684 सीएलएफ हैं. 67 करोड़ की इस राशि से हर सीएलएफ को लगभग 5 लाख 45 हजार 158 रुपए की अतिरिक्त मजबूती प्रदान होगी. इस हिसाब से हर प्रखंड में लगभग 16 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता जीविका दीदियों को प्रदान हो सकेगी. इतने परिवार को होगा फायदा जानकारी के मुताबिक, जीविका के 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह हैं, जिसमें एक करोड़ 40 लाख परिवार जुड़े हुए हैं. शहरी इलाकों में भी 41,477 स्वयं सहायता समूह गठित की गई है. 73 हजार 515 ग्राम संगठन हैं. टोटल 1684 क्लस्टर स्तरीय संघ हैं. इन संघों से जुड़े एक करोड़ 40 लाख परिवारों को इस राशि से अतिरिक्त सहायता प्रदान होगी. सहकारिता अधिनियम में पंजीकरण सीएलएफ का पंजीकरण सहकारिता अधिनियम (को-ऑपरेटिव एक्ट) के तहत कराया जा रहा है. इसमें एक हजार से अधिक सीएलएफ का पंजीयन सहकारिता अधिनियम के तहत किया जा चुका है. उन्हें आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80पी के तहत ये छूट मिली है. धारा 80पी के तहत सहकारी संस्थाओं को आयकर में कटौती का प्रावधान है. इसी प्रावधान का लाभ उठाते हुए सीएलएफ ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल कर छूट प्राप्त की. समय पर डॉक्यूमेंटेशन और लेखा-जोखा दुरुस्त रखने के कारण यह लाभ संभव हो सका. महिलाओं को होगी ये आसानी इस अतिरिक्त राशि से सीएलएफ अपनी कार्यशील पूंजी को मजबूत कर सकेंगी. महिला स्वयं सहायता समूहों को समय पर ऋण वितरण में आसानी होगी और नए आय सृजन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. कई सीएलएफ दुग्ध उत्पादन, सब्जी उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं. पूंजी बढ़ने से इन गतिविधियों का विस्तार संभव होगा. साथ ही, ग्रामीण स्तर पर छोटे उद्यमों को भी सहयोग मिलेगा. इससे जीविका दीदियों की आमदनी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी.

बातों में उलझाकर ज्वैलरी दुकानदार को चकमा, मिनटों में लाखों की लूट

गढ़वा झारखंड के गढ़वा शहर के पुरानी बाजार में दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान से लाखों रुपये के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। दो युवक ग्राहक बनकर आए और दुकानदार को बातों में उलझाकर कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाजार में अफरा-तफरी मच गई गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित नरेश बाबू सराफ की ज्वैलरी दुकान में दिन के समय चोरी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग तरह के गहने दिखाने को कहा और काफी देर तक दुकानदार से बातचीत करते रहे। इसी दौरान दोनों युवकों ने चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका मिलते ही लाखों रुपये के कीमती आभूषण लेकर वहां से निकल गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जुट गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला उचक्कागिरी का लग रहा है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।  

वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

बेंगलुरु  भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी वैश्नवी अडकर ने केपीबी ट्रस्ट आईटीएफ विमेंस ओपन डब्ल्यू100 बेंगलुरु 2026 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए डब्ल्यू100 स्तर के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव प्राप्त किया है। 21 वर्षीय पुणे की खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 126 लैनलाना तारारुडी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 690वें स्थान पर काबिज और वाइल्डकार्ड के रूप में खेल रहीं अडकर का यह अभियान बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने फाइनल तक पहुंचने के दौरान दो शीर्ष-150 और एक शीर्ष-250 रैंकिंग वाली खिलाड़ी को मात दी। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले सानिया मिर्जा 2009 में पटाया में डब्ल्यूटीए इंटरनेशनल (बाद में डब्ल्यूटीए 250) टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन पहले सेट के सातवें गेम में अडकर ने गहरे बेसलाइन रिटर्न के जरिए दबाव बनाया, जिससे तारारुडी ने डबल फॉल्ट सहित कई गलतियां कीं और भारतीय खिलाड़ी को महत्वपूर्ण ब्रेक मिल गया। आत्मविश्वास से भरी अडकर ने 6-3 से पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी उन्होंने आक्रामक रुख बरकरार रखा। छठे गेम में शानदार बैकहैंड विनर्स के सहारे ब्रेक हासिल कर 4-2 की बढ़त बनाई। दबाव की स्थिति में संयम दिखाते हुए अडकर ने 6-3 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया। मैच के बाद अडकर ने कहा कि वह अब भी फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि को आत्मसात करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका ध्यान केवल एक-एक अंक पर केंद्रित रहने पर था और वह मिले अवसर का पूरा फायदा उठाना चाहती थीं। दूसरे सेमीफाइनल में बेल्जियम की तीसरी वरीयता प्राप्त हैने वैंडविंकेल ने पोलिना इयात्सेंको को 6-4, 7-6 (5) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला अडकर से होगा। डबल्स वर्ग में जापान की जोड़ी मिसाकी मत्सुदा और एरी शिमिज़ु ने भारत की अंकिता रैना और इंडोनेशिया की प्रिस्का मेडेलिन नुग्रोहो की जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-5 से हराकर खिताब जीता। विजेता जोड़ी को 100 डब्ल्यूटीए रैंकिंग अंक और 5,573 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। बेंगलुरु में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अडकर की उपलब्धि भारतीय महिला टेनिस के लिए एक नई उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।  

पुराने प्रिंट रेट के तंबाकू गुटका व सिगरेट बड़े रेट में बेच रहे व्यापारी

राजेन्द्रग्राम पान दुकानदारों का आरोप है कि यहां राजश्री गुटखा और सिगरेट का दाम प्रिंट रेट से अधिक पर बेचा जा रहा है जिस पाउज में कीमत 8 रुपए है वह अभी तक 10 रुपए में बिकती थी उसे 15 रुपए में बड़े व्यापारी पहले 185 रुपए पूडा देते थे उसे अब 200 रुपए में दे रहे हैं वहीं जिस पाउज  में कीमत 17 रुपए थी वह 20 रुपए में बिकती थी उसे अब 25 रुपए में पहले 225 रुपए पूडा मिलती थी उससे अब 290 रुपए में दिया जा रहा है वहीं 34 रुपए की कीमत की राजश्री 40 रुपए में मिलती थी।उसे अब 45 रुपए या 50 रुपए में बेचा जा रहा है व्यापारी इसे 315 रुपए पूडा देते थे उसे अब 400 रुपए  पूडा दिया जा रहा है। जिसे छोटे व्यापारी यदि महंगे रेट में ग्राहकों को देते हैं। तो प्राय बेवजह विवाद की स्थिति बनती है। दुकानदारों का आरोप है। कि पुराने प्रिंट रेट की राजश्री को ही बड़े रेट में दिया जा रहा है जिससे छोटे दुकानदारों की फजीहत हो रही है राजेन्द्र ग्राम व छोटे-छोटे गांव में स्थित पान दुकान चलाने वाले दुकानदारों के द्वारा बताया गया है।की यहां राजश्री गुटखा और सिगरेट के थोक व्यापारी पुराने प्रिंट रेट का माल बड़े हुए रेट में बेच रहे हैं। और अपनी तिजोरी भर रहे हैं। यदि यहां के कुछ चेहित राजश्री के थोक व्यापारियों के गोदाम में दबिस दी जाए तो इनकी गोदाम में कई ट्रैक राजश्री गुटखा सिगरेट मिलने की बात बताई जा रही है। कच्चे बिल पर्ची में चल रहा लाखों का व्यापार कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे राजेन्द्रग्राम के कुछ थोक व्यापारी। प्रशासन से उचित  जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी को नीतिश कुमार करेंगे सम्मानित

पटना. बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव से निकलकर क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन बेहद खास है. उनके शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित करेंगे. अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के महानायक वैभव सूर्यवंशी आज पटना की धरती पर कदम रख चुके हैं. उनकी ऐतिहासिक 175 रनों की पारी ने न केवल भारत को छठी बार विश्व विजेता बनाया, बल्कि क्रिकेट के गलियारों में बिहार के नाम का डंका बजा दिया है. सीएम आवास पर होगा सम्मान समारोह बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन उत्सव जैसा है. वैभव सूर्यवंशी अपने माता-पिता के साथ पटना पहुंच चुके हैं और शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने वैभव को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि बिहार के हर उस युवा के सपनों का सम्मान है जो अभावों के बीच भी कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं. अंडर-19 विश्व कप में बनाया रिकॉर्ड सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं. हरारे में खेली गई इस पारी में उन्होंने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी और भारत को 411 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और भारत ने मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम रहा, जिससे वे युवा क्रिकेट जगत के नए सितारे बनकर उभरे. बिहार बनेगा खेलों का नया ग्लोबल हब वैभव की इस सफलता ने बिहार सरकार के इरादों को भी नई उड़ान दी है. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने स्पष्ट किया कि बिहार अब केवल प्रतिभाएं पैदा नहीं करेगा, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच भी प्रदान करेगा. उन्होंने ऐलान किया कि पटना का मोइनुल हक स्टेडियम और राजगीर का अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार हो जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में बिहार क्रिकेट के साथ-साथ ओलंपिक खेलों के लिए भी एक बड़े केंद्र के रूप में उभरे. पटना की सड़कों पर दिखा क्रिकेट का क्रेज आज सुबह जब वैभव पटना हवाई अड्डे पर उतरे, तो उनके स्वागत के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. युवाओं में अपने इस नए हीरो के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही. वैभव की सादगी और उनकी इस बड़ी उपलब्धि ने उन्हें रातों-रात बिहार का यूथ आइकन बना दिया है.

राजधानी की सड़कों पर मौत का साया: बेकाबू हाथियों ने 4 लोगों को रौंद डाला

रांची झारखंड के रांची के इटकी थाना क्षेत्र के कुंदी पतराटोली गांव स्थित जलेबिया जंगल में एक बार फिर जंगली हाथी ने उत्पात मचाया। बीते शनिवार सुबह हुए इस हमले में एक युवक और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी को देखते ही सभी जान बचाकर भागने लगे जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं जंगल में पत्ता चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी उनके सामने आ गया। हाथी को देखते ही सभी जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान मांगी उरांव, सावित्री केरकेट्टा और 15 वर्षीय रितिका गिर पड़ीं और हाथी की चपेट में आ गईं। वहीं, एक युवक भी हाथी के हमले में बुरी तरह घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज जारी है। हाथी के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रभारी वनपाल राहुल महली के नेतृत्व में टीम हाथी की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं और सतर्क रहें। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि घायलों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा।  

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों का अंत

किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और अपने इंटेलिजेंस सोर्स से मिली भरोसेमंद इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, किश्तवाड़ इलाके में ऑपरेशन त्राशी-I के तहत एक सोचा-समझा जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि इलाके में एक्टिव आतंकवादियों को ट्रैक और न्यूट्रलाइज किया जा सके। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक दूर-दराज के इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि आतंकवादी चटरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में 'त्राशी-I' ऑपरेशन के दौरान मारे गए और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें दो एके-47 राइफलें भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और अपने इंटेलिजेंस सोर्स से मिली भरोसेमंद इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, किश्तवाड़ इलाके में ऑपरेशन त्राशी-I के तहत एक सोचा-समझा जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि इलाके में एक्टिव आतंकवादियों को ट्रैक और न्यूट्रलाइज किया जा सके। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पहले हुए सफल कॉन्टैक्ट के बाद, CIF (काउंटर-इंटेलिजेंस फोर्स) डेल्टा की टुकड़ियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर आज सुबह लगभग 11 बजे मुश्किल इलाके में आतंकवादियों से फिर से भिड़ंत हुई।" सेना ने कहा कि टैक्टिकल सटीकता, बिना रुकावट तालमेल और पक्के इरादे का परिचय देते हुए, टुकड़ियों ने एनकाउंटर साइट पर कब्ज़ा कर लिया, जहाँ दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक न्यूट्रलाइज़ कर दिया गया है। इसमें कहा गया, "शिकार जारी है – जो लोग शांति भंग करना चाहते हैं, उन्हें कोई पनाह नहीं मिलेगी।" शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक हैं और प्रतिबंधित जैश के सदस्य हैं। आतंकवादी पहाड़ियों की तलहटी में एक मिट्टी के घर के अंदर छिपे हुए पाए गए। उन्होंने बताया कि एक पहाड़ी पर हमला किया और पास आ रही सर्च पार्टी पर गोलियां चला दीं, जिससे जोरदार गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पिछले महीने चटरू जंगल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच करीब आधा दर्जन बार गोलीबारी हुई, जिसमें एक सैनिक और एक आतंकवादी मारा गया। रविवार को दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ, इस साल जम्मू इलाके में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने कुल छह JeM आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले, उधमपुर में दो और कठुआ जिले में एक आतंकवादी मारा गया था।  

विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

मैड्रिड विनीसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड के लिए एक बार फिर गोल किया, लेकिन ब्राजील का यह खिलाड़ी स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में शीर्ष पर काबिज अपनी टीम को ओसासुना के हाथों 2-1 की अप्रत्याशित हार से नहीं बचा सका। ब्राजील के इस खिलाड़ी ने इस सप्ताह के शुरू में चैंपियंस लीग मैच में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर नस्लीय अपमान करने का आरोप लगाया था लेकिन उन्होंने चार मैचों में अपना पांचवां गोल करके यह साबित कर दिया कि इस घटना का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन रियाल मैड्रिड की हार से खिताब जीतने की उसकी उम्मीदों को झटका लगा है। इससे दूसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना को तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका मिल गया है। रियाल मैड्रिड के 25 मैच में 60 अंक जबकि बार्सिलोना के 24 मैच में 58 अंक हैं।  

हरियाणा के बेटे ने इंडोनेशिया में जीता Gold Medal

यमुना नगर/बराड़ा. मुलाना के गांव नहोनी के युवा खिलाड़ी आर्यन ने इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारत लौटने पर आर्यन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर आर्यन को लेने पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने ढोल बजाकर और हार पहना कर स्वागत किया। इसके बाद श्री गुरु रविदास धर्म स्थान सिरसगढ़ पहुंचकर आर्यन ने माथा टेका, जहां संत मनदीप दास जी ने फूलमाला और सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साहा चौक पर गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ आर्यन का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद आर्यन के पैतृक नाहोनी गांव और बाजार में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रही है तथा खेल नर्सरियां खोलकर खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा रहा है। वही उन्हों ने कहा कि आर्यन की उपलब्धि से पूरे देश का नाम रोशन हुआ है और गांव को उस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नीति में प्रावधान हुआ तो आर्यन को नौकरी दिलाने की मांग भी की जाएगी। आपको बता दे कि आर्यन के पिता रजनीश कुमार गांव में दुकानदार हैं, जबकि माता पूनम गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, मार्गदर्शक सुशील कुमार तथा भारतीय बाल बैडमिंटन महासंघ के सचिव आशुतोष राणा को दिया, जिन्होंने लगातार उसका हौसला बढ़ाया।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा निवेश — मोहाली में ITC वेलकम होटल शुरू

मोहाली चंडीगढ़ में ITC Hotels Limited का वेलकमहोटल आधिकारिक रूप से उद्घाटित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के माननीय कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इस होटल का फीता काटकर शुभारंभ किया, जो क्षेत्र में प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान और आगंतुकों, निवेशकों और व्यापार यात्रियों के लिए नए स्वागत द्वार का प्रतीक है। उद्घाटन समारोह में पारंपरिक दीप प्रज्वलन भी किया गया, जो समृद्धि और नए आरंभ का प्रतीक है। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें अनिल चड्ढा, प्रबंध निदेशक, ITC Hotels Limited; भूपिंदर सिंह गुज़रल, प्रबंध निदेशक, Gujral Group; गगनजीत सिंह गुज़रल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि शामिल थे। समारोह के दौरान संबोधित करते हुए माननीय मंत्री संजीव अरोड़ा ने Welcomhotel को मोहाली के आकाश-चित्र में शामिल होने का स्वागत किया और शहर के उत्तर भारत के सबसे तेजी से विकसित होते आर्थिक और संस्थागत केंद्रों में से एक बनने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि IT सिटी, एरोसिटी, स्वास्थ्य संस्थान, विश्वविद्यालय और सम्मेलन संरचनाओं के तेजी से विस्तार के कारण मोहाली में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंत्री अरोड़ा ने कहा, “मोहाली बदलाव लाने वाली ग्रोथ की कगार पर है। IT, एजुकेशन, हेल्थकेयर और इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के विस्तार के साथ, वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। पंजाब ITC होटल्स के इस इन्वेस्टमेंट का स्वागत करता है, और हम ऐसे कई और प्रोजेक्ट की उम्मीद करते हैं जो हमारी टूरिज्म और सर्विस इकोनॉमी को मज़बूत करेंगे।” उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार ट्रांसपेरेंट अप्रूवल, पॉलिसी सपोर्ट और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस के ज़रिए हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट के लिए एक बहुत अच्छा माहौल बनाने के लिए कमिटेड है। मिनिस्टर ने यह भी बताया कि राज्य ज़िम्मेदार हॉस्पिटैलिटी डेवलपमेंट के लिए सही हेरिटेज और इंस्टीट्यूशनल प्रॉपर्टीज़ के अडैप्टिव रीयूज़ पर एक्टिव रूप से विचार कर रहा है, जिससे टूरिज़्म को बढ़ावा मिले और कल्चरल एसेट्स का बचाव भी पक्का हो। सरकार के विज़न को दोहराते हुए, मिनिस्टर ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी से होने वाली ग्रोथ पंजाब के इकोनॉमिक रोडमैप का एक ज़रूरी हिस्सा है, क्योंकि यह सभी स्किल लेवल पर काफ़ी रोज़गार पैदा करती है, MSMEs को सपोर्ट करती है, और मोहाली जैसे उभरते ग्रोथ सेंटर्स के ओवरऑल इन्वेस्टमेंट अट्रैक्टिवनेस को बढ़ाती है। अपनी बातों में, श्री भूपिंदर सिंह गुजराल ने पंजाब सरकार के आसान और रिस्पॉन्सिव अप्रोच के लिए शुक्रिया अदा किया, और कहा कि मोहाली का बढ़ता बिज़नेस और टूरिज़्म इकोसिस्टम इसे प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स के लिए एक आइडियल डेस्टिनेशन बनाता है। उन्होंने होटल को पंजाब की डेवलपमेंट स्टोरी में एक गर्व का योगदान बताया। ITC होटल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अनिल चड्ढा ने तेज़ी से बढ़ते शहरों में विस्तार करने के ब्रांड के कमिटमेंट पर ज़ोर दिया और दोहराया कि मोहाली की स्ट्रेटेजिक लोकेशन, मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर और मज़बूत इकोनॉमिक रफ़्तार इसे वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी ऑफ़रिंग के लिए एक नैचुरल चॉइस बनाती है। सेरेमनी एक सिंबॉलिक चाबी और मेमेंटो देने के साथ खत्म हुई, जो ऑपरेशन्स की औपचारिक शुरुआत को दिखाता है और मोहाली और पंजाब के लिए ग्रोथ का स्वागत करने, विज़िटर कैपेसिटी बढ़ाने और एक वाइब्रेंट हॉस्पिटैलिटी फ्यूचर के शेयर्ड विज़न का जश्न मनाता है।